Monday 18 January 2016

नहीं रहे कोरा कागज़ और तपस्या के अनिल गांगुली

मशहूर बांग्ला लेखक और फिल्म निर्देशक अनिल गांगुली ने अपने करियर में कोई १९ फिल्मों का निर्देशन किया।  उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को लेकर कई एक्शन फ़िल्में बनाई।  लेकिन, उन्हें याद किया जाता है नारी प्रधान  कथानक वाली उनकी फिल्मों के लिए।  कोरा कागज़ और तपस्या ने उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग में स्थापित कर दिया।  उनकी इन दोनों फिल्मों को सम्पूर्ण मनोरंजक फिल्मों का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।  इन फिल्मों ने जया भादुड़ी (बच्चन) और राखी विश्वास (गुलज़ार) की प्रतिभा को उभरने का मौका दिया।  इन दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली।  सुलक्षणा पंडित की मुख्य भूमिका वाली फिल्म संकोच ने उन्हें नारी प्रधान विषय पर पकड़ रखने वाला डायरेक्टर बना दिया। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के अलावा राजेश खन्ना, अनिल कपूर, जीतेन्द्र, संजीव कुमार, धर्मेन्द्र, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, आदि बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के साथ फ़िल्में बनाई।  लेकिन, तपस्या और कोरा कागज़ के बाद उनकी यादगार फिल्म अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म साहेब और ऋषि कपूर के साथ प्यार के काबिल ही थी।  उनकी आखिरी फिल्म अंगारा १९९६ में रिलीज़ हुई थी।  चूंकि, अनिल गांगुली पिछले २० सालों से फिल्मों से दूर हो गए थे, इसीलिए १५ जनवरी को उनकी मृत्यु की खबर नहीं बन सकी।  उनकी बेटी रूपाली गांगुली थिएटर और टीवी एक्ट्रेस हैं।  उन्हें श्रद्धांजलि।

मोहम्मद रफ़ी के इकलौते कन्नड़ गीत के गीतकार गीतप्रिय का निधन

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर निर्देशक गीतप्रिय का ८४ साल की उम्र में निधन हो गया।  उनकी पहली निर्देशित कन्नड़ फिल्म 'मन्निना मागा' को श्रेष्ठ कन्नड़ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।  नारी प्रधान फ़िल्में बनाने वाले गीतप्रिय के बारे में जानना दिलचस्प होगा।  कन्नड़ फिल्मों से शोहरत पाने वाले गीतप्रिय वास्तव में मराठी थे। उनका असल नाम लक्षमण राव मोहिते था।  उनके पिता मैसूर राज्य की सेना में थे। लक्षमण राव ने कुछ समय तक नाटकों के लिए काम किया।  उन्होंने १९५४ में बतौर कन्नड़ फिल्म गीतकार अपना करियर फिल्म श्री राम पूजा के गीत लिख कर किया।  फिर वह मद्रास (चेन्नई) चले गए।  वहां उनका करियर बतौर गीतकार और संवाद लेखक खूब फूला फला।  उन्होंने अपने करियर में कोई ४० फिल्मों का निर्देशन किया तथा कन्नड़ फिल्मों के लिए २५० गीत लिखे।  मोहम्मद रफ़ी का गाया इकलौता कन्नड़ गीत नीनेल्ली नादेवे दूरा उन्ही का  लिखा हुआ था।  उन्होंने दो हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया।  पहली फिल्म जंगल की हसीना १९६९ में रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म में युसूफ खान और शैलश्री  की मुख्य भूमिका थी।  युसूफ खान के बेटे फ़राज़ खान भी एक्टर थे।  फ़राज़ का स्क्रीन डेब्यू फिल्म फरेब (१९९६) से सुमन रंगनाथन और मिलिंद गुणाजी के साथ हुआ था।  युसूफ खान ने अमर अकबर  अन्थोनी,  मुकद्दर का सिकंदर और डिस्को डांसर में भी अभिनय क्या था।  अमर अकबर अन्थोनी के करैक्टर ज़बिस्को का चेहरा याद करने पर युसूफ की याद ताज़ा हो सकती है। गीतप्रिय की दूसरी हिंदी फिल्म बच्चों की अनमोल सितारे थी।  इसमे मास्टर बाबू, सीमा देव, रमेश देव और राकेश बेदी की मुख्य भूमिका थी।  उनकी आखिरी कन्नड़ फिल्म २००३ में रिलीज़ हुई थी।  उन्हें कर्नाटक राज्योत्सव अवार्ड और पुट्टण्णा कनगल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Sunday 17 January 2016

