Sunday 14 October 2018

पानीपत: द ग्रेट बिट्रेयल से पद्मिनी कोल्हापुरे की वापसी



पद्मिनी कोल्हापुरे की वापसी होने जा रही है।

राजकपूर की फिल्म सत्यम शिवम् सुंदरम में, ज़ीनत अमान की रूपा की बचपन की भूमिका से चर्चित पद्मिनी कोल्हापुरे, करियर की शुरू में ही, अपनी दो फिल्मों गहराई और इन्साफ का तराज़ू से विवाद में फंस गई।

हॉरर फिल्म गहराई में उनके नग्न चित्र पत्रिकाओं के चिकने पृष्ठों की शोभा बने।  बीआर चोपड़ा की फिल्म इन्साफ का तराज़ू में, फिल्म के विलेन बब्बर द्वारा उनके किरदार पर किया गया चटखारेदार बलात्कार फिल्म को हिट बना गया।

राजकपूर की ही फिल्म प्रेम रोग की मनोरमा के किरदार ने उन्हें अमर कर दिया।

पद्मिनी कोल्हापुरे को, पिछली बार शाहिद कपूर की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में शाहिद कपूर की माँ की भूमिका में देखा गया था। यह फिल्म २०१३ में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के बाद, पद्मिनी कोल्हापुरे की कोई कमर्शियल फिल्म रिलीज़ नहीं हुई। 

इस बीच, पद्मिनी कोल्हापुरे की भतीजी श्रद्धा कपूर, फिल्म आशिकी २ से हिट हो गई। कोल्हापुरे-कपूर (शक्ति) परिवार की दूसरी पीढ़ी के फिल्मों में आ जाने के बावजूद फिल्म उद्योग पद्मिनी कोल्हापुरे की अदाकारी को भूला नहीं है।

इसी का नतीजा है कि वह आशुतोष गोवारीकर की ऐतिहासिक फिल्म पानीपत में महत्वपूर्ण भूमिका में ली गई है।

पानीपत, १४ जनवरी १७६१ को, पानीपत के मैदान में, मराठा सेना और मुग़ल सेना के बीच हुए युद्ध पर केंद्रित है।

इस फिल्म में अहमदशाह अब्दाली की भूमिका संजय दत्त कर रहे हैं।  अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव भाउ की भूमिका की है। इस फिल्म में, पद्मिनी कोल्हापुरे गोपिका बाई की भूमिका कर रही हैं। यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

पानीपत अगले साल ६ दिसंबर को रिलीज़ होगी।  

No comments:

Post a Comment