Monday, 11 March 2019

मिल्खा सिंह और सुनील गावस्कर ने देखी मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर


राकेश ओमप्रकाश मेहरा की सामाजिक मुद्दे पर आधारित आगामी ड्रामा फिल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर अपनी रिलीज से पहले ही वाहवाही बटोर रही है। चंडीगढ़ में आयोजित की गई फ़िल्म की विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर मिल्का सिंह, सुनील गावस्कर, संजय मांजरेकर, कार्तिक मुरली और किरन खेर फिल्म पर अपने प्यार की बौछार करते हुए नज़र आये।

 निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ इंडियन स्प्रिंटर मिल्खा सिंह अपनी बायोपिक पर एक साथ काम करने के बाद स्नेहभरा रिश्ता साझा करते है। स्पोर्ट्स स्टार और निर्देशक के बीच विशेष दोस्ती के कारण, राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने भारत के फ्लाइंग सिख और उनके सम्पूर्ण परिवार के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था।

मिल्खा सिंह ने साझा किया फिल्म का आईडिया बहुत ही भावुक और दिल को छू लेने वाला है। राकेश मेहरा मेरे पसंदीदा निर्देशक हैं और जिस तरह से उन्होंने एक फिल्म में कहानी को दर्शाया वह शानदार है, बिल्कुल रंग दे बसंती और भाग मिल्खा भाग की तरह जो एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी और दर्शकों द्वार खूब पसंद की गई थी। इसी तरह से मैं चाहता हूं और आशा करता हूं कि लोग उसी तरह का प्यार और स्वीकृति फ़िल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर को दें जिसकी यह फ़िल्म हक़दार है। ” 

चंडीगढ़ में स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद अभिनेत्री किरण खेर को यह फिल्म बहुत पसंद आई जिसे देख कर वह भावुक भी हो गयी थी। वही, क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कार्तिक मुरली और संजय मांजरेकर के साथ इस लाजवाब फ़िल्म का आनंद लिया।


सुनील गावस्कर ने कहा, "यह एक बहुत ही प्यारी फिल्म है। सभी ने वास्तव में अच्छा अभिनय किया है, खासकर बच्चे - ओम ने। उन्होंने मेरा दिल जीत लिया है। फिल्म के जरिये शौचालय होने की आवश्यकता के बारे में एक महान और महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है। हमें कभी भी मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं का एहसास नहीं हुआ है .. और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह फिल्म पूरे देश में संदेश देने में कामयाब होगी। हमारे देश में पहले से ही पिछले कई वर्षों से राष्ट्र में शौचालय का निर्माण हो रहा है .. और मैं चाहता हूं कि हमारे नागरिकों की पवित्रता और सुरक्षा के लिए फिल्म के संदेश के माध्यम से भी ऐसा ही हो। 

 इससे पहले, आध्यात्मिक लीडर सद्गुरु भी राकेश ओमप्रकाश मेहरा की प्रशंसा करते हुए नज़र आये, जब निर्देशक ने कोयम्बटूर में उनके लिए विशेष तौर पर फ़िल्म की स्क्रीनिंग आयोजन किया था।

 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल, मकरंद देशपांडे, रसिका अगाशे, सोनिया अल्बिज़ुरी और नचिकेत पूर्णापत्रे फ़िल्म में नज़र आएंगे। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय और लिरिक्स गुलजार द्वारा लिखे गए है।


डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन) और पीवीआर सिनेमा प्रस्तुत करते है राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फ़िल्म "मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर" इस शुक्रवार रिलीज़ हो रही हैं।


नो फ़ादर्स इन कश्मीर को UA सर्टिफिकेट - क्लिक करें 

नो फ़ादर्स इन कश्मीर को UA सर्टिफिकेट


लगभग एक महीने पहले, निर्देशक अश्विन कुमार को अपनी फिल्म नो फ़ादर्स इन कश्मीर को सर्टिफ़िकेट देने की प्रक्रिया में सही न्याय पाने के लिए भारत में फिल्मों के प्रमाणन के मामलों में आख़िरी फ़ैसला करनेवाली संस्था, एफसीएटी के सामने दूसरी बार अपनी फिल्म का प्रदर्शन करना पड़ा था। एक सेंसर सर्टिफ़िकेट पाने के लिए जुलाई २०१८ में फ़ाइल करने की जो सामान्य प्रक्रिया शुरू हुई थी, उसे पूरा करने और अपनी फ़िल्म को इंसाफ दिलाने के लिए फ़िल्म के निर्माताओं और कलाकारों को 8 महीने, 6 स्क्रीनिंग्स और 7 सुनवाईयों तक इंतज़ार करना पड़ा है। इस फिल्म के साथ कुछ ऐसा हुआ है जो शायद ही कभी होता है, जिसमें प्रमाणन के लिए देरी पर देरी होती रही और आख़िरकार इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अपनी फ़िल्म के विषय के आधार पर सीबीएफसी के द्वारा फ़िल्म को ए सर्टिफ़िकेट देने का फैसला फ़िल्म के निर्माताओं को ग़लत लगा और उस फ़ैसले को चुनौती देने के बाद, उन्होंने पहले नवंबर में एफसीएटी में अर्ज़ी दी जिसपर दिसंबर में और बाद में जनवरी में सुनवाई हुई थी। 


अब एफसीएटी ने दूसरी बार फ़िल्म को देखने के एक महीने के बाद इस फ़िल्म पर अपना आख़िरी फ़ैसला दे दिया है जिसमें फ़िल्म में कुछ काँट-छाँट करने और अस्वीकरण में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है। हालाँकि सबसे अहम बात यह है कि एफसीएटी ने इस फ़िल्म को यू/ए सर्टिफ़िकेट देकर फ़िल्म के निर्माताओं द्वारा इस फ़िल्म को यू/ए कहे जाने के समर्थन की पुष्टि की है। हालाँकि यह फैसला अभी निर्माताओं के द्वारा अंतिम सर्टिफ़िकेट पाने के लिए सीबीएफ़सी को प्रस्तुत करने पर टिका है, जिसका उन्हें पूरा भरोसा है कि बोर्ड ख़ुशी से इस फ़िल्म को पास कर देगी। पेश आनेवाली इस दिक्कत की असली वजह थी फिल्म के लिए की गई देरी थी जो सीबीएफसी के नियमों के खिलाफ थी, जिसने फिल्म को देखने से इंकार कर दिया था और फ़िल्म को देखने के बाद अपने फैसले को रोके रखा और अक्टूबर में उसे ए सर्टिफिकेट दिया गया जबकि यह फ़िल्म अंग प्रदर्शन, घृणा, हिंसा, ख़ून-ख़राबे या इन जैसी ए स्तर की किसी भी बात को बढ़ावा नहीं दे रही थी। 



इस फ़िल्म में सोनी राजदान, अंशुमान झा और कुलभूषण खरबंदा हैं और १६ साल के दो क़िरदारों की प्रेम कहानी के बारे में है जो घाटी में लापता हो गए अपने-अपने पिता की तलाश करते हैं।


ऑस्कर अवार्ड विजेता फिल्म पीरियड. एंड ऑफ़ सेंटेन्स की टीम - क्लिक करें 

ऑस्कर अवार्ड विजेता फिल्म पीरियड. एंड ऑफ़ सेंटेन्स की टीम

Sunday, 10 March 2019

बॉलीवुड की कैप्टेन मार्वल?


डीसीयू की फिल्म वंडर वुमन के बाद, मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की स्टैंड-अलोन महिला सुपरहीरो फिल्म कैप्टैन मार्वल पिछले शुक्रवार रिलीज़ हो गई।  यह फिल्म, अमेरिकन वायु सेना की फाइटर पायलट कैरोल डैनवर्स को एक युद्ध में डीएनए के फ्यूज़न के कारण सुपर पावर मिल गई है।  वह इस शक्ति के बल पर दुश्मनों से उन्ही की तरह मुक़ाबला कर सकती है।  फिल्म में अभिनेत्री ब्री लार्सन ने, हैरतअंगेज़ एक्शन किये हैं।  इन एक्शन सीक्वेंस को देख कर हिंदी फिल्म दर्शक हैरत में है।  कैसे, ऐसे खतरनाक एक्शन कर सकती है, एक महिला ! उस समय वह सोचता भी हैं कि काश हमारा बॉलीवुड भी ऎसी कोई महिला सुपरहीरो वाली एक्शन फंतासी फिल्म बनाये। उस समय दिमाग में आता है कि कैप्टेन मार्वल की बॉलीवुड बदल कौन अभिनेत्री हो सकती है ? क्या दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट या श्रद्धा कपूर या कोई दूसरी अभिनेत्री ? आइये, पहले जानने की कोशिश करती है कि कैरोल डैनवर्स के कैप्टेन मार्वल बनने का माद्दा किस अभिनेत्री में है ? यह अभिनेत्रियां इस भूमिका के लिए क्या कर सकती है ?


बॉलीवुड से हॉलीवुड तक एक्शन में प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की ब्री लार्सन साबित हो सकती है। बॉलीवुड की सेक्सी एक्टर प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड भी लोहा मानता है।  उन्होंने डॉन सीरीज की फिल्मों में बन्दूक उठाई तो एक्शन फंतासी फिल्म द्रोण में अभिषेक बच्चन के किरदार आदित्य की बॉडीगार्ड के तौर पर ज़बरदस्त एक्शन किये थे।  उन्होंने इस फिल्म के लिए प्राचीन युद्ध शस्त्र गटका चलाना सीखा था। खूब तलवार भांजी थी। उन्होंने, कृष ३ और जय गंगाजल में भी एक्शन किये हैं। उनके खाते में एक हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भी है। वह टेलीविज़न सीरीज क्वांटिको की अलेक्स पार्रिश के तौर पर अमेरिकी दर्शकों की पसंदीदा अभिनेत्री बन गई थी। वह कैप्टेन मार्वल की युद्ध पोशाक की प्रबल दावेदार बन सकती है। 


हॉलीवुड में एक्शन कर चुकी दीपिका पादुकोण
प्रियंका चोपड़ा के बाद, हॉलीवुड फिल्म कर चुकी दीपिका पादुकोण भी बॉलीवुड की ब्री लार्सन बन सकती है।  रेस २ की बात न करें तो भी दीपिका पादुकोण की चांदनी चौक टू चाइना फिल्म को कौन भूल सकता है, जिसमे दीपिका ने दोहरी भूमिका में एक चीनी किरदार के तौर पर मार्शल आर्ट्स में निपुणता का प्रदर्शन किया था।  इस फिल्म के अलावा दीपिका पादुकोण ने, गोलियों की रासलीला : राम-लीला के अलावा पद्मावत में भी तलवारबाज़ी के एक्शन किये थे। उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज में सेरेना उंगेर की भूमिका में विन  डीजल के साथ खूब एक्शन करने का  मौका मिला था।  उनकी एक्शन में सफाई को देख कर ही, उन्हें अगली ट्रिपल एक्स फिल्म में फिर मौक़ा मिलने की खबर है। इसके अलावा, पिछले दिनों यह खबर गर्म थी कि भारत की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म की तैयारी की जा रही हैं।  इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के सुपर पावर रखने वाली भूमिका करने की खबर थी।


तापसी पन्नू का नाम शबाना
फिल्म नाम शबाना जैसी एक्शन फिल्म की अंडरकवर एजेंट तापसी पन्नू भी पन्नू कैप्टन मार्वल के लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। तापसी की खासियत है उनकी अच्छी तरह से टोंड शरीर संरचना।  वह मूवमेंट में तेज़ और चपल हैं। उन्होंने आत्मरक्षा की तकनीक कर्व मागा सीखी है। यह तमाम खासियतें उन्हें सुपरहीरो कैप्टेन मार्वल बनने का बड़ा दावेदार बनाती है।


अकीरा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा पर एक्शन खूब फबते हैं।  वह राउडी राठौर फिल्म अपनी एक्शन क्षमता का  परिचय दे चुकी हैं। लेकिन, फोर्स २ और अकीरा जैसी फिल्मों में वह काफी रफ़टफ साबित होती थी। दिलचस्प बात यह है कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार की एक्शन फ़िल्में कर कर के एक्शन सीखा। आगामी फिल्म कलंक में भी उनके एक्शन की खबर है।


घोल की राधिका आप्टे
राधिका आप्टे की उनकी सेक्सी भूमिकाओं से पहचान बनी है। अलबत्ता, नेटफ्लिक्स सीरीज ने उन्हें भिन्न भूमिकाये दी। राधिका आप्टे ने पैट्रिक ग्रैहम की नेटफ्लिक्स के लिए सीरीज घोल में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका की थी।  यह सीरीज भविष्य में विनाश के बाद की दुनिया पर केंद्रित थी। इस सीरीज के एक्शन उन्हें कैप्टेन मार्वल की होड़ में शामिल करते हैं।


रोमांस की रानी आलिया भट्ट
क्या आलिया भट्ट एक्शन फिल्म के अनुकूल है ? जवाब के लिए आपको आलिया की पिछले साल की हिट फिल्म राज़ी को याद करना होगा।  इस फिल्म में एक अंडरकवर एजेंट के तौर पर उन्हें कुछ एक्शन करने का मौक़ा मिला था।  वह फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक्शन से भरपूर भूमिकाएं कर रही हैं।  इसके लिए उन्होंने इजराइल के प्रशिक्षक से प्राचीन युद्ध विद्याएं सीखी हैं।  आलिया भट्ट भी, थोड़ी मेहनत के बाद कैरोल डेनवर बन सकती हैं।


साहो के कारण श्रद्धा कपूर भी
श्रद्धा कपूर को हिंदी फिल्म दर्शक रोमांटिक फिल्मों की एक्ट्रेस के तौर पर पहचानते हैं।  लेकिन, फिल्म साहो में उनके खतरनाक एक्शन करने की खबर है। उन्होंने बागी के लिए मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग पहले से ही ले रखी है। 


एक्शन फिल्मों की रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह ने, दर्जनों तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ फ़िल्में की हैं।  इन फिल्मों में, तेलुगु और तमिल फिल्मों के कई एक्शन एक्टर के साथ एक्शन फ़िल्में की है। मिलाप ज़वेरी की एक्शन थ्रिलर फिल्म मरजावा मे उन्हें कई एक्शन फ़िल्में करनी है।  इस भूमिका के लिए राकुल खुद को योग द्वारा चुस्त-दुरुस्त कर रही हैं। वह भी ब्री लार्सन की बॉलीवुड बदल साबित हो सकती है। 


बाहुबली अनुष्का शेट्टी
ब्री लार्सन की कैरोल की भूमिकातेलुगु फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी बखूबी कर सकती हैं। अनुष्का शेट्टी ने बाहुबली श्रृंखला की फ़िल्में ही नहीं की है, बल्कि कई तेलुगु फिल्मों में धुंआधार एक्शन फ़िल्में की हैं। बाहुबली की देवसेना के बल पर वह मार्वल सिनेमाई यूनिवर्स की कैप्टेन मार्वल बन  सकती है।


हॉलीवुड में एक्शन कर चुकी ऐश्वर्या 
कुछ साल पहले असिन को लेकर तमिल, इंग्लिश और जापानी भाषा में एक जापानी फिल्म द १९थ स्टेप का निर्माण किया जा रहा था। असिन की खासियत है कि वह प्राचीन युद्ध कला कालरिप्पयट्टु की माहिर हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लिया है।  उन्होंने फिल्म जोधा अकबर और द लास्ट लीजन में तलवारबाज़ी के पैंतरे दिखाए थे। एक कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस आयेशा को लेडी ब्रूस ली कहा जाता है। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं। आयेशा टाकिया भी मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट और नीतू चंद्र ताई क्वॉन डो एक्सपर्ट है। इसी प्रकार से, तनुश्री दत्ता, कोएना मित्रानंदना सेन, एशा कोपिकर, आदि भी युद्ध विद्या में निपुण अभिनेत्रियां हैं।


ब्री लार्सन ही चुनौती   
बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों के सुपरवूमन किरदार  के रास्ते में खुद ब्री लार्सन चुनौती बन कर  खडी है। फिल्म रूम के लिए, २०१५ में ऑस्कर जीत चुकी ब्री लार्सन ने कैप्टेन मार्वल की भूमिका की तैयारी के लिए गहन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ली है। उन्होंने बीमार पड़ने के बावजूद अपना प्रशिक्षण जारी रखा! अभिनेत्री ने खुद को इस भूमिका के लिए खुद को निश्चित आकार में लाने के लिए लगभग २५०० किलो की जीप को भी धकेला है। उन्होंने हवाई ट्रेनिंग भी ली है । क्या बॉलीवुड की तमाम फिल्म तमाम फिल्म अभिनेत्रियां, ब्री लार्सन की चुनौती को स्वीकार करेंगी ? । इसमे कोई शक नहीं कि प्रियंका चोपड़ा, अलिया भट्ट, आदि अभिनेत्रियाँ मेहनती हैं । वह खुद को किसी भी किरदार में ढाल पाने मे सक्षम है । याद कीजिये मैरी कोम की प्रियंका चोपड़ा को । अलिया भट्ट भी ब्रह्मास्त्र के लिए जम कर ट्रेनिंग कर रही हैं । श्रद्धा कपूर ने भी बागी के बाद साहों में अपनी भूमिका को स्वाभाविक बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया है । प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय अपनी क्षमता से हॉलीवुड के निर्देशकों को भी प्रभावित कर चुकी हैं । 

बॉलीवुड न्यूज़ १० मार्च २०१९ - क्लिक करें 

बॉलीवुड न्यूज़ १० मार्च २०१९


डैनी का बेटा और अनीता राज की भतीजी की स्क्वाड !
एक्शन फिल्म स्क्वाड कई मायनों में ख़ास है। पहला यह कि इस फिल्म के निर्माता नीलेश सहाय, अभिनेता संजय दत्त के कजिन हैं। इस फिल्म के नायक-नायिका का सम्बन्ध भी फिल्म सितारों से है। फिल्म के नायक रिन्ज़िंग डेंज़ोंग्पा के पिता डैनी डेंज़ोंग्पा फिल्म अभिनेता हैं।  कभी उनकी खलनायिकी के जलवे हुआ करते थे। फिल्म की नायिका मालविका राज हैं। वह फिल्म अभिनेत्री अनीता राज की भतीजी यानि अनीता राज के भाई बॉबी राज की बेटी हैं। उन्हें हिंदी फिल्म दर्शकों ने कभी ख़ुशी कभी गम में करीना कपूर की बाल भूमिका में देखा था फिल्म स्क्वाड की निर्देशक ज्योति कपूर दास हैं। ज्योति कपूर की यह पहली फीचर फिल्म है। वह तीन शार्ट फ़िल्में बना चुकी हैं।  उनकी टिस्का चोपड़ा के साथ फिल्म चटनी काफी प्रशंसित और चर्चित हुई थी। वह बॉलीवुड की पहली महिला निर्देशक बन गई हैं, जो कोई एक्शन फिल्म निर्देशित कर रही हैं । इस फिल्म में, स्पेशल फ़ोर्स के एजेंट की भूमिका कर रहे रिन्ज़िंग और मालविका को फिल्म में खतरनाक एक्शन करने होंगे। फिल्म में मालविका का किरदार आरिआ  निशाना लगाने में माहिर है।  फिल्म में थोड़ा रोमांस भी। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में मुंबई में शुरू हो जाएगी।  बाद में फिल्म की शूटिंग बुडापेस्ट में होगी।  इस फिल्म के एक्शन मैड मैक्स: फ्यूरी रोड के एक्शन डिज़ाइनर किएर बेक डिज़ाइन करेंगे ।

अब बड़े परदे पर छोटा भीम का ३डी अवतार
भारतीय बच्चों के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय एनीमेशन करैक्टर छोटा भीम अब बड़े परदे पर आने जा रहा है। यशराज फिल्मस और ग्रीन गोल्ड एनीमेशन के सहकार से बनाई गई इस फिल्म में, बच्चो का प्यारा, चतुर और बलशाली बाल भीम अब चीन जा रहा है। यह भीम का त्रिआयामी यानि ३डी अवतार होगा। इस फिल्म को स्टीरियोस्कॉपिक ३डी में शूट किया गया है। राजीव चिल्का निर्देशित छोटा भीम:कुंग फु धमाका की कहानी छोटा भीम और उसके साथियों की ड्रैगन की धरती पर एडवेंचर कथा है।  चीन में, विश्व की सबसे बड़ी कुंगफू प्रतियोगिता हो रही है। छोटा भीम अपने दोस्तों सहित इसमें हिस्सा लेने आता है। यह प्रतियोगिता उस समय ख़त्म हो जाती है, जब छोटा भीम से चीनी राजकुमारी और चीन की जनता को दुष्ट जूहू से बचाने की अपील की जाती है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म की कहानी साहसिक हैं, तमाम करैक्टर जोशीले हैं, श्रेष्ठ दृश्यावली है तथा उच्च कोटि की त्रिआयामी तकनीक है। उम्मीद की जा रही है कि जिस प्रकार से छोटा भीम को छोटे परदे पर सफलता मिली, वैसी ही सफलता बड़े परदे पर भी मिलेगी।  यह फिल्म १० मई २०१९ को रिलीज़ हो रही है।

पोस्ट-अपोकलिप्टिक फिल्म बिल्ला रंग बाशा
कन्नड़ फिल्म एक्टर सुदीप की, बतौर निर्माता और एक्टर फिल्म बिल्ला रंगा बाशा पोस्ट-अपोकलिप्टिक फिल्म है। यानि इस फिल्म की कहानी २२०९ की, विनाश के बाद की दुनिया की है। निर्देशक अनूप भंडारी, अपनी फिल्म को फंतासी एक्शन एडवेंचर फिल्म बताते हैं।  दूसरी ख़ास बात यह है कि सुदीप और अनूप का इरादा इस फिल्म को पूरी दुनिया में प्रदर्शित करने का है।  इसलिए इस फिल्म को देश-विदेश की कई भाषाओँ में बनाया जायेगा या डब कर रिलीज़ किए जाएगा।  इस फिल्म के विस्तृत विवरण की जानकारी नहीं हो सकी है। क्योंकि, सुदीप और अनूप भंडारी अपनी अपनी फिल्मों को पूरी करने में व्यस्त हैं। चूंकि, इस फिल्म को पूरी दुनिया में रिलीज़ किया जाना है, इसलिए इस फिल्म में यूनिवर्सल अपील वाली स्टार कास्ट ज़रूरी होगी। इस लिहाज़ से बॉलीवुड के एक्टर भी बिल्ला रंगा बाशा में शामिल होंगे। सुदीप से, हिंदी फिल्म जगत परिचित है।  वह रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में फूँक और फूँक २, रण, रक्तचरित्र १ और २ में अभिनय कर चुके हैं। वह एक बॉलीवुड फिल्म दबंग ३ में विलेन की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। सलमान खान की, प्रभुदेवा निर्देशित इस फिल्म में सुदीप, सिकंदर की भूमिका कर रहे हैं।  दबंग ३ इसी साल रिलीज़ होने की संभावना है।

बेटों और भांजी के भंसाली
संजय लीला भंसाली भी बॉलीवुड के दूसरे करण जौहर बनने जा रहे हैं ? यह सवाल इस लिए कि संजय लीला भंसाली अब कुछ नए टैलेंट को लांच करेंगे। लेकिन, यह टैलेंट गैर फ़िल्मी नहीं, बल्कि बॉलीवुड से होंगे । ऎसी पहली फिल्मदक्षिण की सफल रोमांस फिल्म की रीमेक फिल्म  मलाल होगी ।  फिल्म से मीजान जाफरी और शर्मीन सेगल का डेब्यू होगा। मीजान जाफरी, गुजरे जमाने के हास्य अभिनेता जगदीप के पोते और एक्टर जावेद जाफरी के बेटे हैं। शरमीन सेगल की माँ बेला सेगल हैं, जो संजय लीला भंसाली की बहन है। बेला ने, बोमन ईरानी और फराह खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी का निर्देशन किया था।  मलाल का निर्देशन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म देख सर्कस देख का निर्देशन कर चुके मंगेश हदावले करेंगे। भंसाली ने, २००७ में, राजकपूर के पोते रणबीर कपूर तथा अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म सावरिया का निर्माण किया था। इस प्रकार से वह १२ साल बाद नए चेहरों को मौक़ा दे रहे हैं। लेकिन, यह सिलसिला अब लम्बा चलेगा। मलाल के बादसंजय लीला भंसाली दो नए चेहरों को भी मौक़ा देंगे। अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और अशोक ठाकरिया के बेटे अनमोल तथा अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और फिल्म निर्माता टूटू शर्मा के बेटे प्रियंक शर्मा के साथ भी, संजय लीला भंसाली के फिल्म बनाने की खबरें हैं।

सनी सिंह और सोनाली सेगल की जय मम्मी दी
सोनू के टीटू की स्वीटी के टीटू यानि सनी सिंह, अब सोलो हीरो फिल्म करने जा रहे हैं। प्यार का पंचनामा सीरीज और सोनू के टीटू की स्वीटी के निर्माता लव रंजन की इस फिल्म का टाइटल जय मम्मी दी है। यह हलकी फुलकी कॉमेडी फिल्म दो माओं (सुप्रिया पाठक और पूनम ढिल्लों) की कहानी है, जो अपने बच्चों के लिए हमेशा भिड़ी रहती है । सनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी, फिल्म प्यार का पंचनामा २ में उनकी बेमेल जोड़ीदार सोनाली सेगल के साथ बन रही है। इस पारिवारिक हास्य फिल्म से, नवजोत गुलाटी की बतौर निर्देशक डेब्यू हो रहा है। सोनाली सेगल ने, प्यार का पंचनामा, वेडिंग पुलाव और हाई जैक जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। फिल्म के बारे में लव रंजन कहते हैं, "जय मम्मी दी हास परिहास से भरपूर पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। आजकल का दर्शक पारिवारिक गतिशीलता पर केंद्रित कहानियों वाली फिल्मों को पसंद कर रहा है। पिछले साल रिलीज़, सोनू के टीटू की स्वीटी और बधाई हो इसका उदाहरण हैं। हम लोग, जुलाई में दर्शकों के सामने जय मम्मी दी पेश करते हुए काफी उत्साहित हैं।" जय मम्मी दी १२ जुलाई को प्रदर्शित हो रही है।

बनेगी तीसरी शूटआउट फिल्म
एकता कपूर, अपनी शूटआउट सीरीज फिर शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।  पहली शूटआउट फिल्म ११ साल पहले रिलीज़ फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला (२००७) थी। १९९१ में, गैंगस्टर माया डोलस के गिरोह और पुलिस के बीच लोखंडवाला में हुई मुठभेड़ की सच्ची घटना पर, अपूर्व लखिया की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन, अरबाज़ खान और तुषार कपूर, पुलिस और गैंगस्टर भूमिका में थे।  इस सीरीज की दूसरी फिल्म शूटआउट एट वडाला (२०१३) थी। इस बार, संजय गुप्ता निर्देशित यह गैंगस्टर मान्या सुर्वे के एनकाउंटर पर बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना रनौत, तुषार कपूर, रोनित रॉय, महेश मांजरेकर, आदि भिन्न भूमिकाओं में थे। जॉन अब्राहम ने मान्या सुर्वे की भूमिका की थी।  यह दोनों ही फिल्मे सफल रही थी।  अब पांच साल बाद, शूटआउट सीरीज की तीसरी फिल्म के निर्देशन की कमान संजय गुप्ता को ही सौंपी गई है। अभी इस फिल्म की स्टारकास्ट और दूसरे विवरण का इंतज़ार है। मगर, सैफ अली खान को चुने जाने की खबर है। सैफ अली खान और संजय गुप्ता हमेशा (१९९७) के बाद फिर साथ होंगे। फिल्मों की असफलता से त्रस्त सैफ अली खान को बढ़िया स्क्रिप्ट का इंतज़ार रहता है। इसी इंतज़ार का नतीज़ा बाजार थी। इस फिल्म में सैफ के अभिनय की सराहना भी हुई थी।

होली काऊ की प्रोडूसर बनी अलिया सिद्दीकी
नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की बीवी आलिया सिद्दीक़ी की बतौर निर्माता फिल्म का विषय गाय है।   उनकी फिल्म का नाम होली काऊ रखा गया है।  इस फिल्म की नायिका एक गाय है। यह फिल्म समकालीन घटनाओं पर व्यंग्य है। आज के सन्दर्भों में इस फिल्म का महत्व है।  इससे साफ़ है कि फिल्म गौ हत्या, गौ रक्षकों और सांप्रदायिक तनाव पर कहीं न कहीं व्यंग्य करती  होगी। इस फिल्म का निर्देशन साई कबीर कर रहे हैं। कबीर ने रिवाल्वर रानी, किस्मत कनेक्शन और द शौकीन्स जैसी फिल्मे निर्देशित की हैं। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में होगी।  आलिया, अपने  पति नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के साथ एक फिल्म पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई पर बायोपिक फिल्म कर रही है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी को दर्शकों ने पिछली बार, शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे पर फिल्म ठाकरे में शीर्षक भूमिका में देखा था।  उनकी एक फिल्म, रितेश बत्रा निर्देशित फोटोग्राफ १५ मार्च को रिलीज़ होगी।

सीक्वल नहीं, बनेगी गुप्त फ्रैंचाइज़ी !
राजीव राय की बॉलीवुड में वापसी की खबरों के साथ ही, उनकी आखिरी सुपरहिट फिल्म गुप्त: द हिडन ट्रुथ की चर्चा भी शुरू हो गई है।  यह फिल्म राजीव राय की दर्शकों को रहस्य की भूल-भुलैया में घुमा देने वाली ऐसी फिल्म थी, जिसने काजोल और मनीषा कोइराला की जोड़ी को हीरो की तरह चर्चित कर दिया था। आजकल, सीक्वल फिल्मों का ज़माना है। राजीव राय के पिता गुलशन राय के बैनर त्रिमूर्ति फिल्म्स के अंतर्गत १३ फिल्मों का निर्माण किया गया था।  इनमे से ११ फ़िल्में सुपरडुपर हिट हुई थी । इस बैनर से पहली फिल्म जॉनी मेरा नाम थी।  इसके बाद, त्रिमूर्ति फिल्म्स के अंतर्गत जोशीला, दीवार, ड्रीम गर्ल, त्रिशूल, विधाता, युद्ध, त्रिदेव, विश्वात्मा, मोहरा, और गुप्त फिल्मों का निर्माण किया गया।  यह सभी फ़िल्में रहस्य और रोमांस का संगम थी।  इसलिए, चर्चा हुई कि राजीव राय इसी में से किसी फिल्म का सीक्वल बना  सकते हैं। मगर, राजीव राय किसी सीक्वल फिल्म के बनाये जाने का खंडन करते हैं। उनके अनुसार गुप्त की सीक्वल  फिल्म बनाये जाने का सवाल ही नहीं है, क्यों गुप्त द हिडन ट्रुथ में काजोल के  किरदार को गोली मार दी जाती थी। अलबत्ता, राजीव राय गुप्त को फ्रैंचाइज़ी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते की रहस्य और रोमांस से भरपूर कहानियां मिल जाए।

सेक्स क्लीनिक में सोनाक्षी सिन्हा !

खबर चौंकाऊ, मगर सच है कि बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सेक्स क्लीनिक में काम करने जा रही है । मगर, सोनाक्षी सिन्हा, रियल में नहीं, रील लाइफ में सेक्स क्लीनिक में काम करती नज़र आयेंगी । इस फिल्म का नाम खानदानी शफाखाना रखा गया है । फिल्म का निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता कर रही हैं । शिल्पी दासगुप्ता ने फिल्म फुकरे का सह निर्देशन किया था । खानदानी शफाखाना की कहानी एक छोटे शहर की आज़ाद ख्याल और अपने पैरों पर खडी लड़की की कहानी है । वह अपने पिता-दादा की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती है । उसके रास्ते में कई चुनौतियाँ हैं । लेकिन, वह इन सबसे जूझते हुए, आगे बढ़ती चली जाती है । इस फिल्म का निर्माण संजयलीला भंसाली का भंसाली प्रोडक्शंस कर रहा है । संजय, इस फिल्म को पद्मावत के ठीक बाद, दीपिका पादुकोण के साथ शुरू करना चाहते थे । परन्तु, कई घटनाओ के कारण फिल्म पद्मावत की रिलीज़ केतुरंत बाद नही शुरू हो सकी है । फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह ही सोनाक्षी सिन्हा को लिया गया है । फिल्म की ज़्यादातर शूटिंग कानपुर में, जून से शुरू हो जायेगी । फिल्म में, सोनाक्षी सिन्हा की सहयोगी भूमिकाओं में वरुण शर्मा, बादशाह और अन्नू कपूर होंगे । यह फिल्म रैपर बादशाह की, बतौर नायक पहली हिंदी फिल्म होगी ।

म्यूजिक विडियो बैड हैबिट - इन्दर सिंह - क्लिक करें 

Saturday, 9 March 2019

म्यूजिक विडियो बैड हैबिट - इन्दर सिंह

म्यूजिक विडियो गेट आउटा माय फेस - पुनीत कोहली

'जंगली' के ट्रेलर में जंगल रोमांच


जंगल के सबसे खतरनाक जानवर- भोला हाथी और उसके पारखी और दोस्त राज (विद्युत् जामवाल) का साथ और उनकी जुगलबंदी, 'जंगली' फिल्म के आज रिलीज हुए ट्रेलर में आपको जंगली रोमांच का अनुभव कराती हैं। भोला जहां राजसी हाथियों का सबसे अच्छा नमूना है, वहीं विद्युत भी अपनी मांसपेशियों, व्यवहार और चाल में उससे पूरी तरह मेल खाते हैं। 

चक रसेल के इस जंगल क्रॉनिकल में जहां दोनों की उपस्थिति सिल्वर स्क्रीन पर हावी है, वहीं दोनों के बीच मानव और पशु के बॉंडिंग को देख आपको उनके बारे में और अधिक जानने की इच्छा होती है।


राज (विद्युत जामवाल) अपने उम्र के तीसवें दशक में एक पशु चिकित्सक है, जो मुंबई में रहते हुए एक बेहतर पशु चिकित्सा क्लिनिक का संचालन करता है। इतना ही नहीं वह एक समर्पित कलरीपयट्टू मार्शल आर्टिस्ट है, जो कड़ी मेहनत करता है और उसके पास वह सब कुछ है जिसकी एक व्यक्ति को चाहत होती है। बदलते घटनाक्रम के बाद वह करीब 10 साल बाद अपने गृहनगर पहुंचता है, जहां एक प्रसिद्ध हाथी अभयारण्य में उसके पिता और बचपन के मित्र भोला हाथी रहते हैं।

फिल्म जंगली का ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें 

घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही यह भावनात्मक यात्रा नाटकीय रुप से एक बदले का रुप ले लेती है, जिसके फलस्वरुप राज इस पुराने और अनूठे गांव में पनप रहे अवैध शिकार रैकेट का पर्दाफाश करता है। राज और भोला की कोमल दोस्ती और बचपन में पनपा बंधन यह दर्शाता है कि वे जिस तरह जमकर बुरे लोगों से लड़ते हैं, उसी तरह एक दूसरे से प्यार भी करते हैं। 


जंगली 5 अप्रैल को दुनिया भर में एक साथ रिलीज होगी। जंगल पिक्चर्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'जंगली' का निर्देशन चक रसेल ने किया है। फिल्म के निर्माता विनीत जैन और सह निर्माता प्रीति शाहनी हैं।

बेटों और भांजी के भंसाली - क्लिक करें