Sunday 19 August 2018

भारत में क्यों नहीं आ सकी जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ ?

खबरें धीरे धीरे कर बाहर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के बाहर निकल जाने के बाद, भारत में कैसे आई कैटरीना कैफ !

जैसे ही, श्रीलंकाई सौंदर्य जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ को प्रियंका चोपड़ा के भारत से बाहर जाने का पता चला, जैक्विलिन ने अपने आपसी दोस्तों के ज़रिये सलमान खान और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फर को संदेशा भेज दिया कि वह भारत में सलमान खान की नायिका बनने को तैयार हैं।

इससे भी बात बनती न दिखी तो जैक्विलिन ने सीधे सलमान खान से संपर्क साधा और प्रियंका चोपड़ा के भारत सैंडल की मांग खुद के लिए कर दी।

सूत्र बताते हैं कि तब तक सलमान खान अपना मन बना चुके थे।

दरअसल, सलमान खान शुरू से ही कैटरीना कैफ के पक्ष में थे।

सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास ज़फर की तिकड़ी ने पिछले साल ही, टाइगर ज़िंदा है जैसी बड़ी हिट फिल्म दी थी।

लेकिन, प्रियंका चोपड़ा के व्यक्तिगत संबंधों और अली अब्बास ज़फर के कारण सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के नाम पर सहमति दे दी थी।

इसलिए, जैसे ही प्रियंका भारत से बाहर गई, कैटरीना कैफ खुद ब खुद अंदर आ गई।

दूसरी ओर, जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ के साथ एक नकारात्मक तथ्य था।

हालाँकि, सलमान खान ने जैक्विलिन के साथ किक जैसी हिट फिल्म दी थी।  लेकिन, यह चार साल पहले की बात थी।  ताज़ा ताज़ा तो ईद वीकेंड पर रिलीज़ रेस ३ की  असफलता है। 


ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म विउ पर बैन्ड  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment