Friday 8 June 2018

नमस्ते इंग्लैंड का एक गीत, पांच करोड़ खर्च

निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का एक गीत आजकल चर्चा में है।

खबर है कि इस गीत को फिल्माने में विपुल शाह ने साढ़े पांच करोड़ खर्च कर दिए।

क्या ख़ास है इस गीत में ?

यह एक यात्रा डी गीत यानि ट्रेवल सांग है।

यह गीत अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा पर फिल्माया गया है।

यह गीत पंजाब से शुरू होता है और कई देशों की यात्रा के बाद इंग्लैंड पर ख़त्म होता है।

तू मेरी मैं तेरा टाइटल वाला यह गीत पंजाब से शुरू हो कर ढाका, ब्रुसेल्स, फ्रांस में क्लाइस चेक पोस्ट होते हुए पेरिस से लंदन पर ख़त्म हो जाएगा।

कहने का मतलब यह कि कुछ मिनट के इस गीत में १८ से २० तक विदेशी लोकेशन नज़र आएंगी।

इस  गीत को देखते हुए राजकपूर और राजश्री की फिल्म अराउंड द वर्ल्ड (१९६७) की याद आ सकती है।

विपुल शाह इस गीत के बारे में बताते हुए कहते हैं कि इस गीत को फिल्माने में ११ दिन लगे।

विपुल ने उन ट्रैक्स को, जिनमे कोरियोग्राफी की ज़रुरत नहीं थी, खुद फिल्माया है।

इस गीत को  जावेद अख्तर ने लिखा है।

नमस्ते इंग्लैंड को पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म नमस्ते लंदन (२००७) की  सीक्वल फिल्म बताया जा रहा था।

लेकिन, बाद में इसे अलग फिल्म की तरह बनाया गया है।

इस फिल्म  में, २०१२ में फिल्म इशकज़ादे से डेब्यू करने वाली परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी फिर से बन रही है।


नमस्ते इंग्लैंड १९ अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।  

तेलुगु वाइफ ऑफ़ राम की लक्ष्मी मांचू - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment