Thursday 23 August 2018

कृष ४ में प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा दो हिस्सों में बंटी नज़र आ रही हैं।

जहाँ एक ओर उनके अपने प्रेमी अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ सगाई की खबरें सुर्ख होती हैं, वही यह खबर भी सुर्खियां पाती हैं कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म कृष ४ में हृथिक रोशन के साथ रोमांस करेंगी।

यह खबर इस लिए चौंकाने वाली है कि प्रियंका चोपड़ा ने कुछ हफ़्तों पहले ही सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी थी।  उस समय कहा गया था कि उन्होंने निक जोनास के साथ शादी करने के लिए फिल्म छोड़ी थी। लेकिन, अब...!

सूत्र बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने कृष ४ के लिए अपनी हामी भर दी है।

हालाँकि, फिल्म के प्रोडूसरों को संदेह था कि प्रियंका चोपड़ा को जितनी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है, उसके मद्देनज़र वह कृष फ्रैंचाइज़ी को हाँ करेंगी ।

यहाँ, बताते चलें कि कृष फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म 'कोई...मिल गया' में, हृथिक रोशन की नायिका प्रीटी ज़िंटा थी।  लेकिन, कृष २ और कृष ३ में प्रियंका चोपड़ा उनकी नायिका बना दी गई।

राकेश रोशन जैसे फिल्म निर्माता द्वारा उन्हें अपनी लगातार दो फिल्मों की नायिका बनाना, प्रियंका के लिए मायने रखता था। इसलिए, स्वाभाविक था कि प्रियंका चोपड़ा की निष्ठा राकेश रोशन के साथ होती।

इससे एक बात और साबित होती है कि प्रियंका चोपड़ा ने, सलमान खान की फिल्म भारत, निक जोनास से शादी के लिए नहीं, बल्कि अपने रोल की खातिर छोड़ी थी ।  क्योंकि, सलमान खान की फिल्म भारत में एक्टर्स की भीड़ बढती जा रही थी। ऐसे में, प्रियंका चोपड़ा के लिए भारत में बाकी क्या रहता ?

कृष ४ की शूटिंग २०१९ के मध्य से शुरू होगी।

प्रियंका चोपड़ा इस समय सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में फरहान अख्तर के साथ अभिनय कर रही हैं।  

No comments:

Post a Comment