Thursday 23 August 2018

फिर बिकिनी में बिपाशा बासु का काला जादू

बिपाशा बासु, आज कल, मालदीव में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ छुट्टियां बिता रही हैं।

वह मालदीव के माहौल का पूरा मजा लेती हैं।

पति करण उनका हॉट फोटोशूट करके इस मज़े को दोगुना चौगुना करते है।

पति द्वारा खींचे गए अपने चित्र बिपाशा बासु अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट करती रहती हैं। 

अपना ऐसा ही बिकिनी फोटो, बिपाशा बासु ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट किया है।

इस चित्र में वह कलरफुल बिकिनी पहने, धुप का चश्मा चढ़ाये झूले पर लेटी हुई अपनी थकान उतार रही हैं। उनकी लम्बी पतली टाँगे, झूले की रस्सियों पर तनी हुई है।

इस चित्र में वह फिट और सेक्सी नज़र आ रही हैं।

बिपाशा बासु में फिटनेस का जूनून हैं।

वह मालदीव में छुट्टियां बिताते हुए भी एक किताब फिटनेस और खाने की आदतों पर लिख रही हैं।

अपनी पहली फिल्म अजनबी में बिपाशा बासु ने अपनी फिट बॉडी पर बिकिनी पहन कर तहलका मचा दिया था। जिस्म फिल्म से तो वह फिल्म दर्शकों की रातों की रानी बन गई थी। उन्हें बिकिनी बॉडी बेब बताया गया था।  इन फिल्मों के बाद, लगातार, वह हर फिल्म में अपने बिकिनी बॉड होने  का परिचय देती रही थी।

बिपाशा बासु की पिछली फिल्म अलोन, पति करण सिंह ग्रोवर के साथ थी।  इस फिल्म के बाद ही दोनों ने विवाह कर लिया था।


आजकल, यह अफवाहें फैलाती रहती हैं कि बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी के साथ कोई फिल्म बनाई जा रहे है।  लेकिन, यह अफवाहें समय के साथ दम तोड़ देती हैं।  




इलीना डिक्रूज़ का बिकिनी अवतार ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment