Saturday 25 August 2018

मणिरत्नम की एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म सेक्का शिवंदा वानम

तमिल फिल्म निर्माता और निर्देशक मणिरत्नम की, शिवा अनंत के साथ लिखी और निर्देशित तमिल फिल्म सेक्का शिवंदा वानम एक्शन ड्रामा फिल्म है।

इस फिल्म का कथानक चार प्रमुख चरित्रों के इर्दगिर्द घूमता है।  यह चार चरित्र वरदान, त्यागु, रसूल और एथिराज के हैं।  इन भूमिकाओं को क्रमशः अरविन्द स्वामी, अरुण विजय, विजय सेतुपति और एसटीआर द्वारा किये गए हैं।

इस फिल्म में चार स्त्री चरित्र भी हैं। इन चरित्रों में डायना इरप्पा ने छाया, ज्योतिका ने चित्रा, ऐश्वर्या राजेश ने रेनू और अदिति राव हैदरी ने पारवती को किया है।

कुछ दूसरी महत्वपूर्ण भूमिकाओं को जयसुधा, त्यागराजन, मंसूर अली खान और शिव अनंत ने किया हैं।

अभिनेता प्रकाश राज ने मुख्य विलेन सेनापति की भूमिका की है।

इस फिल्म का निर्माण सुभास्करण के साथ मणिरत्नम ने किया है।

मणिरत्नम के लिए एआर रहमान की यह १४ वी फिल्म है, जिसमे उन्होंने सगीत दिया है।

फिल्म के सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवन हैं। इस फिल्म को तेलुगु में नवाब टाइटल के साथ रिलीज़ किया जाएगा।  उपरोक्त ट्रेलर में फिल्म की रिलीज़ की तारीख़ नहीं बताई गई है।  लेकिन, इसके २८ सितम्बर २०१८ को रिलीज़ होने की संभावना है।

मणिरत्नम की पिछली हिंदी फिल्म अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम अभिनीत फिल्म रावण थी।

इस फिल्म के एक नायक अरविन्द स्वामी को फिल्म राजा को रानी से प्यार हो गया (२०००) के १६ साल बाद डिअर डैड (२०१६) में देखा गया था।

अदिति राव हैदरी को हिंदी दर्शक खूब पहचानते हैं। उन्हें इसी साल दो फिल्मों पद्मावत में मेहरुन्निसा और दास देव में चांदनी की भूमिका में देखा गया था।

फिल्म में चित्रा की भूमिका करने वाली अभिनेत्री ज्योतिका ने, १९९८ में, अक्षय खन्ना के साथ फिल्म डोली सजा के रखना से हिंदी फिल्म डेब्यू किया था। लेकिन, यह फिल्म फ्लॉप हुई थी।  इस फिल्म के बाद, ज्योतिका को तमिल इंग्लिश और हिंदी में बानी फिल्म लिटिल जॉन (२००१) में आखिरी बार देखा गया।

इस फिल्म के सेनापति प्रकाश राज को पिछली बार अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन (२०१७) में खल भूमिका में देखा गया था। उनकी हिंदी फिल्म सिम्बा दिसंबर में रिलीज़ हो रही है।  


कृति सैनन ने क्यों किनारा किया सुशांत सिंह राजपूत से ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment