Showing posts with label Ekta Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Ekta Kapoor. Show all posts

Friday 14 September 2018

एकता कपूर के होम के लिए अपने होम गई स्मृति ईरानी


१९९८ की मिस इंडिया फाइनलिस्ट स्मृति ईरानी ने मीका सिंह के एल्बम सावन में लग गई आग के बोलियां गीत से डेब्यू किया था।

उन्होंने, २००० में आतिश और हम हैं कल आज और कल में स्टार टीवी के लिए काम किया। डीडी मेट्रो में कविता सीरियल की वह कविता थी।

लेकिन, स्मृति मल्होत्रा टेलीविज़न के छोटे परदे से पूरे हिंदुस्तान में छा गई एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी की तुलसी वीरानी के रूप में।

इसके बाद स्मृति मल्होत्रा का ईरानी और फिर राज्य सभा सांसद से मंत्री बनने का सफर आसान तय हो गया।

हालाँकि, स्मृति ईरानी ने एकता कपूर का सीरियल २००८ में छोड़ दिया और राजनीती के सफर पर चल निकली। मगर एकता कपूर से उनकी दोस्ती वैसी ही बनी रही।

इसी दोस्ती का तकाज़ा है स्मृति ईरानी का यह वीडियो।

इस वीडियो में स्मृति ईरानी अपने बचपन और उसके बाद के समय को याद करती हैं, पुराने होम यानि घर को देखती हुई कि यहाँ कमरा था, यहाँ चौका था, यहाँ दूकान थी, आदि आदि।

उन्होंने अपने अतीत की यात्रा एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी से प्रसारित शो माय होम के प्रचार के लिए की है।

हबीब फैसल निर्देशित यह शो एक आदमी की अपना घर बचाने की संघर्ष गाथा है।  इस सीरीज में अन्नू कपूर और सुप्रिया पिलगांवकर केंद्रीय भूमिका में हैं।

हबीब फैसल ने इशकज़ादे, दो दूनी चार और दावत ए इश्क़ जैसी फ़िल्में निर्देशित की है।



कुड्डी लिट् नंदी टेंस : म्यूजिक वीडियो  - देखने के लिए क्लिक करें 

Saturday 8 September 2018

लैला मजनू की अकाल मौत : एकता कपूर ने किया केआरके को ब्लॉक

लैला मजनू की अकाल मौत हो गई।  इस फिल्म को दर्शक ही नहीं मिले। नतीजे के तौर पर, ट्रेड की खबरों पर भरोसा करें तो तमाम सिनेमाघरों में  फिल्म की ज़्यादातर शो दर्शकों के अभाव में अकाल मौत मर गए।  फिल्म इन थिएटरों से उतार दी गई।
  
एकता कपूर और इम्तियाज़ अली के बैनर के अंतर्गत निर्मित रोमांस फिल्म लैला मजनू को, एकता कपूर और इम्तियाज़ अली के दबाव या कहिये इनकी दोस्ती के मद्देनज़र हिंदी फिल्मों के तमाम फिल्म समीक्षकों ने, जिनमे टाइम्स ऑफ़ इंडिया, टाइम्स नाउ, हिंदुस्तान टाइम्स, फिल्मफेयर, कोईमोई, ग्लैमशैम, लोकमत, दैनिक भास्कर, आदि के समीक्षक भी शामिल हैं, इस फिल्म के लिए अपनी अपनी कलम तोड़ दी।

इतनी बढ़िया समीक्षा लिखी, इतनी प्रशंसा की, ज़्यादातर समीक्षकों ने फिल्म को तीन से चार स्टार भी दिए। इन समीक्षकों की समीक्षा पढ़ कर, दर्शकों का काफी बड़ा वर्ग फिल्म देखने जाता है।

लेकिन, हिंदी फिल्म दर्शक आँख से भी कुछ देखता आया है। वह किसी भी फिल्म के ट्रेलर को ध्यान से देखता है और इससे ही काफी कुछ भांप लेता है। वह इन समीक्षकों के सो-कॉल्ड फ्रेंडली रिव्यु के झांसे में नहीं आया।

इस फिल्म के सिनेमाघरों में मक्खियों तक ने घुसने से इंकार कर दिया।

अपनी लैला मजनू की इस दुर्दशा से, वीरे दी वेडिंग जैसी अश्लील फिल्म से भरपूर चांदी  बटोर चुकी, एकता कपूर का झल्लाना स्वभाविक था।

एकता की झल्लाहट निकली कमाल आर खान पर।

कमाल रशीद खान एक फिल्म देशद्रोही (२००८) से बने फिल्मकार हैं। तमाम विवादों का फायदा देशद्रोही को नहीं मिला था। इस पर फ्लॉप फिल्म के रशीद खान फिल्म समीक्षक बन गए।

अपनी इकलौती फिल्म हिट न बना पाने वाले कमाल का खुद फिल्म समीक्षक बन जाना दिलचस्प था।

केआरके ने बतौर फिल्म समीक्षक ऎसी ऎसी आक्रामक समीक्षाएं की कि फिल्मकार और एक्टर तिलमिलाने लगे।

सारे समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म लैला मजनू की बुरी समीक्षा करने वाले कमाल रशीद खान भी थे।  इस पर एकता कपूर का तिलमिलाना स्वाभाविक था। कोढ़ पर खाज का काम किया, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने।

ज़्यादातर मल्टीप्लेक्स थिएटरों में इस फिल्म को इक्का दुक्का स्क्रीन मिले थे । जिन थिएटरों में स्क्रीन मिले थे, वहां स्क्रीन को दर्शक नहीं मिले।

इसके बाद, बताते हैं कि लैला मजनू के ९० प्रतिशत शो कैंसिल कर देने की खबरे आनी शुरू हो गई। 

गुस्से से पगला गई एकता कपूर ने कमाल रशीद खान को ब्लॉक कर दिया। उनके समर्थन में गे फिल्म अलीगढ बनाने वाले हंसल मेहता थे।  

पाकिस्तानी एक्टर ने क्यों कहा शाहरुख़ खान को बूढा ?- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Saturday 13 January 2018

एक जून को सोनम कपूर की वीरे दी वेडिंग

अब तय हो गया है कि सोनम कपूर की वीरे दी वेडिंग २ जून २०१८ को रिलीज़ होगी। यह फिल्म दोस्तों और दोस्ती की कहानी है। लेकिन, यह दोस्ती किसी पुरुष की पुरुष से या महिला की पुरुष से दोस्ती की कहानी नहीं है। फिल्म में चार प्रमुख चरित्र है, चारों ही महिला चरित्र है। चार युवा लड़कियों की मौज मस्ती और गंभीर दोस्ती की कहानी है वीरे दी वेडिंग। शुरू में शशांक घोष की इस फिल्म को १८ मई को रिलीज़ होना था। लेकिन, अब यह फिल्म अंतिम रूप से १ जून को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में सोनम कपूर और करीना कपूर के अलावा स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया चार दोस्तों की भूमिका में हैं। वीरे दी वेडिंग को करीना कपूर ने अपने गर्भवती होने से पहले साइन की थी । बाद में अपने बच्चे का ख्याल रखने के लिए उन्होंने फिल्म की शूटिंग आगे नहीं की। फिल्म का निर्माण सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने एकता कपूर के साथ मिल कर किया है। ख़ास बात यह है कि फिल्म की रिलीज़ शादी के मौसम में हो रही है। शादी का मौसम और वीरे दी वेडिंग टाइटल ख़ास और आम को आकर्षित कर सकता है ! यही सोच कर एकता कपूर ने फिल्म को १ जून को रिलीज़ करना तय किया है। एकता कपूर कहती हैं, “यह निश्चित रूप से अविस्मरणीय शादी होगी। हम इसे १ जून को रिलीज़ करने का ऐलान कर बेहद खुश हैं।” लेकिन, जो एक बात एकता कपूर ने नहीं बताई, वह यह कि एक जून को एकता के भतीजे और तुषार के सरोगेट बेटे लक्ष्य का जन्मदिन भी है। वीरे दी वेडिंग को मेहुल सूरी और निधि मेहरा ने लिखा है। फिल्म की निर्माता रिया कपूर का मानना है कि यह फिल्म इंडस्ट्री में नई शुरुआत करेगी। वह कहती हैं, “ऐसा प्रयास पहले कभी नहीं किया गया। निश्चित रूप से यह फिल्म दर्शकों के लिए मजेदार अनुभव साबित होगी।” वीरे दी वेडिंग की एक दिलचस्प बात यह भी है कि सबसे पहले फिल्म के लिए कैटरीना कैफ और हुमा कुरैशी को साइन किया गया था। लेकिन, यह दोनों एक्ट्रेस बीच में ही फिल्म से निकल गई। उनकी जगह करीना कपूर और स्वरा भास्कर ने ले ली। इस फिल्म में सुमीत व्यास ने करीना कपूर के पुरुष मित्र की भूमिका की है। उनके अलावा विवेक मुश्रान भी अहम् भूमिका में हैं। इस फिल्म की तमाम शूटिंग दिल्ली और मुंबई के अलावा बैंकाक में फुकेट में हुई है। 
अब क्यों ढकी नज़र आएगी पद्मावती की कमर जानने के लिए क्लिक कीजिये 

Wednesday 20 January 2016

इस शुक्रवार रिलीज़ होगी सेंसर की कैची का शिकार दो फ़िल्में भी

इस शुक्रवार (२२ जनवरी को)  रिलीज़ हो रही तीन फ़िल्में सेंसर  तेरी अज़ब कहानी कहना चाहेंगी।  शुक्रवार को अक्षय  कुमार की फिल्म एक्शन थ्रिलर 'एयरलिफ्ट' और एकता कपूर की पोर्न कॉमेडी फिल्म 'क्या कूल है हम ३' रिलीज़ हो रही हैं।  तीसरी फिल्म हॉलीवुड की क्वेंटिन टारनटिनो निर्देशित एक्शन फिल्म 'द हेटफुल ८' है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'एयरलिफ्ट' को बिना किसी कट के यूए सर्टिफिकेट दे दिया है।  वहीँ क्या कूल हैं हम ३ और द हेटफुल ८' को सेंसर की कैची का सामना करना पड़ा है।  टारनटिनो की फिल्म किल बिल अपनी खूंरेंजी और बेरहमी के कारण भारत में रिलीज़ के काबिल नहीं समझी गई थी।  इसलिए टारनटिनो की फिल्म हिंसक दृश्यों और गंदे संवादों के कारण सेंसर के चंगुल में फंसनी ही थी।  इस फिल्म में इकलौते महिला चरित्र को बेरहमी से पीटे जाने और नोचने खसोटने के बहुत से दृश्य थे।  गाली गलौच की तो भरमार थी।  सेंसर बोर्ड ने इन सभी दृश्यों को या तो  काट दिया है या कम कर दिया है।  द हेटफुल  ८ को इंडिया में डिस्ट्रीब्यूट करने वाले पीवीआर पिक्चर्स को इसकी उम्मीद थी।  इसलिए, उन्होंने इन्हे काट कर प्रमाण के लिए पेश कर दिया। हालाँकि, अनुराग कश्यप फिल्म को बिना किसी कट के क्लियर करने की ट्वीट कर रहे थे।  पता नहीं क्यों अनुराग कश्यप जैसे फिल्मकार  स्त्रियों के प्रति हिंसक और अनादर व्यक्त करने वाली फिल्मों की वकालत करते हैं।  अनुराग कश्यप जैसी सोच फिल्म निर्मात्री एकता कपूर की भी है।  उनकी फिल्म सीरीज क्या कूल हैं हम स्त्री चरित्र के अभद्र चित्रण और गंदे संवादों के कारण दर्शक पाती रही हैं।  क्या कूल हैं हम ३ इस की अगली कड़ी है।  इस फिल्म का ऑनलाइन ट्रेलर साफ़ तौर पर गंदी भाषा और अश्लील हावभाव से भरा हुआ था।  इस ट्रेलर को देख कर देश के सूचना मंत्रालय ने फिल्मकार श्याम बेनेगल को सेंसर के कामकाज़ की समीक्षा करने के लिए नियुक्त किया है।  यह फिल्म भी २२ जनवरी को रिलीज़ होनी है।  इस फिल्म पर एक सौ से ज़्यादा कट लगाने के निर्देश सेंसर बोर्ड ने दिए।  यह ज़्यादातर कट अश्लील संवादों और हाव भावों को लेकर हैं।  क्वेंटिन टारनटिनो और एकता कपूर की फ़िल्में हिंसा, नारी गरिमा के प्रतिकूल प्रतिष्ठा रखने वाली, अश्लील और द्विअर्थी मानी जाती हैं।  इन्ही खासियतों के कारण भारत में इनके दर्शक भी हैं।  अब देखने वाली बात होगी कि एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार की देशभक्ति रंग लाएगी या द हेटफुल  ८ और क्या कूल हों हम ३ की हिंसा और अश्लीलता में किसे ज़्यादा दर्शक मिलते हैं?