Friday 24 August 2018

स्टार भारत पर पौराणिक राधा कृष्ण

२०१५ में ज़ी टीवी से प्रसारित हुआ था यह 
स्टार भारत से एक नया पौराणिक शो राधा कृष्ण प्रसारित होने जा रहा है।

इस शो के सितम्बर में किसी तारीख से प्रसारित होने की संभावना है।

स्वस्तिक प्रोडक्शंस की इस प्रस्तुति में सुमेध मुदगलकर (चक्रवर्तिन सम्राट अशोक) ने  भगवान् कृष्ण और नवोदित मल्लिका सिंह ने राधा की भूमिका की है।

२००७ से किसी न किसी टेलीविज़न चैनल पर सक्रिय स्वस्तिक प्रोडक्शंस ने माता की चौकी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, शोभा सोमनाथ की, फुलवा, महाभारत, बंधन, यारियां, रज़िया सुल्तान, बेगू सराय, सूर्यपुत्र कर्ण, बालकृष्ण और कर्मफल दाता शनि जैसे शो भिन्न चैनलों के लिए बनाये हैं। 

इस समय, स्वातिक प्रोड्कशन्स के दो शो, पोरस सोनी पर और महाकाली- अंत ही प्रारम्भ है कलर्स  टीवी पर प्रसारित हो रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि इस शो के आने वाले प्रोमो में राधा-कृष्ण के प्रेम का बखान अभिनेत्री रेखा करेंगी। 

यहाँ एक ख़ास बात !

पिछले साल, अगस्त में यह खबर फैली थी कि स्वस्तिक प्रोडक्शंस का शो राधा कृष्ण सितम्बर से लाइफ ओके के नए लुक से प्रसारित होगा।

इस पौराणिक शो के कृष्ण सिद्धार्थ अरोड़ा और राधा मदिराक्षी मुंडले बताई गई थी।  इसमें पूजा बनर्जी को भी लिए जाने की खबर थी। यह भी खबर थी कि राधा कृष्ण की शूटिंग गुजरात में उमरगांव में हो रही है। इसके प्रोमो भी दिखाए गये थे।

इससे भी पहले, राधा कृष्ण के क्रिएटिव ऑय द्वारा ज़ी टीवी के लिए  बनाये जाने की खबर थी। लेकिन प्रोडक्शन हाउस की सुस्ती के कारण यह शो स्वस्तिक प्रोडक्शंस को दे दिया गया।

परन्तु, अब प्रोडक्शन हाउस द्वारा नई स्टार कास्ट साथ शो का ऐलान किया गया है। वह भी स्टार भारत के लिए।

कितना भटकना पड़ा है चैनल के लिए राधा कृष्ण को !



काजोल का हेलीकाप्टर उतरेगा १२ अक्टूबर को - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment