Sunday 29 August 2021

जाह्नवी कपूर बनेगी 'हेलेन' !



पापा कपूर यानि बोनी कपूर की आगामी फिल्म में जाह्नवी कपूर हेलेन की भूमिका करेंगी। लेकिन, यह हेलेन बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना हेलेन का रील चरित्र नहीं है।


बोनी कपूर ने एक मलयालम फिल्म हेलेन का हिंदी रीमेक करने के अधिकारी प्राप्त कर लिए हैं।  मलयालम फिल्म हेलेन एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है।


२०१९ में प्रदर्शित यह फिल्म एक मॉल के चिकेन हब में  काम करने वाली हेलेन की है, जिसे उसका मालिक भूल से फ्रीजर रूम  में बंद कर जाता है। अब हेलेन को पूरे पांच घंटों तक खुद को बचाना है। 


इस फिल्म में थ्रिल के साथ साथ क्रिस्चियन-मुस्लिम रोमांस तथा मॉल के गार्ड को देख कर मुस्कराने वाली लड़की का मानवीय पहलू भी है। हेलेन को फिल्म को पहली बार निर्देशित कर रहे मत्थुकुट्टी ज़ेवियर ने अपने दो साथियों के साथ लिखा था।


फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन ज़ेवियर ही कर रहे हैं।  अगर वह इसको लिखते भी है तो हिंदी दर्शकों की सोच के उपुक्त किस प्रकार का लिखते हैं, इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा।


मलयालम हेलेन में शीर्षक भूमिका एना बेन ने की थी। हिंदी में इसे मिली नाम से जाह्नवी कपूर करेंगी।


No comments:

Post a Comment