Friday 24 August 2018

रायलसीमा के स्वतंत्रता सेनानी बने चिरंजीवी

कोनैडेला प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म सै रा नरसिम्हा रेड्डी का तेलुगु  ट्रेलर, एक्टर चिरंजीवी के जन्मदिन पर रिलीज़ हुआ ।

यह एक्टर चिरंजीवी की १५१वी फिल्म है।

यह फिल्म रायलसीमा के स्वतंत्रता सेनानी उय्यालवाडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर पीरियड फिल्म है।  उन्हें कुर्नूल का विस्मृत नायक कहा जाता है। इस सेनानी ने १९४६ में ब्रितानी सेना के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

सै रा नरसिम्हा रेड्डी का निर्माण चिरंजीवी के बेटे और एक्टर रामचरण ने किया है।

सेनानी नरसिम्हा रेड्डी की भूमिका चिरंजीवी ने ही की है।

इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा अमिताभ बच्चन, जगपति बाबू, नयनतारा, तमन्ना, किच्चा सुदीप, विजय सेतुपति और ब्रह्मजी महत्वपूर्ण सह भूमिकाओं में हैं।

चिरंजीवी की खिलाडी नंबर १५० के दो साल बाद ही कोई फिल्म देखने को मिलेगी।

इस फिल्म का निर्देशन सुरेंदर रेड्डी कर रहे हैं।

इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज़ किया जाएगा।

यह फिल्म २०१९ में रिलीज़ होगी। अभी रिलीज़ की तारीख़ तय नहीं हुई है।  



तबरेज़ नूरानी की फिल्म लव सोनिया का ट्रेलर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment