Showing posts with label Sanya Malhora. Show all posts
Showing posts with label Sanya Malhora. Show all posts

Saturday 25 August 2018

बोस्को की डांस फिल्म में सान्या मल्होत्रा

दंगल की पहलवान बबिता फोगट, पटाखा गर्ल बनने के बाद डांसर बनने जा रही हैं।

जी हाँ, दंगल में फोगट बहनों की भूमिका करने वाली चार अभिनेत्रियों में सुहानी भटनागर को छोड़ कर फातिमा सना शैख़सान्या मल्होत्रा और ज़ायरा वसीम को हिंदी फिल्मों में काम मिलने लगा है।

फातिमा सना शैख़ को आमिर खान की बदौलत यशराज फिल्म्स की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्थान जैसी बड़ी फिल्म में मौका मिल गया है।

आमिर खान की ही, ज़ायरा वसीम की दूसरी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार पिछले साल दिवाली में रिलीज़ हो चुकी है।

इन सबसे कहीं आगे, दंगल की बबिता फोगट उर्फ़ सान्या मल्होत्रा के पास एक के बाद एक फ़िल्में आती जा रही हैं।

उनकी विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म पटाखा (पहले नाम छुरियां) २८ सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में वह टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान की छोटी बहन की भूमिका कर रही हैं।

अमित शर्मा के निर्देशन में फिल्म बधाई हो में आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस कर रही हैं। यह फिल्म १८ अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

द लंचबॉक्स के निर्देशक रितेश बत्रा की दूसरी फिल्म फोटोग्राफ में सान्या मल्होत्रा, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी, जिम सरभ और विजय राज के साथ अभिनय कर रही हैं।

सान्या मल्होत्रा के सन्दर्भ में ताज़ातरीन खबर यह है कि उनकों बोस्को- सीज़र जोड़ी के बोस्को मार्टिस के निर्देशन में डांस पर फिल्म में ले लिया गया है। अभी इस फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है।

यह फिल्म डांस की विभिन्न शैलियों पर आधारित होगी।

सान्या मल्होत्रा पारंगत डांसर हैं। डांस उनका बड़ा शौक है।  बोस्को की फिल्म में वह अपनी इस प्रतिभा को दिखा सकेंगी।

बोस्को-सीज़र की जोड़ी ने ७५ हिंदी फिल्मों के लगभग २०० गीतों की कोरियोग्राफी की है। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में बैंग बैंग, फटा पोस्टर निकला हीरो, ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा, जब वी मेट, बद्रीनाथ की दुल्हनिया के नाम उल्लेखनीय हैं।  

अब रेडियो पर शिल्पा शेट्टी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Saturday 11 August 2018

घनचक्कर बना देंगे यह पटाखा किरदार !

विशाल भारद्वाज की फिल्म छुरियां अब पटाखा बन गई है। यह फिल्म २८ सितम्बर को रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म का ट्रेलर आने की शुरुआत १५ अगस्त से हो जाएगी।  आज विशाल भरद्वाज ने इस फिल्म एक तीन करैक्टर पोस्टर जारी किये।  पटाखा दो बहनों के आपसी संघर्ष की विवाह के बाद तक चलने वाली कहानी है।  विशाल भरद्वाज ने अपने इन चरित्रों का परिचय बेहद दिलचस्प ढंग से किया है।  फिल्म में तीन चरित्र ख़ास हैं।  इन चरित्रों को सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान और सुनील ग्रोवर ने निबाहा है।  यह तीनों राजस्थानी किरदार हैं। 

फिल्म के एक पोस्टर में सान्या मल्होत्रा हैं।  सान्या मल्होत्रा को दंगल गर्ल के तौर पर जाना जाता है। पोस्टर में वह चंपा कुमारी बनी हुई बीड़ी फूंक रही हैं।  फिल्म में वह बड़की यानि बड़ी बहन बनी हैं। पोस्टर में उनके किरदार के नाम के नीचे बापखाणी की चुड़ैल लिखा हुआ है।

दूसरा करैक्टर पोस्टर  राधिका मदान का है।  इस फिल्म में वह गेंदा कुमार की भूमिका में हैं।  पोस्टर के अनुसार वह छुटकी बताई गई हैं यानि वह छोटी बहन हैं।  उनके करैक्टर के हाथ में बन्दूक हैं।  उनके करैक्टर के नाम के नीचे 'कुतिया को अंग्रेजी में क्या कहवैं ? लिखा हुआ है।  इसका मतलब यह हुआ कि उनका किरदार गालीगलौच वाला है। 

तीसरा करैक्टर पोस्टर  सुनील ग्रोवर का है।  कथा के अनुसार वह इन दोनों बहनों में से किसी एक के पति बने हैं।  उनके करैक्टर का नाम डिप्पर है।  शायद वह दोनों बहनों के बीच आग लगाने के काम करते हैं।  तभी उन्हें नारदमुनि कहा गया है।  उनके किरदार के नाम के नीचे लिखा है -भैण की मम्मी.... एक साडी के साथ एक पेटीकोट फ्री। 


यह तीनों पोस्टर, अपने किरदारों का दिलचस्प  परिचय कराते हैं ।  फिल्म की कहानी के अनुसार, यह दोनों बहने शादी से पहले भी काफी लड़ती झगड़ती रहती थी ।  शादी के बाद अलग रहते हुए, उन्हें महसूस होता है कि वह एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती हैं ।  फिल्म में विजय राज ने दोनों बहनों के पिता की भूमिका की है ।



एक और डरावनी फिल्म सिंड्रेला में राय लक्ष्मी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Sunday 24 June 2018

छुरियां नहीं पटाखा : शनाया मल्होत्रा और राधिका मदान

कुछ समय पहले तक, फिल्मकार विशाल भारद्वाज की फिल्म छुरियां की छूरियाँ सान्या ‘दंगल’ मल्होत्रा और टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान के होने की खबर थी। 

लेकिन, अब विशाल भारद्वाज ने इरादा बदल दिया है।

वह दोनों को छुरियां नहीं पटाखा कहेंगे।

जी हाँ, आप ठीक समझे। विशाल भारद्वाज की फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है।

अब इस फिल्म का नाम पटाखा होगा।

दरअसल, विशाल भारद्वाज को लगा था कि अंग्रेजी में छुरियां टाइटल पढ़ कर, हिंदी फिल्मों के हिंदी दर्शक इसे छोड़ियाँ या छोरियां समझ सकते थे।

इसलिए विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म का टाइटल बदलना ही मुनासिब समझा।

इसका मतलब यह हुआ कि अब आगे से सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान, फिल्म के न्रिदेशक विशाल भरद्वाज की छुरियां नहीं, पटाखा कहलाएंगी।

फिल्म की एक पटाखा आमिर खान की फिल्म दंगल की बबिता फोगाट सान्या मल्होत्रा है, जबकि दूसरी पटाखा टेलीविज़न से आई हुई है।

इस अभिनेत्री ने एकता कपूर के शो मेरी आशिकी तुम से ही में इशानी की भूमिका की है। 

राजकुमार राव की मेड इन चीन मौनी रॉय - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Monday 9 April 2018

सान्या मल्होत्रा के साथ राधिका मदान की चूड़ियां !

अब जा कर विशाल भरद्वाज की फिल्म की दो बहनें तय हो पाई हैं।  विशाल भरद्वाज की फिल्म चूड़ियां दो बहनों की शादी के पहले और शादी के बाद के संबंधों की कहानी है। इस फिल्म के लिए विशाल भरद्वाज ने कृति सेनन और वाणी कपूर को चूड़ियां की बहनें बनाना तय कर लिया था।  लेकिन, फिर न जाने किस कारण से इन दोनों ही फिल्म से बाहर हो गई । इसके बाद, दो बहनों की भूमिका में दंगल गर्ल फातिमा सना शैख़ और टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लिए जाने की खबरें सुर्ख हो गई। लेकिन, यह खबर भी अफवाह मात्र थी। फातिमा सना शैख़ निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्थान कर रही थी। आमिर खान और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के शूटिंग में सना काफी व्यस्त थी. इसलिए, उनकी जगह दूसरी दंगल गर्ल यानि सान्या मल्होत्रा आ गई। उधर मृणाल ठाकुर का चुनाव भी हृथिक रोशन की बायोपिक फिल्म सुपर ३० में हो गया था। इसके बाद, सान्या मल्होत्रा की बहन की खोज जोरशोर से की जाने लगी।  यह खोज ख़त्म हुई एक दूसरी टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान पर। राधिका मदान को टीवी सीरियल मेरी आशिकी तुम से ही की इशानी रणवीर वाघेला के रूप में सराहना मिली थी। वह एक हिंदी फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में भी काम कर रही है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि बड़ी और छोटी बहन कौन सी एक्ट्रेस होंगी। जहाँ तक उम्र का सवाल है, दोनों ही एक्ट्रेस २४-२४ साल की हैं। कोई भी बड़ी बहन बन सकती है। लेकिन, इस फिल्म के लिए इन दोनों को अपना वजन १२ किलो तक बढ़ाना होगा। यह फिल्म गाँव की पृष्ठभूमि पर है, इसलिए इन दोनों को कंडे पाथना और गोबर से दीवार लीपना भी सीखना होगा। इन्हें सर और कमर पर भरी गगरी रख कर मीलों चलने की प्रैक्टिस करनी होगी। भैंस का दूध दुहना आना भी एक ज़रूरी शर्त है। तभी यह दोनों बन सकेंगी बहनें और पहन सकेंगी चूड़ियां। 

एक्टर माधवन के बेटे वेदांत ने जीता तैराकी का ब्रोंज - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday 15 February 2018

बधाई हो ! बिना आमिर खान के सान्या मल्होत्रा


निर्माता और अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल की कहानी थी तो एक पहलवान पिता के अपनी बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बनाने की। लेकिन इस फिल्म में दो महिला चरित्र ख़ास थे। यह चरित्र गीता फोगाट और बबिता फोगाट के थे। गीता फोगाट की बाल भूमिका ज़ायरा वासिम ने की थी और युवा गीता फातिमा सना शैख़ थी। बबिता फोगाट की बाल भूमिका में सुहानी भटनागर और युवा भूमिका में सान्या मल्होत्रा थी। आमिर खान ने कलाकारों के बीच भेदभाव करते हुए, फातिमा सना शैख़ को ग्लैमर गर्ल के रूप में भी दिखा दिया। बाद में उन्होंने फातिमा को अपनी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्थान में ले लिया। वही ज़ायरा वासिम को अपने बैनर की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की नायिका बना दिया। इस लिहाज़ से दमदार अभिनय करने के बावजूद  मुसलमान न  होने का नुकसान सान्या मल्होत्रा और सुहानी भटनागर को हुआ।  सुहानी का कुछ पता नहीं है कि वह क्या कर रही हैं। लेकिन, सान्या का नाम सीक्रेट सुपरस्टार की डिज़ाइनर के रूप में ज़रूर आया. जहाँ तक परदे पर आने का सवाल है, सान्या मल्होत्रा ने अपने बूते पर दो फ़िल्में साइन कर ली है. एक फिल्म रितेश बत्रा निर्देशित नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ अनाम फिल्म है, जबकि दूसरी फिल्म बधाई ! हो आयुष्मान खुराना के साथ है . इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं.  आमिर खान का साथ पाकर दंगल गर्ल फातिमा बड़ी स्टार बन सकती है, लेकिन सान्या मल्होत्रा का अपने बूते पर दो कम बजट की फ़िल्में बना ही बड़ी बात होगी. लेकिन, इतना तो साफ़ है कि आमिर खान धर्म के आधार पर कला में भी भेद करते हैं. यही है बॉलीवुड की धर्म निरपेक्षता !!!