Tuesday 30 October 2018

सिंह इज किंग के सीक्वल में अक्षय कुमार !



यह साबित हो गया कि अक्षय कुमार जैसा सिंह ही हो सकता है किंग।

काफी अरसे से यह खबर थी कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की २००८ में रिलीज़ एक्शन कॉमेडी फिल्म सिंह इज किंग के सीक्वल में अक्षय कुमार नहीं होंगे।

अफवाहों का बाजार गर्म था कि फिल्म में सिंह की भूमिका के लये रणवीर सिंह या अर्जुन कपूर को हैप्पी सिंह बना कर, इनमे से किसी एक को सिंह में किंग साबित करना चाहते थे।


लेकिन, अब खबर है कि सिंह इज किंग की सीक्वल फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और लेखक निर्देशक अनीस बज़्मी ओरिजिनल सिंह यानि अक्षय कुमार को ही चाहते हैं।

अक्षय कुमार, पंजाब के एक सीधे साधे सिख हैप्पी सिंह के किरदार में फिट बैठे थे।  अक्षय जैसा सिख ही होगा, जो विदेश में बैठे डॉन से भी टकरा सकता है। तभी तो सिंह इज किंग को बड़ी सफलता मिली थी।

लेकिन, सिंह इज किंग को रिलीज़ हुए १० साल बीत गये हैं, विपुल शाह ने अब तक क्यों नहीं सिंह इज किंग जैसी हिट फिल्म का सीक्वल बनाना चाहा? अब ऐसा क्या हो गया कि विपुल शाह फिर अक्षय के दरवाज़े हैं।


मामला नमस्ते लंदन के सीक्वल के टाइटल का था । अक्षय कुमार और विपुल शाह के बीच इसे लेकर अनबन हो गई। इसके बाद विपुल अमृतलाल शाह ने नमस्ते लंदन की सीक्वल फिल्म नमस्ते इंग्लैंड बिना अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी के बनाई।

फिल्म में, रोमांटिक जोड़ा अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा थे। विपुल को उम्मीद थी कि इस जोड़ी की पहली फिल्म इशकज़ादे वाला जादू फिर से पैदा होगा। मगर हुआ ठीक उल्टा। नमस्ते इंग्लैंड पहले दिन  दर्शकों द्वारा नकार दी गई।

इसके साथ ही तय हो गया कि अक्षय कुमार बिना अमृत लाल शाह के भी सिंह है। लेकिन, विपुल अमृतलाल शाह बिना अक्षय कुमार के किसी सिंह को किंग नहीं बना सकते।

परिणामस्वरूप विपुल शाह और अनीस बज़्मी फिल्म सिंह इज किंग २ के लिए अक्षय कुमार के दरवाज़े  खड़े नज़र आ रहे हैं।  






शाहरुख़ खान फरवरी से शुरू करेंगे राकेश शर्मा बायोपिक


अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म लम्बे समय से चर्चा में है।

पहले, फिल्म में राकेश शर्मा की भूमिका में आमिर खान के आने और फिर निकल जाने।

आमिर खान के जाने पर शाहरुख़ खान के आने के परिणामस्वरुप फिल्म से प्रियंका चोपड़ा के निकलने की खबरें विवादित  तरीके से सुर्ख हो रही थी।

फिर ऐसा लगा था कि शाहरुख़ खान भी यह फिल्म करना नहीं चाहते और उनकी जगह फिर आमिर खान लेना चाहते हैं।


लेकिन, अब सब कुछ साफ़ हो गया है।  शाहरुख़ खान बायोपिक फिल्म की शूटिंग फरवरी या मार्च २०१९ से शुरू कर देंगे।

तब तक शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो भी रिलीज़ हो चुकी होगी तथा उसका बॉक्स ऑफिस पर हश्र भी साफ़ हो गया होगा।

अभी तक कभी अनाम तो कभी सल्यूट टाइटल से जानी जाने वाली इस फिल्म के टाइटल को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। इस फिल्म का टाइटल, राकेश शर्मा के तत्कालीन प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी को बोले गए शब्द 'सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' पर सारे जहाँ से अच्छा रखा गया है।

सारे जहाँ से अच्छा में प्रियंका चोपड़ा वाली भूमिका भूमि पेडनेकर करेंगी।

हालाँकि, इसका अंतिम रूप से ऐलान नहीं किया गया है।   


ज़ल्द शादी करेंगे अर्जुन और मलाइका - पढ़ने के लिए क्लिक करें 



ज़ल्द शादी करेंगे अर्जुन और मलाइका


बॉलीवुड फिल्म हस्तियों की जानकारी रखने वालों के लिए दिलचस्प खबर है।

सलमान खान की पूर्व भाभी और अरबाज़ खान की तलाक़शुदा मलाइका अरोड़ा खान जल्द ही दूसरा विवाह कर सकती हैं।

आजकल, उनके और एक्टर अर्जुन कपूर के रोमांस के किस्से बांद्रा-कुर्ला की सडकों पर गूँज रहे हैं।  इन दोनों को एक साथ घूमते, टहलते और होटलबाज़ी करते देखा जा रहा है। पिछले दिनों यह दोनों जोड़े इटली में भी मौज़ मारने गए थे।

कहा तो यहाँ तक जाता है कि अरबाज़ और मलाइका के संबंधों में पड़ी दरार का कारण अर्जुन कपूर ही हैं।

एक अंग्रेजी पाक्षिक की माने तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के सम्बन्ध अगले स्तर पर यानि शादी तक जा सकते है। खबर के अनुसार, दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं।  हालाँकि, इन दोनों की उम्र में १२ साल का अंतर है।  लेकिन, विचारों में नज़दीकियां काफी हैं।

वैसे अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका के घर भी शहनाई गूंजने लगे।

मलाइका अरोड़ा, इस समय दो  रियलिटी शो कर रही हैं। जबकि अर्जुन कपूर इस समय तीन फिल्मों संदीप और पिंकी फरार, इंडियाज मोस्ट वांटेड और पानीपत में काम कर रहे हैं। 


इसी साल रिलीज होगी केदारनाथ !-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

इसी साल रिलीज होगी केदारनाथ !


लगभग सभी को चौंकाते हुए निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपनी लगातार विवादों में फँसी रही फिल्म केदारनाथ की रिलीज की तारीख़ का ऐलान २९ अक्टूबर की रात कर दिया । अब यह तय हो गया है कि केदारनाथ के  भूकम्प की पृष्ठभूमि में पनपे दो धर्मों के बीच के रोमांस पर फिल्म केदारनाथ ७ दिसम्बर को प्रदर्शित होगी । इस फिल्म से, अभिषेक कपूर के प्रिय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान कां फिल्म डेब्यू हो रहा है ।

पोस्टर जारी 
इस फिल्म का ऐलान करता पोस्टर जारी करते हुएअभिषेक कपूर और बाद में पूरी स्टार कास्ट ने ट्वीट किया, "कोई त्रासदी, प्रकृति का कोई कोपईश्वर का कोई नियम, प्यार की शक्ति को पराजित कर सकता है।  आधिकारिक रूप से प्रस्तुत करते हैं केदारनाथ का पोस्टर, टीज़र कल (३० अक्टूबर) दोपहर १२ बजे।"


विवादों में रही केदारनाथ 
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के साथ मीर सरवर और तरुण गहलौत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म केदारनाथ का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है।  इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला, अभिषेक कपूर, प्रज्ञा यादव कपूर, अभिषेक नायर और निरंजन पँवानी ने किया है।  पहले इस फिल्म के निर्माण में अभिषेक कपूर के साथ क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट भी जुडी हुई थी। लेकिन, विवादों के चलते, क्रिअर्ज को बाहर होना पड़ा।  इसी काऱण से केदारनाथ की जून २०१८ की रिलीज़ दिसंबर तक के लिए टाल दी गई।  इस फिल्म का वितरण ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

बढ़िया फैसला/चुनौती नहीं 
केदारनाथ को अगले साल के बजाय, इसी साल रिलीज़ करने का फिल्म के निर्माताओं का फैसला बहुत बढ़िया कहा जा सकता है।  सर्दियों की छुट्टियों के मूड में दर्शक फ़िल्में देखना चाहते हैं।  ७ दिसंबर को रिलीज़ होने पर केदारनाथ को पूरे दो  हफ़्तों के वीकेंड मिल जायेगे।  क्योंकि, शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो २१ दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।  केदारनाथ से पहले २९ नवंबर को, रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म २.० रिलीज़ हो जाएगी।  ७ दिसंबर को, केदारनाथ के लिए हॉलीवुड से भी कोई चुनौती नहीं है। 


फिर से सारा का केदारनाथ से डेब्यू 
सबसे दिलचस्प बात यह है कि केदारनाथ, सारा अली खान की पहली हिंदी फिल्म थी।  विवादों के चलते, जब केदारनाथ की शूटिंग को रुकना पड़ा तो ऐसा लगा था कि केदारनाथ इस साल रिलीज़ नहीं हो पाएगी। इसी बीच, सारा अली खान को, करण जौहर ने, जो  पहले से सारा अली खान का डेब्यू कराने के लिए बेकरार थे, रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म सिम्बा में सारा को लेने का ऐलान कर दिया।  जब यह खबर उड़ी कि केदारनाथ २०१९ में रिलीज़ हो सकती है, तब ऐसा तय सा लग रहा था कि सिम्बा से सारा का डेब्यू होगा। लेकिन, अब कल रात से केदारनाथ ही सारा की डेब्यू फिल्म बन गई है।

माधवन की ऑन स्क्रीन रॉकेटरी - पढ़ने के लिए क्लिक करें

Monday 29 October 2018

माधवन की ऑन स्क्रीन रॉकेटरी


एक्टर आर माधवन की अगली फिल्म का टाइटल रॉकेटरी: द नाम्बि इफ़ेक्ट है। यह फिल्म इंग्लिश, हिंदी और तमिल भाषाओँ में है।

यह फिल्म इसरो के विवादित विज्ञानी नारायणन नाम्बी पर है। इस फिल्म का ट्रेलर ३१ अक्टूबर को रिलीज़ होगा।

दुनिया में बहुत सी कहानियां हैं, जिनमे से कुछ हमारे कानों तक पहुंचती है, कुछ हम नहीं सुन पाते। मगर, कुछ ऎसी कहानियां होती है, जिन्हे हमें आपको सुनना ही चाहिए।  अगर आप नहीं सुनते तो इससे साबित होगा कि आपको अपने देश में कोई रूचि नहीं है।

अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए माधवन कहते हैं, "नाम्बी नारायणन की कहानी अगर आपने सुनी है।  उनकी उपलब्धियों के बारे में जानिये। आप उनके बारे में बात करने को मज़बूर हो जायेंगे।"

नाम्बी नारायणन इसरो के क्रायोजेनिक इंजन का निर्माण कर रही शाखा में थे। उन्हें गलत तरीके से जासूसी के अपराध में फंसा दिया गया और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई।

हालाँकि, १९९६ में सीबीआई जांच में उन्हें निर्दोष पाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें १९९८ में निर्दोष ठहराया।

लेकिन, केरल सरकार ने उनको सेवा में वापस नहीं लिया। इसी साल, तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया दीपक मिश्रा की बेंच ने केरल सरकार ५० लाख रुपये नाम्बी को चार हफ़्तों में देने के आदेश देते हुए, केरल पुलिस की नम्बी की गिरफ्तारी में भूमिका की जांच के लिए सेवा निवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच बैठा दी है।

इसी विज्ञानी पर है आर माधवन की फिल्म रॉकेटरी: द नाम्बी इफ़ेक्ट।

इस फिल्म में नाम्बी की भूमिका खुद आर माधवन कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन का है।  

पोरस का सीक्वल चन्द्रगुप्त मौर्य - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

पोरस का सीक्वल चन्द्रगुप्त मौर्य



चन्द्रगुप्त मौर्या एक बार फिर छोटे परदे पर शासन करने आ रहा है।

२०११ में सागर आर्ट्स ने, इस ऐतिहासिक चरित्र पर सीरियल चन्द्रगुप्त मौर्य का निर्माण किया था।  इस शो का प्रसारण तब के इमेजिन टीवी से हुआ था।

इस शो में चन्द्रगुप्त मौर्य की भूमिका आशीष शर्मा ने की थी। मनीष वधवा चाणक्य बने थे। इस शो के १०५ एपिसोड प्रसारित हुए थे।

इसके बाद, चन्द्रगुप्त मौर्या का चरित्र एकता कपूर के शो चंद्र नंदिनी में भी नज़र आया। इस शो का प्रसारण स्टार प्लस से हुआ था।

इस शो में चन्द्रगुप्त मौर्या की भूमिका रजत टोकस ने की थी। चाणक्य की भूमिका में मनोज कोल्हटकर थे।

अब, स्वस्तिक प्रोडक्शन चन्द्रगुप्त मौर्य पर सीरीज लेकर आ रहा है।

इस सीरीज का प्रसारण, पोरस के ख़त्म होने के बाद होगा।

सिद्धार्थ कुमार तिवारी का यह शो पोरस के सीक्वल के तौर पर प्रसारित होगा।

इस शो में चन्द्रगुप्त मौर्य की भूमिका, पोरस में सेल्यूकस की भूमिका करने वाले एक्टर विकास वर्मा करेंगे। चाणक्य की भूमिका में तरुण खन्ना होंगे।

इस शो का प्रसारण १४ नवंबर से रात ८ बजे से शुरू होगा। 

ऊपर देखिये शो का ट्रेलर।  

Eros Now’s short film ‘A Monsoon Date’ at MAMI - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Eros Now’s short film ‘A Monsoon Date’ at MAMI


‘A Monsoon Date’ presented by Eros Now, a premium over-the-top (OTT) by Eros International PLC premiered at JIO MAMI 20th Mumbai Film Festival with Star under the category ‘Anthology Of Shorts’.

The bittersweet short film captured the heart of the audiences and received very encouraging response.

Written by Gazal Dhaliwal, 'A Monsoon Date' is directed by Tanuja Chandra starring Konkona Sen Sharma and chronicles the story of a young woman who is about to reveal a heartbreaking truth about her past to the man she's dating.


The short film was followed by a interesting panel discussion on LGBTQ community hosted by Ritam Bhatnagar, Head of Indian Film Project with panelists Tanuja Chandra, Konkona Sen Sharma, Gazal Dhaliwal and Ridhima Lulla, Chief Content Officer, Eros Group.


शकीला बायोपिक में शकीला ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें