Saturday 9 June 2018

शूट हुआ म्यूजिक वीडियो आपसे प्यार हो गया

लाफिंग कलर्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले आपसे प्यार हो गयाबोलों वाले गीत के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग संपन्न हुई।

यह गीत मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल एवं ग़ज़ल गायक जसवंत सिंह की आवाज़ में स्वरबद्ध एक रोमांटिक गीत है |

ख़ास बात यह है कि इस म्यूजिक वीडियो में अनुराधा पौडवाल और जसवंत सिंह ने भी अभिनय किया है|

इन दोनों के अलावा वीडियो में अभिनेता गौतम सूरी, अभिनेत्री उर्वशी परदेशी और दिवाकर ध्यानी ने भी काम किया है|

जसवंत सिंह के संगीत निर्देशन में तैयार इस गाने को राजकुमार अंजुमने लिखा है।

इस गीत की कम्पोजीशन की ख़ास बात यह है कि इसमें पहली बार ग़ज़ल के साथ रैप म्यूजिक को भी रखा है, जो अपने आप में संगीत के क्षेत्र में एक नया प्रयोग है।

गायक और संगीतकार शांतनु गुप्ता ने इस म्यूजिक वीडिओ में ना सिर्फ रैप गाया है, बल्कि इस पर खुद अभिनय भी किया है।

यह अपने तरह का एक ख़ास गाना है, जिसमे मेलोडी के साथ साथ आज के युवाओं की पसंद का भी खयाल रखा गया है|

ग़ज़ल गायकी में अनुराधा पौडवाल और जसवंत सिंह दस साल बाद इस गाने के ज़रिये फिर से एक साथ आये हैं|

इस रोमांटिक म्यूजिक वीडिओ का निर्देशन जाने माने निर्देशक प्रभाकर शुक्ला ने किया है।

प्रभाकर शुक्ला चार सौ से ज्यादा विज्ञापन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने फीचर फिल्म और शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन भी किया है|


लाफिंग कलर्स इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ये म्यूजिक वीडियो बहुत जल्द रिलीज़ होगा|


श्रद्धा कपूर की स्त्री बनाम श्रद्धा कपूर की बत्ती ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment