Sunday 3 October 2021

Ranbir Kapoor की २०२२ में ४ फ़िल्में



 

आज ही के दिन, २८ सितम्बर १९८२ को राजकपूर के  पोते के रूप में जन्मे और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर, कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली और सफल अभिनेता माने जाते हैं।  रणबीर कपूर का हिंदी फिल्मों में प्रवेश, संजय लीला भन्साली की सोनम कपूर के साथ फिल्म सावरिया से हुआ था।  फिल्म असफल हुई, पर रणबीर कपूर चल निकले।

 

 

रणबीर कपूर की अगली प्रदर्शित फिल्मों  बचाना ऐ हसीनो, वेकअप सिड और अजब प्रेम की गजब कहानी को सफलता मिली। वह अपने पिता ऋषि कपूर के बाद, बॉलीवुड के नए रोमांटिक नायक बन गए।


 

इस फिल्म के बाद, रणबीर कपूर की असफल-सफल फिल्मों का सिलसिला चलता रहा।  राकेट सिंह : सेल्समेन ऑफ़ द ईयर फ्लॉप हुई तो राजनीति चल निकली।  अंजना अनजानी और रॉकस्टार असफल हुई तो बर्फी और यह जवानी है दीवानी चल निकली।

 


बेशर्म, बॉम्बे वेलवेट, तमाशा और जग्गा जासूस जैसी असफल फिल्मों के बावजूद वह पीके और रॉय जैसी सामान्य हिट फिल्म देने के बाद ऐ दिल है मुश्किल और संजू  जैसी कामयाब फिल्मे दे कर खुद को लोकप्रिय अभिनेता साबित कर सके।

 


इस समय, रणबीर कपूर की चार फ़िल्मे, किसी न किसी कारण से चर्चित होती रहती है।  उनकी विज्ञान फंतासी फिल्म ब्रह्मास्त्र  लम्बे समय से प्रदर्शित होने के लिए परदे की राह ताक रही है।  इस फिल्म में आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया भी सह  भूमिकाओं में हैं।

 


रणबीर कपूर  अपने फ़िल्मी जीवन  में पहली बार एक्शन फिल्म कर रहे हैं।  फिल्म शमशेरा में वह डाकू शमशेर की भूमिका कर रहे हैं। संजय दत्त उनके विरोधी खेमे के डाकू है।  वाणी कपूर उनके साथ रोमांटिक एंगल बनाती हैं।

 


लव रंजन की रोमांस फिल्म का अभी शीर्षक नहीं रखा गया है।  पर इस फिल्म में श्रद्धा कपूर उनका रोमांस हैं।  इस फिल्म की शूटिंग लगातार चल रही है।  खबर यह है कि फिल्म को होली २०२२ में प्रदर्शित किया जा सकता है।

 

अगर सब ठीक रहा रणबीर कपूर, दक्षिण के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म एनिमल में दिलचस्प चरित्र करते  दिखाई देंगे।  यह फिल्म, २०२२ में रिलीज़ होने वाली उन की चौथी फिल्म बन सकती है।परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल की भूमिकाये रणबीर कपूर के चरित्र को सशक्त बनाती हैं।

No comments:

Post a Comment