Sunday, 2 December 2018

बॉलीवुड न्यूज़ ०२ दिसंबर


फॉक्स स्टार और विशेष फिल्म्स की तीन फ़िल्में
अब फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने विशेष फिल्म्स के साथ भी सहयोग से फिल्मे बनाने का ऐलान किया है।  यह दोनों कुल तीन फ़िल्में बनाएंगे।  इस सहकार के अंतर्गत बनने वाली पहली फिल्म सड़क २ होगी।  इस फिल्म के बारे में काफी कुछ लिखा जा चुका है कि यह १९९१ की हिट फिल्म की सीक्वल फिल्म है।  इस फिल्म के  निर्देशक महेश भट्ट होंगे।  लेकिन, यहाँ ख़ास बात यह है कि फॉक्स स्टार और विशेष फिल्मस का सहयोग कोई नई बात नहीं है।  यह दोनों राज़ ३, जन्नत २ और मर्डर ३ जैसी सीक्वल फ़िल्में बना चुके हैं।  तभी तो स्टूडियो का बयान कहता है, "फक्स स्टार स्टूडियोज और विशेष फिल्म्स ने कई लैंडमार्क फिल्मों का निर्माण किया है।  इनकी सिनेमाई यात्रा अनोखी है।  हम उम्मीद कर रहे हैं कि आगे भी हम दिल को छू लेने वाली कहानियां लेकर आएंगे। "  यहाँ, बताते चलें कि सड़क २ से महेश भट्ट की निर्देशन के  क्षेत्र में वापसी हो रही है।  फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट भी होंगी। 

नेटफ्लिक्स के लिए बॉलीवुड की आवाज़
जिन दिनों, २०१६ में वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा फिल्म मोगली लीजेंड ऑफ़ द जंगल का निर्माण किया जा रहा था, उसी दौरान वाल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा जंगल बुक के लाइव एक्शन रूपांतरण जंगल बुक का भी निर्माण किया जा रहा था। मोगली  लीजेंड ऑफ़ द जंगल का निर्देशन एक्टर-डायरेक्टर एंडी सर्किस कर रहे थे।  यह फिल्म भेड़िया बालक मोगली के जंगल के बुरे अनुभवों पर केंद्रित थी।  लेकिन, निर्माण के दौरान इस फिल्म को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।  फिल्म की शूटिंग कई बार रोकनी पड़ी।  फिल्म के विशेष प्रभाव के दृश्यों को उत्कृष्ट बनाने के कारण भी मोगली की रिलीज़ में रुकावट आई।  फिल्म को २०१६ में रिलीज़ होना था। परन्तु, अप्रैल २०१६ में द जंगल बुक रिलीज़ हो गई।  इसके बाद, वार्नर ब्रदर्स ने मोगली को नेटफ्लिक्स को बेच दिया।  अब नेटफ्लिक्स द्वारा मोगली का हिंदी संस्करण रिलीज़ किया जाने वाला है।  इस हिंदी संस्करण में कई बॉलीवुड एक्टर मोगली के चरित्रों को आवाज़ दे रहे हैं।  माधुरी दीक्षित की आवाज़ में निशा का चरित्र बोलेगा।  अभिषेक बच्चन बघीरा की तरह गुर्रायेंगे।  अनिल कपूर मोगली के दोस्त भूरे भालू बालू को आवाज़ दे रहे होंगे।  करीना कपूर खान की आवाज़ अजगर का की फुंकार में सुनाई देगी।  सबसे बड़ी बात शेर  खान के संवाद जैकी श्रॉफ बोल रहे होंगे।  इस फिल्म में नील सेठी मोगली की भूमिका कर रहे हैं।  यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ७ दिसंबर को प्रीमियर होगी।

मोहम्मद वकील का नया गाना वजूद  
हिन्दुस्तान के जानेमाने सूफी गीत और ग़ज़ल गायक मोहम्मद वकील अपनी नई सिंगल वजूद लेकर आये हैं, जिसे ज़ी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज़ किया है। मोहम्मद वकील जयपुर घराने से हैं और संगीत उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला है। मोहम्मद वकील कई साल पहले सारेगामा जीत चुके हैं। वजूद गीत को शकील हाश्मी ने लिखा है और इसका संगीत दिया है उस्ताद अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन ने। मोहम्मद वकील ने इस गीत में जान भर दी है क्यूंकि आजकल के संगीत में सिर्फ शोर सुनाई देता है। इस वीडियो में एक बाप और बेटे के रिश्ते को दिखाया गया है ,की किस कठिनाइयों से एक बाप अपने बेटे को पालता है और बड़ा होकर वो उनको वृद्ध आश्रम छोड़ आता है। अकबर ख़ान ने इस वीडियो का निर्देशन किया है।  

ट्रिपलिंग सीजन २ में कुब्रा सैत
कुब्रा सैत का, वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में एक ट्रांससेक्सुअल चरित्र करना काफी चुनौतीपूर्ण था। क्योंकि यह किरदार उनकी इमेज पर खराब असर डाल सकता था।  इसके बावजूद कुब्रा ने, साहस  का परिचय देते हुए ट्रांससेक्सुअल कुक्कू के किरदार को किया ही नहीं, क्या खूब किया।  उनके साहस और अभिनय की चारो ओर प्रशंसा और सराहना होने लगी।  अब कुब्रा ट्रिपलिंग के लिए तैयार हैं। ट्रिपलिंग के पहले सीजन में, कुब्रा सैत ने कैमिया किया था।  लेकिन, सीजन २ में वह अमोल पराशर के साथ बड़ी भूमिका में होंगी।  कुब्रा का सुमीत व्यास के साथ एक दूसरे डिजिटल शो ऑल्ट बालाजी के वर्डिक्ट - नानावटी वर्सेज स्टेट ऑफ़ महाराष्ट्र में एक कैमिया है। कुब्रा के नज़दीकी बताते हैं कि कुब्रा एक ही समय में कई कई प्रोजेक्ट सम्हाल ले जाती हैं। उन्होंने वर्डिक्ट के लिए लगातार तीन दिन शूटिंग की थी। इसीलिए, कुब्रा ने ट्रिपलिंग के साथ वर्डिक्ट की शूटिंग भी की। ख़ास बात यह है कि कुब्रा अपनी भूमिकाओं की तरह, निजी जीवन में भी काफी बोल्ड हैं।  पिछले दिनों, मीटू कैंपेन के दौरान एक अभिनेत्री निहारिका सिंह ने, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी पर शारीरिक दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उस समय, कुब्रा सैत नवाज़ के साथ खडी नज़र आई थी। उस समय उन पर आरोप लगा था कि वह सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन के लिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी का पक्ष ले रही हैं। 

कानून के दंगल में अक्षय कुमार का मिशन मंगल
विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हारी जैसी सुंदरियों से घिरे मिशन मंगल पर जाने को तैयार अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल  कानून के लपेटे में हैं।  अमेरिका में रहने वाली एक लेखिका और निर्देशिका राधा भारद्वाज ने यह दावा किया है कि उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट चुरा कर मिशन मंगल बनाई जा रही है।  इस सन्दर्भ में वह मुंबई हाई कोर्ट भी जा चुकी हैं।  लेकिन, इस फिल्म के एक निर्माता और लेखक आर बाल्की चिंतित नहीं है।  उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है।  इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है। यह जगन की पहली हिंदी फिल्म है। इस फिल्म का विषय भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा मार्स मिशन के तहत  मंगलयान सम्प्रेक्षित करने का सफल कारनामा है ।  राधा का इस स्क्रिप्ट को लेकर कहना था कि उन्होंने यह स्क्रिप्ट अतुल कस्बेकर से साझा की थी।  क्योंकि, अतुल कस्बेकर  २०१६ में नीरजा और २०१७ में तुम्हारी सुलु के एक प्रोडूसर थे।  मगर, राधा भारद्वाज के दावे को आर बाल्की खारिज करते हैं।  वह कहते हैं, "किसी भी चर्चित विषय पर दो कहानियां लिखी जा सकती हैं। लेकिन, वह नक़ल कैसे हो सकती हैं।  वैसे स्वागत है राधा भारद्वाज का कि वह ऑफिस आएं और स्क्रिप्ट पढ़ लें।"

राजश्री देशपांडे की फिल्म प्रियंका चोपड़ा के साथ
राजश्री देशपांडेय, अपनी फिल्मों में, अपने अभिनय से ज़्यादा अपनी बोल्डनेस से चर्चित हैं।  मलयालम फिल्म एस दुर्गा (सेक्सी दुर्गा का बदला टाइटल) में उनका नाम दुर्गा था और उन पर कुछ काफी सेक्सी दृश्य फिल्माए गए थे। यह फिल्म पिछले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में विवादित हुई थी । वह आम तौर भी, फिल्मों में उन्मुक्त दृश्य देने से परहेज नहीं करती। हालाँकि, उन्होंने मुख्य धारा की तलाश, किक और मुंबई सेंट्रल जैसी फिल्मों में मामूली सी भूमिकाये की।  लेकिन, एंग्री इंडिया गॉडेस जैसी फिल्मों में उन्मुक्त दृश्यों के कारण वह अख़बारों की सुर्खियां पाती हैं । नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के साथ डिजिटल सीरीज सेक्रेड गेम्स में भी वह बोल्ड किरदार कर रही थी। अब वह शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ कर रही हैं। यह उनका कैमिया होगा।  अपनी इस भूमिका को लेकर राजश्री कहती हैं, "शोनाली मेरी अच्छी दोस्त हैं।  उन्होंने मुझसे फिल्म के एक छोटे रोल के बारे में बताया।  मैंने उनसे कहा कि मैं आपको न कैसे कह सकती हूँ।" उनके प्रशंसक यही उम्मीद करेंगे कि इस फिल्म में भी वह बोल्ड ही होंगी।  राजश्री की एक साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म निर्वाण इन है, जिसमे वह आदिल हुसैन और संध्या मृदुल के साथ हैं।  

चार भाषाओँ में रिलीज़ होगी मोर्टल इंजनस
निर्देशक क्रिस्चियन रिवर्स की फिल्म मॉर्टल इंजिन्स फ्यूचरिस्टिक यानि भविष्य की दुनिया की भयावह कहानी है।  यह फिल्म फिलिप रीव के चार  हिस्सों में उपन्यास के पहले हिस्से पर आधारित है।  साठ मिनट के युद्ध के बाद, पूरी दुनिया भूकंप, ज्वालामुखियों के धमाकों तथा दूसरी अस्थिरताओं  के कारण नष्ट हो चुकी है।  एक घुमन्तु नेता निकोला क्वेरकस एक बड़ा इंजन तैयार करता है और लंदन को पहियों पर खड़ा कर देता है।  अब यह दूसरे शहरों को खाना शुरू कर देते हैं।  ऐसे समय में, एक रहस्यमई युवा महिला हेस्टर शॉ ही इस काबिल है कि वह पहियों पर खड़े इस दैत्याकार शहर को ज़्यादा विनाश करने से रोक सके।  इस मुहीम में उसका साथ, लंदन से देश निकाला दिया गया अपराधी टॉम नट्सवर्थी और एक खतरनाक अपराधी एना फेंग  जिसके सर पर ईनाम रखा गया है, देते हैं।   इस फिल्म में हेस्टर शॉ की भूमिका हेरा हिलमर, रॉबर्ट शिहान ने टॉम नट्सवर्थी और जिहै ने एना फेंग की भूमिका की है।  यह फिल्म १४ दिसंबर २०१८ को रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज़ किया जा रहा है।  ख़ास बात यह है कि फिल्म का पोस्टर भी इन चार भाषाओँ में अलग अलग जारी किया गया है।

डिज़्नी की तीन लाइव एक्शन फ़िल्में
वाशिंगटन और डलास फुटबॉल गेम के फॉक्स एनएफएल पर टेलीकास्ट के दौरान डिज्नी ने द लायन किंग का टीज़र ट्रेलर जारी कर सबको लगभग चौंका ही दिया। द लायन किंग, २०१९ में रिलीज़ होने वाली डिज्नी की तीन लाइव एक्शन फिल्मों में से एक है।  टीम बर्टन निर्देशित फिल्म डम्बो सर्कस के उड़ाते हाथी की देखभाल के लिए रखे गए एक आदमी और उसके बच्चों के हाथी से सम्बन्ध की दिलचस्प कहानी है।  एहरेन क्रुगर की पटकथा में, सर्कस के कुछ दूसरे किरदार, फिल्म को दिलचस्प बनाते हैं।  इस फिल्म के बाद, मई में गुई रिची की लाइव एक्शन फिल्म अलादीन रिलीज़ होगी। अलादीन और उसके जादुई चिराग की सदियों पुरानी कहानी पर आधारित यह फिल्म १९९२ में रिलीज़ एनीमेशन फ़िल्म का लाइव एक्शन रूपांतरण है। तीसरी फिल्म द लायन किंग है।  यह फिल्म जुलाई के मध्य में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन जॉन फवरो कर रहे हैं।  एक्टर-डायरेक्टर जॉन फवरो ने, २०१६ में डिज्नी की सफल फिल्म द जंगल बुक का निर्देशन किया था।  फवरो की इस फिल्म की तरह द लायन किंग में भी सीजीआई का भरपूर उपयोग किया गया है।  इससे इसके पशुओं के सभी एनीमेशन चरित्र सजीव हो उठे हैं। द लायन किंग  पूरी दुनिया में १९ जुलाई २०१९ को रिलीज़ होगी। 

तीन फिल्म निर्माता, छः फ़िल्में
जॉन अब्राहम, निखिल अडवाणी और भूषण कुमार सफलता से लबरेज हैं।  सत्यमेव जयते  को मिली सफलता के बाद, इन तीनों में साथ फ़िल्में करने का आत्मविश्वास बढ़ा है। निखळ अडवाणी इस जॉइंट वेंचर के लिए फिल्मों के निर्देशन तो कर सकते हैं, बतौर निर्माता भी जुड़े हुए हैं। जॉन अब्राहम अभिनीत बाटला हाउस इन तीनों की बतौर निर्माता पिछली फिल्म है। अब यह तीनों कुल मिला कर छह फिल्मों का निर्माण करने वाले हैं।  इन फिल्मों को भूषण कुमार की  टी-सीरीज, जॉन अब्राहम की जेए एंटरटेनमेंट और मोनिशा अडवाणी, मधु भोजवानी, और निखिल अडवाणी की एमे एंटरटेनमेंट करेंगे। इन फिल्मों में कुछ में जॉन अब्राहम बतौर एक्टर होंगे तो कुछ में सिर्फ बतौर निर्माता शामिल होंगे। इसी प्रकार से निखिल अडवाणी की भूमिका निर्माता और निर्देशक की होगी।  इन जॉइंट वेंचर की फिल्मों का निर्देशन करने के लिए गौरव चावला, समर शैख़, काशवी नायर और रंजीत तिवारी को चुना गया है। गौरव चावला निर्देशित हालिया रिलीज़ फिल्म बाज़ार को सफलता मिली है।  समर शैख़ ने, विद्या बालन अभिनीत फिल्म बॉबी जासूस (२०१४) का निर्देशन किया है। रंजीत तिवारी ने २०१७ में रिलीज़ फिल्म लखनऊ सेंट्रल का निर्देशन किया है। सिर्फ काशवी नायर का ही डेब्यू होना है।यह सभी फ़िल्में २०१९ और २० में शुरू होंगी।

छिछोरे बास्केटबॉल खिलाडी सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड के तिवारी दंपत्ति को खेल फिल्मों का चस्का लग गया लगता है।  नितेश तिवारी की आमिर खान के साथ फिल्म दंगल सुपरडुपर हिट साबित हुई थी। नितेश की पत्नी और निल बट्टे सन्नाटा और बरेली की बर्फी की निर्देशक निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी भी बर्फी से छुट्टी मिली तो कबड्ड़ी कबड्डी करने लगी।  उनकी अगली फिल्म पन्गा कबड्डी पर आधारित खेल फिल्म है।  महिला कबड्डी पर इस फिल्म में कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका कंगना रनौत कर रही हैं। नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे की शूटिंग आजकल मुंबई में हो रही है।  इस फिल्म में एक कॉलेज की बास्केट बॉल टीम के सदस्य की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत कर रहे हैं।  इस फिल्म में कॉलेज में आम तौर पर दो गुटों की बीच की दुश्मनी का चित्रण हुआ है।  लेकिन, यह दुश्मनी खेल के मैदान में नज़र आएगी। आजकल, इस फिल्म में कॉलेज की दो फुटबॉल टीमों हाउस ३ और हाउस ४ के बीच बास्केट बॉल मैच की शूटिंग हो रही है।  सुशांत सिंह राजपूत हाउस ३ के खिलाड़ी हैं, जबकि हाउस ४ की टीम में ताहिर राज भसीन हैं।  इस फिल्म में श्रद्धा कपूर नायिका की भूमिका में हैं। १९९० के दशक की पृष्ठभूमि पर छिछोरे २०१९ में रिलीज़ होगी।


आज ईसाई रीति से मिसेज़ निक जोनास बन गयी प्रियंका चोपड़ा -क्लिक करें  

राष्ट्रीय सहारा ०२ दिसंबर २०१८



Saturday, 1 December 2018

आज ईसाई रीति से मिसेज़ निक जोनास बन गयी प्रियंका चोपड़ा

फिल्म इंडस्ट्री को रिसेप्शन पार्टी के लिये तैयार रणवीर-दीपिका




Priyanka Chopra  on the American Vogue cover - क्लिक करें 

Priyanka Chopra the first Indian to be on the American Vogue cover


From being the first Indian-born woman to headline a prime time show in the USA, to an icon of girl power, the first breakthrough star in American pop culture and Hollywood,while being one of the  biggest Indian moviestars ,global icon Priyanka Chopra is truly a trailblazer going where no Indian superstar has before and creating ripples at that !

Ambitious & driven , Priyanka Chopra,has set an exemplary example of straddling successful careers both on home turf and America,cutting across continents and playing out the east-meets-west role with both power and superstardom.

Priyanka boasts of a remarkably diverse portfolio – While her production company develops movies across India's film industries, she continues to work tirelessly as an activist and ambassador for UNICEF and recently turned a tech investor in the women-first social network app, Bumble that empowers women to take control of their futures

It’s no wonder then that she becomes the first Indian woman to be on the American cover of Vogue !

After being on the Time Magazine's power cover, one of 15 international international covers she’s featured on, Priyanka Chopra opens up about her modern-day love story with Nick Jonas and her boundary breaking career.


From an excerpt from her interview with Vogue USA, says Priyanka, “ Life prepared me for it , all the moving around .I knew what cultural differences were. I knew that differences don’t make us different. Differences make us interesting.” Revealing an interesting conversation she had with ABC’s casting executive Keli Lee flew to Mumbai to persuade Chopra to meet with her about Quantico, she says “The only thing I told her was: I don’t want my ethnicity to lead the part that I play.I want to have a job. I want to have a plot. I want to have a story.”


Aayush Sharma will not attend Priyanka Chopra wedding !- क्लिक करें 

Aayush Sharma will not attend Priyanka Chopra wedding !


The Priyanka Chopra-Nick Jonas wedding festivities are the talk of the country, with it being the biggest international wedding of this stature in Insja .

The wedding is exclusive, with the guest list being limited to intimate few family and friends . In fact, Priyanka’s best friend,  Arpita Khan Sharma has already landed in Jodhpur with son Ahil!

Unfortunately it seems her husband, the talented Aayush Sharma, will not able to accompany her to the wedding.

Aayush was really keen on attending the wedding since his wife and Priyanka have always shared a very close bond for many years. However, sources report, the actor met with an injury, while undergoing action training for his next film.


A source adds, “Aayush was busy with his action training but it turned out to be very rigorous. He ended up with a hairline fracture in his right and has been advised bed rest for a couple of days. He was so excited about it!”

अमेज़न प्राइम पर पहली तमिल थ्रिलर सीरीज वेल्ला राजा - क्लिक करें 

अमेज़न प्राइम पर पहली तमिल थ्रिलर सीरीज वेल्ला राजा


अमेज़न प्राइम ने, आज अपनी पहली तमिल सीरीज शुरू करने का ऐलान किया। यह सीरीज ७ दिसंबर से, अमेज़न प्राइम के प्राइम दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

इस सीरीज को, अमेज़न प्राइम द्वारा, ड्रीम वारियर पिक्चर्स के सहयोग से बनाया जा रहा है।  वेल्ला राजा टाइटल के साथ, इस थ्रिलर सीरीज में बॉबी सिंह और पार्वती नायर काम कर रहे हैं।


वेल्ला राजा का प्रसारण, २०० के करीब देशों और क्षेत्रों मे होगा। इसे तेलुगु और हिंदी में भी देखा जा सकेगा। तमिल दर्शकों के लिए ओरिजिनल सीरीज बनाने का विचार अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध तमिल फिल्मों की लोकप्रियता को देखने के बाद पैदा हुआ।

इस वेब सीरीज की कहानी ड्रग माफिया देवा के इर्द गिर्द घूमती है, जो बावा लॉज में छुपा हुआ है।  उसको अपना एक तीन साल पुराना काम पूरा करना है।  लेकिन एक महिला पुलिस अफसर टेरेसा उसके पीछे लगी हुई है। अब देवा के सामने अनुमान से ज़्यादा कठिनाइयां पैदा होने लगी है।


इस सीरीज के निर्माता एसआर प्रकाश बाबू है और  निर्देशन गुहान सेन्नीयप्पन ने किया है।   


रणबीर कपूर की पहली एक्शन फिल्म शमशेरा  शुरू - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

रणबीर कपूर की पहली एक्शन फिल्म शमशेरा शुरू


अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी की फिल्म गुड न्यूज़ और अर्जुन कपूर और कृति सैनन की ऐतिहासिक फिल्म पानीपत के बाद, रणबीर कपूर और संजय दत्त की खालिस एक्शन फिल्म शमशेरा की शूटिंग, आज से शुरू हो गई।


पूजा से हुई शुरुआत
रणबीर कपूर ने, फ़न्तासी ट्राइलॉजी फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला हिस्सा शूट करने के बाद, बिना समय गँवाए इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यशराज फिल्मस की फिल्म शमशेरा, रणबीर कपूर को उनकी अब तक की इमेज से बिलकुल अलग इमेज में पेश करेगी। इस शूटिंग की शुरू होने का संकेत यशराज स्टूडियो में हुई पूजा से मिलता है। इस पूजा में फिल्म की पूरी कास्ट शामिल हुई।


संजय दत्त शामिल नहीं
सिर्फ संजय दत्त ही इस पूजा में शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि वह पानीपत की हो रही शूटिंग में व्यस्त थे। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में ही हो रही है। करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर पहली बार वाणी कपूर के साथ जोड़ी बना रहे हैं। रणबीर कपूर ने संजय दत्त बायोपिक संजू में संजय दत्त का रील किरदार किया था।  वह फिल्म पीके में कैमिया कर रहे थे। लेकिन, इन दोनों एक्टरों का कभी किसी फिल्म में आमना-सामना नहीं हुआ।


शमशेरा में रणबीर के धुर विरोधी संजय
लेकिन, शमशेरा में, संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर के शमशेरा का धुर विरोधी होगा। इस फिल्म की कहानी उत्तर भारत के किसी क्षेत्र की है।  फिल्म की कहानी डाकू आधारित बताई जा रही है। फिल्म के टीज़र में, रणबीर कपूर एक डकैत के अवतार में दिखाई भी दिए थे। फिल्म की टैग लाइन करम से डकैत धरम से आज़ाद है।  इस टैग लाइन से कहानी का अंदाज़ा अच्छी तरह से लगाया जा सकता है।


यशराज के साथ रणबीर की तीसरी फिल्म
यशराज फिल्मस के साथ रणबीर कपूर की बचाना ऐ हसीनो और राकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ़ द ईयर के बाद तीसरी फिल्म है। करण मल्होत्रा, पहली बार यशराज फिल्म्स के लिए किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।  उन्होंने दो फ़िल्में अग्निपथ और ब्रदर्स, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के लिए बनाई हैं।


२०१९ में शूटिंग पूरी २०२० में रिलीज़
करण मल्होत्रा, अपनी फिल्म की शूटिंग २०१९ के मध्य तक पूरी कर लेंगे।  मगर, फिल्म ३० जुलाई २०२० को ही रिलीज़ हो पाएगी।  इसका कारण फिल्म में भरपूर वीएफएक्स प्रभाव का इस्तेमाल करना हो सकता है। 

हिंदी फिल्म पुष्कर लॉज का ट्रेलर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

हिंदी फिल्म पुष्कर लॉज का ट्रेलर

मैं जैमिन का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं - दर्शन रावल


मुख्यधारा पर जाने की कोशिश करने के बजाय - जो सबसे अधिक चुनने का तरीका होता है, आपने अपने संगीत को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर साझा करना क्यों चुना ? 
मेरे पिताजी कारण है। वह नहीं चाहते थे कि मैं संगीत में जाऊं, और मुझे अहमदाबाद छोड़ने की इजाजत नहीं थी। इसलिए, मैंने संगीत बनाना और इसे यूट्यूब पर अपलोड करना शुरू कर दिया... इस तरह मुझे पहचान मिली, और मैं उत्साहित था कि मुझे न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर से अद्भुत प्रशंसक मिले। और यह डिजिटल प्लेटफार्म की वजह से था। अब हम सभी के पास सेल फोन हैं, और हम डिजिटल प्लेटफॉर्म से बहुत जुड़े हुए हैं। इसलिए, किसी भी प्रकार के मनोरंजन पाने के लिए यह सबसे सुविधाजनक तरीका है। तो, मेरे लिए, मेरे दर्शक मुझसे बहुत जल्दी कनेक्ट हो सकते थे, मैं इसे पसंद करता, और मुझे एक प्लेटफार्म रखना अच्छा लगता जहां वे मेरे संगीत या मुझ तक बहुत जल्दी पहुंच सकते। इसलिए यही कारण है कि मैंने अपने संगीत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखना पसंद किया क्योंकि इसका मेरे प्रशंसकों और दर्शकों के साथ सीधा संबंध है।

क्या आप हमें अपनी संगीत यात्रा के बारे में कुछ बता सकते हैं? 
मैं हमेशा संगीत में उत्साहित रहा हूं, न केवल एक गायक के रूप में, बल्कि मैं हमेशा गाने बनाना, गाने लिखना, उन्हें संगीत देना, उन्हें गाना और उनमें शामिल होना चाहता था। संगीत बनाना हमेशा से मेरा सपना था। लेकिन मेरे पिता ने मुझे ऐसा करने की इजाजत नहीं दी क्योंकि मैं पढ़ रहा था, और वह चाहते थे कि मैं अपनी पढ़ाई पूरी करूँ और चाहते थे कि मैं कुछ और करूं। जैसा कि मुझे कभी मुंबई आने और अपने सपनों का पीछा करने की इजाजत नहीं दी गई, लेकिन मैं बहुत जिद्दी था, और मैं लड़ा और उनके खिलाफ चला गया। मैंने अपने सभी वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। धीरे-धीरे वीडियो लोकप्रिय हो गए। मुझे एक रियलिटी शो से एक मौका मिला। मैं रियलिटी शो में आया और अपना मूल गीत का प्रदर्शन दिया। यही वह है जो मैं मुख्य रूप से करता हूं। मुझे लगता है कि इसकी बहुत सराहना की गई, लोगों ने मुझे जानना शुरू कर दिया। तो धीरे-धीरे मैंने, अधिक गाने, अधिक स्वतंत्र गाने, अधिक मूल गीत और फिर बॉलीवुड करना शुरू कर दिया। तो इस तरह की यात्रा अभी तक रही है।

जब जैमिन का हिस्सा बनने के लिए आपसे संपर्क किया गया तो आपका पहला विचार क्या था?
मैं सबको यह कह रहा था कि मैंने कभी किसी से संगीत नहीं सीखा है। मैंने संगीतकारों के साथ, लोगों के साथ जैम करके ही संगीत सीखा है। मैं जैमिन का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह संगीत और उद्योग की बेहतरीन हस्तियों से जुड़ने के बारे में था। मैं बहुत उत्साहित हूं। क्योंकि मेरे जीवन में मैंने हमेशा जैमिंग, लोगों से मिलकर, उनसे बात करके, उनके साथ संगीत बनाकर ही संगीत सीखा है। इस तरह मैंने संगीत सीखा है। तो शो का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।


बॉलीवुड की दुनिया के प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम करना कैसा है, क्योंकि आपके पास वर्ष के दो सबसे बड़े हिट ट्रैक चोगाड़ा और कमरिया हैं?
मुझे लगता है कि उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। वर्षों से लोगों ने उनके संगीत को प्यार किया है। इसमें पूर्ण शुद्धता है और वह मेलोडी जो उन्होंने श्रोताओं को दी है। जिन लोगों के साथ मैं अभी जैमिन में काम कर रहा हूं, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा अनुभव है। जैसा कि मैंने कहा, मैं बहुत छोटा हूं, और मैं उनसे सीख रहा हूं क्योंकि एक दिन मैं उन गीतों को बनाना चाहता हूं जो पीढ़ियों पर राज करें जो 25, 30, 40 सालों सुने जाएं...

यदि जैमिन रोस्टर से कोई कलाकार हो जिसके साथ आप बॉलीवुड फिल्म के लिए सहयोग करना चाहते हैं, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों? 
दर्शन- मैं हमेशा संगीत में रहा हूं और संगीत मेरा सबसे मजबूत पहलू है। मैं अलग-अलग भाषाओं में गा रहा हूं और मैंने अलग-अलग संगीत किए हैं। इसलिए, अगर मैं बॉलीवुड गीत करना चाहता, तो मैं निश्चित रूप से रहमान सर के साथ ऐसा करना चाहूंगा। वह धुनों की शख्सियत हैं, और उन्होंने विभिन्न भाषाओं में भी बहुत काम किया है, इसलिए कहीं आत्मा से आत्मा जुड़ती है। मेरी आत्मा उनकी आत्मा से जुड़ती है, और मुझे लगता है कि मैं निश्चित रूप से उनके साथ एक गाना करूंगा।

यह शो अब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाने वाला है। डिजिटल से मुख्यधारा में जाने पर कैसा लगता है? 

ओह, यह वास्तव में अच्छा लगता है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इस मंच पर होना एक बड़ा सम्मान की बात होगी, और मैं टेलीविज़न के सामने बैठे लोगों के लिए प्रदर्शन करने का उत्कृष्ट अवसर देने के लिए सोनी टेलीविजन का आभारी हूं। 

Jugalbandi ki nayi pechchaanwith Jammin - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Sony channel unveils Jugalbandi ki nayi pechchaanwith Jammin


For the very first time on Hindi GEC, as an ode to music and the music connoisseurs, Sony Entertainment Television in association with Qyuki and Motion Content Group will be seen celebrating music with a unique format – Jammin. The show boasts of an extraordinary collaboration comprising of Bollywood’s musical maestros along with popular digital singing sensations. Tune in to Jammin starting 1st December, every Sat-Sun after Indian Idol only on Sony Entertainment Television.

The 8-part series will showcase an hour long musically stimulating episode, every weekend, with renowned names from Bollywood like A R Rehman, Salim-Suleiman, Shankar-Ehsan-Loy, Clinton Cerejo, Ranjit Barot, Shaan and Jatin Pandit. These maestros will be joined by the digital superstars like Sukriti Kakkar, Jonita Gandhi, Ambili Menon, Darshan Rawal and Jeffery Iqbal amongst others. Each episode will see one music maestro collaborate with the digital singing sensations and present 4 covers and unveil one original composition. Adding to this eclectic mix of musicians will be the current Indian Idol – season 10 contestants who will show their singing prowess once again on the Jammin stage. Hosted by the much-loved television personality Ravi Dubey, Jammin promises to be one helluva spectacular Jugalbandi.

Get ready to be transported to a world with no bounds where only music will reverberate through the souls.


Tune in as the musical jugalbandi unfolds on Jammin starting 1st December, every Sat-Sun after a riveting episode of Indian Idol only on Sony Entertainment Television


आर्यन अब्बास के दो म्यूजिक वीडियो - पढ़ने के लिए क्लिक करें