Friday 24 August 2018

स्त्री के सेट्स पर पंकज त्रिपाठी की भूत कहानियां

भूतों के किस्सागो पंकज त्रिपाठी 
पंकज त्रिपाठी, भूतों कहानियों के किस्सागो हैं।  कम से कम, उन्होंने अपना यह रूप राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री के सेट पर ज़रूर दिखाया है।  चूंकि, फिल्म हॉरर कॉमेडी है, इसलिए, यूनिट के सदस्यों का फिल्म की शूटिंग करते समय वक्त बिताने का अंदाज बिलकुल अनूठा हुआ करता था। स्त्री की शूटिंग के दौरान समय काटने के लिए वे सेट पर भूत की कहानियां सुनाने का सिलसिला चल निकालता था । पंकज की भूत कहानीयों के उत्सुक श्रोताओं में कलाकारों के अलावा क्रू भी इकठ्ठा हो जाया करता था। फिल्म न्यूटन में, राजकुमार राव के साथ अभिनय कर चुके पंकज त्रिपाठी सेट पर मौजूद लोगों का मनोरंजन करने के लिए अपने बचपन में सुनी भूत कहानियों में डूब जाया करते थे। याद दिला दें कि कन्नड़ अर्बन लीजेंड नाले बा पर आधारित फिल्म के स्त्री के  ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी एक ऐसे व्यक्ति दिखते हैं, जिसका फिल्म में घटने वाली सभी असामान्य बातों से संबंध है। पंकज त्रिपाठी कहते हैं, "मैं हमेशा कहानियां सुनना पसंद करता था, खासकर पैरानॉर्मल। भूत कहानियों का मज़ा लोगों के सुनाने के अंदाज में होता था और मजेदार बात यह थी कि हर किसी के पास अपनी एक कहानी होती थी। गोपालगंज में मेरे गांव में इतनी सारी कहानियां भरी पड़ी थीं जिन्हें मैंने अपने बचपन में सुना है। सेट पर भूत कहानिया सुनाने की शुरुआत एक मजाक के रूप में हुई, जब एक दिन हम सब ने भूत की कहानियां शेयर करने की सोची। लेकिन जल्द ही यह रोज़ की बात हो गई।  मैंने बचपन में जो कुछ सुना था, वह सब तब काम आया, क्योंकि मेरे पास सुनाने के लिए कई कहानियां थीं। परन्तु, लोकेशन की वजह से यह और भी डरावना हो गया।" 

शाहरुख खान के लिए ईरान से एलनाज़ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment