Saturday 17 November 2018

इन फिल्मों के फ्लॉप होने से चौंक गया था बॉलीवुड !


बॉलीवुड की फ्लॉप होने वाले मेगा बजट फिल्म सिर्फ ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ही नहीं।  बॉलीवुड फिल्मों का इतिहास गवाह है कि दसियों बड़े बजट से बड़े सितारों के साथ बनी महँगी फ़िल्में ताश के पत्तों की तरह ढह गई। किसी को उम्मीद नहीं थी कि हिंदी फिल्मों का दर्शक अपने स्टार अभिनेताओं के लिए भी इतना बेमुरव्वत होगा।


ऐसी असफल फिल्मों में अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म ऐसी रूप की रानी चोरों का राजा (१९९३) अपने ४७ करोड़ के बजट की एवज में सिर्फ १४ करोड़ ही कमा सकी। अनिल कपूर और श्रीदेवी की हिट जोड़ी की इस असफलता ने सभी को चौंका दिया था।


इसी प्रकार से अजय देवगन की फिल्म राजू चाचा (२०००) २५ करोड़ के बजट के बदले ८.५० करोड़, शाहरुख़ खान की फिल्म अशोका (२००१) १४ करोड़ के बजट के मुकाबले सिर्फ १० करोड़संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया (२००७) ४० करोड़ के मुकाबले ३६ करोड़, सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी की फिल्म युवराज (२००८) ५० करोड़ के मुकाबले १६ करोड़ , प्रियंका चोपड़ा की विज्ञानं फंतासी फिल्म लव स्टोरी २०५० (२००८) ६० करोड़ के मुकाबले २५ करोड़ का कारोबार ही कर सकी।


अक्षय कुमार की अंडरवाटर फिल्म ब्लू (२००९) ११० करोड़ की फिल्म ७५ करोड़अक्षय कुमार की ही फिल्म चांदनी चौक टू चाइना (२००९) ८० करोड़ के बदले ५५ करोड़, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की फंतासी फिल्म द्रोण (२००९) ६० करोड़ के बदले १२ करोड़, हृथिक रोशन, कंगना रनौत और बारबरा मोरी की फिल्म काइट्स (२०१०) ६० करोड़ के बदले ४९ करोड़, सलमान खान की फिल्म वीर (२०१०) ४० करोड़ के बदले ४६ करोड़, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण की पीरियड फिल्म खेले हम जी जान से (२०१०) ४५ करोड़ के मुकाबले ४९ करोड़ का कारोबार कर फ्लॉप साबित हुई।


हृथिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म गुज़ारिश (२०१०) ५० करोड़ के बदले २९ करोड़, शाहरख खान की फिल्म रा.वन (२०११) १३० करोड़ के बजट के मुअकबले ११४ करोड़, अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला (२०१३) ७० करोड़ के खिलाफ ४७ करोड़, अक्षय कुमार की फिल्म बॉस (२०१३) ७२ करोड़ मुकाबले ५४ करोड़, संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा और रामचरण की फिल्म ज़ंजीर (२०१३) ६० करोड़ के मुकाबले १५ करोड़, रणबीर कपूर की फिल्म बेशरम (२०१३) ७५ करोड़ के मुकाबले ५९.८ करोड़ ही कमा सकी।


अक्षय कुमार की फिल्म हमशकल्स (२०१४) ७५ करोड़ के मुकाबले ६३ करोड़, रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट (२०१५) १२० करोड़ के मुक़ाबले ३१ करोड़ तथा अमिताभ बच्चन और धनुष की फिल्म शमिताभ (२०१५) ३५ करोड़ के मुकाबले २२ करोड़ का कारोबार ही कर सकी। पिछले दो तीन सालों में सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट, हृथिक रोशन की फिल्म मोहनजोदेरो (२०१७) और शाहरुख़ खान की फिल्म जब हेर्री मेट सजल (२०१७) के नाम भी शामिल हैं। 




हृथिक कर रहे वाणी से रोमांस, टाइगर करें एक्शन-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment