Tuesday 16 February 2021

क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स के विजेता

क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के तीसरे संस्करण में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कलाकारों, तकनीशियनों और कॉन्टेंट क्रिएटर्स की सफलता को बहुत ही भव्य रूप से सेलिब्रेट किया गया।

 

सबसे लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों में से एक 'क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स ने सभी भारतीय भाषाओं की फीचर फिल्मों, वेब सीरिज़ और शॉर्ट फिल्मों की प्रतिभाओं, कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया। इस पुरस्कार समारोह के सभी विजेताओं और प्रत्याशियों ने फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड, मोशन कंटेंट ग्रुप और विस्टास मीडिया कैपिटल की इस सेलिब्रेशन के लिए सराहना की।

 

'फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड' की चेयरपर्सन अनुपमा चोपड़ा ने कहा, '' मैं बहुत उत्साहित हूं। बीता वर्ष बहुत ही  मुश्किलों से भरा हुआ था। बावजूद इसके हम इतनी ऊर्जा और चमक के साथ इन कहानियों को सेलिब्रेट कर सकते हैं। सभी विजेताओं को ढेर सारी बधाई।

 

मोशन कंटेंट ग्रुप इंडिया बिजनेस हेड सुदीप सान्याल का मानना है, "कॉन्टेंट क्रिएटर्स और प्रतिभाओं को सम्मानित करने की हमारी प्रतिबद्धता पर हम सफलतापूर्वक खरे उतरे हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हमें जो प्रतिक्रिया मिली, वह बहुत ही जबरदस्त थी। हमें उम्मीद है कि यह सकारात्मकता हमारे मनोरंजन की गुणवत्ता को और निखारेगी।

 

वर्ष 2020 के विजेताओं की सूची-

 

सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म- बेबाक 

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - शाज़िया इकबाल - बेबाक 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- आदिल  हुसैन - मील 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- अमृता सुभाष - द बूथ

सर्वश्रेष्ठ लेखन - शाज़िया इक़बाल- बेबाक 

फीचर फिल्म्स

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

 

ईब आलै ऊ

 

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

 

प्रतीक वत्स - 'ईब आलै ऊ' के लिए

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

 

मनोज वाजपेयी - 'भोंसले' के लिए

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

 

तिलोत्तमा शोम - 'सर' के लिए

 

सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता

 

पंकज त्रिपाठी - 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' के लिए

 

 सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री

 

अभिनेत्री सई पल्लवी - 'पावा कधाइगल' (तमिल) के लिए

 

सर्वश्रेष्ठ लेखन

 

साची - 'अयप्पनम कोशियम' (मलयालम) के लिए 

 

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी

 

सिद्धार्थ दीवान - 'बुलबुल' के लिए

 

सर्वश्रेष्ठ संपादन

 

महेश नारायणन - 'सी यू सून' (मलयालम) के लिए

 

वेब सीरीज़--

 

सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़

 

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

 

अभिनेता प्रतीक गांधी - 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के लिए

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

 

अभिनेत्री सुष्मिता सेन - 'आर्या' के लिए

 

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

 

अभिनेता अभिषेक बनर्जी - 'पाताल लोक' के लिए

 

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री

 

अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी - 'पाताल लोक' के लिए

 

सर्वश्रेष्ठ लेखन

 

सुमित पुरोहित, सौरव डे, वैभव विशाल, करण व्यास - 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के लिए

No comments:

Post a Comment