Wednesday 22 August 2018

आओ न कभी हवेली पे !

निर्देशक अमर कौशिक की, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री ३१ अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है।

यह फिल्म, इंडियन अर्बन लीजेंड नाले बा पर है।

फिल्म स्त्री की तमाम शूटिंग चंदेरी की गलियों में हुई है।

इस फिल्म का, नोरा फ़तेही पर फिल्माया गया एक गीत कमरिया कुछ दिनों पहले रिलीज़ हुआ था।

अब, एक दूसरा आइटम सांग आओ न कभी हवेली पर रिलीज़ हुआ है। यह गीत अभिनेत्री कृति सेनन पर फिल्माया गया है।

इस गीत को बादशाह, निखिता गाँधी और सचिन-जिगर ने गाया है। गीत के बोल खुद बादशाह और जिगर सरैया ने लिखे हैं। संगीत सचिन- जिगर का है।

इस फिल्म की कहानी के बारे में बताया गया है कि यह फिल्म चंदेरी कसबे की कहानी हैं, जहाँ के पुरुष यकायक गायब होने लगे हैं।

स्त्री, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी की पहली फिल्म है।

श्रद्धा कपूर की एक दूसरी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू १ सितम्बर को रिलीज़ हो रही है।

बत्ती गुल मीटर चालू, श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी की. हैदर के बाद एक साथ दूसरी फिल्म है।

एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में दो दो आइटम सांग्स देख कर ऐसा लगता है, जैसे फिल्म के निर्देशक बीच बीच में गीत रख कर, अपने दर्शकों को, फिल्म के भय से दूर रखना चाहते हैं।   

ऊपर देखिये आओ न कभी हवेली पर का वीडियो। 


क्या उत्कर्ष शर्मा मचा सकेगा ग़दर ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment