Saturday 13 October 2018

नार्थ बॉम्बे सर्बोजानिन दुर्गा पूजा समिति ने की घट स्थापना


नार्थ बॉम्बे सर्बोजानिन दुर्गा पूजा समिति ने माँ दुर्गा की प्रोतिमा की घट स्थापना बड़े ही धूम धाम से की।

इस अवसर पर देबू मुख़र्जी, सम्राट मुख़र्जी, अयान मुकर्जी, शरबनी मुख़र्जी, शोमू मित्र और अन्य समिति की मेंबर की उपस्थिति देखी गयी।

माँ दुर्गा की प्रोतिमा को बनाने के लिए कोलकाता से श्री अमित पाल को बुलाया गया है। इस वर्ष मूर्ति की ताम्बई १७.५ फिट है।  माँ दुर्गा की मूर्ति को बनाने के लिए खास तौर से कोलकाता से सामग्री मंगाया गया है जैसे खोर, लकड़ी, बॉस,कील, शुलकी, गंगा की माटी, बालू , कपडे , खडिया मिट्टी जो बाकी रंगो में मिलाया जायेगा, सरिस , गेहने ,नकली बाल और वर्निश का उपयोग किया गया है। 

आयोजक देबू मुखर्जी और कृष्णा मुखर्जी कहते हैं, "यह नार्थ बॉम्बे सर्बोजानिन दुर्गा पूजा समिति का ७१ वां वर्ष है और हम इस साल माँ दुर्गा को एक नए स्थान पर लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

इस बार हमारा थीम है "किला"।

हमारे पास एक एसी पंडाल जो मुंबई में सबसे बड़ा पंडाल में से एक है। हम माँ दुर्गा के आशीर्वाद मांगने के लिए आये हर श्रद्धालुओं का खुले बाहों से स्वागत करते हैं। सेवा और भक्ति हमारा नार्थ बॉम्बे सर्बोजानिन दुर्गा पूजा समिति का परम आकर्षक का केंद्र है।


दुर्गा पूजा शास्ति से बिजोया दशीमी तक मनाई जाती है जो १५ अक्टूबर से लेकर १९ अक्टूबर तक चलेगा।

Pooja Hegde's Aravindha Sametha - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment