Saturday 29 December 2018

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की कैबरे की स्ट्रीमिंग जी५ पर


तीन साल पहलेपूजा भट्ट की फिल्म कैबरेबड़े धूमधाम से शुरू हुई थी।  इस फिल्म में एक कैबरे डांसर की भूमिका में ऋचा चड्डा थी।

कौस्तव नारायण नियोगी के निर्देशन में इस फिल्म को बॉलीवुड डांसर एक्ट्रेस हेलेन के जीवन पर बताया जा रहा था।

दो गुलशन एक्टर, अभिनेता गुलशन ग्रोवर और गुलशन देवैया फिल्म कैबरे की कास्ट में शामिल थे। 

इस फिल्म में, उस समय क्रिकेटर श्रीसंथ के भूमिका के कारण काफी चर्चा मिली थी। उस समय श्रीसंथ किसी न किसी कारण से विवादित हो रहे थे।

अब यह बात दीगर है कि पूरी हो जाने के दो साल बाद भीकैबरे सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो सकी। 


ऐसा स्वाभाविक भी था। बड़े परदे पर बिकाऊ चेहरे ही चलते हैं। अपने दम पर ऋचा चड्डा का कोई दम कभी भी नहीं था । हालाँकि, बताते हैं कि फिल्म में कैबरे डांसर की भूमिका के लिए ऋचा चड्डा ने काफी मेहनत की थी। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गया पानी पानी गीत इंटरनेट पर काफी देखा गया था। 



इसके अलावा हेलेन नाम की डांसर की बायोपिक में दर्शकों को कुछ ख़ास इंटरेस्ट नहीं था। पूजा भट्ट भी बतौर निर्माता अपना जिस्म वाला स्टीम खो चुकी थी। श्रीसंथ भी  क्रिकेट के दागी साबित हो रहे थे।

अब यह फिल्म डिजिटल मीडिया परज़ी ५ से स्ट्रीम होने जा रही है। अभिनेत्री और फिल्म की निर्माता पूजा भट्ट नेइस फिल्म का पोस्टर ट्वीट करते हुएइसकी जानकारी दी। फिल्म कैबरे को९ जनवरी से ज़ी ५ इंडिया पर ज़ी ५ ओरिजिनलस पर देखा जा सकेगा।  

हॉट एन सेक्सी प्राची तेहलान ! - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment