Wednesday 21 November 2018

वरुण धवन की पीठ पर घावों का कलंक !



निर्माता करण जौहर की फिल्म कलंक में सितारों की भीड़ जमा है।  इस फिल्म में तीन जोड़ियां बनाई गई हैं।  संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित २५ साल बाद फिर साथ आ रहे हैं।  इन दोनों की पिछली फिल्म खलनायक थी।   

आलिया-वरुण, सोनाक्षी-आदित्य जोड़ी
इस फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी एक बार  फिर बन रही है।  सोनाक्षी  सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी पहली बार बन रही है।

पीरियड फिल्म कलंक !
इस फिल्म को पीरियड फिल्म बताया जा रहा है।  फिल्म में वरुण धवन एक वीर योद्धा की भूमिका में हैं। अब तक रोमांटिक या रोमकॉम फिल्म करने वाले वरुण धवन पहली बार इस प्रकार की भूमिका कर रहे हैं।


पहली बार योद्धा
आज वरुण धवन ने अपने ट्विटर पेज पर कलंक के सेट्स से अपना एक चित्र अपलोड किया है। इस चित्र में उनकी पीठ कैमरा की तरफ है।  वरुण धवन की पूरी पीठ घावों से भरी हुई है। ऐसा लगता है, जैसे वह कोई युद्ध कर लौटे हों। ट्विटर पर वरुण धवन ने लिखा है- बैटल स्कार यानि युद्ध के घाव।  शुरू तूने किया, ख़त्म  मैं करूंगा।"

उत्सुकता बढ़ी
इस चित्र ने फिल्म के प्रति, ख़ास तौर पर वरुण धवन की भूमिका के प्रति दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है।  कलंक एक परिवार की कहानी है।  जिसमे  माता-पिता माधुरी दीक्षित और  संजय दत्त हैं।  बाकी की स्टार कास्ट उनके परिवार से सम्बंधित है।

बहुत कुछ अभूतपूर्व होगा
सूत्र बताते हैं कि स्वतंत्रता पूर्व भारत की पृष्ठभूमि पर इस फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।  कलंक के निदेशक अभिषेक वर्मन की पहली फिल्म, अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ २ स्टेट्स थी।  


उर्मिला मातोंडकर की तर्ज़ पर एली एवराम का छम्मा छम्मा ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment