Thursday 27 December 2018

बॉलीवुड की हिट सुपरहिट ५ फ़िल्में


बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ क्लब बनाना, साल दर साल आसान हो चला लगता है। करीब दर्जन भर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस सेंचुरी बनाई। दो फिल्मों की ट्रिपल सेंचुरी थी। यह पांच फ़िल्में बजट कर कारोबार के लिहाज़ से वास्तव में हिट या सुपरहिट फ़िल्में थी।


संजू के ३४२ करोड़
रणबीर कपूर की फिल्म संजू का बजट १०० करोड़ था।  इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस अपर ३४२ करोड़ से ज़्यादा का कारोबार किया।  यह फिल्म वर्ल्डवाइड ५८६ करोड़ से ज़्यादा का कारोबार कर चुकी है।


पद्मावत के ३०० करोड़
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत का बजट २१५ करोड़ था।  इस फिल्म ने भारत में ३०० करोड़ का कारोबार किया। यह फिल्म देश के कुछ राज्यों में रिलीज़ नहीं हो पाई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ५८५ करोड़ का कारोबार किया। अगर यह फिल्म बाकी राज्यों में भी रिलीज़ हो गई होती तो इसने संजू के कलेक्शन को पछाड़ दिया होता। 


बागी २ के १६५ करोड़
बागी २ भारत में २०० करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई। लेकिन, इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर १६५ करोड़, इसे सुपरहिट फिल्मों में शामिल करने के लिए काफी हैं। टाइगर श्रॉफ की बागी २ सिर्फ ५९ करोड़ में बनी थी।  फिल्म ने वर्ल्डवाइड २५३ करोड़ से ज़्यादा का कारोबार किया था। 


बधाई हो के १३६ करोड़
आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा के साथ साधारण सी स्टारकास्ट वाली फिल्म बधाई हो का १०० करोड़ क्लब में पहुंचना यह साबित करता था कि अब बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कंटेंट राज करेगा।  इस फिल्म के निर्माण में तो सिर्फ २९ करोड़ खर्च हुए थे। नतीजे के तौर पर, १३५ करोड़ का कारोबार करने वाली बधाई हो को सुपरहिट फ़िल्म कहना लाजिमी था।


स्त्री के १२९ करोड़
छोटी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल किया।  स्त्री इसका एक और उदाहरण है।  इस फिल्म का बजट २३ करोड़ था।  फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना की स्टारकास्ट थी।  इसके बावज़ूद फिल्म १२९ करोड़ कमाने में कामयाब हुई।  


बॉलीवुड की ५ सेलिब्रिटी शादियां - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment