Saturday 1 December 2018

आर्यन अब्बास के दो म्यूजिक वीडियो


पिछले दिनों, एएसआर प्रोडक्शन के दो म्यूज़िक वीडियो मोहब्बत और बरसात का भव्य लॉन्चिंग समारोह अंधेरी स्थित 'दी व्यू' में सम्पन्न हुआ। इसमे बॉलीवुड और मीडिया की कई हस्तियॉं शामिल हुई। दोनों एल्बम के निर्माता और प्रमुख अभिनेता आर्यन अब्बास है। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने एल्बम की भरपूर सराहना की।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से वीनस ऑडियो के चम्पक जैन एव मुन्ना जी, संगीतकार दिलीप सेन, निर्माता निर्देशक मेहुल कुमार, निर्देशक लॉरेंस डिसूज़ा, निर्माता एवं स्टेण्ड-अप कॉमेडियन सुनील पाल, रीवा अरोरा, जादूगर हसन रिज़वी, आदि मौजूद थे।


दोनों अलबमों का निर्देशन व कोरियोग्राफी कौसर शेख ने किया हैं। गायक हैं साधना सरगम, फरहान साबरी, विक्रांत भारतीय एवं मन्न्या, गीत सागर रज़ा खान और संगीत दिलीप सेन एवं बिस्वजीत भट्टाचार्य का है।



एल्बम के सितारे हैं, स्वयं आर्यन अब्बास, सोनाली वर्मा, इज़हार अली, आर्या खान, इमरान खान, पल्लवी, विवेक राजपूत और अंजुम खान।



नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी पुरस्कृत, दिखाई जायेगी फोटोग्राफ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment