Sunday 3 October 2021

विचित्र अवतार में Kartik Aryan की Bhool Bhulaiya 2


 

सिनेमाघरों पर लगी रोक के उठाने के बाद फिल्मों के प्रदर्शन की तिथियों का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसमे कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया २ भी शामिल हो गई है।  इस फिल्म को २५ मार्च २०२२ को प्रदर्शित किये जाने की योजना है।

 

 

 

भूल भुलैया २, अक्षय कुमार की २००७ में प्रदर्शित हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की अगली कड़ी बताई जा रही है। भूल भुलैया उस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी। इस फिल्म में अमीषा पटेल और विद्या बालन उनकी सह भूमिकाओं में थी। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।

 

 

 

पर फिल्म भूल भुलैया २ को बिलकुल नए चेहरों और कहानी के साथ बनाया गया है।  इस फिल्म को अनीस बज्मी निर्देशित कर रहे हैं।  अनीस की अपनी निर्देशन शैली है, जो प्रियदर्शन की शैली से मेल नहीं खाती।  फिल्म में कार्तिक आर्यन की भूमिका भी काफी अलग सी लगती है। उनकी फिल्म का जो फर्स्ट लुक जारी हुआ है, उसमें कार्तिक आर्यन पूर्णिमा की रात में एक गुम्बद पर बैठे नज़र आ रहे हैं। उनकी चारों ओर कौवे मंडरा रहे हैं।  इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कार्तिक आर्यन भूत पकड़ने वाले तांत्रिक के अवतार में दिखाई देंगे।

 

 

 

भूल भुलैया २ मे अक्षय कुमार की उपस्थिति पर थोड़ा संदेह है।  पर उन्होंने अनीस बज़्मी के साथ वेलकम और सिंह इज किंग जैसी हिट फिल्मे दी है।  इसलिए वह अनीस बज़्मी के लिए फिल्म में मेहमान भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।  पर फिल्म में किआरा अडवाणी, कार्तिक की नायिका की भूमिका में होंगी।  तब्बू की भूमिका तो बेहद विशेष बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment