Sunday 30 December 2018

अजय, शाहरुख़ और रणवीर के बाद रोहित के अक्षय कुमार


कुछ समय पहले, यह  खबर थी कि अजय देवगन के साथ फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर निर्देशक  रोहित शेट्टी ने अब अक्षय कुमार का दामन थाम लिया है।

अजय देवगन के बाद शाहरुख़ खान के साथ 
रोहित शेट्टी ने, अजय  देवगन के साथ हिट फ़िल्में बना कर जो शोहरत लूटी थी, उसका फायदा शाहरुख़ खान के साथ फ़िल्में करने के  तौर पर सामने आया।  रोहित शेट्टी ने, शाहरुख़ खान को लेकर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का निर्देशन किया। चेन्नई एक्सप्रेस बड़ी हिट साबित हुई, लेकिन इस जोड़ी की दूसरी फिल्म दिलवाले सुपर फ्लॉप हो गई।


अजय, शाहरुख़ और रणवीर के बाद अक्षय 
अजय देवगन के साथ गोलमाल अगेन बनाने के बाद, रोहित शेट्टी ने रोमांटिक रणवीर सिंह को पुलिस वाले की वर्दी पहना कर सिम्बा बना दी। यह फिल्म हिट साबित हुई ही। इस फिल्म से रोहित ने अक्षय कुमार की फिल्म का संकेत भी दे दिया।  फिल्म के क्लाइमेक्स में, अक्षय कुमार  पुलिस अधिकारी सूर्यवंशी की वर्दी में नज़र आ रहे थे।

अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी 
जी हाँ, रोहित शेट्टी की अक्षय कुमार के साथ फिल्म का टाइटल सूर्यवंशी होगा।  इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में अप्रैल से शुरू होने की खबर है। अभी इस फिल्म की बाकी की स्टारकास्ट का ऐलान नहीं हुआ है।


२७ दिसंबर को रिलीज़  
सूत्र बताते हैं कि फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज़ ज़रूर तय कर दी गई है। सूर्यवंशी, २७ दिसंबर २०१९ को प्रदर्शित होगी। अर्थात, सिम्बा की रिलीज़ की तारीख़ से ठीक एक दिन पहले।

ब्रह्मास्त्र से टकराव !
इस लिहाज़ से, थोड़े टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।  क्योंकि, २० दिसंबर को, निर्माता करण जौहर की अयान मुख़र्जी निर्देशित फंतासी फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला हिस्सा रिलीज़ हो रहा है।  अगर, ब्रह्मास्त्र हिट हो गई तो उसके लिए सुरक्षित स्क्रीन सूर्यवंशी को मिलने में कठिनाई हो गई।  ऐसा ही इस साल भी होता अगर जीरो फ्लॉप न हुई होती।

बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा रोहित शेट्टी की कमान मे अक्षय कुमार के सूर्यवंशी को !


राष्ट्रीय सहारा ३० दिसंबर २०१८ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment