Thursday 27 December 2018

बॉलीवुड की ५ सेलिब्रिटी शादियां


सुन कर विचित्र लग सकता है।  लेकिन, ऐसा हुआ।  बॉलीवुड की कुछ सेलिब्रिटी ने यकायक चौंकाने वाली शादियां कर ली।  हालाँकि, यह सिलसिला २०१७ में अनुष्का शर्मा की विराट कोहली के साथ शादी से शुरू हो चुका था।


सोनम कपूर बनी आहूजा
वीरे दी वेडिंग की रिलीज़ के दौरान, फिल्म की एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बचपन के दोस्त आनंद आहूजा के साथ ८ मई को गठबंधन कर लिया। इस शादी  के लिए यह कहा गया कि सोनम कपूर ने अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग को दर्शकों के बीच चर्चित करने के लिए यह शादी की।


बाजीराव और मस्तानी की शादी
बड़ी अभिनेत्रियों की शादी के लिहाज़ से बारी थी बाजीराव मस्तानी की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फिल्म में उनके बाजीराव रणवीर सिंह की।  रणवीर सिंह और  दीपिका पादुकोण ने भी, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह भारत से दूर इटली में शादी कर ली। यह विवाह १४ नवंबर को संपन्न हुआ ।


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास
दीपिका पादुकोण के बाद १ दिसंबर को बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लम्बी डेटिंग के बाद सिंगर निक जोनास से ईसाई और हिन्दू रीति रिवाज़ से जयपुर में शादी कर ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की पूरी दुनिया में चर्चा हुई ।


नेहा धूपिया और अंगद बेदी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शादी के ऐलान से बॉलीवुड चौंक पड़ा था। यह दोनों एक्टर लम्बे समय से डेटिंग कर रहे थे।  बताते हैं कि नेहा धूपिया अंगद से प्रेग्नेंट हो गई थी। इसलिए, यकायक शायद करनी पड़ी।  इन दोनों की शादी १० मई को ही।  १८ नवंबर को इस शादी का परिणाम एक बेटी के रूप में सामने आया।


हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर
गायक अभिनेता हिमेश रेशमिया ने भी शादी का वादा निभाया।  उन्होंने अपनी लम्बे समय से दोस्त सोनिया कपूर से ११ मई को शादी कर ली 


हीरो की  टक्कर में ५ सपोर्टिंग - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment