Monday, 6 January 2025

Kangana Ranaut's 'Emergency' trailer



 

History is about to repeat itself as the highly awaited period political drama Emergency is just two weeks away from theaters. With the release of the second trailer, anticipation is sky-high as Kangana Ranaut not only stars in but also directs this bold cinematic retelling of one of the most controversial periods in Indian politics. 2025 marks 50 years since the 1975 Emergency, and Kangana’s portrayal of Indira Gandhi has left audiences in awe. From her uncanny resemblance to Gandhi to her flawless embodiment of the late Prime Minister's body language, mannerisms, and voice, Kangana is not merely playing a character—she is channeling history itself.





The new trailer delivers even more intensity and political firepower than the first, capturing the tumultuous days of 1975 and Gandhi’s infamous declaration, “Indira is India.” The film brings to life the political chessboard of the time, from Jayaprakash Narayan's fiery protests (Anupam Kher) to young Atal Bihari Vajpayee's oratorical brilliance (Shreyas Talpade). Field Marshal Sam Manekshaw (Milind Soman), Pupul Jayakar (Mahima Choudhary), and Jagjivan Ram (the late Satish Kaushik) also play pivotal roles in this gripping drama.

 




Kangana Ranaut says, "After a long journey filled with challenges, I'm glad that our film Emergency will finally hit the big screen on 17th January. This story isn't just about a controversial leader; it delves into themes that remain profoundly relevant today, making the journey both difficult and significant. Releasing just a week before Republic Day, it's the perfect time to reflect on the resilience of our Constitution and experience the film with your loved ones."

 




Producer Umesh KR Bansal says, "As we mark 50 years since the 1975 Emergency, this film isn’t just a historical retelling—it’s a reflection on the resilience of democracy and a tribute to those who fought to protect it. Emergency is a cinematic milestone that challenges audiences to question, engage, and remember the cost of freedom.”

 




Written, directed, and headlined by Kangana herself, Emergency also features a stellar cast, including Anupam Kher, Mahima Chaudhary, Milind Soman, Shreyas Talpade, Vishak Nair, and the late Satish Kaushik in his final performance. Produced by Zee Studios, Manikarnika Films, and Renu Pitti, with music by Sanchit Balhara and G.V. Prakash Kumar, the film is set to hit theaters on 17th January 2025. 

Sunday, 5 January 2025

क्या ख़ास है २०२५ में ?

 


बॉक्स ऑफिस के ‘सिकंदर’ सलमान खान ? - सलमान खान की, २०२३ में दो फिल्में किसी का भाई किसी की जान और टाइगर ३ प्रदर्शित हुई थी. यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कथित सलमानिया नहीं पैदा कर पाई थी. २०२४ में सलमान खान की कोई भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई. किन्तु, अब सलमान खान, बॉक्स ऑफिस का सिकंदर बनने की तैयारी में है. उनकी, ईद २०२५ पर एक्शन फिल्म सिकंदर प्रदर्शित होने जा रही है. इस फिल्म में सलमान खान को पहली बार निर्देशक एआर मुरुगदोस और रश्मिका मन्दाना का साथ मिला है. क्या आमिर खान और बॉलीवुड को पहली बार १०० करोडिया फिल्म गजिनी दिलाने वाले मुरुगोदास कोई नया करिश्मा कर पाएंगे ?




कान्तारा की पूर्व कथा कान्तारा चैप्टर १ - तेलुगु फिल्म पुष्पा २ की तरह कान्तारा चैप्टर १ का हिंदी पेटी के दर्शक विशेष रूप से प्रतीक्षा कर रहे है. निर्देशक, लेखक और अभिनेता रिषभ शेट्टी की, २०२२ की पूरे देश में सफल हुई फिल्म कान्तारा की पूर्व कथा फिल्म है. इस कन्नड़-भाषा की पीरियड हॉरर फंतासी एक्शन थ्रिलर फिल्म का कथानक प्राचीन कर्नाटक में बनवासी के कदंबों के शासनकाल के दौरान का है। फिल्म के निर्माण के लिए प्राचीन राज्य का स्वाभाविक चित्रण करने के लिए अलग से स्टूडियो बनाया गया है. कान्तारा का पहला चैप्टर २ अक्टूबर २०२५ को प्रदर्शित होना है, इसलिए फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर भारी भीड़ उमड़ने की आशा की जा रही है. 




क्या छू मंतर होगी गेम चेंजर ? - रामचरण की फिल्म गेम चेजर को चुनौती देने आ रही है एक कन्नड़ फिल्म छू मंतर. चार दोस्त खजाने की तलाश में मॉर्गन हाउस में घुसते है. इसके बाद उन चार दोस्तों के साथ क्या होता है, यही कथानक को मजबूत बनाने वाला है. शरण और अदिति प्रभुदेवा की यह फिल्म गेम चेंजर के सामने कोई चुनौती नहीं लगती, किन्तु, कन्नड़ फिल्मे जब तक चौंकाती रहती है.




कंगना रानौत की इमरजेंसी - कंगना रानौत की निर्देशित और इंदिरा गाँधी की भूमिका वाली फिल्म इमरजेंसी घोषणा के समय से ही चर्चित है. किन्तु, इतनी चर्चाओं के पश्चात् भी इमरजेंसी २०२४ में प्रदर्शित नहीं हो सकी. अभी तक की घोषणा के अनुसार यह फिल्म १७ जनवरी २०२५ को प्रदर्शित होगी. इसी दिन, अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म आजाद मिशन ग्रे हाउस शीर्षक वाली फ़िल्में प्रदर्शित हो रही है. आजाद में, अपने भांजे अमन को नायक बनाने के लिए अजय देवगन एक महत्वपूर्ण भूमिका कर रहे है. इस लिहाज से, कंगना की इमरजेंसी के लिए केवल आज़ाद ही थोड़ी चुनौती बन सकती है. प्रश्न यह है कि मात्र एक सप्ताह में कंगना इतने दर्शक खींच पाएंगी कि उनकी फिल्म हिट हो जाए और आगे के लिए भी परदे पा ले. क्योंकि, २४ जनवरी को सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्मों का महा टकराव है.




‘विक्की’ का छत्रपति संभाजी ‘कौशल’ - सरदार उधम में, क्रन्तिकारी उधम सिंह और सैम बहादुर में भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशा के चरित्रों को जीवंत करने वाले विक्की कौशल के पास अब एक ऐतिहासिक चरित्र को जीवंत करने का अवसर है. क्या लक्षमण उत्तेकर निर्देशित फिल्म छावा में वह छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के चरित्र को सजीव कर पाएंगे. विगत वर्ष पुष्पा २ से टकराव टालने वाली विक्की की फिल्म वैलेंटाइन्स डे पर दर्शकों में ऐतिहासिक रोमांस भर पायेगी. विक्की के अभिनय पर ही छावा की सफलता निर्भर है.




दक्षिण में सनी देओल का ग़दर - अप्रैल का महीना दिलचस्प होगा. क्योंकि, जहाँ सलमान खान दक्षिण के निर्देशक एआर मुरुगदोस की फिल्म सिकंदर के माध्यम से खुद का दबंग खिताब वापस पाने का प्रयास कर रहे होंगे, वही दक्षिण के निर्माता दक्षिण और दक्षिण के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म जाट के माध्यम से उत्तर से दक्षिण तक अपना ग़दर मचाना चाहेंगे. इसी महीने अक्षय कुमार और अरशद वारसी को कोर्ट कॉमेडी फिल्म जॉली एलएलबी ३ में एक नाम वाले दो वकीलों और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में संस्कारी वरुण धवन के संस्कारों का जान्हवी कपूर की तुलसी से हास्यप्रद भिडंत होगी.




बॉलीवुड सितारों का हाउसफुल - निर्माता साजिद नाडियाडवाला, अपनी लोकप्रिय और सफल हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म हाउसफुल ४ के छः साल बाद, पांचवी फिल्म हाउसफुल ५ सितारों की भीड़ के साथ ५ जून २०२५ को लेकर आ रहे है. इस पांचवी फिल्म में, विगत चारों हाउसफुल फिल्मों की अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी के अतिरिक्त संजय दत्त, अभिषेक बच्चन. नाना पाटेकर, फरदीन खान. डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, निकितिन धीर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत. जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंहऔर सौंदर्या शर्मा का ग्लैमर भी परदे पर बिखरा दिखाई देगा.

दृश्यम ३: मॉलीवुड में भी, बॉलीवुड में भी !



अपनी फिल्म बरोज का प्रचार करते हुए मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने पुष्टि की कि दृश्यम ३ बनाई जायेगी तथा इस फिल्म की शूटिंग २०२५ में प्रारम्भ हो जाएगी। इस फिल्म को लिखने के lअतिरिक्त निर्देशित भी जीतू जोसफ ही करेंगे। जीतू जोसफ ने ही, २०१३ में १९ नवंबर २०१३ को प्रदर्शित फिल्म दृश्यम को लिखा और निर्देशित किया था। इस फिल्म को मलयालम दर्शकों के बीच भारी सफलता मिली थी। साढ़े तीन करोड़ रुपये के बजट में बनी दृश्यम ने बॉक्स ऑफिस पर ७५ करोड़ का व्यवसाय किया था। 






कई भाषाओँ में दृश्यमदृश्यम को कई भाषाओँ में पुनर्निर्मित किया गया।  यह फिल्म २०१४ में कन्नड़ भाषा में दृश्य शीर्षक के साथ, तेलुगु में दृश्यम और तमिल में पापनाशम शीर्षक के साथ निर्मित की गई। २०१५ में इस फिल्म का हिंदी रीमेक अजय देवगन के साथ निर्देशक निशिकांत कामत ने निर्देशित कियाइस फिल्म को सभी भाषाओँ में बहुत सफलता मिली।  हिंदी पेटी के पर्याप्त दर्शकों ने अजय देवगन की दृश्यम से पहले ही मोहनलाल की दृश्यम ओटीटी पर देख ली थी। वह फिल्म के रहस्य और रोमांस से अत्यधिक प्रभावित था ।





२०२२ में दृश्यम २इस सफलता के बाद, २०२१ में जीतू जोसफ और मोहनलाल की जोड़ी फिल्म के सीक्वल दृश्यम २ को लेकर आई।  किन्तु, कोरोना लॉक डाउन के कारण दृश्यम २ छविगृहों में प्रदर्शित नहीं हो सकी। मोहनलाल, जीतू जोसफ और दृश्यम के प्रशंसक दर्शकों ने दृश्यम २ को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा। यह दूसरी दृश्यम भी पहली दृश्यम की तरह रहस्य और रोमांच से भरपूर थी। अभिषेक पाठक और अजय देवगन की जोड़ी ने दृश्यम २ के हिंदी रीमेक का निर्माण किया और फिल्म १८ नवंबर २०२२ को प्रदर्शित हुई।  फिल्म को सफलता मिली। मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी और अजय देवगन ने विजय सलगांवकर को रुपहले परदे पर सजीव कर दिया था ।





अखिल विश्व दृश्यम ३अब जबकि, मोहनलाल ने दृश्यम ३ के बनाये जाने की घोषणा की है, एक पेंच फंसा हुआ है। क्योंकि, दृश्यम ३ को अजय देवगन भी अभिषेक पाठक के साथ बनाना चाहते है। जबकि, मोहनलाल की दृश्यम ३ मलयालम भाषा के अतिरिक्त कई दूसरी भाषाओँ में भी निर्मित की जाएगी।  विशेष रूप से हिंदी में भी। इस दूसरी सीक्वल फिल्म की घोषणा २०२३ में की गई थी। किन्तु, किसी न किसी कारण से फिल्म रुकती चली गई। संभव है कि अजय देवगन की दृश्यम के निर्माताओं से बातचीत आड़े आई हो। क्योंकि, अजय देवगन दृश्यम ३ को अखिल भारतीय रूप दे कर प्रदर्शित करना चाहते थे।





अजय देवगन की दृश्यम ३ !ऐसे में टकराव संभव है। क्योंकि, अजय देवगन की दृश्यम को अखिल भारतीय रूप देने की इच्छा ने मलयालम दृश्यम के निर्माताओं में भी एक सफल फिल्म के सीक्वल को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित करने की इच्छा को प्रेरित किया हो।  जीतू जोसफ ने पटकथा लिख ली है। फिल्म की शूटिंग अगले साल प्रारम्भ भी हो जाएगी।  संभव है कि २०२५ में ही प्रदर्शित भी हो जाये। इस फिल्म को अखिल भारतीय ही नहीं, अखिल विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने की योजना है।  क्योंकि, इंडोनेशिया, कोरिया, चीन और श्रीलंका ने भी दृश्यम का रीमेक बनाया था।





दृश्यम ३ का टकराव दृश्यम ३ से !यदि, मलयालम दृश्यम ३ और हिंदी दृश्यम ३ का निर्माण आगे बढ़ता है तो टकराव दिलचस्प हो जाएगा।  इसमें कोई संदेह नहीं कि मोहनलाल की तरह अजय देवगन भी प्रतिभाशाली अभिनेता है।  चरित्र में डूब जाने की कला उन्हें आती है। किन्तु, कथानक की चुनौती हिंदी रीमेक के साथ होगी।  अभी तक अजय देवगन ने दृश्यम और दृश्यम २ की कार्बन कॉपी में अभिनय किया है। किन्तु, दृश्यम ३ का कथानक कितना मौलिक होगा। यह कथानक दृश्यम २ के साथ जुड़ा होगा या केवल फ्रैंचाइज़ी का लाभ उठाया जाएगा ?





जीतू जोसफ की कल्पना - पर, जीतू जोसफ मूल मलयालम दृश्यम के लेखक है और निर्देशक भी।  किसी लेखक निर्देशक अपने कथानक को कल्पना के सेलुलॉइड पर उतर कर देखता है। जीतू ने दो दृश्यम को बखूबी जोड़ा था।  दृश्यम २ का अंत वास्तव में अंत नहीं था।  दर्शकों को ऐसा लगा था कि दृश्यम २ के आगे भी कुछ है।  शायद यही बात जीतू जोसफ के दिमाग में भी रही होगी।  तभी उनकी दृश्यम ३ की टैग लाइन द कन्क्लूजन है।


Monday, 30 December 2024

#BabyJohn की कमजोर कड़ी साबित हुए #VarunDhawan

 


वरुण धवन की फ्लॉप फिल्मों की श्रृंखला टूटने का नाम नहीं ले रही। उनकी, सुपरहिट फिल्मों के क्रिसमस सप्ताहांत पर २५ दिसंबर २०२४ को प्रदर्शित फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर बेबी फुट, यहाँ अर्थ बच्चों की तरह घुटना घुटना रेंगता रहा।  फिल्म ने, क्रिसमस के दिन ११.२५ करोड़ की ओपनिंग ली।  इसकी आशा भी थी।  किन्तु, इसके बाद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पकड़ नहीं बनाये रख सकी।




 

बेबी जॉन को, हिंदी दर्शकों और समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।  वास्तविकता तो यह थी कि वरुण धवन अपनी पुलिस उपाधीक्षक सत्य वर्मा और जॉन देसविला की भूमिका पर खरे  नहीं उतर सके।  फिल्म में, वरुण के चरित्र का साथ देने के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री वामिका गब्बी का ग्लैमर था।  किन्तु, इस ग्लैमर को अपने इर्दगिर्द घुमाने के लिए मरदाना ताकत भी होनी चाइये। जैकी श्रॉफ मुख्य विलेन के रूप में जोकर से अधिक कुछ नहीं लगे।




 

इन्ही खामियों का परिणाम था कि  बेबी जॉन का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन ५८ प्रतिशत तक गिर कर ४.५ करोड़ हो गया। शनिवार और रविवार को फिल्म को मिली साधारण बढ़त ने यह स्थापित कर दिया कि बेबी जॉन में दम नहीं है।क्योंकि,  फिल्म का तीसरे ही दिन  शुक्रवार को व्यवसाय गिर कर ३.६५ करोड़ रह गया। फिल्म ने छुट्टी के शनिवार और रविवार को पहले दिन से कहीं काफी कम ९.२९ करोड़ का व्यवसाय कर अपने बेदम होने की पुष्टि कर दी।




 

जिन लोगों ने, २०१६ में प्रदर्शित निर्देशक एटली की दलपति विजय के साथ तमिल फिल्म तेरी देखी है, वह पुष्टि करेंगे कि बेबी जॉन कितनी कमजोर फिल्म थी। कलाकार तो कमजोर थे ही, पटकथा भी बेहद कमजोर और उत्साहहीन थी।  जहाँ तेरी में विजय पूरी फिल्म अपने कंधो पर ढोते दिखाई देते थे, वही वरुण धवन के कंधे कमजोर पटकथा के बोझ लगते थे। एटली का तेरी में कथा पटकथा और निर्देशन  अव्वल  दर्जे का था।  यद्यपि, बेबी जॉन की कहानी एटली की ही थी, किन्तु, पटकथा निर्देशक कलीस ने लिखी थी। फिल्म देख कर यह साफ पता चलता है कि कलीस ने कलीस का साथ नहीं दिया। फिल्म के सुमीत अरोड़ा के संवाद प्रभावहीन थे।




 

यह कहना कि वरुण धवन के बेबी जॉन को, अल्लु अर्जुन की पुष्पा द रूल की वाइल्डफायर निगल गई तो यह चेहरा छुपाने जैसा होगा।  क्योंकि, यदि बेबी में दम होता तो वह फिल्म में जान डाल सकती थी ।  किन्तु,.... ! वरुण धवन बिलकुल प्रभावहीन लग रहे थे। वह ईमानदार और आक्रामक पुलिस अधिकारी और अपनी बेटी के प्रिय पिता की भूमिका के अनपयुक्त लगे।




 

बॉक्स ऑफिस पर १८० करोड़ के बजट से बनी फिल्म का पहले सप्ताहांत में मात्रा २८.९४ का विशुद्ध व्यवसाय फिल्म धराशाई होने का संकेत है।  इस असफलता का परिणाम वरुण धवन के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाला तो है ही, हिंदी फिल्म में प्रवेश करने वाली तमिल अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और निर्देशक कलीस के भविष्य पर भी बड़ा सा प्रश्नचिन्ह लगाने वाला है।

Friday, 27 December 2024

२०२५ की गेम चेंजर फ़िल्में !





अभी तक की घोषणा के अनुसारबॉलीवुड बॉक्स ऑफिस २०२५ का प्रारम्भ १ जनवरी के स्थान पर १० जनवरी से होगा। यद्यपि १ जनवरी २०२५ (बुद्धवार)  को हॉलीवुड की फिल्म क्रेवेन द हंटर प्रदर्शित हो रही है।  यह एक्शन ड्रामा फिल्म अमेरिका में १३ दिसंबर २०२४ को ही प्रदर्शित हो चुकी है। इस फिल्म ने समीक्षकों और दर्शकों की सराहना पाई है।  अब देखने वाली बात होगी कि यह फिल्म चमकती सर्दी के मौसम में दर्शकों को घरों से निकाल पाएगी?





पांचो ‘वुड’ की धूम - विगत वर्ष, २०२४ में, बॉलीवुड में कोलीवुड की धूम थी।  क्या २०२५ में भी २०२४ का नजारा होगा। यद्यपि, २०२५ में पांचो वुड अर्थात बॉलीवुड, कॉलीवुड, लॉलीवूड, मौलीवुड और सन्दलवुड की फिल्मे प्रदर्शित होंगी। किन्तु, बॉलीवुड के अक्षय कुमार, सलमान खान, आमिर खान, आदि बड़े अभिनेताओं की कुछ चर्चित फिल्मे भी प्रदर्शित भी प्रदर्शित होनी है।  यह फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सिक्का जमा सकती है।





तेलुगु गेम चेंजर - १० जनवरी २०२५ को, प्रदर्शित होंगे वाली तेलुगु फिल्म गेम चेंजर का हिंदी डब संस्करण प्रदर्शित हो रहा है।  गेम चेंजर शंकर द्वारा निर्देशित पोलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है।  इस फिल्म के नायक आर आर आर के सितारे राम चरण नायक की भूमिका में है।  अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित हो रही इस फिल्म के बढ़िया प्रदर्शन की आशा सभी को है।  क्या गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर फिल्म साबित होगी ? क्या होगा, यह अगले महीने ज्ञात हो जायेगा।  फ़िलहाल, २०२५ में प्रदर्शित हो रही कुछ महत्वपूर्ण फिल्मों के विषय में।




फ़तेह इक्कीस और गेम चेंजर - २०२५ के, १० जनवरी को प्रारम्भ होने वाले शुक्रवार को, अभिनेता सोनू सूद की एक्शन थ्रिलर फिल्म फ़तेह और अगस्त्य नंदा की युद्ध फिल्म इक्कीस प्रदर्शित होगी।  किन्तु, इन दोनों ही फिल्मों पर भारी पड़ेगी आर आर आर अभिनेता रामचरण की राजनीतिक एक्शन फिल्म गेम चेंजर।  निर्देशक शंकर की यह फिल्म एक आईएएस अधिकारी की भ्रष्ट राजनेताओं से साफसुथरा चुनाव करने के लिए संघर्ष की कहानी है। देखने वाली बात होगी कि  २०२४ में कमल हासन के साथ इंडियन २ जैसी बड़ी फ्लॉप फिल्म देने वाले निर्देशक की गेम चेंजर हिंदी बॉक्स ऑफिस और दक्षिण की फिल्मों को २०२५ में गेम चेंजर प्रारम्भ दे सकेगी ?




लाहौर पर स्काई फ़ोर्स - इस समय भी, २०२५ में गणतंत्र दिवस सप्ताहांत  में दो बड़ी फिल्मों के संघर्ष की चर्चा है।  यह संघर्ष २४ जनवरी २०२५ को होगा, जब सनी देओल की विभाजन के बाद के लाहौर की पृष्ठभूमि पर है।  इस फिल्म का सीधा टकराव अक्षय कुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म स्काई फाॅर्स से हो रहा है। चर्चा  इस  बात की तो है ही कि अक्षय कुमार और सनी देओल का टकराव क्या रंग लाएगा ! चर्चा यह भी है कि क्या सनी देओल २०२३ में प्रदर्शित अपनी ब्लॉकबस्टर ग़दर २ वाला ग़दर २०२५ में भी दोहरा पाएंगे? अक्षय कुमार को भी स्काई फाॅर्स से स्वयं के एक्शन कुमार साबित करने का अवसर है।  इस फिल्म की सफलता, उनकी २०२४ में मिली असफलता के दाग धो सकती है। शाहिद कपूर की फिल्म की एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा ३१ जनवरी को प्रदर्शित हो रही है। शाहिद ने, कबीर सिंह (२०१९) के बाद विगत वर्ष तेरी बातों में ऐसा उलझा जैसी दिलचस्प हिट फिल्म दी है। किन्तु, एक्शन थ्रिलर देवा की सफलता उनकी सितारा प्रस्थिति को सशक्त करेगी।




उल्लेखनीय फ़िल्में - जो उल्लेखनीय फिल्मे २०२५ में प्रदर्शित होनी है, उनमे सनी देओल, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान और आमिर खान की फिल्मो के नाम शामिल है।  २०२५ में प्रदर्शित होने वाली सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा १४ फरवरी को, अक्षय कुमार अनन्य पांडेय आर माधवन  की शंकरा १४ मार्च को, सनी देओल की फिल्म जाट १० अप्रैल कोअक्षय कुमार की जॉली एलएलबी ३ १० अप्रैल को, वरुण धवन और जानवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी  १८ अप्रैल को, अजय देवगन की फिल्म रेड २, १ मई को, अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल ५  ६ जून को, टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी ४, ५ सितम्बर को प्रदर्शित होगी। इनके अतिरिक्त उल्लेखनीय फिल्मों में ईद २०२५ पर प्रदर्शित होने वाली सलमान खान की फिल्म सिकंदर और आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म सितारे जमीन पर विशेष है।





पैन इंडिया फिल्में - ऐसा प्रतीत होता है कि २०२५ पैन इंडिया अर्थात अखिल भारतीय फिल्मों का होगा।  पूरे देश के दर्शकों को अपनी फिल्मों तक लाने के लिए पैन इंडिया फ़िल्में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।यह फ़िल्में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओँ में, बॉलीवुड, कोलीवुडटॉलीवूड, संदलवुड और मौलीवुड में बनी फ़िल्में होंगी। किन्तु, इन्हे मूल भाषा के अतिरिक्त दो या अधिक अन्य भाषाओँ में भी प्रदर्शित किया जायेगा। इन फिल्मों में १० अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही प्रभास की फिल्म द राजा साब, १८ अप्रैल को प्रदर्शित हो रही अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी५ जून को  कमल हासन, जयम रवि तृषा कृष्ण दुलकर सलमान अभिनीत मणिरत्नम निर्देशित फिल्म ठग लाइफ१४ अगस्त को हृथिक रोशन  की फिल्म वॉर २ के खिलाफ कार्तिक आर्यन की अनाम फिल्म और निर्देशक  विवेक अग्निहोत्री की द दिल्ली फाइल्स अखिल भारतीय प्रदर्शित होंगी। २ अक्टूबर को वरुण धवन पूजा हेगड़े मृणाल ठाकुर  की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, कन्नड़ फिल्म कांतारा पार्ट २ अ लीजेंड चैप्टर १ गाँधी जयंती पर २ अक्टूबर २०२५ को प्रदर्शित होगी।  अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह की दे दे प्यार दे २  १४ नवंबर को, आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म अल्फा २५ दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।




कॉलीवूड-बॉलीवुड - तेलूग फिल्म अभिनेता अदिवि शेष की हिट स्पाई कॉमेडी फिल्म गुडाचारी की सीक्वल फिल्म गुडाचारी २, स्वतंत्रता पूर्व के लंदन की पृष्ठभूमि पर निखिल सिद्धार्थ अभिनीत रोमांस राजनीतिक फिल्म द इंडिया हाउस, नाग चैतन्य की तेलुगु फिल्म तांडेल,ध्रुव सरजा की कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल, अनुष्का शेट्टी की तेलुगु फिल्म घाटी, रणवीर सिंह की निर्देशक आदित्य धर के साथ फिल्म धनुर्धर, शाहिद कपूर की आधुनिक अश्वत्थामा पर केंद्रित फिल्म अश्वत्थामा द सागा कंटिन्यू, नन्दीमुरि बालकृष्ण की फिल्म अखण्डा २ अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित करने की दृष्टि से एक से अधिक भाषाओँ मे प्रदर्शित होंगी।





दक्षिण की फिल्मों का विराट रूप ! - दक्षिण में निर्माण की जा रही अधिकतर फ़िल्में अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित की जा रहे है। इनमे दलपति विजय की अनाम फिल्म दलपति ६९, रजनीकांत की फिल्म कुली, अजित कुमार की दो फ़िल्में विदा मुयारची और गुड बैड अग्ली, सुरिया की ४४वी और ४५वी फिल्म, विक्रम की वीरा धीरा  सूरन, धनुष और नागार्जुन की कुबेर, शिव कार्तिकेयन की अनाम फिल्म एसके २३ और २५ और सीलाम्बरम की ४ थी फिल्मे भी पैन इंडिया प्रदर्शित होनी है। कांतारा चैप्टर १, पूरे देश में ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा की पूर्व कथा यानि प्रीक्वेल फिल्म है। यह फिल्म सभी भारतीय भाषाओँ में प्रदर्शित की जाएगी।

बॉलीवुड में कॉलीवुड की धूम !





जब, २०२३ समाप्त हुआ था, उस समय बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख़ खान की दो फिल्में जवान और पठान शीर्ष के पहले दो स्थानों पर थी. जवान ने, जहाँ विश्व के बॉक्स ऑफिस पर ११४८ करोड़ से अधिक का कुल व्यवसाय कर लिया था, वहीँ पठान ने भी हजार करोडिया खिताब पाते हुए १०५० करोड़ के आसपास का व्यवसाय कर लिया था. उस समय ऐसा कहा गया था कि शाहरुख़ खान विश्व के बादशाह है. उनसे हिंदी सिनेमा तो है ही, विश्व में भी कोई अभिनेता उनकी बराबरी नहीं कर सकता.




एनिमल और ग़दर भी पीछे ! - इसके स्पष्ट कारण भी थे. दक्षिण के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल और सनी देओल की आल टाइम ब्लाक बूस्टर फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा की सीक्वल फिल्म ग़दर २ भी हजार करोडिया ग्रॉस नहीं कर पाई थी. इतना ही नहीं, तेलुगु फिल्मों के बाहुबली अभिनेता प्रभास की फिल्म सालार पार्ट १, रजनीकांत की फिल्म जेलर और विजय की फिल्म लियो भी इन्हें छू पाने में भी असफल रही थी. यह बात दूसरी है कि साल ख़त्म होते होते प्रदर्शित शाहरुख़ खान की साल की तीसरी फिल्म डंकी ४०० करोड़ का आंकड़ा पाने में भी असफल रही थी.





दक्षिण से संकेत !शाहरुख़ खान की जवान और पठान की धूम के बीच भी प्रभास की तेलुगु फिल्म सालार., रजनीकांत की तमिल फिल्म जेलर और विजय की तमिल फिल्म लियो ने कुछ संकेत दे दिया था. यह संकेत क्या था, इसका खुलासा २०२४ में हुआ. २०२४ में किसी खान की कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई. सलमान खान की फिल्मे घोषित होती है. उनके शूट होने की खबर आती है. किन्तु, कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं होने पाती. शाहरुख़ खान और आमिर खान भी फिल्मों की घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाए. इसलिए, ऐसा लग रहा था कि हिंदी बॉक्स ऑफिस २०२४ में खामोश रहेगा. कोई धूम नहीं मचेगी. बॉक्स ऑफिस पर कोई बादशाह नहीं होगा.




फाइटर की फाइट कहाँ ! - २०२४ के प्रारंभ में ही, ऐसा लगाने लगा था. गणतंत्र दिवस सप्ताहान्त पर हृथिक रोशन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण के सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म फाइटर २५ जनवरी को प्रदर्शित हुई थी. सिद्धार्थ आनंद ने हृथिक रोशन के साथ वॉर जैसी सुपरहिट फिल्म निर्देशित की थी. किन्तु, फाइटर बॉक्स ऑफिस पर वॉटरलू साबित हुई. यह फिल्म अच्छी ओपनिंग लेने के बाद अपनी सुस्त पटकथा और घिसे कथानक के कारण दर्शकों की भीड़ जुटा पाने में असफल रही.




पुष्प राज का रूल ! किन्तु, अब जबकि २०२४ समाप्त हो रहा है, बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर कॉलीवुड की धूम है. तेलुगु फिल्मों के हिंदी संस्करण बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कारोबार की दृष्टि से अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल ने अपनी बादशाहत स्थापित कर ली है. इस फिल्म ने मात्र १० दिनों में शाहरुख़ खान की ५८-६० दिनों में २०२३ का टॉप ग्रॉस करने वाली फिल्मों जवान और पठान के ग्रॉस को मात्र दस दिनों में धराशाई कर दिया है. इस फिल्म ने, जवान और पठान के कथित अन्य कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया है. अभी यह फिल्म छविगृहों में दर्शकों की भीड़ जुटा रही है. फिल्म नए कीर्तिमान स्थापित कर लिए है. इनके आंकड़ों में वृद्धि ही होगी. इस लिए यह कहना कठिन है कि बॉलीवुड या कॉलीवुड का कौन सा सितारा इन्हें ध्वस्त कर सकेगा भी या नहीं.




प्रभास की कल्कि - बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने की दृष्टि से एक अन्य तेलुगु फिल्म कल्कि २८९८ एडी दूसरे स्थान पर है. आईएमडीबी के अनुसार प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी, आदि की फंतासी फिल्म ने एक हजार करोड़ से अधिक का ग्रॉस कर लिया है.निर्देशक नाग आश्विन की इस फिल्म को वर्ष की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सम्मिलित किया गया है. यही कारण है कि दुनिया के दर्शकों को इस फिल्म की दूसरी कड़ी की प्रतीक्षा है.




देवरा एनटीआर जूनियर - हिंदी दर्शकों को, इस साल तेलुगु फिल्मों के एक अन्य सितारे जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट १ के हिंदी संस्करण को देखने का अवसर मिला. इस फिल्म के खलनायक सैफ अली खान थे. यह फिल्म बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की पहली तेलुगु और अखिल भारतीय प्रदर्शन वाली पहली फिल्म थी. इस फिल्म को विशुद्ध एक्शन फिल्म बनाया गया था. यदि इसमें अच्छी कहानी ली जाती तो यह काफी हिंदी दर्शक खींच सकती थी. इसके बावजूद फिल्म को शुरूआती दर्शक खूब मिले.




हनुमान की फंतासी - सामान्य रूप से हिंदी पेटी में अखिल भारतीय फिल्म के रूप में बड़े बजट में बनी तेलुगु फ़िल्में ही प्रदर्शित होती है. किन्तु, एक्शन फंतासी फिल्म हनु-मान इसका अपवाद थी. निर्देशक प्रशांत वर्मा की तेजा सज्जा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने हिंदी बेल्ट पर झंडे गाड़ दिए. इस फिल्म को ट्रेलर से ही हिंदी बेल्ट पर पसंद किया जाने लगा था. इसीलिए, ४० करोड़ में बनी यह फिल्म २९६ करोड़ से अधिक का कुल व्यवसाय कर पाने में सफल हुई. अब इस फिल्म के सीक्वल जय हनुमान की दर्शकों को प्रतीक्षा है.




तमिल फिल्मे भी - हिंदी बॉक्स ऑफिस पर, तेलुगु फिल्में ही नहीं, तमिल फ़िल्में भी हलचल मचा रही है. २०२३ में तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म लियो ने हिंदी पेटी के दर्शकों का प्यार पाया था. इस साल, उनकी तमिल फिल्म जीओएटी: द ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम को हिंदी बेल्ट की मुख्य मल्टीप्लेक्स चेन द्वारा संरक्षण ने देने के बावजूद एकल पर्दा छविगृहों में जम कर दर्शक मिले. जबकि इस फिल्म का प्रचार भी बहुत अच्छी तरह से नहीं किया गया था. इसके अतिरिक्त रजनीकांत की फिल्म वेत्तैयन, विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा, धनुष की फिल्म रायन, भी दर्शकों को आकर्षित कर पाने में सफल हुई.




स्त्री २ की बड़ी सफलता - सामान्य रूप से, बॉलीवुड की बड़ी हिट फ़िल्में किसी न किसी अभिनेता के नाम से जुड़ी होती है. किन्तु, २०२४ में अक्षय कुमार अपनी फिल्मों बड़े मिया छोटे मिया, सिरफिरा और खेल खेल में को सफल नहीं बना सके. किन्तु, बॉलीवुड को सबसे बड़ा सहारा मिला नायिका प्रधान फिल्मों से. श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी सीक्वल फिल्म स्त्री २ ने २०२४ में सबसे अधिक व्यवसाय करने वाली फिल्म के रूप में तीसरा स्थान प्राप्त किया. एक सौ करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ८५८ करोड़ का व्यवसाय किया तथा जवान के हिंदी पेटी मने ५८२ करोड़ के विशुद्ध व्यवसाय को ५९७ करोड़ का विशुद्ध कमा कर चुनौती दे दी.




हॉरर या हॉरर कॉमेडी - कहा जा सकता है कि २०२४ में हॉरर या हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने दर्शकों को आकर्षित किया. कार्तिक आर्यन की, अनीस बज्मी निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया ३, अजय देवगन और माधवन की हॉरर फिल्म शैतान को भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शक मिले. सबसे आश्चर्यजनक थी आदित्य सरपोतदार की हॉरर कॉमेडी फिल्म मुज्न्या. बिना किसी स्टारकास्ट वाली यह फिल्म वीएफएक्स चरित्र के कारण ही खूब चली.




कुछ अन्य सफल फ़िल्में - हिंदी बेल्ट में, २०२४ में बढ़िया व्यवसाय कर सकने वाली फिल्मों मने अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन और शैतान सफल हुई तो औरों में कहाँ दम था, आज़ाद और मैदान बॉक्स ऑफिस पर साफ हो गई. जॉन अब्राहम की वेदा भी लुढ़क गई. अनोखी विज्ञान फंतासी फिल्म तेरी बातो में ऐसा उलझा को दर्शकों ने पसंद किया. महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म मिस्टर और मिसेज माही भी दर्शकों की भीड़ जुटा पाने में सफल हुई. सफल नायिका प्रधान कथानक वाली फिल्मों में क्रू, बैड न्यूज़, आर्टिकल ३७०, लापता लेडीज, अमर प्रेम की प्रेम कहानी, विक्की  विद्या और वह वाला वीडियो की सफलता उल्लेखनीय है. किल सरप्राइज हिट फिल्म साबित हुई थी.




अंत में बेबी जॉन ! - 

अब बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म बेबी जॉन प्रदर्शित होनी है. इस फिल्म के नायक वरुण धवन है. निर्माता एटली ‘जवान’ की फिल्म के निर्देशक उनके चेले कालीस है. यह फिल्म निर्देशक एटली की तमिल एक्शन थ्रिलर थेरी की हिंदी रीमेक है. यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी. क्या हिंदी सीक्वल फिल्म भी उतनी ही बड़ी हिट साबित हो कर बॉलीवुड के चेहरे पर मुस्कान ला सकेगी?