निधि सुब्बैया के थप्पड़ से बज गए अर्जुन बिजलानी के गाल !

टीवी सीरियल मिले जो हम तुम और नागिन के हीरो अर्जुन बिजलानी के लिए अपनी पहली बार फिल्म डायरेक्ट इश्क़ के एक सीन की शूटिंग का अनुभव बड़ा जन्नाटेदार रहा।  फिल्म के एक सीन में फिल्म की नायिका निधि सुब्बैया का थप्पड़ अर्जुन के लिए जन्नाटेदार  साबित हुआ । निर्देशक राजीव एस रुइया की इस फिल्म की शूटिंग बनारस में चल रही थी। निधि सुबैया को इस सीन में अर्जुन के गाल पर एक थप्पड़ मारना था। इस सीन में निधि कुछ इतना घुस गयीं कि उन्होंने अर्जुन को असल में एक ज़ोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।  यह देख कर यूनिट के  सभी लोग सकते में आ गए । इससे भी ज़्यादा क्लासिक यह हुआ कि अर्जुन इस घटना  से इतने घबरा गए कि उन्होंने सीन री शूट करने से साफ़ मना कर दिया । निर्देशक राजीव रुइया को थप्पड़ की आवाज़ पर अर्जुन का अलग  शॉट लगाना पड़ा । निर्माता प्रदीप शर्मा की फिल्म डायरेक्ट इश्क़  ९ फरवरी को रिलीज़ होगी।

क्या सचमुच रियल बन पाते हैं रील लाइफ किरदार !

कुछ फिल्मों पर नज़र डालें।  इन फिल्मों को बायोपिक या रियल लाइफ घटना पर फ़िल्में कहा जाता है।  २२ जनवरी को अक्षय कुमार की राजा कृष्णा मेनन निर्देशित फिल्म 'एयरलिफ्ट' रिलीज़ हो रही है। फिल्म में  १९९० के कुवैत-इराक युद्ध के दौरान कुवैत में फंसे भारतीयों को हवाई मार्ग से बाहर निकाले जाने की घटना का चित्रण किया गया है।  इस फिल्म में अक्षय कुमार एक कुवैती भारतीय व्यापारी रंजीत कत्याल का रोल कर रहे हैं तथा लंचबॉक्स की नायिका निमृत कौर उनकी पत्नी अमृता बनी हैं।  निर्देशक राम माधवानी की १९ फरवरी को रिलीज़ हो रही बायोपिक ड्रामा फिल्म 'नीरजा' में अभिनेत्री सोनम कपूर ५ सितम्बर १९८६ को भारत की मुंबई- न्यू यॉर्क फ्लाइट को अपहृत कर कराची ले जाए गए यात्री बंधकों को बचाने के प्रयास में मारी गई एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार कर रही हैं। हंसल मेहता निर्देशित फिल्म 'अलीगढ' अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मराठी भाषा के प्रोफेसर डॉक्टर श्रीनवास रामचन्द्र सिरस पर केंद्रित है, जिसे समलैंगिक सम्बन्ध रखने के कारण निलंबित कर दिया गया था।  बाद में वह संदेहास्पद परिस्थिति में मृत पाया गया।  सिरस के किरदार को मनोज बाजपेई कर रहे हैं।  टोनी डिसूजा  भारतीय  क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन पर बायोपिक फिल्म 'अज़हर' का निर्देशन कर रहे हैं। अज़हर के जीवन पर १३ मई को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म 'अजहर' में मोहम्मद अज़हरुद्दीन का किरदार सीरियल किसर अभिनेता इमरान हाशमी कर रहे हैं। वहीँ नीरज पाण्डेय भारतीय क्रिकेट टीम के  कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' बना रहे हैं।  इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार कर रहे हैं। ओमग कुमार की फिल्म 'सरबजीत' पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय बंदी सरबजीत और उसे छुड़ाने के लिए उसकी बहन दलबीर के संघर्ष की कहानी है।  २० मई को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन दलबीर का किरदार कर रही हैं। सरबजीत का किरदार रणदीप हूडा कर रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में आमिर खान हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार कर रहे हैं।  कामनवेल्थ गेम्स में कुश्ती के स्वर्ण और रजत पदक पाने वाली बेटियों गीता फोगट और बबिता फोगट का किरदार फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा कर रही हैं।  साक्षी तंवर महावीर फोगट  की पत्नी दया कौर के किरदार में हैं।
रियल लाइफ पर फ़िल्में क्यों ? - हॉलीवुड
सवाल उठना ही चाहिए कि वास्तविक घटना और किरदारों पर फ़िल्में क्यों बनाई जानी चाहियें ? हॉलीवुड में बहुत सी बायोपिक या वास्तविक घटनों पर फ़िल्में बनाई गई हैं।  कुख्यात वाटरगेट कांड पर आल द प्रेसिडेंटस मेन, वियतनाम वॉर पर बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ़ जुलाई, सेरिब्रल पल्सी से ग्रस्त लेखक क्रिस्टी ब्राउन पर माय लेफ्ट फुट, जर्मन कैंप में हजारों कैदियों को बचाने वाले ओस्कर शिंडलर  पर शिंडलर्स लिस्ट, १९७० में नासा के चाँद पर रेस्क्यू मिशन पर फिल्म अपोलो १३, सिगरेट बनाने वाली अपनी ही  कंपनी के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले जेफ्री विगंड पर फिल्म द इनसाइडर, गाँव वालो को प्रदूषित पानी पिलाने वाली कंपनी से मुआवज़ा दिलवाने वाली वकील एरिन ब्रोकोविच पर फिल्म  एरिन ब्रोकोविच,  आदि कुछ फ़िल्में केवल उदहारणस्वरुप ही हैं।  ऎसी सैकड़ों फ़िल्में हॉलीवुड ने बनाई हैं।  इन फिल्मों का उद्देश्य खोजपरक तथ्य जनता के सामने रखना या इन घटनाओं से सबक दर्शाना होता है।
रियल लाइफ पर फ़िल्में क्यों ? - बॉलीवुड
बॉलीवुड ऐसा कोई इसरार नहीं करता।  प्रेरणादाई अथवा तथ्यात्मक फिल्मों के लिहाज़ से बॉलीवुड हॉलीवुड के आस पास तक नहीं। अन्यथा, वह अपने स्वतंत्रता सेनानियों पर अच्छी फ़िल्में बनाता।  भगत सिंह, चन्द्र शेखर आज़ाद, सुभाष चन्द्र बोस, आदि सेनानी चरित्रों पर जो फ़िल्में बनी है,  वह ज़्यादातर एक्शन या स्टंट को ध्यान में रख कर बनाई गई।  अंदरूनी  तथ्यों उकेरने वाली तलवार जैसी जो कोशिशें की भी गई हैं, वह बॉक्स ऑफिस को ध्यान में रख कर ही की गई। विशाल भरद्वाज की फिल्म 'हैदर' कश्मीर की स्थिति का एकतरफा चित्रण करने वाली फिल्म थी, जिसमे कश्मीरियों को मासूम दिखाने के चक्कर में आर्मी को कटघरे में खड़ा कर दिया गया था।  इधर जो बायोपिक या रियल घटनों पर फ़िल्में प्रदर्शित होने जा रही हैं, वह किस लिहाज़ से खोजपरक या प्रेरणादायक हैं, इसकी जानकारी फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही होगी।
सबसे बड़ा सवाल ???
सबसे बड़ा सवाल प्रामाणिकता का है।  क्या  तथ्यों के लिहाज़ से यह फ़िल्में प्रामाणिक बन पाएंगी ? क्या इनके चरित्र रियल लाइफ और स्वाभाविक बन पाएंगे ? प्रमाणिकता की बात करें तो हिंदी फ़िल्में हमेशा विवादित होती रही हैं।  अब चाहे वह ऐतिहासिक जोधा अकबर हो या बाजीराव मस्तानी, तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने का आरोप हमेशा ही लगता रहा है।  लेकिन, पीरियड फिल्मों या वास्तविक घटनाओं पर बनी फिल्मों के साथ तथ्यों का ख़ास महत्व होता है।  इसके अलावा किरदार कितने वास्तविक बन पड़े हैं, यह भी मायने रखता है। अपने किरदार के अनुरूप खुद को ढालने की जिम्मेदारी एक्टर्स पर होती है।  क्या हमारे एक्टर  इम्तिहान में खरे उतरते हैं या उतरेंगे ? आइये रिलीज़ होने जा रही फिल्मों के सन्दर्भ में इसे परखते हैं।
एयरलिफ्ट- इस फिल्म में अक्षय कुमार को रंजीत कत्याल नज़र आना है।  रंजीत कत्याल भारतीयों के लिहाज़ से बहुत जाना पहचाना नहीं।  लेकिन, अक्षय कुमार को खुद की इमेज से उबरना होगा।  उन्होंने बेबी या हॉलिडे में जो किरदार किये थे, वह एक्शन ओरिएंटेड थे।  अक्षय कुमार पर ऐसे किरदार फबते हैं।  लेकिन, रंजीत कत्याल एक साधारण इंसान है, जो असाधारण काम करने के लिए जाना जाता है। देखना होगा कि वह इस साधारण किरदार को कितना असाधारण बना पाते हैं ! इस लिहाज़ से उनकी पत्नी के किरदार में निमृत कौर का काम आसान होगा।
 नीरजा- एयर होस्टेस के किरदार को सोनम कपूर के लिहाज़ से टेलर मेड कहना ठीक होगा।   सोनम कपूर स्टाइल आइकॉन हैं।  उन्होंने एयर होस्टेस को काफी नज़दीकी से देखा होगा।  वह नीरजा के किरदार को गेटअप के लिहाज़ से आसानी से कर ले जाएंगी। उनकी सही मायनों में परीक्षा होगी प्लेन हाईजैक के बाद के  मानसिक और शारीरिक तनाव को अपने चेहरे और बॉडी लैंग्वेज से प्रदर्शित करना ।  यह काम उनके लिए बहुत आसान नहीं होगा।
अलीगढ- हंसल मेहता ने श्रीनिवास रामचन्द्र सिरस के किरदार के लिए मनोज बाजपेई का चयन सबसे बेहतर किया  है । सत्य के भीखू म्हात्रे, शूल के इंस्पेक्टर समर प्रताप सिंह,  पिंजर के राशिद, एलओसी कारगिल के ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव, आदि मनोज बाजपेई की करैक्टर की स्किन में घुस जाने की क्षमता के प्रमाण हैं। इसलिए, उनसे उम्मीद की ही जानी चाहिए।
अज़हर- इस फिल्म में मोहम्मद अज़हरुद्दीन के किरदार में इमरान हाशमी कमज़ोर कड़ी साबित हो सकते हैं।  इमरान एक कमज़ोर अभिनेता हैं।  उनकी ख़ास इमेज हैं।  अगर टोनी डिसूज़ा ने इस फिल्म में अज़हर के निजी जीवन और फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद अज़हर की ज़िन्दगी को ज़रा भी नज़दीक से  दिखाया होगा तो इमरान हाश्मी के फिसलने का खतरा है।  अन्य किरदारों में प्राची देसाई अज़हर की पहली पत्नी नौरीन, नर्गिस फाखरी फिल्म एक्ट्रेस और  अज़हर की दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी के किरदार में होंगी।  इन चरित्रों में इनके एक्टरों की परख होगी ही।
 सरबजीत- ओमंग कुमार ने मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा से बढ़िया काम कराया था।  सरबजीत में वह वैसा ही काम दलबीर कौर की भूमिका में ऐश्वर्या राय बच्चन से करा पाएंगे, इसे दर्शक देखना चाहेंगे।  इस किरदार में ऐश्वर्या राय के एक्टर की कड़ी परीक्षा होगी।
धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी- नीरज पाण्डेय की इस फिल्म में धोनी का रोल सुशांत सिंह राजपूत कर रहे हैं। वह सक्षम अभिनेता हैं। लेकिन, किसी रियल लाइफ किरदार में यह उनकी पहली परीक्षा है।  उनसे उम्मीद की जा सकती है।
दंगल- आमिर खान ने अब तक की अपनी तमाम फिल्मों में चरित्रों को स्वाभाविक रखा है।  लेकिन, दंगल इस लिहाज़ से अलग है कि यह वास्तविक चरित्र है।  एक साधारण इंसान के असाधारण व्यक्तित्व को आमिर खान कितनी आसानी से कर पाएंगे, यह तभी हो पायेगा जब वह खुद को हरियाणा का एक साधारण पहलवान जैसा पेश कर सकें।  क्या आमिर खान का सुपर स्टार इतना साधारण बन पायेगा ?
बायोपिक या वास्तविक घटनाओं पर फिल्मों को सशक्त स्क्रिप्ट की दरकार होती है।  अगर स्क्रिप्ट सशक्त है तो एक्टर का काम आसान हो जाता है।  लेकिन, इसके बावजूद एक्टर के किरदार में घुसने की क्षमता की परीक्षा होती है।  तभी वह खुद को उस किरदार के योग्य बना पाता है। ऐसी सशक्त फ़िल्में हिंदी दर्शक देखना पसंद करता है।

राजेंद्र कांडपाल

Friday 15 January 2016

हैरी पॉटर के प्रोफेसर सेवेरस स्नेप नहीं रहे !

हैरी पॉटर सीरीज की फिल्मों के प्रोफेसर सेवेरस स्नेप के किरदार को बड़े परदे पर सजीव कर देने वाले ब्रितानी अभिनेता एलन रिकमैन का गुरुवार को निधन हो गया।  वह ६९ वर्ष के थे।  २१ फरवरी १९४६ को लंदन में जन्मे रिकमैन  को आज की पीढ़ी हैरी पॉटर की फिल्मों के आधे जादूगर प्रोफेसर सेवेरस के किरदार से ही पहचानती है।  उन्होंने इस किरदार को २००१ में पहली फिल्म हैरी पॉटर एंड द सोरसररस स्टोन में किया था।  उसके बाद वह लगातार हर फिल्म में इस किरदार को लगातार १२ साल और आठ फिल्मो तक करते चले गए।  हर फिल्म के साथ एलन का प्रोफेसर का किरदार विलेन होते हुए भी हीरो साबित होता था।  एलन ने नाटकों से अपने करियर की शुरुआत की।  ब्रॉडवे ले लिएसोंस डेंजरसेस से उन्होंने अमेरिकी दर्शकों का ध्यान खींचा।  लेकिन, इस ब्रॉडवे के फिल्म संस्करण में उन्हें नहीं चुना गया।  हालाँकि, इस के लिए उन्हें टोनी अवार्ड में नॉमिनेट किया गया था।  रिकमैन ने तुरंत अपना  रास्ता बदला।  वह डाई हार्ड फिल्म में ब्रूस विलिस के नृशंस और तिरस्कारपूर्ण विरोधी हान्स ग्रूबर के किरदार में नज़र आये।  उन्हें यह रोल लॉस एंजेल्स आने के दो दिन बाद ही मिल गया था। ग्रूबर के किरदार को रिकमैन  ने अपनी अभिनय  क्षमता के बल पर यादगार विलेन बना दिया।  उनका यह किरदार हॉलीवुड में विलेन बनने  के इच्छुक अभिनेताओं के लिए पाठ की तरह है।  उन्होंने रोबिन हुड : प्रिंस ऑफ़ थीव्स फिल्म में नाटिंघम के बेरहम शेरिफ में दूसरी बार खुद को बुरे किरदारों के लिए बढ़िया  अभिनेता साबित किया।  एचबीओ की फिल्म रासपुतिन में उनके केंद्रीय किरदार में भी नेगेटिव शेड थे।  लेकिन,  उनमे हीरो बनने की क्षमता भी थी और व्यक्तित्व भी था।  १९९१ में रिलीज़ एंथोनी मिंघेला की सुपरनैचुरल रोमांस फिल्म ट्रूली, मैडली डीपली में वह जूलिएट स्टीवेंसन के साथ रोमांस कर रहे थे। सेंस एंड सेंसिबिलिटी के कर्नल ब्रैंडन के किरदार में वह उतनी ही प्रतिष्ठित और समझदार नज़र आये।  इस फिल्म को एमा थॉम्पसन ने लिखा था और अभिनय किया था। एलन ने एमा थॉम्पसन के साथ कई फ़िल्में की।   रिलीज़ फिल्म लव, एक्चुअली में यह दोनों पति पत्नी के किरदार में थे।  एलन ने कोई ६८ फिल्मों, टीवी सीरीज और शार्ट फिल्म में अभिनय किया।  २०१५ में उनकी फिल्म ऑय इन द स्काई मे लेफ्टिनेंट जनरल फ्रैंक बेंसोन में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।  उन्होंने ली डेनियल्स की फिल्म द बटलर में रोनाल्ड रीगन का किरदार किया था।  आखिरी फिल्म  ऐलिस थ्रू द लुकिंग ग्लास में उन्होंने ब्लू कैटरपिलर को आवाज़ दी है।  रिकमैन  को कभी ऑस्कर नहीं मिला।  हालाँकि, उन्होेने एक गोल्डन ग्लोब, एमी  अवार्ड्स जीते।  लेकिन, इससे वह ज़रा भी विचलित नहीं थे।  उनका कहना था, "एक्टर नहीं, उनके किरदार अवार्ड जीतते हैं।" श्रद्धांजलि।




एक नए अवतार में अक्षय कुमार !

अक्षय कुमार फिर खिलाडी कुमार बन गए लगते हैं।  १९८७ में राखी और शांतिप्रिया के साथ फिल्म सौगंध से अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत  करने वाले अक्षय कुमार हिंदी फिल्मों के एक्शन कुमार बने हिंदी फिल्म 'खिलाड़ी' से। हालाँकि, अब्बास मुस्तान निर्देशित यह फिल्म थ्रिलर थी।  खिलाड़ी के बाद अक्षय कुमार ने खिलाड़ी सीरीज की फ़िल्में की  और खुद को एक्शन का खिलाड़ी साबित किया।  एक समय अपनी एक्शन कॉमेडी या रोमांस कॉमेडी फिल्मों से अक्षय कुमार बॉलीवुड पर छा गए।  २००७ में एक के बाद एक चार हिट फ़िल्में  नमस्ते लंदन, हे बेबी, भूल भुलैया और वेलकम दी।  आज भी उनकी साल में कम से कम तीन चार फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं। पिछले साल उनकी चार फ़िल्में बेबी, गब्बर इज बैक, ब्रदर्स और सिंह इज़ ब्लिंग रिलीज़ हुई।  इस साल उनकी दो फ़िल्में 'एयरलिफ्ट' और 'हाउसफुल ३' रिलीज़ होनी हैं।   लेकिन, पिछले साल और इस साल के शुरू में उनकी तीन नई फिल्मों का ऐलान हो चुका है।  दिलचस्प तथ्य यह है कि अक्षय कुमार पर अब खिलाडी कुमार या एक्शन कुमार का टैग नहीं लगा है।  वह भिन्न विषयों पर दिलचस्प और मनोरंजक फ़िल्में कर रहे हैं।  पिछले साल रिलीज़ बेबी आतंकवादियों के खिलाफ थी तो गब्बर इज़ बैक भ्रष्टाचार के विरुद्ध जेहाद छेड़ने वाली फिल्म थी।  ब्रदर्स दो बॉक्सर भाइयों की मार्मिक कहानी थी।  अभी २२ जनवरी रिलीज़ होने जा रही निर्देशक राजा कृष्ण मेनन की फिल्म 'एयरलिफ्ट' कुवैती व्यापारी रंजीत कत्याल के  युद्धग्रस्त कुवैत से १ लाख ७७ हजार भारतीयों को निकलने में मदद करने की साहसिक कहानी है।  हॉउसफुल ३ कॉमेडी फिल्म है।  वह रजनीकांत की फिल्म रोबोट या २.० में बुरा किरदार कर रहे हैं।  सूत्र बताते हैं कि  १९५० के दशक की फिल्म रुस्तम में अक्षय कुमार बिलकुल अलग  किरदार में होंगे।  वह साउथ की हिट फिल्म ए आर मुरुगोदास निर्देशित तमिल फिल्म कट्ठी के हिंदी रीमेक इक्का में दोहरी भूमिका करेंगे।  किसानों की आत्महत्या पर केंद्रित इक्का में अक्षय कुमार एक ठग और एक हाइड्रोलॉजिस्ट के किरदार में होंगे।  लेकिन, इन सभी फिल्मों की शूटिंग एयरलिफ्ट के रिलीज़ होने, हॉउसफुल ३ को पूरा करने के बाद होगी। लेकिन, पहला नंबर रुस्तम, फिर रोबोट २ या २.० और फिर नमस्ते इंग्लैंड का होगा।  



Thursday 14 January 2016

२०१६ के ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन घोषित

आज ऑस्कर अवार्ड्स के लिए नामांकनों का ऐलान कर दिया गया।  ऑस्कर अकैडमी के सैमुएल गोल्ड्वीन थिएटर में डायरेक्टर गुइलेरमो डेल टोरो एंड आंग ली और एक्टर जॉन क्रासिंस्की के साथ अकादमी के प्रेजिडेंट चेरिल बून ने गुरुवार (थर्सडे) की सुबह इन पुरस्कारों की घोषणा की। निम्नलिखित श्रेणियों में नामांकन की सूचि- 
श्रेष्ठ फिल्म 
ब्रिज ऑफ़ स्पाईज
स्पॉटलाइट
द रेवनैंट
मैड मैक्स: फरी रोड
द बिग शार्ट
ब्रुकलिन
रूम
द मर्शियन
मुख्य नायक
लिओनार्डो डिकेप्रिओ, द रेवनैंट
मैट डैमन, द मर्शियन
माइकल फॉस्बेंडर, स्टीव जॉब्स
ब्रयान क्रांस्टन, ट्रुम्बो
एड्डी रेडमैन, द डेनिश गर्ल
मुख्य नायिका
ब्री लार्सन, रूम
सेओइर्स रोनन, ब्रुकलिन
केट ब्लैंचेट, कैरोल
जेनिफर लॉरेंस, जॉय
चार्लोट रॅम्पलिंग, ४५ इयर्स
निर्देशक
अलेजैंड्रो इनारुचि, द रेवनैंट
जॉर्ज मिलर, मैड मैक्स: फरी रोड
टॉम मैककार्थी, स्पॉटलाइट
एडम मैकाय, द बिग शार्ट
लेंनी अब्राहम्सन, रूम
सह नायिका 
रूनी मारा, कैरोल
जेनिफर जैसन लेह, द हेटफुल एट
अलिसिआ विकंदर, द डेनिश गर्ल
केट विंसलेट, स्टीव जॉब्स रेचल मैकएडम्स, स्पॉटलाइट
सह नायक
सीलवेस्टर स्टैलोन, क्रीड
मार्क रयलन्स,  ब्रिज ऑफ़ स्पाईज
मार्क रफ़ेलो,  स्पॉटलाइट
क्रिस्चियन बेल, द बिग शार्ट
टॉम हार्डी, द रेवनैंट
विदेशी भाषा की फिल्म
सन ऑफ़ सॉल
मस्टंग
अ वॉर
एम्ब्रस ऑफ़ द सर्पेंट
थीब
मौलिक गीत 
अर्न्ड इट, फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे
मंटा रे, रेसिंग एक्सटिंक्शन
सिंपल सांग # ३, यूथ
टिल इट हैपनस टू यू, द हंटिंग ग्राउंड
राइटिंगस ऑन द वॉल स्पेक्ट्र
पटकथा रूपांतरण
कैरोल
द बिग शार्ट
ब्रुकलिन
द मर्शियन
रूम
मौलिक पटकथा
स्पॉटलाइट
ब्रिज ऑफ़ स्पाईज
एक्स मशीना
स्ट्रैट ऑउटा कॉम्पटन
इनसाइड आउट
ओरिजिनल स्कोर
द हेटफूल एट
सिकरिओ
स्टार वार्स: द फ़ोर्स अवकेंस
कैरोल
ब्रिज ऑफ़ स्पाईज
फिल्म संपादन
द रेवनैंट
मैड मैक्स: फरी रोड
स्पॉटलाइट
द बिग शार्ट
स्टार वार्स: द फ़ोर्स अवकेंस
प्रोडक्शन डिज़ाइन 
मैड मैक्स: फरी रोड
ब्रिज ऑफ़ स्पाईज
द मर्शियन
द डेनिश गर्ल
द रेवनैंट
दृश्य प्रभाव (विज़ुअल इफेक्ट्स)
मैड मैक्स: फरी रोड
स्टार वार्स: द फ़ोर्स अवकेंस
द रेवनैंट
द मर्शियन
एक्स मशीना
सिनेमेटोग्राफी 
कैरोल
द हेटफुल एट
मैड मैक्स: फरी रोड
 रेवनैंट
सिकारिओ
डाक्यूमेंट्री शार्ट 
बॉडी टीम १२
चाउ, बियॉन्ड द लाइन्स
क्लॉड लैंज़मैन: स्पेक्ट्रस ऑफ़ द शोआह
अ गर्ल इन द रिवर : द प्राइस ऑफ़ फॉरगिवनेस
लास्ट डे ऑफ़ फ्रीडम
कॉस्ट्यूम डिज़ाइन
कैरोल
सिंड्रेला
द डेनिश गर्ल
मैड मैक्स : फरी रोड
द रेवनैंट
साउंड एडिटिंग
मैड मैक्स : फरी रोड
द मर्शियन
द रेवनैंट
 सेकरिओ
स्टार वार्स : द फ़ोर्स अवकेंस
साउंड मिक्सिंग
ब्रिज ऑफ़ स्पाईज
मैड मैक्स : फरी रोड
द मर्शियन
द रेवनैंट
स्टार वार्स : द फ़ोर्स अवकेंस
मेकअप और हेयर स्टाइलिंग 
मैड मैक्स: फरी रोड
द १०० ईयर ओल्ड मैन क्लाइंबड आउट अ विंडो एंड डिसअपीयर्ड
द रेवनैंट
लाइव एक्शन शार्ट फिल्म
एव मारिया
डे वन
एवरीथिंग विल बी ओके (अलेस विर्ड गुट)
शॉक
स्टटर
एनिमेटेड शॉर्ट
बेयर स्टोरी
प्रोलॉग
संजय'ज सुपर टीम
वी कैन नॉट लिव विथआउट कॉसमॉस
वर्ल्ड ऑफ़ टुमारो
एनिमेटेड फीचर फिल्म 
अनोमलिसा
बॉय एंड द वर्ल्ड
इनसाइड आउट
शॉन द शीप मूवी
व्हेन मरीन्स वाज़ देअर