Thursday 30 August 2018

जॉन अब्राहम के न होने के बावजूद चोर निकल के भागा !

इस शुक्रवार रिलीज़ हो रही हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री के डायरेक्टर अमर कौशिक, स्त्री से पहले राजकुमार राव के साथ फिल्म चोर निकल के भागा में काम करने जा रहे थे।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम को भी लिया गया था। परन्तु, यह फिल्म शुरू ही नहीं हो सकी।

इस फिल्म में विलम्ब होता देख, अमर कौशिक हॉरर कॉमेडी मे जुट गए। हालाँकि, उन्होंने कभी भी चोर निकल के भागा को बंद कर देने का दावा नहीं किया।

दरअसल, चोर निकल के भागा की शुरुआत २०१७ में हुई थी।

उस समय, इस फिल्म के निर्माता क्रिअर्ज की प्रेरणा अरोड़ा, अर्जुन एन कपूर और राजकुमार  गुप्ता थे।

उस समय फिल्म में, जॉन अब्राहम और राजकुमार राव की जोड़ी बनाई जा रही थी। फिल्म में तमन्ना भाटिया को लिए जाने की भी खबर थी।

यह फिल्म हीरों की डकैती करने वाले चोरों पर फिल्म थी।

इस फिल्म में तमन्ना भाटिया को जॉन अब्राहम के अपोजिट लिया जाना था। परन्तु, जॉन को चोर निकल कर भागा का दूसरा किरदार पसंद आया था। इसलिए, वह फिल्म छोड़ कर चले गए।

खबर है कि बाद में कार्तिक आर्यन और राजकुमार राव की जोड़ी फाइनल कर ली गयी थी।

अब यह फिल्म किन सितारों के साथ बनेगी, इसकी जानकारी तभी हो सकेगी, जब निर्देशक अमर कौशिक अपनी फिल्म स्त्री को रिलीज़ कर देंगे।

वैसे चोर निकल के भागा की तमाम शूटिंग दिल्ली और मुंबई में होगी। 



अब शाहिद कपूर बनेंगे मुक्केबाज़, करेंगे बॉक्सर डिंगको सिंह बायोपिक- क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment