Saturday 25 August 2018

अब रेडियो पर शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी को जैक ऑफ़ आल ट्रेड कहना उपयुक्त होगा।

अब्बास-मुस्तान की फिल्म बाज़ीगर से, शाहरुख़ खान और काजोल के साथ, बतौर फिल्म अभिनेत्री नज़र आने वाली शिल्पा शेट्टी ने, करियर ढलने से पहले ही, कलम थाम ली और भारतीय खाद्य सामग्री पर किताब लिख मारी।

वह डाइटिंग पर भी अपने विचार देती रहती थी।

फिर उन्हें टेलीविज़न सीरियलों में रियलिटी शो जज करते देखा गया।

अब वह माइक पर आ रही है।

जी नहीं, शिल्पा शेट्टी चुनाव लड़ने या लड़ाने नहीं जा रही।

वह रेडियो पर आ रही है।

वह रेडियो पर महाभारत की द्रौपदी का वर्णन करेंगी।

इस रेडियो शो में, संजय दत्त, शत्रुघ्न सिन्हा, विवेक ओबेरॉय और शक्ति कपूर को पहले ही लिया जा चुका है। अब इनके साथ, शिल्पा शेट्टी भी महाभारत के चरित्रों को बयान करेंगी।

शिल्पा शेट्टी को महाभारत के सभी चरित्र, खास तौर पर द्रौपदी पसंदीदा है।

बीआर चोपड़ा की महाभारत ही ऐसा सीरियल था, जिसे घर में देखने की इज़ाज़त थी। शिल्पा शेट्टी कहती हैं, "मैं आध्यात्मिक हूँ।  द्रौपदी सबसे अच्छी तरह से उकेरा गया, सम्मानित चरित्र है। मुझे ख़ुशी है कि मैं  एक नए माध्यम (रेडियो) को परखने की शुरुआत द्रौपदी जैसे चरित्र को अपनी आवाज़ दे रही हूँ।"

तो इंतज़ार कीजिये, रेडियो पर शिल्पा शेट्टी की द्रौपदी को सुनने का। 

मणिरत्नम की एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म सेक्का शिवंदा वानम- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment