Friday, 23 November 2018

वरलक्ष्मी शरदकुमार की फिल्म वेल्वेट नगरम का ट्रेलर


तमिल फिल्म वेल्वेट नगरम, मदुरै की एक खोजी पत्रकार की कहानी है। वह कोडैकनाल में आदिवासियों पर हुए अत्याचारों की जाँच करने आती है। यह फिल्म उस पत्रकार के ४८ घंटों की है।इस दौरान, उस इलाके के दबंग उस पर कैसे अत्याचार करते हैं, स्थानीय पुलिस कैसे निष्क्रिय नज़र आती है ! पूरी फिल्म में थर्रा देने वाली यह घटनाये दर्शकों को स्क्रीन से नज़र न हटाने के लिए मज़बूर कर देंगी।

इस फिल्म में खोजी महिला पत्रकार की भूमिका तमिल फिल्म अभिनेत्री वरलक्ष्मी शरदकुमार कर रही है। वह आज की सबसे व्यस्त अभिनेत्री हैं।

वरलक्ष्मी के लिए साल २०१७ काफी अच्छा बीता। उन्होंने विक्रम वेधा, निबुनन और सत्या जैसी हिट फ़िल्में दी। तेलुगु फिल्म क्षणम की तेलुगु रीमेक फिल्म सत्या में वरलक्ष्मी की नकारात्मक भूमिका थी।

इस साल भी वरलक्ष्मी चार सफल फ़िल्में दे चुकी हैं।  इनमे, दीवाली वीकेंड पर रिलीज़  विजय की पोलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म सरकार भी शामिल है।

वेल्वेट नगरम फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार नटराजन ने किया है।   

डिज़्नी की तीन लाइव एक्शन फ़िल्में - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments: