Thursday, 25 October 2018

Jassie Gill at the International Kullu Dussehra Festival



At the recently held International Kullu Dussehra Festival in Kullu (Himachal Pradesh), the open ground was swamped with people who could not stop grooving to the electrifying performance by popular singer-composer-actor Jassie Gill.

The crowd-puller Jassie with his charisma and spectacular voice mesmerized the onlookers, especially the female populace with his electrifying performance. 

The crowd danced to the tunes of chart-topping numbers of recent times including Nikle Currant, Guitar Sikhda and True Talk among others thumping their feet nonstop and kept asking their favorite singer for more.

Interestingly, Jassie who entered in Bollywood with debut film, Happy Phirr Bhag Jayegi and will be soon seen opposite Kangana Ranaut in Ashwiny Iyer’s Panga, performed in front of 30,000 crowds touted as the highest ever in the last three decades.






रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने सेलिब्रेट किया सिध्दार्थ जाधव का बर्थ डे




कॉमेडी सर्कसऔर नच बलिये-8जैसे रिएलिटी शो और रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की दो फिल्मों गोलमालऔर गोलमाल रिटर्न्स में अभिनय करने वाले अभिनेता सिध्दार्थ जाधव इस समय रोहित शेट्टी की रणवीर सिंह के साथ एक्शन फिल्म सिंबा में भी ख़ास भूमिका कर रहें हैं।

हाल ही में, इस फिल्म के सेट पर, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और फिल्म के तमाम दूसरे कलाकारों ने सिध्दार्थ जाधव का जन्मदिन बडे ही धूमधाम से मनाया। 

फिल्म के सेट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, सिध्दार्थ जाधव काफी मिलनसार और मस्तीखोर स्वभाव के हैं। इसी वजह से उनकी रणवीर सिंह के साथ अच्छी बॉन्डिंग हुई।

यही नही रोहित भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। इसीलिए, उनकी फिल्मों में सिध्दार्थ अक्सर दिखाई दे जाते हैं।

सिम्बा के सेट पर मौजूद स्पॉट दादा से लेकर निर्माता तक हर किसी के साथ सिध्दार्थ की दोस्ती हैं। इसीलिए तो उनका जन्मदिन खास तरीके से मनाया गया। पटाखों के साथ जन्मदिन का जश्न हुआ।


सिध्दार्थ जाधव कहते हैं, “रोहित सर, रणवीर सिंह और पूरे स्टारकास्ट का मैं आभारी हूँ कि सब ने इतने बेहतरीन तरीके से मेरा जन्मदिन मनाया ।

मैं 13 साल की उम्र से काम कर रहा हूँ। लेकिन मेरा कोई भी जन्मदिन इतना यादगार कभी न था। इस प्यार और सम्मान के लिए सबका शुक्रिया।”  

एपिक चैनल पर है जूनून-राइड ऑफ लाइफ टाइम - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

एपिक चैनल पर है जूनून-राइड ऑफ लाइफ टाइम


एपिक चैनल की पहचान एक ऐसे चैनल की बन चुकी है, जो भारतीय सन्दर्भ की कहानियों को अपने दर्शकों के लिए पेश करता है

एपिक चैनल के नए शो 'है जूनून: राइड ऑफ़ अ लाइफटाइम" में भी इसी प्रकार की कहानियाँ पेश की जायेंगी ।

इस बार इस टाइटल के अंतर्गत एक ६० वर्षीय व्यक्ति की कहानी है, जिसने ४ हजार किलोमीटर की यात्रा अपनी साइकिल से पूरी की है।

यह ६० वर्षीय व्यक्ति है, गगन खोसला, जो अपनी फिटनेस के प्रति काफी सतर्क और कठोर है।  

दिल्ली के व्यवसाई गगन ने कोई एक दशक पहले साइकिल को दैनिक जीवन में अपनाया ।

वह अपनी ६०वी वर्षगांठ को कुछ नए तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते थे । इसके लिए उन्होंने साइकिल से चार हजार किलोमीटर की यात्रा करने का लक्ष्य बनाया ।

उन्होंने  लेह से कन्याकुमारी तक देश की यात्रा करते ४००० किमी साइकल चलाई ।

खोसला स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति उत्साही व्यक्ति है।  उन्होंने २००६ से साइकिल चलाना शुरू किया था।

उनकी यह यात्रा चुनौतियों, आत्म-खोज और प्रेरणा से भरी हुई है। 

कई रोमांचक क्षणों और साहस से भरी इस यात्रा को २७ नवंबर, २०१८ को ३ बजे, ५ बजे, ७ बजे और ९ बजे एपिक चैनल पर 


 चार साल बाद हनी सिंह का सिंगल - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

चार साल बाद हनी सिंह का सिंगल


चार साल बाद, यो यो हनी सिंह की संगीत  की दुनिया में वापसी हो रही है।

चार साल पहले, वह बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो कर अपने घर की चार दीवारी तक सीमित हो गए थे।

उस समय, वह एक म्यूजिक रियलिटी शो को जज कर रहे थे।  बीमारी के कारण, उन्हें यह शो छोड़ना पड़ा।

चूंकि, वह इस शो को यकायक छोड़ गए थे तथा उनके बारे में किसी को कोई खबर नहीं थी, इसलिए तरह तरह की अफवाहे उड़ने लगी।

कहा गया कि वह अत्यधिक नशीली दवा लेने की आदत छुड़ाने रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती है।  इसमें सच्चाई थी। लेकिन, उतनी नहीं, जितनी फैलाई गई। वह घर में रह कर ही अपना ईलाज करवा रहे थे।  अब वह स्वस्थ और चुस्तदुरुस्त हैं।  वह गीत गा सकते हैं।  इसलिए अब वह वापसी कर रहे हैं।

उनकी वापसी एक सिंगल के साथ होगी। इस सिंगल के बारे में कुछ ख़ास जानकारी नहीं है। लेकिन, हनी सिंह ज़ल्द ही इस गाने के वीडियो में दिखाई देंगे।  उस समय, वह अपने प्रशंसकों से रू-ब-रू होंगे और अपनी कहानी भी बताएँगे। 


यो यो हनी सिंह के वापसी सिंगल को टी-सीरीज द्वारा जारी किया जाएगा।

इस कंपनी ने इस सिंगल के वीडियो की पहली झलक जारी की।  इस झलक में यो यो हनी सिंह अपनी साथी  नर्तकियों के साथ हैं। वह कुछ मोटे लग रहे हैं।  शायद बीमारी की वजह से उनका वजन बढ़ गया है।

मगर, हनी सिंह के प्रशंसकों में अपने पसंदीदा गायक की आवाज़ सुनने की उत्सुकता है।

क्या हनी सिंह चार साल पहले वाला क्रेज बरकरार रख पाएंगे ?


प्रकाश झा और अजय देवगन फिर साथ ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

प्रकाश झा और अजय देवगन फिर साथ !



करीब आधा दर्जन फिल्मों में व्यस्त होने के बावजूद, अभिनेता अजय देवगन निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म में काम करेंगे।

इस समय अजय देवगन, अपनी घरेलु फिल्म, ऐतिहासिक किरदार वाली तानाजी: द अनसंग वारियर के अलावा नीरज पांडेय की फिल्म की चाणक्य, बोनी कपूर की अनाम स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की रोमकॉम फिल्म, इंद्रकुमार की कॉमेडी फिल्म डबल धमाल और आकिव अली की कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे से अनुबंधित हैं।

इतनी व्यस्तता के बावजूद, अजय देवगन का प्रकाश झा की फिल्म को मंजूरी देना, इन दोनों के अच्छे और गहरे संबंधों की ओर इशारा करता है। वास्तविकता यही है भी।

प्रकाश झा और अजय देवगन का पहला साथ १९ साल पहले फिल्म दिल क्या करे से बना था। इस रोमांटिक फिल्म में काजोल और महिमा चौधरी उनकी नायिका थी।

इसके बाद, अजय देवगन ने प्रकाश झा की दो अपराध ड्रामा फ़िल्में गंगाजल और अपहरण की। यह दोनों ही फ़िल्में सफल हुई।

पांच साल बाद, प्रकाश झा ने अजय देवगन को पॉलिटिकल थ्रिलर राजनीति बनाई।  मल्टीस्टारर राजनीति को बड़ी सफलता मिली।

परन्तु, इन दोनों की पिछली फिल्म सत्याग्रह बुरी तरह से फ्लॉप हुई।

बाद में, प्रकाश झा ने, गंगाजल का फीमेल संस्करण जय गंगाजल प्रियंका चोपड़ा को लेकर बनाया।  लेकिन, यह फिल्म भी बुरी तरह से असफल हुई।

अब प्रकाश झा फिर से अजय देवगन के दरवाज़े पर हैं।  क्या अजय देवगन प्रकाश झा की फिल्म करेंगे? क्या इस फिल्म को भी गंगाजल की तरह सफलता मिलेगी ? दर्शकों को इंतज़ार रहेगा।  


जाह्नवी के साथ थ्रिलर जासूसी करेंगे वरुण धवन ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

जाह्नवी के साथ थ्रिलर जासूसी करेंगे वरुण धवन !


कुछ दिनों पहले, फिल्म निर्देशक शशांक खेतान ने, वरुण धवन के साथ अपनी तीसरी फिल्म रणभूमि को फिलहाल के लिए ठन्डे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन साथ ही, वरुण धवन के साथ  एक जासूसी थ्रिलर फिल्म का ऐलान भी किया था।

शशांक खेतान ने, वरुण धवन को, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में निर्देशित किया था। यह दोनों फ़िल्में बड़ी हिट साबित हुई थी।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद, शशांक खेतान ने श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी का फिल्म डेब्यू कराया। जाह्नवी के साथ, शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान का भी बॉलीवुड फिल्म डेब्यू हो रहा था। फिल्म धड़क से दो सफल डेब्यू कराने के बाद, करण जौहर ने, शशांक खेतान को पीरियड वॉर फिल्म रणभूमि के निर्देशन का भार सौंपा था।


अब, जबकि शशांक खेतान वरुण धवन को जासूसी थ्रिलर में निर्देशित कर रहे हैं तो उन्होंने वरुण की रोमांटिक जोड़ीदार बद्री की दुल्हनिया आलिया भट्ट को नहीं, बल्कि धड़क नायिका जाह्नवी कपूर को वरुण धवन की रोमांटिक जोड़ीदार बनाया।

इस प्रकार से, पहली बार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी कैमरा फेस करेगी।

इस फिल्म के लिए जाह्नवी पहली बार काफी खतरनाक एक्शन करती भी नज़र आएंगी।

फिलहाल, शशांक खेतान अपनी जासूसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।  जैसी ही स्क्रिप्ट पूरी होगी, स्टार कास्ट का ऐलान कर दिया जाएगा।

संभव है कि उस समय तक कुछ दूसरा बदलाव हो जाए !

रिकॉर्डिंग से हुआ फ़िल्म दहिसर चेक नाका का महूरत - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

रिकॉर्डिंग से हुआ फ़िल्म दहिसर चेक नाका का महूरत


ए भोले गुरूजी प्रोडक्‍शन (रूचित पटेल) के बैनर तले, एडी फिल्‍म्स, हरेश पटेल प्रजेंटेड हिंदी फिल्‍म दहिसार चेक नाकाका भव्‍य मुहूर्त मुंबई के गोरेगांव स्थित कृष्‍णा स्‍टूडियो में संपन्‍न हुआ।

इस मौके पर फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कई जानीमानी हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने फिल्‍म की सफलता के लिए कामना की और फिल्‍म के रायटर डायरेक्‍टर अनिल नरयानी को बधाई दी।

अनिल नरयानी लीक से हटकर फिल्‍म बनाने में माहिर हैं। उनके लिए भाषा की कोई सीमा नहीं है। कहानी और फिल्‍म की प्रभावकता उनके लिए महत्‍वपूर्ण होती है, यही वजह है कि उनकी फिल्‍मों का स्‍तर काफी ऊंचा होता है। फिल्‍म के प्रोड्यूसर हरेश पटेल हैं।


मुहूर्त के दौरान अनिल ने बताया कि फिल्‍म में कंगना शर्मा, रौशलन मुमतजा, रूसद राणा, सृजिता घोष, मुकूल देव, मरियम जाकरिया, अरूण बक्‍क्षी, अतुल भारत पार्चर, नवीन प्रभाकर, मिथिलेश तिवारी, सेजल मनदिवा मुख्‍य भूमिका में होंगे।

फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही शुरू की जायेगी। फिल्‍म में म्‍यूजिक काशी रिचर्ड का होगा और डीओपी  वीरल पटेल का होगा।

अनिल बताते हैं, "फिल्‍म की कहानी एक चेक नाके की है। इसलिए इसमें रोमांच का भरपूर डोज मिलेगा। हमारी कोशिश है कि फिल्‍म का निर्माण ऐसा हो कि दर्शक खुद को ठगा महसूस न करें। इसकी पटकथा काफी खूबसूरत है। फिल्‍म में दर्शकों को बहुत कुछ नयापन देखने को मिलेगा। फिलहाल तो अब हम जल्‍द ही इसी शूटिंग को जायेंगे।"

फिल्‍म अगले साल रिलीज होगी।



Shenaz Treasury to host a special WWE Sunday Dhamaal- क्लिक करें 

Shenaz Treasury to host a special WWE Sunday Dhamaal


Fans of WWE in India can look forward to a special episode of WWE Sunday Dhamaal which will feature a pivotal moment in the history of WWE, WWE Evolution, the first ever all-women’s special event. Actor and renowned travel blogger, Shenaz Treasury will host the show airing on October 28, 2018 on SONY TEN 1, SONY TEN 3 and SONY MAX channels. 

The first ever WWE Evolution will showcase some incredible matches like RAW Women's Championship with Ronda Rousey putting her RAW Women’s title on the line against Nikki Bella. Other thrilling fights include SmackDown Women's Championship between Charlotte Flair and reigning Champion Becky Lynch. The biggest names of the current women's revolution like Asuka, Carmella, Lana, Naomi, Torrie Wilson will feature in a multi-brand battle royal. WWE Hall of Famers Trish Stratus and Lita will be teaming up for the first time in over 10 years to take on Alexa Bliss and Mickie James. The special event will also feature the final of the 2018 Mae Young Classic tournament. 

WWE Sunday Dhamaal features the best action and family-friendly entertainment from WWE’s flagship programs RAW® and SmackDown. The show has hosted Bollywood celebrities like Amitabh Bachchan, Varun Dhawan, John Abraham and more in the past. WWE Sunday Dhamaal also engages with fans and gives them an opportunity to share their views in a segment called Fan of the Week. The weekly show includes trivia contests, which allow fans across India a chance to win official WWE merchandise.

Shenaz Treasury Comments:
“Women’s wrestling has been on the rise and WWE Evolution has been in the spotlight since its announcement. This is a historic moment for WWE as for the first time ever, a WWE special event will solely consist of all women's matches. I am really excited about hosting the WWE Sunday Dhamaal episode that will showcase exclusive features and interviews as we count down to WWE Evolution.” 


Watch WWE Sunday Dhamaal on Sunday October 28, 2018 at 12:00 PM only on SONY TEN 1 & SONY TEN 1 HD, 9:00 PM on SONY TEN 3 & SONY TEN 3 HD and 6:00 PM on SONY MAX & SONY MAX HD channels.

तेलुगु एक्शन फिल्म सव्यसाची का ट्रेलर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday, 24 October 2018

तेलुगु एक्शन फिल्म सव्यसाची का ट्रेलर


सव्यसाची का, नायक वैनिशिंग ट्विन सिंड्रोम का परिणाम है। 

उसी के अंदर उसका जुड़वा भाई भी है, जो उसके बांये हाथ को नियंत्रित करता है।

जब भी उसकी ज़िन्दगी को खतरा पैदा होता है, वह जुड़वा भाई उसकी कवच बन कर रक्षा करता है।

इस फिल्म में वैनिशिंग ट्विन सिंड्रोम नायक की भूमिका अभिनेता नागा चैतन्य ने की है।  उसके अंदर का जुड़वाँ भाई आर माधवन है।

फिल्म में, निधि अगरवाल, भूमिका चावला, राहुल देव, आदि की भूमिकाये भी अहम्  हैं।

इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेति ने किया है।

चंदू ने तेलुगु फिल्म कार्तिकेय से डेब्यू किया था।  वह अब तक, प्रेमम और किरक पार्टी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

उनकी फिल्म किरक पार्टी का हिंदी रीमेक कार्तिक आर्यन के साथ बनाया जा रहा है।

सव्यसाची २ नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

ऊपर देखिये फिल्म का ट्रेलर।



Teejay honest tweet for husband Karanvir! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Teejay sets an example with her honest tweet for husband Karanvir!


Bigg Boss season 12 is in for some more drama with 2 wild card entries recently, Megha Dhade & protege of Vikas Gupta, Rohit Suchanti.

