Thursday 15 November 2018

सैयमी खेर बनी मिर्ज़्या से माउली !


सैयमी खेर को, ७ अक्टूबर २०१६ को रिलीज़ फिल्म मिर्ज़्या से ज़ोर का झटका भूकंप की तरह लगा था। उम्मीद थी कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे फिल्मकार और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की नायिका बनने के बाद, सैयमी खेर का करियर उड़ाने भरने लगेगा।


नाउम्मीद सैयमी खेर 
लेकिन, मिर्ज़्या ने सैयमी के करियर में इतना गहरा गड्ढा कर दिया कि सैयमी उबर ही नहीं पाई।  हलांकि, हर्षवर्द्धन की दशा भी कुछ वैसी ही होती, अगर वह अनिल कपूर के बेटे न होते।  हालाँकि, सैयमी खेर भी, पुराने जमाने की अभिनेत्री उषा किरण की पोती है। लेकिन, उषा किरण अब गुजरा ज़माना है।  इसलिए,सैयमी को एक फिल्म की असफलता का खामियाज़ा भुगतना पड़ा। उन्हें अगली हिंदी फिल्म का ऑफर नहीं आया।  हालाँकि, उनमे ग्लैमर है और हिंदी फिल्मों के लिए ज़रूरी सेक्स अपील भी।


मराठन को मराठी का सहारा ! 
ऐसे में, सैयामी खेर को अपनी मातृ भाषा मराठी का ही सहारा था। अब सैयमी का मराठी फिल्म डेब्यू होने जा रहा है। उनका यह फिल्म डेब्यू मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने पहचाने चेहरे रितेश देशमुख के साथ फिल्म माउली से होने जा रहा है। पिछले दिनों, इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था।  ट्रेलर से  माउली नायक प्रधान एक्शन फिल्म है।  ८४ सेकंड के इस ट्रेलर में केवल रितेश देशमुख ही छाये हुए हैं।  मराठी फिल्म दर्शक अपने मराठी एक्टर को देखना चाहेगा ही।


दादी की फ़िल्में देख कर 
लेकिन, सैयमी भी तो मराठन हैं।  क्या मराठी दर्शक उन्हें नहीं देखना चाहता ? लेकिन, फिल्म के ट्रेलर में सैयमी का चेहरा बिलकुल नज़र आ रहा है। हालाँकि,इस फिल्म के लिए सैयमी ने खासी मशक्कत की है।  उन्होंने अपनी दादी उषा किरण की कई कई फिल्मों को देखा है। उन्होंने धारा प्रवाह और शुद्ध मराठी बोलने की कवायद की है। शिक्षण और प्रशिक्षण भी लिया है।  तो क्या माउली में उनकी मेहनत नज़र नहीं आएगी ?



कुछ मेरी बातें सेक्सी सेक्सी - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment