Showing posts with label Rishi Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Rishi Kapoor. Show all posts

Thursday 21 June 2018

जब टीना मुनीम के लिए ऋषि कपूर से मारामारी करने जा पहुंचे थे संजय दत्त

इस चित्र में ऋषि कपूर, संजय दत्त और रणबीर कपूर दिखाई दे रहे हैं।

ऋषि कपूर के बेटे हैं रणबीर कपूर, यह तो सभी जानते हैं।

यह भी सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर २९ जून को रिलीज़ हो रही फिल्म संजू में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निबाह रहे हैं।

यह चित्र इन तीनों के बीच काफी हंसी ख़ुशी वाला लग रहा है।

लेकिन, संजूसंजय दत्त और रणबीर कपूर का रियल कनेक्शन भी है।

क्या आपको मालूम है कि संजय दत्त कभी ऋषि कपूर से मारामारी करने जा पहुंचे थे ?

आइये बताते हैं आपको।

संजय दत्त की बतौर नायक पहली फिल्म रॉकी थी।

इस फिल्म में संजय दत्त का रील लाइफ रोमांस टीना मुनीम (अब अम्बानी) थी।

रॉकी से संजय दत्त और टीना मुनीम रोमांस ने जन्म ले लिया।

कहा जा सकता है कि वह संजय दत्त का पहला रोमांस थी।

इस जोड़ी ने रील लाइफ में केवल रॉकी में ही अभिनय किया था।

लेकिनसंजय दत्त टीना के  प्रति काफी गंभीर हो चले थे।

जबकि टीना मुनीम खालिस पेशेवर एक्ट्रेस थी।

रॉकी से पहले ही टीना मुनीम और आज के ‘संजू’ के पिता ऋषि कपूर के साथ जोड़ी हिट हो चुकी थी। टीना मुनीम और ऋषि कपूर ने आपके दीवानेक़र्ज़कातिलों के कातिलये वादा रहादीदार ए यार और बड़े दिल वाला जैसी फ़िल्में साथ की थी।

लेकिनटीना मुनीम की मोहब्बत में पागल नशेड़ी एक्टर संजय दत्त को लगा कि ऋषि कपूर उनसे उनका प्यार छीन रहे हैं।

एक दिन वह गुलशन ग्रोवर के साथ  पहुँच गए ऋषि कपूर से मारामारी करने।

लेकिनउस समय रणबीर कपूर की माँ नीतू सिंह ने संजय दत्त को समझाया कि इंडस्ट्री में हो तो विश्वास करना सीखो। ऋषि कपूर और टीना मुनीम के सम्बन्ध खालिस पेशेवर हैं, और कुछ नहीं। 

संजय दत्त का गुस्सा शांत हो गया।

अब यह बात दीगर है कि रॉकी की रिलीज़ के १० साल बाद टीना मुनीमटीना अम्बानी बन गई। 

आज, यह दोनों यानि ऋषि कपूर और संजय दत्त उस घटना को याद कर खूब हँसते है ।

अब संजय दत्त के नादानी भरे कारनामों पर कौन न हँसे।  

क्या, राजकुमार हिरानी ने इस किस्से को अपनी फिल्म संजू में रखा होगा ?

क्या रील के संजू रणबीर कपूर अपने ही पिता से मारपीट करने पहुंचे होंगे ?

जवाब तो २९ जून को ही मिलेगा! 

म्यूजिक वीडियो में सोनल चौहान और अमायरा दस्तूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Saturday 28 April 2018

स्पेनिश फिल्म के हिंदी रीमेक में लाश खोजेंगे ऋषि कपूर !

सबसे ऊपर एल कुरेपो,  वेट्टा (बाएं) और द वैनिश (दायें) 
मलयालम फिल्म निर्देशक जीतू जोसफ की पहली हिंदी फिल्म की स्टार कास्ट अनोखी है।

जीतू जोसफ से हिंदी दर्शक, अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से याद कर सकते हैं, जिसके मूल संस्करण मलयालम दृश्यम का निर्देशन किया था।  

इस हिंदी फिल्म में पहली बार, इमरान हाश्मी और ऋषि कपूर साथ नज़र आएंगे ।

जीतू की यह फिल्म एक स्पेनिश फिल्म एल कुरेपो  (२०१२) की रीमेक है।

फिल्म एल कुरेपो की कहानी एक पुलिस अफसर की है, जिसे उस मृत महिला शरीर की तलाश है, जो एक मुर्दाघर से यकायक लापता हो गई है।

इस खोज के दौरान, उस अफसर को उस औरत की पृष्ठभूमि और उसकी ह्त्या के कारणों का पता चलता है।

इस  क्राइम थ्रिलर फिल्म को अंगेज़ी भाषा में द बॉडी टाइटल के साथ रिलीज़ किया गया।

फिल्म को समीक्षकों की प्रशंसा मिली।

द बॉडी पर कोरियाई फिल्म द वैनिशड (२०१८) का निर्माण हुआ।

एल कुरेपो को, भारत में पहली बार  रीमेक नहीं किया जा रहा।  इस स्पेनिश फिल्म पर राजेश  पिल्लई ने मलायलम फिल्म वेट्टा (२०१६) का निर्माण किया था।

इस फिल्म को तमिल, कन्नड़ और तेलुगु में भी ओरू मेलिया कोडु/ गेम/ नोटकू पोटू टाइटल के साथ रिलीज़ किया गया।

जीतू जोसफ की फिल्म  शूटिंग, मई में शुरू हो कर ४५ दिनों तक लगातार चलती रहेगी।  

ऋषि कपूर की अमिताभ बच्चन के साथ हिंदी फिल्म १०२ नॉट आउट ४ मई को रिलीज़ हो रही है। 

फिल्म फ्रंट पर इमरान हाश्मी का कुछ अच्छा नहीं चल रहा।  उनकी पिछली फिल्म, अजय  देवगन के साथ बादशाओ फ्लॉप हुई थी।  उनकी थ्रिलर फिल्म कैप्टेन नवाब का अब तक कोई अतापता नहीं है।  


एस्क्वायर मैगज़ीन में प्रियंका चोपड़ा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday 26 April 2018

१०२ नॉट आउट : अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर का भाई से बाप बेटे बनने का सफ़र !

फिल्मों की संख्या के लिहाज़ से, १०२- नॉट आउट तक, ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कुल ९ फ़िल्में की हैं। उमेश शुक्ल की फिल्म १०२ नॉट आउट इस जोड़ी की नवी फिल्म है।  

अमिताभ बच्चन ने, १९६९ में ख्वाजा अहमद अब्बास निर्देशित फिल्म सात हिन्दुस्तानी से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। उन्हें शोहरत मिली, प्रकाश मेहरा की फिल्म ज़ंजीर से।

ऋषि कपूर ने, १९७० में, अपने पिता राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में, राजकपूर के किशोर अवतार राजू को किया था। उन्हे, १९७३ में, राजकपूर ने अपनी फिल्म बॉबी में, डिंपल कपाडिया की नायिका बना कर पेश किया।

अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर ने पहली फिल्म कभी कभी की।

इस समय तक, अमिताभ बच्चन बतौर एंग्री यंगमैन और ऋषि कपूर चॉकलेटी हीरो मशहूर हो चुके थे।

"कभी कभी की कहानी और इन दोनों एक्टरों का फिल्म में रिलेशन दिलचस्प था। अमिताभ बच्चन कॉलेज के दिनों में राखी से प्रेम करते थे। राखी की शादी शशि कपूर से हो जाती है। अमिताभ बच्चन की शादी वहीदा रहमान से हो जाती है। अमिताभ बच्चन और राखी की बेटी नीतू सिंह थी और ऋषि कपूर, अपने रियल चाचा शशि कपूर के वहीदा रहमान से बेटे। रियल लाइफ रोमांस कर रही ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी, इस फिल्म में भी रोमांस कर रही थी। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।"

इसके बाद, दो फिल्मों अमर अकबर अन्थोनी और नसीब में यह दोनों भाई भाई बने थे।

कुली में यह दोनों चचेरे भाई बने थे।

अजूबा में यह दोनों दोस्त थे।

लेकिन, अब १७ साल बाद, अमिताभ बच्चन- ऋषि कपूर की जोड़ी, पहली बार बाप-बेटा की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

बिछुड़े भाई-भाई से दोस्त और अब बाप-बेटा !

क्या यह जोड़ी इस नए अवतार में भी हिट होगी ?  

टीवी से फिल्मों तक माधुरी दीक्षित की धक् धक्  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Tuesday 10 April 2018

अमिताभ बच्चन के लिए अरिजीत सिंह का बच्चे की जान

पिछले दिनों, निर्देशक उमेश शुक्ल की फिल्म १०२- नॉट आउट का हास्य से भरपूर एक ट्रेलर जारी हुआ था। इस ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। 
अब इस फिल्म का एक नया गाना बच्चे की जान जारी हुआ है। १५३ सेकंड के इस गीत को अरिजीत सिंह ने गाया है। 
अरिजीत सिंह के तमाम गीत काफी रोमांटिक और शोज से भरे होते हैं। 
लेकिन, यह ट्रैक काफी मजाकिया किस्म का खुशमिजाज़ गीत है। अरिजीत सिंह के मिजाज से बिलकुल अलग, लेकिन बेहतरीन गाया हुआ। 
इस गीत में ऋषि कपूर के पिता बने अमिताभ बच्चन काफी कूल नज़र आते हैं। वह अपने बेटे ऋषि कपूर को ओल्ड स्कूल वाला कहते हैं। यह गीत इन दोनों के बीच मस्त अंदाज़ में फिल्माया गया लगता है। 
१०२ नॉट आउट की कहानी ७५ साल के बेटे और १०२ साल के पिता की है। पिता अपने नाम सबसे ज्यादा उम्र के जीवित व्यक्ति का रिकॉर्ड दर्ज कराना चाहता है। 

इस गीत में, अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर को छेड़ते और परेशान करते नज़र आ रहे है। इसी गीत में अमिताभ बच्चन को फुटबॉल खेलते हुए भी देखा जा सकता है। 
ऊपर देखिये इस गीत का वीडियो -   

राज कुमार गुप्ता के मोस्ट वांटेड अर्जुन कपूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Friday 30 March 2018

अमिताभ और ऋषि पर सात घंटे लगते थे १०२ नॉट आउट लुक के लिए

निर्देशक उमेश शुक्ल  की फिल्म १०२ नॉट आउट अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के जीवन के लिहाज़ से ख़ास है।  यह दोनों २७ साल बाद एक साथ आ रहे हैं। फिल्म में दोनों पिता और पुत्र की भूमिका कर रहे हैं।  इन दोनों की रील  उम्र में २७ साल का फासला है।  अमिताभ बच्चन १०२ साल के हैं, जबकि ऋषि कपूर ७५ साल के। उनकी यह रील लाइफ उम्र रियल उम्र से भी ज़्यादा है।  अमिताभ बच्चन ७५ साल के है और ऋषि कपूर ६५ साल के।  बेशक, यह दोनों अब उम्रदराज़ हो चुके हैं।  लेकिन, रील लाइफ उम्र से तब भी छोटे हैं।  इसे परदे पर लाने के लिए इन दोनों के चेहरों पर ख़ास तौर पर प्रोस्थेटिक और मेकअप का इस्तेमाल किया गया।  इन्हे१०२ नॉट आउट लुक में लाने के लिए आर्टिस्टों को ७ घंटे लगते थे।  डायरेक्टर उमेश शुक्ल बताते  हैं, "हमारे दो बुजुर्ग कलाकारों को रोज ही ७ घंटे का थकान भरा मेकअप करवाना पड़ता था।  इसके बाद, लगातार छह घंटा शूटिंग करने होती थी।  शुरू में  मुझे लगा कि यह लोग नाराज़ हो जायेंगे।   लेकिन, वास्तव में, मेकअप कराते हुए यह दोनों अपने किरदारों को समझने और तदनुसार भाव प्रकट करने लगे।  अमिताभ सर और ऋषि सर लाजवाब है।  दोनों, हर दिन सुबह ५ बजे नई ऊर्जा के साथ सेट पर मौजूद होते।  सात गहनता मेकअप करवाते।  फिर हम लंच के बाद  शाम ६ बजे तक शूटिंग शुरू करते।  कभी कभीनिरंतरता के लिए, शूट रात ९ बजे तक जारी रखना पड़ता।  हमारी टीम ने  ४५ दिनों तक नौ रात में मुंबई शिड्यूल पूरा किया।" यहाँ बताते चले कि फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार को नकली दांत लगाए गए थे।  इनसे अमिताभ बच्चन को ख़ास परेशानी  नहीं हुई।  लेकिन, ऋषि कपूर ने  गंजा टोपी पहन रखी थी। पूरे छह घंटे तक  वह पसीने से नहाये रहते थे।  यह टोपी उन्हें  बारह घंटे तक पहने रहनी होती थी।


दीपिका पादुकोण की दूसरी हॉलीवुड फिल्म - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Friday 9 February 2018

सत्ताईस साल बाद अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर

१०२-नॉट आउट ट्रेलर आज जारी हुआ। बासठ सेकंड के इस ट्रेलर में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर  के किरदार  छाये हुए हैं।  यह फिल्म कहानी भी इन्हीं दोनों चरित्रों की है।  बाप और बेटा की हास्य से भरपूर कहानी।  बाप १०२ साल का है, बेटा उससे २७ साल छोटा ७५ साल का।  यह फिल्म एक गुजराती नाटक पर है।  बाप चाहता है कि वह सबसे ज़्यादा उम्र के व्यक्ति का रिकॉर्ड बनाये, जो फिल्म में एक चीनी व्यक्ति के पास है। उमेश  शुक्ल की इस फिल्म में १०२ साल के पिता की भूमिका में अमिताभ बच्चन हैं।  उनके ७५ साल के बेटे की भूमिका ऋषि कपूर कर रहे हैं।  रियल लाइफ में अमिताभ बच्चन  ७५ साल के है और ऋषि कपूर उनसे १० साल छोटे ६५  साल के।  जिस साल, ऋषि कपूर की टीनएज रोमांस वाली फिल्म बॉबी रिलीज़ हुई थी, उसी साल अमिताभ बच्चन की एंग्रीयंगमैन  किरदार वाली एक्शन फिल्म भी रिलीज़ हुई थी।  अमिताभ बच्चन सुपरस्टारडम की सीढ़ियां चढने लगे। ऋषि कपूर हिंदी फिल्मों के लवर बॉय बन गए।  उस साल का फ़िल्मफेयर पुरस्कार बॉबी के ऋषि कपूर को मिला था।  ऋषि कपूर ने इस  पुरस्कार के लिए अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ दिया था।  बाद में अपनी आत्मकथा मे ऋषि कपूर ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह पुरस्कार फिल्मफेयर के जजों को घूस देकर खरीदा था।  यानि अमिताभ बच्चन से छीन लिया था।  यह बात अमिताभ बच्चन को भी मालूम थी।  इसके बावजूद, तीन साल बाद यानि १९७६ में दोनों यश चोपड़ा की फिल्म कभी कभी में एक साथ नज़र आये।  इस फिल्म की ज़बरदस्त सफलता के बाद ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने अमर अकबर अन्थोनी, नसीब, कुली, दोस्ती दुश्मनी और  अजूबा  जैसी फ़िल्में की।  ज़्यादातर फिल्मों में दोनों भाइयों की भूमिका में थे।  अजूबा ( १९९१) इस जोड़ी की एक साथ आखिरी फिल्म थी।  इस लिहाज़ से यह जोड़ी पूरे २७ साल बाद साथ आ रही है।  अब इसे इत्तफ़ाक़ ही कहा जायेगा कि रील लाइफ की उम्र  में भी २७ साल का ही फासला है।  इस फिल्म का ट्रेलर आज अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन के साथ रिलीज़ हुआ है। अक्षय कुमार और  अमिताभ बच्चन ने को आधा दर्जन से ज़्यादा फिल्मे एक साथ की  है।  इनमें इन दोनों  ने बेटा-बाप किरदार किये हैं।  १०२- नॉट आउट ४ मई को रिलीज़ होगी।



Tuesday 17 October 2017

'मुल्क' के मुस्लिम ऋषि कपूर !

आज, अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क का फर्स्ट लुक ऋषि कपूर ने जारी किया।  इस लुक में ऋषि कपूर कट्टर मुस्लिम लुक में हैं।  उनके  चेहरे पर दाढ़ी है।  मूंछे सफाचट हैं।  सर के बाल छोटे और आगे से गिरे हुए हैं।  उन्होंने सफ़ेद कुरता और ग्रे जैकेट पहन रखी है। उनका चेहरा काफी गंभीर नज़र आता है। ऋषि कपूर अब खुद पर काफी एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं।  करण मल्होत्रा की फिल्म अग्निपथ में उन्होंने रउफ लाला का निगेटिव किरदार किया था। डी-डे में वह गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की भूमिका में थे।  कपूर एंड संस में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान के बूढ़े दादा जी का किरदार किया था। फिल्म १०२ नॉट आउट में वह १०२ साल के अमिताभ बच्चन के ७५ साल के बेटे का रोल कर रहे हैं।  अब मुल्क का यह मुस्लिम किरदार उनके प्रयोग का अगला किरदार है।  मुल्क छोटे शहर के मुस्लिम परिवार पर थ्रिलर है।  यह संयुक्त परिवार कैसे एक विवाद में फंसता है और बाहर आता है।  इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं।  फिल्म दूसरी स्टार कास्ट में रजत कपूर, प्रतीक  बब्बर और नीना गुप्ता के नाम शामिल है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के अलावा वाराणसी में भी होगी।  मुल्क अगले साल  किसी समय रिलीज़ हो सकती है।