The inmates, rather intimidated by the new-comers were quick to laugh at their expense & were seen discussing Rohit's sexual orientation with Sreesanth stretching it a bit too far.

Karanvir played a silent spectator which didn't go down well with Teejay. Usually families & friends of the contestants locked up inside the house rally around for the latter & also defend their actions. On the other hand, Teejay who's pretty active sharing her opinions openly on the micro blogging site & involved with the current season took to twitter to share her piece of mind on the contestants that also involved her husband Karanvir who took a dig at Rohit Suchanti's sexuality.

Her tweet read, 'Disappointed with the #BiggBoss housemates after yesterday's episode. How small-minded & nasty to make fun of someone's sexuality, whether it's through words, gestures, mimicry, or just standing at the sidelines laughing. And that, too, with no proof of someone being gay.'

Twitterati applauded Teejay saying they'd like to see her in BiggBoss next year! She didn't mince her words and mentioned how contestants needed to be more responsible. She wrote, 'Everyone in Bigg Boss is a known face now, - is this how role models behave? They should keep in mind that Rohit Suchanti also has a family who watches #BB12.'

She called out Jasleen, Sreesanth, Shivashish, Dipika, Surbhi, Karanvir and the other housemates who were laughing from the sidelines.

Karanvir's stint in the Bigg Boss house has been a smooth ride with no unnecessary arguments or fights. He's also acted as a peacemaker & on many occasions put his foot forward to face a punishment & avoid clashes. He's set an example of a family man with his calm & composed demeanor.

Teejay without taking sides, did speak on behalf of Karanvir from her experience, 'I know it was not intentional on KV's part. He is a very sincere, decent human being. He didn't mean to be hurtful. I'm still his number 1 fan but we have to help the people we love become better people.'


There you go! A fine example has been set! More power to you Teejay!


जिम कॉर्बेट पार्क में सनी लियॉन की सनसनी ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

जिम कॉर्बेट पार्क में सनी लियॉन की सनसनी !



Pihu’ trailer is out now - देखने के लिए क्लिक करें 

Pihu’ trailer is out now


Ronnie Screwvala and Siddharth Roy Kapur, under their banners RSVP and Roy Kapur Films respectively, are presenting the trailer of their upcoming film Pihu , directed by national award winning director Vinod Kapri. The film is slated to release on 16th November 2018.

Pihu, based on true events, is a film about 2 year old girl trapped in an apartment alone. It is an emotionally riveting thriller based on a true story which is sure to intrigue audiences. This is the first of its kind film to have only a 2 year old protagonist throughout the entire duration of the film.

Director Vinod Kapri said, “The film is very close to my heart. I am very happy to present the trailer to the audiences today.”

The dynamic producer duo of Ronnie Screwvala and Siddharth Roy Kapur, who in their UTV days had left behind a legacy of pathbreaking content-driven movies like The Lunchbox, Shahid and Khosla Ka Ghosla to name a few, are elated to be presenting the unique, impactful and critically acclaimed film Pihu.


Pihu has received accolades at various international film festivals. Pihu was selected as an official entry for prestigious international film festivals which include Vancouver, Palm springs, Iran, Morocco, and Germany. It also went on to win ‘Best Film’ at Morocco. It was also the opening film at India’s biggest film festival - International Film Festival of India, Goa (2017) where it received rave reviews.


इंडियन आइडल १० में अनु मलिक की जगह सलीम-सुलेमान - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

इंडियन आइडल १० में अनु मलिक की जगह सलीम-सुलेमान


संगीत उद्योग के बेहद प्रतिभाशाली और स्पंकी संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल १० के अगले एपिसोड से अनु मलिक की जगह ले ली है। 

इस सप्ताहांत विशेष एपिसोड की थीम विशाल ददलानी चैलेंज वास्तव में रॉकिंग होने जा रहा है। विशाल प्रत्येक ८ शीर्ष प्रतियोगियों के साथ अपने कुछ हिट नंबरों जैसे 'बिन तेरे, कुर्बान हुआ, इश्क सूफियाना' और अन्य पर डुइट गाने गाएंगे।

हरियाणा के प्रतियोगी सलमान अली हर हफ्ते अपने शानदार प्रदर्शन के साथ देश का दिल जीत रहे हैं। उन्होंने प्रशंसको का एक मजबूत आधार बना लिया है।

लगातार बढ़ती प्रशंसक सूची में संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान मर्चेंट भी जुड़ गए है।

सलमान अली ने 'दिलहारा' पर विशाल ददलानी के साथ शानदार प्रदर्शन किया और अपने शानदार प्रदर्शन के साथ जज और मेहमानों सलीम और सुलेमान सहित सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

सलीम और सुलेमान सेट पर सलमान अली को प्रदर्शन करते देखकर उत्साहित थे और पूरी तरह से आनंद ले रहे थे। वे उत्सुकता से शो में आने का इंतजार कर रहे थे और सलमान से भी उनके गीतों में से एक गाने का अनुरोध किया था।

सलीम मर्चेन्ट कहते हैं, “सलमान अली का प्रदर्शन बेहतरीन था। दरअसल, मैं और सुलेमान सलमान अली के प्रदर्शन को देखने के लिए लंबे समय से इंडियन आइडल १० के सेट पर आना चाहते थे। मैं नियमित रूप से शो देखता हूं और सलमान अली के कुछ प्रदर्शनों ने मेरे दिल को छुआ है और हम दोनों यहां आकर और उन्हें लाइव परफॉर्मेंस देते देखकर खुश हैं। सलमान के लिए मेरे दिल से आशीर्वाद आता है और मुझे यकीन है कि वह इस दुनिया में अपने संगीत और गायन के साथ और अधिक खुशी फैलाएंगे।


सलीम-सुलेमान को देखिए, इस रविवार 8 बजे इंडियन आइडल 10 पर, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!


राजा रसोई का अंदाज हो  गया अब और अधिक अनोखा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

राजा रसोई का अंदाज हो गया अब और अधिक अनोखा


राजा रसोई और अंदाज अनोखा ने दर्शकों और खाने के शौकीन लोगो से प्रशंसा प्राप्त की। दोनों के प्रशंसकों, राजा रसोई फ्रेंचाइजी और सेलिब्रिटी शेफ मेजबान रणवीर ब्रार को नए प्रारूप में पसंद किया गया।

यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सफल श्रृंखला का सीज़न 2 एपीक चैनल पर नए एपिसोड लाने के लिए तैयार है।

फ्रेंचाइजी ने भारतीय खाद्य कहानियों की शैली में एक जगह बनाई। सीज़न 2 में, रणवीर शो में भारतीय व्यंजनों के साथ अपना प्रयोग जारी रखते हैं, जिसे वह अपने 'खाद्य प्रयोगशाला' कहते हैं। 

इस बार 'प्रयोगों की रसोई' एक सुंदर स्थल अलीबाग में स्थापित की गई है जो महाराष्ट्र का देहाती तटीय शहर है, जहां शेफ को अपने भरोसेमंद सहयोगी मनु भाई (मानवेंद्र त्रिपाठी) द्वारा सहयोग किया जाता है। 

१४ एपिसोड की श्रृंखला दिलचस्प विषयों के ओर मेन्यू के साथ बनाई गई है जैसे 'साहित्य का भोजन', जहां रणवीर मिर्जा गालिब और रवींद्रनाथ टैगोर के पसंदीदा भोजन को बनाते है, और उनके जीवन से कुछ रोचक कहानियां बताते हैं। अन्य विषयों में 'रेलवे और डाक बँगला, 'कश्मीरियत'; 'तिब्बती भोजन', शामिल हैं।

शेफ और मेजबान रणवीर ब्रार कहते है,  "जितना अधिक आप भारतीय भोजन को जानना चाहते हैं, उतना ही आपको पता चलेगा कि कि खोजने के लिए बहुत कुछ बचा है। इस शो के माध्यम से मैंने भारतीय खाना पकाने के तरीको में गहराई से प्रवेश किया है और राजा रासोई की रसोई में लौट आया हूँ। व्यंजनों को फिर से खोजना और भूल गए तत्वों को पुनर्जीवित करना एक रोमांचकारी अनुभव था। हमारे पास भोजन की हमारी संस्कृति में अधिक अंतर्दृष्टि है और सीजन 2 उससे कहीं अधिक कवर करेगा।"


देखिये राजा रासोई और अनोखा अंदाज, २६ अक्टूबर से हर शुक्रवार को रात १०:०० बजे केवल एपीक चैनल पर।



मामी 2018 की शॉर्ट फिल्म सेक्शन की जूरी में यामी गौतम - पढ़ने के लिए क्लिक करें