Saturday 25 August 2018

फिर स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी

बॉलीवुड के बड़े सितारों की त्रासदी है कि उन्हें अपने  स्टारडम से ज़्यादा, हॉलिडे वीकेंड पर भरोसा होता है।

हर बड़ा स्टार अभिनेता, अपनी फिल्मों के लिए छुट्टियों वाले शुक्रवार को चुन लेता है।

सलमान खान अपनी फ़िल्में ईद वीकेंड पर रिलीज़ करते हैं। क्योंकि, वह जानते हैं कि उन्हें मुस्लिम दर्शक ख़ास तवज्जो देता है।

अजय देवगन की ज़्यादातर हिट फ़िल्में दीवाली वीकेंड पर रिलीज़ होती आई हैं।

हृथिक रोशन को, खुद से ज़्यादा गणतंत्र दिवस वीकेंड पर भरोसा है।

कुछ ऐसा ही हाल, नए नए भारत कुमार बने अक्षय कुमार का भी है। उनकी फ़िल्में  स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज़ होती रहती है।

अब उनकी बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर फिल्म केसरी अगले साल स्वतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है।

कुछ दिनों पहले, इस फिल्म के पंचगनी के पास वई में बने सेट्स पर आग लग गई थी। उस समय, इस फिल्म को फिलहाल के लिए टाल दिया गया था।

अब खबर है कि फिल्म के निर्माता इस फिल्म को जल्द से जल्द पूरी करना चाहते हैं ताकि फिल्म को अगले साल स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज़ किया जा सके। इसलिए फिल्म का सेट्स फिर से तैयार किया जाएगा। अक्षय कुमार से तारीखें भी ली जानी होंगी।

मानसून की वजह से फिलहाल तो सेट्स बनाये नहीं जा सकते।  लेकिन, जैसे ही मानसून बीतेगा, केसरी पर काम शुरू हो जाएगा। 

केसरी अक्षय कुमार की महत्वकांक्षी फिल्म है। इसलिए, वह इस फिल्म के लिए अपनी तारीखों में फेरबदल कर सकेंगे।

अक्षय कुमार की, स्वतंत्रता दिवस वीकेंड २०१८ पर रिलीज़ फिल्म गोल्ड ने, जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते से टकराव का बावजूद अच्छा कारोबार किया है। इससे फिल्म निर्माताओं का उत्साहित होना स्वाभाविक है। 

स्टार भारत पर पौराणिक राधा कृष्ण - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment