Thursday 23 August 2018

क्या हिंदी मीडियम के सीक्वल से होगी इरफ़ान खान की वापसी ?

मार्च में, बॉलीवुड फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान की बीमारी के बारे में खबरें आना शुरू हुई थी।

इसके बाद, उनके मुंबई और बाद में लंदन में अपनी रेयर डिजीज का इलाज कराने की खबरें आई। 

लंदन के एक हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद, इरफ़ान खान और उनके प्रशंसक दर्शकों का सम्बन्ध सोशल साइट्स तक ही सीमित रह गया।

इस दौरान इरफ़ान की विशाल भारद्वाज निर्देशित, दीपिका पादुकोण के साथ अनाम फिल्म भी बंद कर दी गई।

इससे, इरफ़ान के प्रशंसक उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंतित थे और उनके शीघ्र फिल्मों में वापस आने की दुआ कर रहे थे।

अब ऐसा लगता है कि इरफ़ान खान के लिए करोड़ों दुआएं काम आ गई है।

खबरे बताती हैं कि इरफ़ान खान अब न केवल स्वस्थ हो गए हैं, बल्कि उन्होंने एक फिल्म भी साइन कर ली है।

निर्माता दिनेश विजन, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की, साकेत चौधरी निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म हिंदी मीडियम (२०१७) के सीक्वल के लिए उन्हें साइन कर लिया गया है।

इस फिल्म में, इरफ़ान खान अपना राज बत्रा वाला किरदार ही करेंगे।

सीक्वल फिल्म की कहानी, मूल फिल्म के १० साल बाद की होगी।

इरफ़ान खान की एक फिल्म कारवां, ३ अगस्त को रिलीज़ हुई है।  इरफ़ान के प्रशंसक दर्शकों ने इस फिल्म को पसंद किया है। 

कृष ४ में प्रियंका चोपड़ा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment