Tuesday 30 October 2018

ज़ल्द शादी करेंगे अर्जुन और मलाइका


बॉलीवुड फिल्म हस्तियों की जानकारी रखने वालों के लिए दिलचस्प खबर है।

सलमान खान की पूर्व भाभी और अरबाज़ खान की तलाक़शुदा मलाइका अरोड़ा खान जल्द ही दूसरा विवाह कर सकती हैं।

आजकल, उनके और एक्टर अर्जुन कपूर के रोमांस के किस्से बांद्रा-कुर्ला की सडकों पर गूँज रहे हैं।  इन दोनों को एक साथ घूमते, टहलते और होटलबाज़ी करते देखा जा रहा है। पिछले दिनों यह दोनों जोड़े इटली में भी मौज़ मारने गए थे।

कहा तो यहाँ तक जाता है कि अरबाज़ और मलाइका के संबंधों में पड़ी दरार का कारण अर्जुन कपूर ही हैं।

एक अंग्रेजी पाक्षिक की माने तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के सम्बन्ध अगले स्तर पर यानि शादी तक जा सकते है। खबर के अनुसार, दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं।  हालाँकि, इन दोनों की उम्र में १२ साल का अंतर है।  लेकिन, विचारों में नज़दीकियां काफी हैं।

वैसे अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका के घर भी शहनाई गूंजने लगे।

मलाइका अरोड़ा, इस समय दो  रियलिटी शो कर रही हैं। जबकि अर्जुन कपूर इस समय तीन फिल्मों संदीप और पिंकी फरार, इंडियाज मोस्ट वांटेड और पानीपत में काम कर रहे हैं। 


इसी साल रिलीज होगी केदारनाथ !-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment