Wednesday 3 February 2021

हसन शाह का इंडियन पॉप डेब्यू हवा


गायकगीतकारनिर्माताऔर निर्देशक हसन शाह ने श्रोताओं को चौका दिया। बहुमुखी  कलाकार डेनिश ने  इस गाने से  भारतीय  नॉन -फिल्मी संगीत में  डेब्यू किया  है , जो आज रिलीज़ किया गया।

सोनी म्युज़िक इंडिया द्वारा प्रस्तुत इस गाने को हसन शाह ने संगीतबद्ध और स्वरबद्ध किया है, हसन और  रमज़िस द्वारा लिखे गए इस गाने के म्युज़िक वीडियो में उनके साथ दुनिया शैगीवाल नज़र आएँगी। मस्ती से भरपूर यह गाना यह बतलाता है की टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहने के लिए यह जीवन बहुत ही छोटा है। इस  गाने का वीडियो यह दर्शाता है कि कैसे  एक असहाय प्रेमी अत्यधिक हास्यजनक सिनारियो में अपनी जुनूनी प्रेमिका से अलग होता है।

इस गाने की रिलीज़ के बारे में हसन का कहना है कि ," मैं बेहद उत्साहित हूँ कि  हवा के साथ अपना इंडियन पॉप डेब्यू किया है। मेरा मानना है कि अगर आपको कुछ गंभीर चीज़े कहनी हो तो उसे  हास्य और संगीत के माध्यम से करना सबसे अच्छा है । अपनी यूनिक लिरिक्स और एक फुट-टैपिंग मेलोडी द्वारा हवा यह सन्देश देना चाहता है कि एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहना  जरूरी नहीं है। मुझे इस  गीत के माध्यम से प्यारे लोगों के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला और मैं केवल यह आशा कर सकता हूं कि श्रोतागण  मेरे इस डेब्यू  का खुले दिल से  स्वागत करें।

हसन का डेनिश एकल टाइवेरी  काफी प्रसिद्द हुआ था और इसे डेनिश ग्रेम्मी  में सर्वश्रेष्ठ संगीत वीडियो के लिए नामांकित किया गया था।

सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा प्रस्तुत, हसन शाह द्वारा गाया गया यह गाना हवा अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment