Tuesday 28 August 2018

इस्कॉन के ४०वे वार्षिक समारोह में ग्रेसी सिंह का नृत्य

अभिनेत्री और नृत्यांगना ग्रेसी सिंह ने,अपने ट्रुप के साथ इस्कॉन जुहू में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मौक़ा था, इस्कॉन के ४०वे वार्षिक जलसे का।

इस  शो को कवी नारायण अग्रवाल ने आयोजित किया था।

ग्रेसी सिंह नृत्य के दौरान पहनी गई पोशाकों में अत्यंत आकर्षक लग रही थी।

ख़ास बात यह थी कि आम तौर पर किसी शो में एक घंटा अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली ग्रेसी सिंह को इस शो में दो घंटे दिए गए थे।

आमिर खान के साथ अपनी फिल्म लगान से अपनी नृत्य और अभिनय प्रतिभा का परिचय देने वाली ग्रेसी सिंह कहती हैं, "मैंने अपने दो घंटे के नृत्य कार्यक्रम में भरतनाट्यम, कत्थक, मणिपुरी और  बैले का मिश्रण कर दिया था।

यह मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

इस्कॉन में अपना कार्यक्रम पेश करना अलौकिक अनुभव होता है। हमें ऐसा अनुभव होता है, जैसे साक्षात् कृष्ण मंच पर मौजूद हों और हमारे साथ नृत्य कर रहे हों।" 

इस समारोह में, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी, डॉक्टर राजन संकरण और डॉक्टर मेघना शाह मौजूद थे।

  

ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज होम के प्रीमियर पर मोनोक्रोम में हिना खान - क्लिक करें 

ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज होम के प्रीमियर पर मोनोक्रोम में हिना खान

Monday 27 August 2018

बॉक्स ऑफिस पर सत्यमेव जयते और गोल्ड के १२ दिन


अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते की बॉक्स ऑफिस पर पकड़, दो नई फिल्मों के बावजूद कायम है।

यह दोनों फिल्मे, १५ अगस्त बुद्धवार को रिलीज़ हुई थी।

इन दोनों ही फिल्मों को ९ दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड और शनिवार और रविवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवकाश जैसे छुट्टियों के दिनों मे कमाने का मौक़ा मिला। 

गोल्ड से उम्मीद थी कि १२ वे दिन रक्षा बंधन के अवकाश का फायदा उठाते हुए यह फिल्म १०० करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। गोल्ड ९९ करोड़ पर रुक गई।

गोल्ड ने जहाँ १२वे दिन ४.७५ करोड़ का कारोबार किया, वहीँ सत्यमेव जयते ने १२वे दिन ४.३२ करोड़ का कारोबार कर, बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। सत्यमेव जयते, अब तक ८३.९९ करोड़ का कारोबार कर चुकी है।  
                 सत्यमेव जयते और गोल्ड के पहले १२ दिनों का दिनवार कारोबा 
              सत्यमेव जयते                       गोल्ड 
पहला दिन       २०.५२ करोड़                        २५.२५ करोड़ 
दूसरा दिन       ०७.९२ करोड़                        ०८.१० करोड़ 
तीसरा दिन       ०९.१८ करोड़                        १०.१० करोड़ 
चौथा दिन        ०९.०३ करोड़                        १२.३० करोड़ 
पांचवा दिन       १०.२६ करोड़                        १५.५५ करोड़ 
छठां दिन        ०३.७६ करोड़                        ०४.०० करोड़ 
सातवा दिन       ०३.७९ करोड़                        ०४.७६ करोड़ 
आठवां दिन       ०६.६७ करोड़                        ०६.१० करोड़ 
नवा दिन         ०३.९६ करोड़                        ०३.३० करोड़ 
दसवा दिन        ०१.८२ करोड़                        ०१.८५ करोड़ 
ग्यारहवां दिन      ०२.७६ करोड़                        ०३.१० करोड़ 
बारहवां दिन       ०४.३२ करोड़                        ०४.७५ करोड़ 
कुल योग १२ दिन   ८३.९९ करोड़                       ९९.०० करोड़ 




१५ करोड़ के राधा कृष्णा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

१५ करोड़ के राधा कृष्णा

पिछले दिनों, स्टार भारत पर, पौराणिक धारावाहिक राधा कृष्णा के प्रसारित होने की कहानी बताई गई थी।

सिद्धार्थ कुमार तिवारी के इस शो में राधा और कृष्ण की भूमिका सुमेध मुद्गलकर और राधा की भूमिका मलिका सिंह कर रहे हैं।

अब खबर है कि कृष्ण और राधा के पवित्र प्रेम की इस कहानी को भव्य ढंग से पेश किया जायेगा ।इस शो के लिए भारीभरकम बजट रखा गया है।

सूत्र बताते हैं कि राधा कृष्ण में जहाँ प्रेम की आकर्षक यात्रा का चित्रण होगी, वहीँ इसमें कई ऐसे तथ्य भी दिखाए जाएंगे, जिनसे हम अब तक अपरिचित हैं।

शो के निर्माताओं का इरादा है कि दर्शक इस शो को देखने के बाद, इसे भूल नहीं पाए।

इस शो की शूटिंग वृन्दावन, गोकुल, गोलोक, वृन्दावन जंगल में होगी।

इसकी गहन रिसर्च कॉस्ट्यूम, आभूषण, आदि पर १५ करोड़ खर्च किये जाएंगे।

आम तौर पर इतना बजट किसी टीवी शो पर खर्च नहीं किया जाता है।

रिसर्च आदि के काम के लिए ३०० लोगों की टीम बनाई गई है।

कहने का मतलब यह कि जब दर्शक स्टार भारत के छोटे परदे पर राधा कृष्ण देख रहे होंगे, उन्हें अलौकिक अनुभव तो होंगे ही, नयनाभिराम दृश्य देखने का सुख भी प्राप्त होगा।  


एनटीआर के लिए संगीत की क्लास ले रही हैं विद्या बालन- क्लिक करें 

एनटीआर के लिए संगीत की क्लास ले रही हैं विद्या बालन

अभिनेत्री विद्या बालन अपने किरदार में डूब कर अभिनय करने वाली अभिनेत्री हैं।

वह अपनी भूमिका की बारीकी को समझती हैं और उसके मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश करती हैं।

पिछले साल, तुम्हारी सुलु जैसी स्लीपर हिट फिल्म देने वाली विद्या बालन, आजकल आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया स्वर्गीय नान्दीमुरि तारक रामाराव के जीवन पर फिल्म एनटीआर में काम कर रही हैं।

इस फिल्म में वह, एनटीआर की पत्नी बसवतारकम की भूमिका कर रही हैं। इस किरदार को स्वाभाविक बनाने के लिए, विद्या बालन संगीत की कक्षा लेने लगी हैं।

एनटीआर की पत्नी बसवतारकम को संगीत में रूचि थी और वह बहुत बढ़िया हारमोनियम बजा लेती थी। 

हालाँकि, रील बसवतारकम के लिए हारमोनियम सीखना कोई ज़रूरी नहीं था। फिर भी, विद्या बालन ने इस किरदार के लिए संगीत की शिक्षा ली।

उनके लिए ऐसा करना ज़रूरी  नहीं था, लेकिन, बसवतारकम पब्लिक फिगर  थी। उससे उनके बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी पब्लिक डोमेन पर नहीं मिलती हैं ।

इसलिए, विद्या बालन के लिए उपयुक्त था कि वह उपलब्ध सामग्री के अनुसार ही, अपने  किरदार की परिकल्पना करे।

इसलिए उन्होंने संगीतकार  या नितिन शंकर की क्लास के चार सेशन किये।  एनटीआर में, विद्या बालन के अलावा एन बालकृष्ण, राणा डग्गुबाती, प्रकाश राज, जीशु सेन गोता, रवि किशन और मुरली शर्मा आदि कर रहे हैं।


'बहन की गाली' रोकने का संदेश - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

'बहन की गाली' रोकने का संदेश

भारत जैसे विविध और बहुभाषी देश में, एक नई भाषा सीखना हमेशा उत्साहित कर देने वाला कार्य होता है। भारतीय, सामान्य रूप से, अपने संचार में गाली का उपयोग करने के लिए जाने जाते हैं। प्रत्येक क्षेत्र, भाषा या सामाजिक समूह के अपने बुरे शब्दों का सेट होता है जो वक्ताओं के बीच व्यापक रूप से प्रचलित होते हैं। कुछ गलत शब्द सभी के लिए आम हैं। भारतीयों द्वारा आम तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला ऐसी एक गाली है 'बेहन$@'

इस रक्षा-बंधन, प्रोटॉन कम्युनिकेशंस ने विभिन्न हस्तियों की मदद से लोगों को इस शब्द को छोड़ने के लिए आग्रह करते हुए विभिन्न गतिविधियों को करने का फैसला किया। इस कदम को विभिन्न बॉलीवुड और टीवी हस्तियों, रेडियो स्टेशनों और समाचार चैनलों द्वारा समर्थित किया गया था।


इस मौके पर सोनू सूद ने कहा, "मैं आपको सभी रक्षा-बंधन की शुभ कामनाएँ देता हुँ; मैं अपने सभी प्रशंसकों से 'बेहन की गाली' का उपयोग बंद करने और अन्य लोगों को इसका उपयोग करने से रोकने के लिए एक वादा चाहता हूं।"

अभिनेत्री हर्षली जीने जो दीया और बाती हम और हिटलर दीदी जैसे टीवी शो का हिस्सा रही हैं; "हर भाई अपनी बहन को कुछ उपहार देता है इस दिन - चॉकलेट, मोबाइल फोन, आभूषण इत्यादि। मैं सभी भाइयों से आग्रह करती हूं कि इस रक्षा-बंधन से 'बेहन की गाली' का उपयोग बंद कर दें। यह सबसे अच्छा उपहार हो सकता है जिसे आप कभी भी अपनी बहन को दे सकते हैं।" हर्षाली अंधेरी स्टेशन पर इस अभियान के लिए हुई गतिविधि का हिस्सा भी थीं।


गायिका भूमि त्रिवेदी ने एक मजबूत संदेश देते हुए कहा, "क्या आप लोग अपनी बहनों को गाली देते हैं? नहीं तो फिर 'बेहन की गाली' का उपयोग क्यों करें? वचनबद्ध रहिये कि यह रक्षा-बंधन आप 'बेहन की गाली' का उपयोग करना बंद कर देंगे।" अभिनेत्री विंध्या तिवारी जो नागीन 2 और सासुरल सिमर का जैसे टीवी शो का हिस्सा थे, ने कहा," रक्षा-बंधन एक भाई बहन रिश्ते के बंधन को मजबूत करता है। मैं सभी को 'बेहन की गाली' का उपयोग रोकने के लिए प्रतिज्ञा लेने का अनुरोध करना चाहती हूं और यह सबसे अच्छा उपहार हो सकता है जो कोई भी सभी बहनों को दे सकता है। "अभिनेत्री गौरी टोंक जो काहिन किसी रोज़ और एक बूंद इश्क जैसे टीवी शो का हिस्सा थीं  ने कहा, "आप सभी को राक्षबंधन की ढेर सारी शुभ कामनाएँ। हम सभी हमारी बहनों से बहुत प्यार करते हैं और उनके खिलाफ एक भी शब्द सुनना पसंद नही करते। यदि आप अपनी बहन को इतना प्यार करते हैं तो 'बेहन की गाली' का उपयोग क्यों करें? मैं आप सभी को इस शब्द का उपयोग बंद करने का अनुरोध करती हूं। आक्रामकता के साथ कहा गया कोई भी शब्द क्रोध से छुटकारा पाने में मदद करता है। आइए इस शब्द का उपयोग बंद करने का वचन दें।" कॉमिक बलराज सियाल जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में हैं, ने यह संदेश दिया "आइए प्रतिबद्ध रहें कि यह रक्षा-बंधन हम 'बेहन की गाली' का उपयोग नहीं करेंगे और दूसरों को ऐसा करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। "

टीवी शो 'भाभीजी घर पर है' की अभिनेत्री आशी गौर ने इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए कहा, "आप सभी को रक्षा-बंधन की शुभकामनाएं। मैं अपने भाई से इस रक्षा-बंधन का सबसे बड़ा उपहार मांग रही हूं और ऐसा करने के लिए आप सभी बहनों से अनुरोध करती हूं। भाई, आपने मुझे सबकुछ दिया है, लेकिन इस बार मुझे आपसे एक वादे की जरूरत है कि आप 'बेहन की गाली' का उपयोग करना बंद कर देंगे और दूसरों को इसे करने से रोक देंगे।" अभिनेत्री नेहा मर्दा ने कहा, "यह रक्षा-बंधन शपथ लीजिये की 'बेहन की गाली' का उपयोग करना बंद करेंगे और हर किसी को भी शिक्षित करें।" जयेश जोशी, महा-मंत्री, बिजनेस एंड इंडस्ट्रीज प्रकोष्ट, बीजेपी ने भी अभियान का समर्थन किया और अपना पूरा समर्थन बढ़ाया। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "मैं सभी भाइयों से 'बेहन की गाली' के उपयोग रोकने के लिए अनुरोध करता हूं और इसका उपयोग करने वाले किसी और को रोकने की सलाह देता हूँ। यह आपकी बहन के लिए एक असली तोहफा हो सकता है। जय हिंद।" पूनम ढिल्लों, ज्योति सेठी, अनुतिता झा, नंदीश संधू, साक्षी प्रधान, हितू दुदानी, राजू शिसाटकर ने भी अभियान में अपना समर्थन बढ़ाया।

चिराग बगड़िया, बिजनेस हेड, प्रोटॉन कम्युनिकेशंस ने कहा, "हम एक संचार एजेंसी हैं और स्पष्ट और मजबूत संदेश देने में विश्वास रखतें हैं। हमारी टीम ने इस अभियान #स्पीकराइट पर विचार किया और विभिन्न हस्तियों और भूमिगत गतिविधियों की सहायता से हमने इस संदेश को लोगों तक पहुंचाया। 'भाई इस रक्षाबंधन बेहन की गाली देना छोड डू' यह हमारा केंद्रीय संदेश था जिसे हमने # स्पीकराइट अभियान के माध्यम से दिया था।"


कररोनेट इन्नोवेशन्स के रविंद्र नायक जिनकी इवेंट्स कंपनी ने अभियान को निष्पादित किया उन्होंने कहा; "हमारे प्रोटॉन संचार के साथ पुराने संबंध हैं, और जब वे अभियान के निष्पादन के लिए हमारे पास आए तो हम तुरंत काम में जुट गए। यह एक अच्छा विचार था और संदेश को देने के लिए एक अच्छा समय था। अंधेरी स्टेशन जैसे ट्रैफिक क्षेत्र अभियान के लिए एक आदर्श स्थान था क्योंकि उपनगरीय रेल और मेट्रो यात्रि यहां से गुजरते हैं। हम #स्पीकराइट अभियान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। "


नितेश तिवारी के 'छिछोरे' - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

नितेश तिवारी के छिछोरे

कॉलोनी के छोटे बच्चों के जज़्बे, एक सुहृदय भूत की वापसी और बेटियों को कुश्ती चैंपियन बनाने वाले पिता की कहानी के बाद, अब फिल्म लेखक और निर्देशक नितेश तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज जा पहुंचे हैं।

उन्होंने, इंजीनियरिंग के छात्रों के जीवन को अपनी फिल्म में दिखाने की कोशिश की है। लेकिन, यह संदेशात्मक फिल्म होगी। सफलता- असफलता से परे, किस प्रकार से ज़िन्दगी को जीना है, इसके सन्देश देगी नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे।

इस फिल्म में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और प्रतीक बब्बर करेंगे। प्रतीक की भूमिका नकारात्मक हैं।

सुशांत और प्रतीक जहाँ दोस्त हैं, वहां उनके बीच टकराव भी होगा।

इस फिल्म का नाम छिछोरे रखा गया है, इससे यह अर्थ  निकालना ठीक नहीं होगा कि छिछोरे एक कॉमेडी फिल्म होगी।

नितेश द्वारा निर्देशित फ़िल्में चिल्लर पार्टी, भूतनाथ रि टर्न्स और दंगल अपने नाम से हटकर काफी गंभीर फ़िल्में भी थी।

जहाँ तक, फिल्म छिछोरे का इंजीनियरिंग विषय का सवाल है, यह आपबीती जैसा कुछ लगता है।

लेखक निर्देशक नितेश तिवारी इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत भी फिल्मों में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।

कुछ समय पहले, सुशांत ने बताया भी था कि नितेश ने उनसे उनके कॉलेज के दिनों के अनुभव पूछे थे। शायद इसी फिल्म के लिए।

कहने का मतलब यह कि अगर नितेश तिवारी और सुशांत सिंह राजपूत अच्छे इंजीनियर नहीं बन सके तो इंजीनियरिंग के अच्छे छिछोरे तो पेश कर ही सकते हैं।

इंतज़ार कीजिये, छिछोरे की आगे की खबरों का  !



'स्त्री' भूतों पर रूद्र का ज्ञान ! - क्लिक करें