Showing posts with label बॉलीवुड-हॉलीवुड. Show all posts
Showing posts with label बॉलीवुड-हॉलीवुड. Show all posts

Monday, 17 August 2026

#Ramayana: Part One विरुद्ध #GodzillaMinusZero : #BoxOffice पर रावण को दैत्य गॉडज़िल्ला की ललकार !

 


बॉलीवुड फ़िल्म रामायण पार्ट 1 और हॉलीवुड/जापानी फ़िल्म 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' का 6 नवंबर 2026 को होने वाला बॉक्स ऑफिस टकराव एक ऐतिहासिक मुकाबला है। इसे भारत में बड़े घरेलू लाभ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईमैक्स (IMAX) स्क्रीन के लिए एक कड़े वैश्विक संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है। इस भिड़ंत का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तरपर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका आँकलन किया जाने लगा है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भारत में 'रामायण' को दिवाली और धनतेरस के बड़े त्योहार का पूरा फायदा मिलेगा। भारत में यह फिल्म सोलो और बेहद मजबूत स्थिति में रहेगी। रणबीर कपूर, सनी देओल, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े कलाकारों के कारण फ़िल्म के प्रति घरेलू दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

किंतु, फ़िल्म के लिए अंतरराष्ट्रीय चुनौतियाँ हैं और आईमैक्स स्क्रीन पाने के लिए युद्ध सा लड़ना होगा । दोनों बड़ी फ़िल्में दुनिया भर में प्रीमियम आईमैक्स और बड़ी स्क्रीन्स हासिल करने के लिए आमने-सामने हैं। पश्चिमी देशों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 'गॉडज़िला' फ्रेंचाइजी की मजबूत पकड़ है, जिससे रामायण के ओवरसीज कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। बाजार का भविष्य यह टकराव तय करेगा कि भारतीय पौराणिक कथाओं पर बनी विशाल बजट की फ़िल्में वैश्विक मंच पर जापानी-पश्चिमी मॉन्स्टर फ्रेंचाइजी को कितनी टक्कर देती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक विशेष तथ्य ! रामायण पार्ट १, पूरी दुनिया में ६ नवंबर को प्रदर्शित होगी, जबकि, भारतीय बॉक्स ऑफिस में यह फ़िल्म ८ नवम्बर को प्रदर्शित की जा रही है । यहीं पर दिनों का महत्व दिखाई देगा । इन दो दिनों के महत्व को निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं से समझा जा सकता है-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वैश्विक समीक्षाएं और वर्ड ऑफ माउथ (Word of Mouth) भारत के दर्शकों पर पर असर डालेंगी । क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय दर्शक और समीक्षक भारत से दो दिन पहले फिल्म देखेंगे। सोशल मीडिया के युग में, विदेशों से आने वाली प्रारंभिक समीक्षाएं और प्रतिक्रियाएं भारत में 8 नवंबर की एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे कलेक्शन को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस हाई-हाइप का लाभ और हानि दोनों ही हैं । यदि, इन दो दिनों में विदेशों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो भारत में दिवाली के दिन (8 नवंबर) इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग लग सकती है। इसके विपरीत, कोई भी नकारात्मक प्रतिक्रिया घरेलू बाजार को नुकसान पहुंचा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों ही फिल्में विशाल विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर आधारित हैं। 6 और 7 नवंबर को दोनों फिल्में वैश्विक स्तर पर सीमित IMAX और प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट (PLF) स्क्रीन्स को हथियाने के लिए सीधे संघर्ष करेंगी।इस प्रकार से  इन दो दिनों का कलेक्शन यह तय करेगा कि अंतरराष्ट्रीय थिएटर चेन आगामी सप्ताहों में किस फिल्म को अधिक स्क्रीन्स आवंटित करेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

'गॉडज़िला' के मजबूत गढ़ में 'रामायण' की परीक्षा फ्रेंचाइजी की क्षमता आंकनेवाली यह बढ़िया अवसर है । 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' (जापान में 3 नवंबर और अमेरिका में 6 नवंबर) एक स्थापित ऑस्कर-विजेता फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसकी पश्चिमी देशों में भारी फैन फॉलोइंग है। इससे पहले दो दिन यह साफ कर देंगे कि क्या भारतीय प्रवासी (Diaspora) और वैश्विक दर्शक 'रामायण' को 'गॉडज़िला' जैसी वैश्विक महाशक्ति के सामने प्राथमिकता देते हैं या नहीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विदेशों में फिल्में अमूमन शुक्रवार को रिलीज होती हैं। निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार, उन्होंने वैश्विक नियमों का पालन करने के लिए 6 नवंबर (शुक्रवार) को चुना। भारत में 8 नवंबर को दिवाली (रविवार) का दिन चुना गया है। भारत में त्योहार के दिन फिल्म रिलीज करने का अपना एक बड़ा पारंपरिक फायदा होता है, जिसे भुनाने के लिए मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो दिन पहले रिलीज करने का जोखिम उठाया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रामायण पार्ट 1 और 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' का अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में मुकाबला और उनकी तकनीकी क्षमता दोनों ही स्तरों पर अभूतपूर्व है। निर्माताओं के रणनीतिक फैसलों ने इस भिड़ंत को और भी दिलचस्प बना दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार, विशेषकर अमेरिका और यूके, में दोनों फिल्मों की स्क्रीन रणनीति बना ली गई है । निर्माता नामित मल्होत्रा और सोनी पिक्चर्स, इसे किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ग्लोबल रोलआउट बना रहे हैं। फिल्म को दुनिया भर में 50,000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना है। इसके साथ ही, विदेशी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए अत्याधुनिक एआई तकनीक से लैस ग्लोबल इंग्लिश डब ट्रेलर भी जारी किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गॉडज़िला माइनस ज़ीरो को उत्तरी अमेरिका में GKIDS द्वारा एक बड़े पैमाने पर (Wide Release) वितरित किया जा रहा है। पश्चिमी देशों में इस ऑस्कर-विजेता फ्रेंचाइजी का पहले से ही मजबूत थियेटर नेटवर्क और आईमैक्स (IMAX) के साथ गहरा तालमेल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अमेरिका और यूके जैसे बाजारों में, पारंपरिक भारतीय प्रवासियों के बीच 'रामायण' को भारी स्क्रीन काउंट मिलेगा। लेकिन गैर-भारतीय मुख्यधारा के दर्शकों और प्रीमियम आईमैक्स स्क्रीन्स को हथियाने के लिए इसे 'गॉडज़िला' से कड़ी टक्कर मिलेगी।

Friday, 14 August 2026

भारतीय बाजार में #HowtoRobaBank पर #Mirzapur का पलड़ा भारी




यह कहना काफी मुश्किल है कि हॉलीवुड फिल्म How to Rob a Bank को भारत में Mirzapur (चाहे वह 'मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी की कोई आगामी फिल्म हो या सीरीज) के मुकाबले ज्यादा दर्शक मिलेंगे। भारतीय बाजार में Mirzapur का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। 





इसकी मुख्य वजहें नीचे दी गई हैं - 

1- ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता Mirzapur का क्रेज: भारत में 'मिर्जापुर' एक बहुत बड़ा ब्रांड बन चुका है। इसके किरदारों (कालीन भैया, गुड्डू पंडित) और डायलॉग्स की देश के कोने-कोने में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। How to Rob a Bank, हॉलीवुड की एक डॉक्यूमेंट्री-क्राइम फिल्म है (जो नेटफ्लिक्स पर 2024 में आई थी)। भारत के  आम दर्शकों के बीच इसका नाम या पहचान बहुत सीमित है। 







2- भाषा और जुड़ाव देसी कंटेंट: 'मिर्जापुर' की ताकत उसकी स्थानीय भाषा, उत्तर भारतीय पृष्ठभूमि और देसी ड्रामा है, जिससे भारतीय दर्शक सीधे तौर पर जुड़ते हैं। हॉलीवुड की 'How to Rob a Bank' अमेरिकी बैंक चोरों पर आधारित है। इसका कॉन्सेप्ट शहरी और अंग्रेजी समझने वाले दर्शकों तक ही सीमित रहेगा।





3- जॉनर (Genre) का अंतर एक्शन और थ्रिलर-  'मिर्जापुर' में क्राइम, राजनीति, रिवेंज और हाई-वोल्टेज ड्रामा है, जिसे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हॉलीवुड फिल्म डॉक्यूमेंट्री स्टाइल  एक डॉक्यु-फिल्म है। भारत में डॉक्यूमेंट्री देखने वाला दर्शक वर्ग  बहुत छोटा है।





निष्कर्ष यह कि अगर ये दोनों भारत में एक साथ रिलीज या स्ट्रीम होती हैं, तो Mirzapur को कई गुना ज्यादा व्यूज और दर्शक मिलेंगे। हॉलीवुड फिल्म केवल चुनिंदा बड़े शहरों और गिने-चुने सिनेमा प्रेमियों तक ही सिमट कर रह जाएगी।

Friday, 12 December 2025

Oscar-Winning Hollywood Filmmaker Darren Aronofsky to Collaborate With Kartik Aaryan?



  

Today when he shared a candid video with celebrated Hollywood filmmaker Darren Aronofsky. Known for iconic films like Black Swan, Requiem for a Dream, The Wrestler, and the Oscar-winning The Whale, Aronofsky’s presence alone made the interaction headline-worthy.





 

The online frenzy escalated when Kartik posted the video on social media and Aronofsky joined the conversation with a playful comment: “Should we announce our collab here?” The tease instantly went viral, sparking widespread speculation about a possible Bollywood–Hollywood project starring the rising Indian star.





 

Kartik further expressed his admiration in his Instagram story:

"Black Swan, The Whale are some of my fav films and you are a legend my friend, it was lovely to have chai with you!! Can't wait for you know what 😊"






 

The moment highlighted not just the camaraderie between the actor and director but also Kartik’s growing international presence. Known for his charm, relatability, and strong screen presence, Kartik has emerged as one of India’s most bankable stars. His increasing global visibility — from red carpet appearances to international endorsements — positions him as a key representative of modern Indian cinema on the world stage.

Saturday, 8 July 2023

OMG 2 ! Jawaan का हॉलीवुड के साथ Imposible 7 त्रिकोण !!!

 


बॉलीवुड भी कभी विचित्र त्रिकोण बना लेता है. ऐसे बहुत से त्रिकोणों में, एक ऐसा ही त्रिकोण, १२ जुलाई २०२३ को बनने जा रहा है. १२ जुलाई को, हॉलीवुड की टॉम क्रूज की एमआई फ्रैंचाइज़ी की सातवी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट १ प्रदर्शित होने जा रही है. इस फिल्म में प्रति भारतीय दर्शकों का उत्साह चरम पर है. फिल्म के महंगे टिकट बुक कराये जा रहे है.




दर्शकों के इसी उत्साह को भुनाने जा रहा है बॉलीवुड. बॉलीवुड की दो फिल्मों जवान और ओएमजी२ के ट्रेलर इस फिल्म के साथ लगाए जाने का समाचार है. जवान, दक्षिण के सफल निर्देशक एटली की शाहरुख़ खान और नयनतारा अभिनीत एक्शन फिल्म है. एमआई ७ के साथ प्रदर्शित किया जा रहा दूसरा ट्रेलर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की सीक्वल फिल्म ओ माय गॉड २ का है. यह फिल्म २०१२ में प्रदर्शित अक्षय कुमार की फिल्म की सीक्वल है. इस प्रकार से बॉलीवुड की दो फ़िल्में हॉलीवुड की फिल्म के साथ त्रिकोण बना रही है.




इस त्रिकोण का उद्देश्य अपनी अपनी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने के लिए अधिकाधिक दर्शकों को अपनी फिल्म की झलक दिखलाना. शाहरुख़ खान ने फिल्म पठान के बाद, बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों के प्रदर्शन का मापदंड काफी ऊंचा कर दिया है. पठान एक हजार करोड़ का कारोबार करने वाले फिल्म थी. ५३ करोड़ से अधिक का प्रारंभ था. अब ऎसी ही या इससे अधिक की सफलता शाहरुख़ खान को अपनी आगामी फिल्मों से दिखानी है. लेकिन, क्या वही पठान वाला माहौल जवान के लिए बन पायेगा?




अक्षय कुमार की पिछली अधिकतर फ़िल्में यह तो ओटीटी पर प्रदर्शित हुई है या बॉक्स ऑफिस पर (सूर्यवंशी अपवाद) असफल रही है. अक्षय कुमार के लिए यह अंतिम अवसर है कि वह बड़े मिया छोटे मिया के प्रदर्शन से पहले ओएमजी२ को सफल बना कर, बड़े मिया के लिए अधिक से अधिक दर्शक जुटा सकें. क्या एक सफल फिल्म के सीक्वल से अक्षय ऐसा माहौल तैयार करने में सफल होंगे ?




होगा क्या ! यह तो ११ अगस्त को फिल्म ओह माय गॉड २ और ७ सितम्बर को जवान के प्रदर्शित होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. पर वर्तमान में मिशन इम्पॉसिबल ७ के पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है. आगामी सप्ताह के दर्शकों में मिशन इम्पॉसिबल ७ की ही चर्चा है. फिल्म के संकटपूर्ण एक्शन भारतीय दर्शकों को पहले ही आकर्षित कर चुके है. उन्हें टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल ७ की प्रतीक्षा है. 

Thursday, 16 February 2023

बॉक्स ऑफिस पर Shehzada को Ant-man ने काटा

 


#kartikaryan और #kritisanon अभिनीत और #rohitdhawan निर्देशित फिल्म #shehzada कल शुक्रवार से छविगृहों में प्रदर्शित होने जा रही है . पर फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस से बुरी खबर आ रही है.

 

 ट्रेड के पंडितों के अनुसार हॉलीवुड की फिल्म #antmanandthewaspquantumania ने शहजादा को बेहाल कर दिया है. बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म की अग्रिम बुकिंग शहजादा की तुलना में सात गुना अधिक है.





देश की तीन प्रमुख सिनेमा चेन #pvr #cinepolis #inox ने सम्मिलित रूप से शहजादा के ११, ४०० टिकट बेच लिए थे. जबकि, हॉलीवुड फिल्म अंट मैन ३ छलांगे भरते हुए ७७,६०० टिकट बुक करा चुका है. जबकि अभी आज का दिन बाकी है.

 

 

ऐसी दशा में, जबकि मल्टीप्लेक्स चेनों में शहजादा बेहाल है, अब उसे दर्शकों की समीक्षा, एकल पर्दा सिनेमाघरों और फिल्म के कंटेंट पर अधिक भरोसा करना होगा. क्या, पठान को बादशाह बनाने वाला शहजादा बॉक्स ऑफिस पर शहजादा साबित हो सकेगा?

Wednesday, 19 October 2022

राम सेतु और थैंक गॉड पर भारी पड़ेगा ब्लैक एडम



Warner Bros. India का ड्वेन जॉनसन की सुपरहीरो फिल्म ब्लैक एडम को एक दिन पहले अर्थात कल २० अक्टूबर से प्रदर्शित किया जा रहा है. इस फिल्म को अंग्रेज़ी के अतिरिक्त तीन भारतीय भाषाओँ तेलुगु और तमिल में भी प्रदर्शित किया जा रहा है. इसे एक चतुर प्रयास कहा जा सकता है.

 

इस सप्ताह से दिवाली का सप्ताह प्रारम्भ हो रहा है. हालाँकि, बॉलीवुड की दो बड़ी फ़िल्में थैंक गॉड और राम सेतु दिवाली के बाद २५ अक्टूबर से प्रदर्शित हो रही है. परन्तु, दक्षिण की अधिकतर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फ़िल्में २१ अक्टूबर से प्रदर्शित की जा रही है. इस लिहाज से हॉलीवुड का ब्लैक एडम एक कदम आगे है.

 

वास्तव में, हॉलीवुड फिल्में और अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने भारत में बड़ी संख्या में दर्शक बटोरें है. उनकी एक्शन फंतासी सुपरहीरो फ़िल्में भारतीय दर्शकों को विशेष पसंद है. इसलिए, ऐसा दर्शक दिवाली के बाद की प्रतीक्षा नहीं करेगा. वह सामान्य भारतीय दर्शकों से भिन्न सोच वाला है. ऐसे दर्शक २० अक्टूबर को सिनेमाघरों में अवश्य जाना चाहेंगे.

 

ब्लैक एडम को दिवाली पर्व के प्रारम्भ होने से एक दिन पहले प्रदर्शित किया जाना लाभदायक हो सकता है. ब्लैक एडम सुपरहीरो फिल्म होने के साथ साथ ड्वेन जॉनसन की भी फिल्म है. इस फिल्म में ड्वेन का साथ एल्डिस हॉज, नूह केन्टीनो, सराह शाही, मरवान कंजरी, आदि दे रहे है. दर्शकों को, फिल्म में पूर्व जेम्स बांड पियर्स ब्रोसनन डॉक्टर फैट की भूमिका में दिखाई देंगे. इस फिल्म के निर्देशक जौमे कलेट- सेरा ने हाउस ऑफ़ वैक्स, रन आल नाईट, द कम्यूटर अरु जंगल क्रूज जैसी फ़िल्में बनाई है.

 

 ब्लैक एडम के प्रदर्शन के साथ अगर और यदि जुड़े हुए है. यदि ब्लैक एडम दर्शकों के बीच हिट हो गई तो थैंक गॉड और राम सेतु के सामने संकट खड़ा हो जायेगा. अपनी ओर छुट्टी के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ब्लैक एडम से २१ साबित होना होगा. अन्यथा, माउथ पब्लिसिटी वाले दर्शक डीसी कॉमिक्स के ब्लैक एडम  की तरफ खिसक जायेंगे.

Thursday, 16 June 2022

Marvel Cinematic Universe has become Home for Music Composer A-Zal



'Ms. Marvel' , which is the newest superhero venture of MCU, has been leaving everyone in awe. The show has been trending all over the world.

 



A-Zal AKA Atif Afzal is proud to be associated with MCU again with 'Ms. Marvel' as its one of the highly anticipated Marvel Cinematic Universe projects, previously he worked over Marvel's Loki starring Tom Hiddlestone.

 



Having worked on several Hollywood films in his career, he believes this project 'Ms. Marvel' was destined to bring in Indian talent together such as Farhan Akhtar & Yusuf Khan. It's wonderful to know Marvel has been quite experimental in their approach and giving global talent a platform.

 



A-Zal has also worked on Hollywood projects like NCIS: Los Angeles and Twilight Zone - 2, in the past along with CBS Network and Alicia Keys' Resort to Love with Netflix.

 



He says, "When you work with Marvel, you better work like Marvel. I have produced my best work while working with MCU and it keeps getting better. I did one soundtrack for Loki and it led to my second project with Marvel. For Ms. Marvel, I have composed two soundtracks. This is just the start, the projects in my pipeline are all very exciting and the world will see some of my best work in Hollywood."

 



Moving from Bollywood to Hollywood, A-Zal has come a long way. 


Thursday, 20 February 2020

हॉलीवुड की दहशत या बॉलीवुड का भय !


इस हफ्ते, फिल्म दर्शक असमजस में होंगे। उन्हें दहशत-खौफ या भय में से एक को चुनना  हैं।  वह एक दहशत की कहानी बन चुके मेंशन को देखें या भूतिया जहाज को ! चुनाव चाहे जो भी हो रीढ़ में सिहरन तो पैदा होनी ही है । बेशक यह डरावना माहौल बॉलीवुड और हॉलीवुड का पैदा किया हुआ लगभग डेढ़- दो घंटों का ही होगा। आज रिलीज़ हो रही दो फ़िल्में भूत पार्ट १- द हॉंटेड शिप और ब्राह्म्स : द बॉय २ भयावनी, यह दहशतनाक और ख़ौफ़ज़दा यह माहौल बनाने वाली फ़िल्में हैं।

हॉलीवुड के ब्राहम्स की दहशत
एक युवा दम्पति लिज़ा और सीन, अनजाने में अपने किशोर बेटे जूड के साथ एक खौफनाक हीलशायर मेंशन के गेस्ट हाउस मे रहने चला आता है।  इस दहशत भरे माहौल वाले मेंशन में जूड को एक गुड़िया ब्राहम्स मिल जाती है।  इस गुड़िया के साथ रहते हुए इस परिवार के सामने एक सनसनीखेज ह्त्या की परत-दर-परत खुलती चली जाती है।  विलियम ब्रेंट बेल निर्देशित ब्राह्म्स : द बॉय २, २०१६ में प्रदर्शित फिल्म द बॉय की सीक्वल फिल्म है। इस फिल्म में केटी होम्स, ऑवेन यौमन और क्रिस्टोफर कन्वेरी की केंद्रीय भूमिकाये हैं।


वास्तविक घटना पर फिल्म
भूत पार्ट १- द हॉंटेड शिप को वास्तविक घटना पर फिल्म बताया जा रहा है, जिसमे बीच में घूमने गया एक जोड़ा एक वीरान और बेकार छोड़ दिए गये पानी के जहाज में फंस जाता है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने से ऐसा लगता है कि यह फिल्म भी इस युवा जोड़े के माध्यम से एक अनसुलझी हत्या की परतें खोलने वाली है।  इस फिल्म में युवा जोड़े की भूमिका विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर ने की है।  फिल्म के निर्देशक भानु प्रताप सिंह की यह पहली फिल्म है।

शिप बनाम मेंसन
खौफनाक मेंशन और डरावने जहाज में टकराव दिलचस्प है। दर्शकों के सामने दोनों में से किसी फिल्म को चुनने की बड़ी चुनौती होगी। लेकिन दर्शकों को पाने के लिहाज़ से. बड़ी चुनौती भूत द हॉंटेड शिप के सामने होगी, क्योंकि आज ही आयुष्मान खुराना के गे किरदार वाली फिल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान भी रिलीज़ हो रही है। यह दोनों ही बॉलीवुड फ़िल्में हैं। इनके साथ विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना जैसे लोकप्रिय नाम जुड़े हैं।  हिंदी दर्शक के सामने दो विकल्प हैं। लेकिन, कॉमेडी और हॉरर का कोई दूसरा विकल्प नहीं। 

Wednesday, 12 February 2020

वैलेंटाइन्स डे पर ‘घोस्ट’ की वापसी


हॉलीवुड से तीस साल पहले के रोमांस की वापसी होने जा रही है। निर्देशक जेरी जुकर की १३ जुलाई १९९० को प्रदर्शित फिल्म घोस्ट ने रोमांस की दुनिया में तहलका मचा दिया था। टूट कर प्यार करने वाले बैंकर सैम वीट और आर्टिस्ट मौली जेन्सन की दुनिया उस समय तहस-नहस हो जाती है, जब सैम का मित्र कार्ल उसे मार डालता है। वह मौली की जान का भी दुश्मन बन चूका है। सैम की आत्मा मौली को बचाने के लिए भटक रही है। इसके लिए वह अलौकिक शक्तियों से बात करने वाली ओडा मए ब्राउन से मदद लेता है।

रोमांस और इमोशन की घोस्ट 
इस फिल्म में मौली और सैम का गर्मागर्म रोमांस। मौली को बचाने के लिए सैम की आत्मा की छटपटाहट। सैम की अपनी छू सकने वाली शक्तियों को पाने की कोशिश ने एक ऐसा ड्रामा रचा था कि २२ मिलियन डॉलर में बनी फिल्म घोस्ट ने ५०५ मिलियन डॉलर से ज़्यादा का ग्रॉस किया था। इस फिल्म में पैट्रिक स्वेज़ ने सैम वीट, डेमी मूर ने मौली जेंसन और व्हूपी गोल्डबर्ग ने ओडा माए ब्राउन की भूमिका की थी। इस भूमिका के लिए व्हूपी ने ऑस्कर पुरस्कार भी जीता था। अब यही  फिल्म वैलेंटाइन्स डे पर १४ फरवरी को सीमित पर्दों में पूरी दुनिया में प्रदर्शित की जा रही है। 


घोस्ट की भद्दी नक़ल 
बॉलीवुड ने भी घोस्ट की नक़ल पर दो फ़िल्में बनाई। पहली ऎसी फिल्म प्यार का साया (१९९१) थी। निर्देशक बी सुभाष की इस फिल्म में मुख्य भूमिका में राहुल रॉय और शीबा थे। अभिनेत्री अमृता सिंह ने व्हूपी गोल्डबर्ग वाली भूमिका की थी। राहुल राय और शीबा के गरमागरम रोमांस वाली फिल्म प्यार का साया भद्दी नक़ल साबित होती थी। यह फिल्म कमज़ोर एक्टरों के कारण बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल हुई। 


माँ के घोस्ट का इमोशन  
घोस्ट की नक़ल पर, बॉलीवुड में दो फ़िल्में एक साथ निर्माणाधीन थी। प्यार का साया के अलावा दूसरी फिल्म माँ (१९९१) थी। यह प्यार का साया के एक हफ्ते बाद रिलीज़ हुई थी। निर्माता अनिल शर्मा की अजय कश्यप निर्देशित इस फिल्म का लेखक श्याम गोयल ने कुछ इतनी खूबसूरती से भारतीयकरण किया था कि फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई। यह फिल्म एक माँ (जयाप्रदा) की, अपनी हत्या के बाद बच्चे को बचाने की छटपटाहट का भावुक चित्रण करती थी। जयाप्रदा ने दिल छू लेने वाला अभिनय किया था। दूसरी भूमिकाओं में जीतेंद्र थे।

Monday, 10 February 2020

Akshay Kumar और Salman Khan को Vin Diesel की रफ़्तार



विन डीजल की हॉलीवुड फिल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९ का ट्रेलर पिछले दिनों जारी हो गया। इस ट्रेलर को देखने के बाद, कहा जा सकता है कि विन डीजल बॉलीवुड के अक्षय कुमार और सलमान खान को खतरा बनने जा रहे हैं। ईद सप्ताह में, २२ मई २०२० को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म राधे और अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के बड़े टकराव का माहौल बना ही हुआ था। लेकिन अब यह सीधा टकराव, विन डीजल की फिल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९ के पक्ष में झुका हुआ नज़र आ रहा है। अक्षय कुमार और सलमान खान, बॉलीवुड के सबसे विश्वसनीय सितारों में से हैं। अक्षय कुमार की पिछले साल रिलीज़ दो फ़िल्में २०० करोड़ क्लब तक पहुंची। सलमान खान का एक बड़ा समर्पित दर्शक वर्ग है। खास तौर पर मुस्लिम आबादी, सलमान खान को हर साल ईद के मौके पर उदारतापूर्वक ईदी देते रहते हैं।  इसीलिए, सलमान खान की फ़िल्में ईद वीकेंड पर सोलो रिलीज़ होती रहती हैं। इस साल ज़रूर अक्षय कुमार ने उनकी ईदी पर सेंध लगाने की कोशिश की है। परन्तु, फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९ के बाद, राधे और लक्ष्मी बॉम्ब, दोनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इसके कारण साफ़ हैं। फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९, हिट फ़ास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइज़ी की फिल्म है। इस सीरीज की फिल्मों को कलेजा मुंह तक ले आने वाले एक्शन, बढ़िया कॉमेडी और रोमांच के करना काफी पसंद किया गया है। इस सीरीज की फिल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७ ने, २०१५ में ११० करोड़ का कारोबार किया था। द फेट ऑफ़ द फ्यूरियस ने ८६ करोड़ का कारोबार किया था। इस सीरीज की पिछले साल रिलीज़ स्पिनऑफ हॉब्स एंड शॉ ने ६८ करोड़ का कारोबार किया। यह सभी फ़िल्में बढ़िया कमाई दे जाने वाली फिल्मों में शुमार हैं। फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९ के एक्शन ज़बरदस्त और खतरनाक नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म का तकनीक स्तर भी काफी उच्चस्तरीय लग रहा है। ऐसे में, सलमान खान को खास तौर पर और अक्षय कुमार की फिल्म को भारतीय फिल्म दर्शकों को रिंझाने वाली साबित होना होगा। अन्यथा, राधे और लक्ष्मी बॉम्ब को बॉक्स ऑफिस पर फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९ की रफ़्तार से मात खानी ही होगी।

Sunday, 19 January 2020

हॉलीवुड की Gina Davis के साथ Leena Yadav की फिल्म



संजय दत्त और ऐश्वर्य राय के साथ अपनी पहली फिल्म शब्द (२००५) के फ्लॉप हो जाने के बावजूद, लीना यादव इंटरनेशनल हो गई है। शब्द में, लीना ने ऐश्वर्या राय को कामुक अंदाज़ में पेश किया था। इसके लिए उनकी प्रशंसा और आलोचना, दोनों ही हुई। २०१० में, वह अंतर्राष्ट्रीय होती नज़र आई। फिल्म तीन पत्ती में, अमिताभ बच्चन, माधवन, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, आदि के साथ बेन किंग्सले और हॉलीवुड के दूसरे एक्टर महत्वपूर्ण भूमिका में थे। अब यह बात दीगर है कि लीना यादव की यह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल आ गिरी। लीना यादव, अपनी निर्देशित फिल्मों को पंचवर्षीय योजना की तरह प्रदर्शित करती लगती हैं। तीन पत्ती के छः साल बाद, उनकी निर्देशित फिल्म पार्चड रिलीज़ हुई। इस फिल्म को सिर्फ विदेशो में मिली प्रशंसा से ही जाना गया। यह फिल्म राजस्थान के एक गाँव की चार महिलाओं के जीवन पर आधारित फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस अपनी लागत तक वापस नहीं दिला पाई। अब लीना यादव हॉलीवुड की ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जीना डेविस के साथ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म काऊगर्ल्स लास्ट राइड बना रही हैं। यह फिल्म डलास की एक विद्रोही प्रकृति की काऊबॉय महिला के अपने बच्चे के साथ अच्छा समय गुजारने की यात्रा है। लीना यादव की यह फिल्म एक महिला के बलिदान और त्याग की कहानी है। लेकिन, फिल्म कहीं से भी महिला स्वतंत्रता को ख़त्म नहीं होने देती है। जीना डेविस और लीना यादव का रिश्ता २५ साल पुराना है। उस समय लीना ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स में काम करती थी। बताते चलें कि लीना यादव की फिल्म राजमा चावल को थिएटर नहीं मिले तो यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने लगी।

Tuesday, 31 December 2019

Bollywood को टक्कर देती रहेंगी Hollywood की फ़िल्में


अगर अपने पुराने कार्यक्रम के अनुसार हॉलीवुड की फिल्म अवतार २, भारत में क्रिसमस वीकेंड २०२० को रिलीज़ होती, यह १७ दिसम्बर २०२१ तक न खिसकाई जाती तो क्या होता ? बॉलीवुड के आमिर खान और अजय देवगन जैसी सितारों की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस से भागना पड़ता। क्रिसमस वीकेंड पर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा और अजय देवगन की रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनाम फिल्म प्रदर्शित होने जा रही थी। हालाँकि, अवतार २ और लाल सिंह चड्डा का टकराव टल गया। लेकिन, हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों का टकराव कभी न कभी पूरे साल चलता रहेगा।


लक्ष्मी बॉम्ब- राधे - फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९
बॉलीवुड- हॉलीवुड फिल्मों के टकराव के लिहाज़ से २०२० का सब से बड़ा टकराव २२ मई २०२० को देखने को मिलेगा।  ईद वीकेंड की छुट्टियों का फायदा उठाने में सलमान खान इसके अकेले दावेदार होते रहे हैं।  लेकिन, इस बार उनकी फिल्म राधे को अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के अलावा हॉलीवुड सबसे सफल फ़ास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइज़ी की ९वी फिल्म चुनौती होगी। फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९, खुद को मिलने १०००-१२०० स्क्रीन्स से ही, बॉलीवुड के इन दोनों सुपर सितारों की फिल्मों को बेचैन कर देगी।

स्ट्रीट डांसर ३डी- पंगा - द जेंटलमैन
भारतीय सिनेमाघरों में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर का कंगना रनौत की कबड्डी पर फिल्म पंगा का टकराव हॉलीवुड की मैथ्यू मैकाने और चार्ल्स हनम की क्राइम कॉमेडी फिल्म द जेंटलमैन के कारण त्रिकोणात्मक हो जाएगा।  यह तीनों फ़िल्में २४ जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही हैं।

कुली नंबर १- ब्लैक विडो
वरुण धवन और सारा अली खान की रोमकॉम फिल्म कुली नंबर १ को हॉलीवुड की लेडी सुपरहीरो से कड़ी चुनौती मिलने जा रही है। १ मई २०२० को रिलीज़ हो रही कुली नंबर १ के सामने स्कारलेट जोहांसन की फिल्म ब्लैक विडो रिलीज़ हो रही है। मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सुपरहीरो नताशा रोमानॉफ़ उर्फ़ ब्लैक विडो पहली बार मार्वेल के पुरुष सुपरहीरो के अलावा सोलो आ रही है। डीसी कॉमिक्स की वंडर वुमन की सफलता के बाद ब्लैक विडो को भी भारतीय दर्शकों की पसंदगी मिल सकती है। वरुण धवन को यही चिंता खाये जा रही होगी।

इन्दु की जवानी- निकम्मा- वंडर वुमन १९८४
किआरा अडवाणी की इन्दु की जवानी को दर्शक देखने के लिए लाइन लगा लेते, अगर हॉलीवुड से वंडर वुमन न आ धमकती। डीसी कॉमिक्स की सुपरहीरो वंडर वुमन (२०१७) को बेहद सफलता मिली थी। इसी सफलता का तकाज़ा है कि अभिनेत्री गाल गैडोट की प्रिंसेस डायना बॉलीवुड की इन्दु की जवानी को वंडर वुमन १९८४ के जरिये कड़ी टक्कर देने जा रही है। खेल एकतरफा भी हो सकता है। ऐसे में अभिमन्यु दासानी का निकम्मा कौन पूछ रहा है।

थलेवी - टॉप गन मेवरिक
हिंदी फिल्मों की नारी शक्ति को हॉलीवुड से फ्लाइट इंस्ट्रक्टर कैप्टेन पीट मिचेल की चुनौती मिलने जा रही है। कंगना रनौत की जयललिता बायोपिक फिल्म थलेवी २६ जून को प्रदर्शित हो रही है।  इस फिल्म के सामने हॉलीवुड की हिट टॉप गन फ्रैंचाइज़ी फिल्म टॉप गन : मेवरिक रिलीज़ हो रही है। भारत के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से थलेवि पिछड़ सकती है।

हालाँकि, हर साल रिलीज़ होने वाली १८०० भारतीय फिल्मों के मुकाबले हॉलीवुड की ९० के करीब फ़िल्में ही रिलीज़ होती हैं। लेकिन, भारत की फिल्म इंडस्ट्री को इन हॉलीवुड फिल्मों से कुल राजस्व का १० से १५ प्रतिशत तक मिल जाता है। इसलिए भारत के फिल्म प्रदर्शकों को हॉलीवुड फिल्मों के बॉलीवुड या भारतीय फिल्मों से टकराव की ज्यादा चिंता नहीं रहती। दाग हैं तो क्या हुआ, अच्छे हैं।