Saturday 20 October 2018

महिला मंडल के लिए विद्या बालन और निम्रत कौर


महिला स्वच्छता पर पैडमन बनाने वाली अक्षय कुमार और आर बाल्की की जोडी, अब एक और संदेशात्मक फिल्म बनाने जा रही है।

महिला किरदारों वाली इस फिल्म का टाइटल महिला मंडल रखा गया है। यह फिल्म, टाइटल के अनुरूप महिलाओं की समस्याओं पर फिल्म होगी।

लेकिन, फिल्म में अक्षय कुमार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

इस फिल्म की कहानी विद्या बालन और निम्रत कौर को सुनाई गई है। इन दोनों को कथासार काफी पसंद आया है। इसलिए पूरी उम्मीद है कि यह दोनों महिला मंडल की  मंडली में शामिल नज़र आएंगी।

यहाँ बताते चलें कि अक्षय कुमार और विद्या बालन ने भूल भुलैया जैसी हिट फिल्म साथ की है।निम्रत कौर भी, अक्षय कुमार की २०१६ में रिलीज़ हिट फिल्म एयरलिफ्ट की नायिका थी। इन दोनों अभिनेत्रियों के अलावा कुछ दूसरी अभिनेत्रियों को भी फिल्म से जोड़ा जाएगा।

इन सभी की भूमिका के इर्दगिर्द महिला मंडल घूमेगी।

कुछ समय पहले, यह खबर थी कि अक्षय कुमार और आर बाल्की एक महिला विज्ञानी जो भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन में काम कर चुकी थी, के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसका नाम मंगलयान रखा गया था।

कुछ सूत्रों का कहना है कि मंगलयान को ही महिला मंडल नाम से बनाया जा रहा है।

तथ्य क्या है, इसका पता तो फिल्म के बाद में जारी होने वाले विवरण से ही चलेगा।

No comments:

Post a Comment