Friday 8 June 2018

किसे वॉइसओवर करेंगी कंगना रनौत !

कंगना रनौत, अब वॉइसओवर करते हुए भी नज़र आ सकती है।

कंगना किस फिल्म में, किस कलाकार के लिए वॉइसओवर करेंगी !

नहीं, कंगना का यह वॉइसओवर रियल में किसी अहिन्दी भाषी आर्टिस्ट के हिंदी संवाद डब करने में  नहीं हो रहा । उनका यह वॉइसओवर रील लाइफ में है।

खबर है कि कंगना रनौत, लंदन में दक्षिण के निर्देशक प्रकाश कोविलामुडी की जिस पहली हिंदी फिल्म मेन्टल है क्या की शूटिंग कर रही हैं, उस फिल्म में वह वॉइसओवर आर्टिस्ट बनी है।

फिल्म में कंगना के नायक राजकुमार राव हैं। फिल्म में राजकुमार की भूमिका एक युवा उद्यमी की है।

पिछले दिनों, मेन्टल है क्या में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर को शामिल क्या गया था। फिल्म में  अमायरा की भूमिका राजकुमार राव की प्रेमिका की है।

कंगना रनौत अपनी भूमिका के लिए खासी मेहनत कर रही हैं। वह अपने वॉइसओवर आर्टिस्ट करैक्टर की बारीक तकनीक समझ रही है।

मेन्टल है क्या का अपराध कोण भी है।  फिल्म में सतीश कौशिक एक मामले की पड़ताल कर रही हैं, जिसमे कंगना रनौत और राजकुमार राव, दोनों के ही किरदारों पर शक है। 

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री पूरी हो चुकी है। 

ख़ास बात यह है कि अभी तक की खबरों के अनुसार दोनों ही फ़िल्में अगस्त महीने में रिलीज़ होंगी।स्त्री में, राजकुमार राव की नायिका श्रद्धा कपूर हैं।  यह एक हॉरर फिल्म है। 


बॉक्सिंग रिंग पर भी उतरेंगे और मयखाने भी जायेंगे शाहिद कपूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment