Showing posts with label Adil Hussain. Show all posts
Showing posts with label Adil Hussain. Show all posts

Saturday, 9 November 2019

Star Trek Discovery में प्रमुख भूमिका में Adil Hussain



इस साल, बॉम्बरिया, डेल्ही क्राइम, कबीर सिंह और साहो जैसी फिल्मों में नज़र आये अभिनेता आदिल हुसैन, अब सीबीएस की टीवी सीरीज स्टार ट्रेक डिस्कवरी में नज़र आने वाले हैं।

इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन के ट्रेलर में आदिल हुसैन की भूमिका केंद्रीय लगती है। क्योंकि, वह सीरीज के एक चरित्र मिचैल बर्नहम से कहते नज़र आ रहे हैं कि 'मैं इस ऑफिस को रोज देखता था. मुझे विस्वास था कि मेरी आशा बेकार नहीं जायेगी। यह आशा तुम हो।'

इस चरित्र में, आदिल हुसैन अभिनय के कैसे कारनामे दिखाएँगे, इसका पता तो इस सीरीज के रिलीज़ होने के बाद ही चलेगा। फिलहाल तो इस सीरीज की शूटिंग टोरंटो कनाडा में चल रही है। यह शूटिंग दिसम्बर में ख़त्म हो जायेगी।

यूएसएस एंटरप्राइज से संकट का सिग्नल पा कर, यूएसएस डिस्कवरी की टीम कैप्टेन क्रिस्टोफर पाइक के नेतृत्व में नए मिशन की ओर निकल पड़ती है।

इस नए सीजन की स्ट्रीमिंग के बाद, स्टार ट्रेक के अंतर्गत नई कहानियों का विस्तार किया जायेगा।इस सीजन का प्रीमियर अगले साल किसी समय होगा।

इसके साथ ही आदिल हुसैन, स्टार ट्रेक सीरीज में भारतीय अमेरिकी मौलिक पंचोली और रेखा सिन्हा के बाद शामिल होने वाले भारतीय बन जायेंगे। 

Sunday, 30 September 2018

ऑस्कर अवार्ड्स की फिल्मों में भारतीय


९१वे ऑस्कर अवार्ड्स दिलचस्प होंगे। यह पुरस्कार अगले साल, २४ फरवरी २०१९ को दिए जाएंगे। 

इन  पुरस्कारों में, विदेशी फिल्मों की श्रेणी में भारत की फिल्म विलेज रॉकस्टार होगी। रीमा दास निर्देशित यह फिल्म असमी भाषा में हैं। यह फिल्म एक गाँव के रॉक बैंड की है। यह फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार जीत चुकी है।

हालाँकि, इस श्रेणी में विलेज रॉकस्टार ही भारत की इकलौती फिल्म होगी। लेकिन, भारतीयों का जलवा दूसरे देशों की फिल्मों में भी देखने को मिलेगा।

ऑस्कर के लिए नामित पाकिस्तानी फिल्म केक की एडिटिंग आरती बजाज ने की है । इस फिल्म का वितरण भारत के बी४यू मोशन पिक्चर्स ने किया है । यह फिल्म दो बहनों की कहानी है, जिसमे से एक बहन विदेश चली जाती है, जबकि दूसरी पाकिस्तान में ही रह जाती है।  इन दोनों के बीच संबंधों का टकराव होता रहता है।

ऑस्कर पुरस्कारों में कुछ दूसरी फिल्मों में भी भारतीय होंगे।

नॉर्वे की फिल्म व्हाट विल पीपल से में तो भारतीय एक्टरों की भरमार है। नॉर्वे में रहने वाली पाकिस्तानी लड़की के पिता मिर्ज़ा की भूमिका में मशहूर एक्टर आदिल हुसैन हैं।

आदिल हुसैन के अलावा कुछ दूसरे भारतीय एक्टर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

माँ नजमा की भूमिका करने वाली एक्ट्रेस एकावली खन्ना को दर्शकों ने हाल ही में,  बॉयोस्कोपवाला  वीरे दी वेडिंग और अंग्रेजी में कहते हैं में देखा था। 

मौसी बनी शीबा चड्डा इसी साल रेड में देखी गई। उनकी फिल्म बधाई हो अक्टूबर में रिलीज़ होने वाली है।

चाचा बने ललित परिमू टेलीविज़न की मशहूर हस्ती हैं। वह एजेंट विनोद, हैदर, मुबारकां और पंचलैट जैसी फिल्मो में काम कर चुके हैं।

सलीमा की भूमिका करने वाली जन्नत ज़ुबैर रहमानी टीवी पर ज़्यादा काम करती हैं। उन्होंने सीरियल तू आशिक़ी में पंक्ति शर्मा की भूमिका की है।

बंगलादेश की एंट्री नो बेड ऑफ़ रोजेज (बँगला टाइटल डूब) के नायक जावेद हसन की भूमिका बॉलीवुड फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान ने की है।  


केनेथ ब्राना के साथ गाल गैडोट - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday, 22 August 2018

करैक्टर पोस्टर- लव सोनिया

रश्मि की भूमिका में फ्रीडा पिंटो 

माधुरी की भूमिका में ऋचा चड्डा 

                                सोनिया की भूमिका में मृणाल ठाकुर 

अंजलि की भूमिका में सई तम्हाणकर 

फैज़ल की भूमिका में मनोज बाजपेयी 
मनीष की भूमिका में राजकुमार राव 

शिवा की भूमिका में आदिल हुसैन 

बलदेव सिंह की भूमिका में अनुपम खेर 



Anupam Kher recites Mahamrityunjay shloka for Robert De Niro - क्लिक करें  

Tuesday, 21 August 2018

आदिल हुसैन को नार्वे का श्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म पुरस्कार

आदिल हुसैन अपने पुरस्कार के साथ 
भारतीय फिल्म एक्टर आदिल हुसैन को, नार्वे की फिल्म व्हाट विल पीपल से के लिए श्रेष्ठ अभिनेता का नार्वे का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

निर्देशक-लेखक इरम हक़ के जीवन से प्रेरित इस फिल्म की कहानी नॉर्वे में रह रहे एक प्रवासी पाकिस्तानी परिवार की है, जिसकी बेटी दो जीवन जी रही है।

जब वह घर से बाहर होती है तो एक नार्वे की लड़की की तरह मौजमस्ती कर रही होती है। घर  में वह ठेठ पाकिस्तानी लड़की होती है।

उस १६ साल की लड़की की दो दुनिया उस समय टकरा जाती हैं, जब उसका पिता उसे कमरे में पुरुष मित्र के साथ देख लेता है।

उसे पाकिस्तान में, उसके रूढ़िवादी संयुक्त परिवार में भेज दिया जाता है, जहाँ बंधन है, परिवार की निगाहें हैं।

फिल्म में इस १६ साल की लड़की के पिता की भूमिका आदिल हुसैन ने की है। आदिल हुसैन को इसी भूमिका के लिए श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।

गोलपाड़ा असम के इस अभिनेता को, २०१२ में रिलीज़ हॉलीवुड फिल्म लाइफ ऑफ़ पाइ और श्रीदेवी की वापसी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से पहचाना गया।

हालाँकि, वह उससे पहले तक कमीने, इश्कियां, रिलक्टेंट फ़ण्डामेंटालिस्ट और एजेंट विनोद जैसी फ़िल्में कर चुके थे।

उन्होंने, अनफ्रीडम, जेड प्लस, मैं और चार्ल्स, एंग्री इंडियन गॉडेस, मुक्ति भवन, द वायलिन प्लेयर, आदि फिल्मों से अपनी पहचान पुख्ता बनाई हैं।

आदिल हुसैन, केवल भारतीय फिल्मों तक सीमित नहीं। उनकी पहचान विदेश में भी है। लाइफ ऑफ़ पाइ और व्हाट विल पीपल से इक्का दुक्का उदाहरण नहीं।


आदिल हुसैन ने अपने पुरस्कार अपने नगर गोलपाड़ा और असम को समर्पित किया।  


सोनी मैक्स २ पर सलमान खान के ३० साल ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें