Sunday 21 August 2022

अक्षय और आमिर पर भारी कार्तिकेय !


एक बार फिर तेलुगु फिल्में  बॉलीवुड पर भारी पड़ी. इस बार तो तेलुगु फिल्मों के एक सामान्य से सितारे ने बॉलीवुड के दो सुपर सितारों को धुल चटा दी. तेलुगु फिल्म अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय १ ने मात्र सात दिनों की दौड़ में बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेताओं आमिर खान और अक्षय कुमार की हफनी छुडा दी. जहाँ, अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन और आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा के शो दिन प्रतिदिन घटते चले गए और अब यह दोनों फ़िल्में प्रदर्शकों द्वारा विदा की जानी है, वहीँ कार्तिकेय के प्रतिदिन शो और स्क्रीन बढ़ते चले जा रहे है. इस फिल्म के हिंदी संस्करण ने अपनी रिलीज़ के सातवे दिन ही लाल सिंह चड्डा और रक्षा बंधन को पीछे धकेल दिया. नीचे इन तीनों फिल्मों का तुलनात्मक अध्ययन दिया गया है.

प्रदर्शन की तिथि  लाल सिंह चड्डा   रक्षा बंधन   कार्तिकेय २

                                    (कारोबार करोड़ों में)

११ अगस्त २०२२     ११.७०           ८.२०      ---

१२ अगस्त २०२२      ७.२६           ६.४०      ---

१३ अगस्त २०२२      ९.००           ६.५१      ०.०७

१४ अगस्त २०२२      १०.००          ७.०५      ०.२८

१५ अगस्त २०२२       ७.८७          ६.३१      १.१०

१६ अगस्त २०२२       २.१०          १.५८      १.२८

१७ अगस्त २०२२       १.७०          १.२५      १.३८

१८ अगस्त २०२२       १.३५          १.००      १.६४

१९ अगस्त २०२२       १.२५          १.००      २.४६

२० अगस्त २०२२       १.४०          १.०२     ३.०४

No comments:

Post a Comment