Friday 1 June 2018

सलमान खान और हृथिक रोशन के साथ फिल्म करने वाली दिशा

दिशा पटानी ने, अपने करियर की दिशा कुछ बदल दी लगती है।

२५ साल की इस अभिनेत्री ने२०१६ में भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से अपने करियर की शुरुआत ३२ साल के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ की थी।

वह एक चीनी फिल्म कुंग फु योग में भी नज़र आई।

उनकी इस साल की बड़ी हिट फिल्म बागी २ एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ थी, जो सिर्फ २८ साल के हैं।

किसी अभिनेत्री का अपने हमउम्र  एक्टर्स के साथ फ़िल्में करना कोई नई बात नहीं।

लेकिन, बागी २ की सुपर सफलता के बावजूद दिशा पटानी ने अपने करियर की दिशा बदल सी दी है।

उनके द्वारा साइन की गई हालिया फ़िल्में इसका प्रमाण हैं।

दिशा पटानी दक्षिण की ऐतिहासिक फिल्म संघमित्रा में केंद्रीय भूमिका कर रही हैं।

कुछ दिनों पहले, दिशा को निर्देशक अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत में सलमान खान और प्रियंका  चोपड़ा के साथ लिए जाने की खबर थी।

अब एक ताज़ा खबर यह है कि उनसे हृथिक रोशन के साथ प्लान की गई फिल्म के लिए संपर्क किया गया है।  इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, जिनकी फिल्म बागी २ की नायिका दिशा पटानी थी, का इरादा इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से करने का है।

अभी तक अनाम फिल्म के बारे में आधिकारिक ऐलान जून या जुलाई में किया जायेगा।

इस तरह से, दिशा पटानी अब थर्टी प्लस के  अभिनेताओं के बजाय ५२ के सलमान खान और ४४ के हृथिक रोशन के साथ रोमांस करते नज़र आएंगी।

हालाँकि, वह दक्षिण की फिल्म संघमित्रा में ३७ साल के जयम रवि के साथ हैं।


शायद, दिशा पटानी का इरादा भी स्थापित  अभिनेताओं के साथ फ़िल्में करके खुद को जल्द ही स्थापित कर लेने का है।  


मनीषा कोइराला रील लाइफ में संजय दत्त की पत्नी भी और माँ भी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment