Wednesday 21 December 2016

भारतीय वेब सीरीज की धूम

भारतीय वेब सीरीज की धूम
दिल्ली यूनिवर्सिटी से २००९ में बिज़नस इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन कर रहे प्रतीक अरोड़ा ने जब केवल इन्टरनेट दर्शकों के लिए वेब सीरीज कंपनी बहादुर का निर्माण किया था, तब उन्हें एहसास नहीं रहा होगा कि वह भारत में मनोरंजन के नए द्वार खोल रहे हैं।  कंपनी बहादुर के १८ एपिसोड बनाने में प्रतीक को दो साल लग गए थे।  यह सीरीज दिल्ली की एक कंप्यूटर बनाने वाली लगभग निष्क्रिय कंपनी कोटेक, उसके अधिकारियों और कर्मचारियों पर केंद्रित व्यंग्यिका थी।  इस सीरीज ने  सास बहू सीरियलो से ऊबे दर्शकों के लिए मनोरंजन के नए रास्ते खोले ही, नए विषय भी खोल दिए।  वेब सीरीज माध्यमों की अनुपलब्धता का परिणाम भी कही जा सकती हैं।  ख़ास तौर पर द अदर लव स्टोरी की डायरेक्टर की मज़बूरी थी कि वह वेब सीरीज बनायें।  उन्होंने दो लड़कियों के रिलेशन पर कहानी लिख रखी थी। इंतज़ार था इसे सेलुलाइड पर उतारने का।  चूंकि शो का विषय सेंसिटिव था, इसलिए रूपा ने इन्टरनेट को अपना माध्यम चुना, जिसमे ज़्यादा पहरे नहीं थे।  अब जबकि पहली वेब सीरीज को लांच हुए ६ साल पूरे हो चुके हैं, यह माध्यम बॉलीवुड को आकर्षित करने लगा है।
यशराज फिल्म्स से लेकर वायकॉम १८ तक 
हिंदुस्तान में वेब सीरीज उफान पर है।  अब तक इंडिविजुअल निर्माताओं द्वारा पाली पोसी जा रही वेब सीरीज पर बॉलीवुड के तमाम स्टूडियोज की निगाहें हैं।  यशराज फिल्म्स की सह संस्था वाय फिल्म्स २०१५ से वेब सीरीज के निर्माण में जुटी हुई है।  इस स्टूडियो द्वारा पहली वेब सीरीज मेन्स वर्ल्ड २९ सितम्बर २०१५ को रिलीज़ की थी।  यह चार एपिसोड तक चली।  इसके बाद, इसी साल वाय फिल्म्स ने कॉमेडी सीरीज बैंग बाजा बारात ( ५ एपिसोड), लव शॉट्स (६ एपिसोड), लेडीज रूम (६ एपिसोड) और सेक्स चैट विथ पप्पू एंड पापा (५ एपिसोड) का निर्माण किया।  वेब सीरीज के इस खेल का एक दूसरा खिलाड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स है।  इस संस्था ने डिजिटल कंटेंट के लिए ऑल्ट डिजिटल मीडिया की स्थापना की है। इसे देसी नेटफ्लिक्स बताया जा रहा है। इस के तहत १९ से ३० साल की आयु वर्ग के लिए  हर प्रकार की शैली में हिंदी-इंग्लिश सीरीज का निर्माण किया जायेगा।  इसके तहत एकता कपूर की प्रिय जोड़ी रामकपूर और साक्षी तंवर को लेकर कहते है अपोजिट अट्रैक्ट वेब सीरीज का निर्माण किया जायेगा। इन दोनों ने अपने एपिसोड की शूटिंग शुरू भी कर दी है। इसी सीरीज की एक एक कहानी में दीपानिता शर्मा और निमृत कौर को भी लिया गया है । एकता कपूर का इरादा देवदास को अलग रूप में पेश करने का भी है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट भी एक वेब सीरीज पावर प्ले बना रही है। लेकिन इनसे भी पहले सोनी म्यूजिक और मैडबॉय एंटरटेनमेंट हैप्पी टू बी सिंगल टाइटल वाली वेब सीरीज जारी कर चुकी थी।  यह दक्षिण भारत की पहली वेब सीरीज थी।  वायकॉम १८ अपनी सह संस्था वूट के साथ वेब सीरीज बनाने में जुटे हुए हैं।  
बॉलीवुड सितारों की वेब सीरीज

वेब सीरीज की सफलता ने बॉलीवुड और टीवी के सफल-असफल सितारों को आकर्षित किया है। वयकॉम १८ के डिजिटल प्लेटफार्म वूट की सीरीज इट्स नॉट दैट सिंपल स्वरा भास्कर, करणवीर मेहरा  और अक्षय ओबेरॉय काम कर रहे हैं। वेब सीरीज  ट्रिप में लिसा की ट्यूटर बनी श्वेता  डिज्नी की वेब सीरीज द ट्रिप में सपना पब्बी, लिसा हेडन श्वेता त्रिपाठी और मालिक दुआ मुख्य किरदार कर रही हैं।   पावर प्ले में विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्ढा, आदि बॉलीवुड सितारे काम कर रहे हैं। सिटी लाइट्स और लव गेम्स की नायिका पत्रलेखा एक वर्चुअल वेब सीरीज चियर्स में काम कर रही हैं।एकता कपूर की अनटाइटल्ड वेब सीरीज में दीपानिता शर्मा एक बोल्ड और इंडिपेंडेंट लड़की के अवतार में होंगी। इसमे समीर सोनी भी नज़र आएंगे। 
सितारों से भरी वेब सीरीज 'पावर प्ले' 
फिल्म  पत्रकार और बंगिस्तान के डायरेक्टर करण अंशुमान की १२ कड़ियों वाली सीरीज ;पावर प्ले के एक एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय इंडियन प्रीमियर लीग के दागी प्रशासक ललित मोदी का किरदार करेंगे।  इसी सीरीज में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा किंग्स एलेवेन पंजाब की मालकिन और फिल्म अभिनेत्री प्रीटी जिंटा का किरदार करेंगी। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर बिशन सिंह बेदी के अभिनेता बेटे अंगद बेदी इस सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी के अवतार में होंगे।   
कुछ ख़ास वेब सीरीज 

सेक्स चैट विथ पप्पू एंड पापा- यह यशराज फिल्म्स की सह-संस्था वाय फिल्म्स द्वारा बनाई गई दुनिया की पहली सेक्स कॉमेडी वेब सीरीज है।  इस सीरीज में छह साल के बच्चे के सेक्स को लेकर उठाये गए प्रश्नों के सहारे हास्य का उम्दा संसार बना है ।   पिता शुरू में उसके सवालों की उपेक्षा करता है।  फिर महसूस करता है कि यह ठीक नहीं।  बच्चे के सवालों के ठीक ठाक जवाब तो दिए ही जाने चाहिए।  
गर्ल इन द सिटी- देहरादून की मीरा का सपना स्टाइलिस्ट बनना है।  एक फैशन हाउस में इंटर्न की हैसियत से तथा सपनों के शहर में रहते हुए, उसे किन दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। इस शो में फिल्म उड़ान के रजत बरमेचा केंद्रीय भूमिका में हैं।  
परमानेंट रूममेट्स- तीन साल तक अलग अलग रहने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे जोड़े को किन परिस्थितियों का सामना करना  पड़ता है, इसका चित्रण हास्य और इमोशन के मिश्रण के ज़रिये बखूबी बताया गया है।  
पिचर्स- यह वेब सीरीज सामयिक सामग्री वाली है।  पिचर्स चार युवाओं की है, जो अपना स्टार्ट अप लांच करने के लिए अपनी अपनी नौकरी छोड़ देते हैं।  इस सीरीज के लेखन  और अभिनय को सराहना मिली है।  
आई डोंट वॉच टीवी- यह सीरीज अपने आप में अनोखी है।  भारतीय टेलीविज़न सोप ओपेरा पर इस सीरीज में टीवी सिरियलों में काम कर रहे कलाकारों के माध्यम से बताया गया है कि  सीरियल के  एक्टर भी उतना ही ऊबे हुए हैं, जितने दर्शक।  
अलीशा - इस वेब सीरीज में फैशन के साथ रहस्य जुड़ा हुआ है।  क्राइम थ्रिलर अलीशा में फैशन परस्त अलीशा चार साल लॉस एंजिल्स में रहने के बाद  मुम्बई वापस आती है।  इसके बाद खुलनी शुरू होती है, उसकी ज़िन्दगी की अनजानी ज़िन्दगी की परतें।  
नॉट फिट- मायानगरी मुम्बई में कुछ बड़ा करने के लिए ऑडिशन के लिए आये युवा के संघर्ष की हास्य व्यंग्य से भरपूर यह सीरीज ऊबने नहीं देती।   
लव बाइट्स- एक जोड़ा कुछ समय डेटिंग करने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगता है।  इस सम्बन्ध के दौरान उनकी दैनिक ज़िन्दगी के प्यार और तकरार का ज़िक्र है इस शो में। 
बेटर लाइफ फाउंडेशन- डाक्यूमेंट्री टीम के सदस्य एक एनजीओ बेटर लाइफ फाउंडेशन पर  काम कर रहे  है।  इन एनजीओ के पांच लोग दूसरों की ज़िन्दगी बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं, लेकिन बेदिल से। इसे देखते समय ब्रितानी टीवी सीरीज पार्क्स एंड रिक्रिएशन याद आ सकती है।
आल अबाउट सेक्शन ३७७ - एक युवक हीरो बनाने के लिए मुम्बई आ जाता है।  वह उस समय हैरान रह जाता है कि उसका फोटोग्राफर भाई समलैंगिक है।  हास्य और व्यंग्य के क्षणों से भरपूर यह सीरीज सेक्शन ३७७ की पड़ताल भी करती है।  
थ्री साउथ इंडियन बॉयज इन स्पेस- क्या होता है, जब कोई दक्षिण भारतीय अंतरिक्ष में पहुँच जाए।  केंनी सेबेस्टियन की यह वेब सीरीज हँसी-मज़ाक के  लिहाज़ से कारगर थी।  
बेक्ड- विश्वजोय मुख़र्जी की २०१५ की ६ एपिसोड वाली सीरीज बेक्ड एक ही फ्लैट में रहने वाले यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों के मिड नाईट फ़ूड डिलीवरी सर्विस की शुरुआत करने।  इस प्रयास में लगातार मुसीबतों में फंसते रहने की कहानी है।  


विदेशी पुरस्कारों में भारत की लेस्बियन फिल्म
भारत वेब सीरीज का चेहरा बड़ी तेज़ी से बदल रहा है। भारत में बनी वेब सीरीज विदेशों में भी चर्चित हो रही हैं और सराही जा रही हैं।  फिल्म मेकर रूपा राव की पहली वेब सीरीज द अदर लव स्टोरी लेस्बियन थीम पर आधारित शो है।  नब्बे के दशक के बेंगलुरु पर रूपा राव की वेब सीरीज द अदर लव स्टोरी  दो लड़कियों के प्यार की कहानी यानि लेस्बियन स्टोरी है।  इस शो के लिए रूपा राव को न्यू यॉर्क वेब फेस्टिवल में श्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है।

राजेंद्र कांडपाल 

हॉरर फिल्मों की इनसिडियस फ्रैंचाइज़ी

लैम्बर्ट दंपति का बेटा बुरी आत्मा के चंगुल में फंस जाता है।  अपने बेटे को उस आत्मा से छुड़ाने के जतन में लैम्बर्ट दंपति को रीढ़ कंपा देने वाली भयावनी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।  इसमे उनकी मदद करते हैं प्रेत विशेषज्ञ एलिस, स्पेक्स और टकर।  यह ०१ अप्रैल २०११ को रिलीज़ निर्देशक जेम्स वान की फिल्म इनसिडियस कीकहानी थी ।  केवल डेढ़ मिलियन डॉलर की लागत से पैट्रिक विल्सन, रोज बायर्न, लीन
शे और टय सिम्पकिन्स अभिनीत इस फिल्म ने दुनिया को दहलाते हुए ९७ मिलियन डॉलर से ज़्यादा का बिज़नस किया।  दो साल बाद इस फिल्म का सीक्वल इनसिडियस २ रिलीज़ हुआ।  इस सीक्वल फिल्म का निर्देशन भी जेम्स वान ने किया था।  मुख्य भूमिका में यही कलाकार थे।  अब इस सीक्वल फिल्म में उन्हें प्रेतात्मा से छुटकारा पाने की जद्दोजहद करनी है।  इनसिडियस २ के निर्माण में ५ मिलियन डॉलर खर्च हुए थे।  लेकिन फिल्म ने १६१.९ मिलियन डॉलर का बिज़नस किया।  इनसिडियस
सीरीज की फिल्मों को चैप्टर कहा गया यानि इनसिडियस चैप्टर २ और इनसिडियस चैप्टर ३।  इनसिडियस चैप्टर ३ इस सीरीज की फिल्मों की सीक्वल फिल्म नहीं बल्कि प्रीकुएल फिल्म थी।  यूनिवर्सल पिक्चर्स का इरादा इनसिडियस सीरीज की फिल्मों के दो प्रीकुएल बनाने का था।  पहला प्रीकुएल यानि इनसिडियस चैप्टर ३ का निर्देशन जेम्स वान नहीं, बल्कि लेह व्हनेल कर रहे थे।  व्हनेल ने सॉ सीरीज और इनसिडियस सीरीज की सभी फिल्मों का लेखन किया है ।  इनसिडियस चैप्टर ३  उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी।  १० मिलियन डॉलर में बने चैप्टर ३ ने बॉक्स ऑफिस पर ११३ मिलियन डॉलर जुटाए।  चूंकि यह फिल्म पहली फिल्म की प्रीकुएल फिल्म थी, इसलिए फिल्म की कहानी में कुछ साल पहले के किरदार जुड़ गए।  ब्रेनर दंपति का किरदार डर्मोट मरलोनी और स्टेफनी सकॉट कर रहे थे।  यहाँ प्रेत विशेषज्ञ ऐलिस और स्पेक्स मौजूद थे।  दूसरी प्रीकुएल फिल्म इनसिडियस चैप्टर ४ में भी ब्रेनर दंपति हैं और उनकी मदद ऐलिस और
स्पेक्स कर रहे हैं।  २० अक्टूबर २०१७ को रिलीज़ होने जा रही चैप्टर ४ का निर्देशन एडम रोबिटेल ने किया है।  एडम फिल्म एक्टर हैं।  उन्होंने द टेकिंग ऑफ़ डेबोरा लोगान का निर्देशन किया था।  इस फिल्म में प्रेत विशेषज्ञ एलिस की किशोरावस्था का भेद खुलेगा।  फिल्म में ऑब्रे का नया किरदार जुड़ा है।  जिसे टेस्सा फेरर कर रही हैं।  इस फिल्म के फर्स्ट लुक में लिन शे और टेस्सा फेरर एक रहस्यमयी जगह द फरदर नो में नज़र आ रहे हैं। फिलहाल कहानी का खुलासा होना बाकी है।   यहाँ दिलचस्प तथ्य यह है कि इनसिडियस चैप्टर ४ को अक्टूबर में कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।  २० अक्टूबर को निर्देशक डीन डेवलिन की एक्शन फिल्म जॉस्टर्म, फॉक्स की ड्रामा फिल्म द माउंटेन बिटवीन अस और फॅमिली कॉमेडी फिल्म वॉर विथ ग्रैंडपा रिलीज़ हो रही हैं।  यह फिल्म १३ अक्टूबर को रिलीज़ हो रही एक्शन फिल्म द कम्यूटर, हॉरर फ्राइडे द थर्टीन्थ और थ्रिलर द स्नोमैन  तथा २० अक्टूबर को रिलीज़ हो रही २०१७ क्लोवरफील्ड मूवी और सॉ फ्रैंचाइज़ी की अनटाइटल फिल्म के बीच सैंडविच बनने जा रही है। इनसिडियस सीरीज की पहली तीन फ़िल्में अभी तक ३५७.७ मिलियन डॉलर का बिज़नस कर चुकी हैं, जबकि इनके निर्माण में १६.५ मिलियन डॉलर ही खर्च हुए थे ।  यह तो भविष्य बताएगा कि इनसिडियस चैप्टर ४ इसमे कितने मिलियन डॉलर का इज़ाफ़ा कर पायेगी ! 

Monday 19 December 2016

"अरचेर्ज मिसेज इंडिया २०१७" का शानदार झलक (in pics)









"अरचेर्ज मिसेज इंडिया २०१७" का शानदार झलक

दिनांक १८ दिसम्बर २०१६, स्थान लोखंडवाला, सवेरे के वक़्त एक एन जी ओ 'बी हैप्पी' के शालिनी ठाकरे द्वारा स्वास्थ और स्फूर्ति के लिए एक आयोजन हुआ, जिसमे लोगो को जुम्बा, एरोबिक्स, स्केट्स, मनोरंजक कार्यक्रम, क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, फुटबॉल, गीत  संगीत व कई तरह के आयोजन संपन्न हुआ, और उसमे चार चाँद लगाया "अरचेर्ज मिसेज इंडिया २०१७" की एक झलक ने, इस झलक से ये प्रतीत होता है की किस तरह एक लड़की जवान होकर विवाह कर घर सँभालने के बावजूद अपना अस्तित्व कायम रख सकती है।
"अरचेर्ज मिसेज इंडिया २०१७" के चेयरमैन है 'ए आर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के आशीष राय, संस्थापक है 'विस्केरा इवेंट्स' के तुषार धालीवाल व अध्यक्ष हैं मशहूर फैशन डिज़ाइनर, मिसेज़ नॉर्थ सेंट्रल एशिया और मिसेज़ यूनिवर्स जेनेरेस ब्रांड २००९ की विजेता अर्चना तोमर और इनके साथ हैं सलाहकार के रूप में रश्मि सचदेव हैं। इनके संग इन्हें सुरजीत दड़ियाला और एड एजेंसी 'इम्फिंग ग्राफिक्स' के मेहुल मिस्त्री एवं 'रुवा' मिनिरल वाटर का साथ हासिल है।
यहाँ अर्चना तोमर के साथ पुणे व नासिक से चुनी गयीं कुछ मॉडल्स जैसे मोनिका शेख (मिसेज़ महाराष्ट्र पीजेंट, स्टाइल आइकॉन २०१६), डा राधिका वाघ (एक डॉक्टर और मिसेज़ महाराष्ट्र २०१६ की विजेता), श्रुति पटोले, पूजा कोहली व सोनाली पवार जैसे लोगो ने रैंप वाक कर इसकी झलक दिखलाई।  मुम्बई में अभी चयन चल रहा है।
मशहूर फैशन डिज़ाइनर अर्चना तोमर जो की मिसेज नार्थ सेंट्रल एशिया और मिसेज यूनिवर्स जेनेरस २००९ की विजेता रह चुकी हैं एवं 'विस्केरा इवेंट्स' (Viscera events) के तुषार धारीवाल व आशीष राय के साथ एक नया इतिहास बनाने जा रहे हैं। अर्चना तोमर, जो  बच्चों की माँ हैं व तोमर ग्रुप की एम् डी हैं, साथ ही 'कलावती विद्या पीठ' की और 'प्रयास कला मंच' की सलाहकार हैं, लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, इन्होंने जो महिलाएं शादी होने के बाद अपने स्वप्नों को दबा देती हैं, उन्हें  जाग्रत कर एक दिशा देने का प्रयास कर रही हैं "अरचेर्ज मिसेज इंडिया २०१७" के द्वारा, इस के प्रस्तुतकर्ता 'ए आर इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के आशीष राय हैं, इन्होंने इस सोशल प्लेटफार्म की रचना की इन महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए।

Saturday 17 December 2016

आई, टोन्या में फिगर स्केटिंग करेंगी मार्गोट रॉबी

रोमांटिक ड्रामा और रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों से लेकर एक्शन- फंतासी फिल्मों की नायिका ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री  मार्गोट रॉबी अब परदे पर एक ओलिंपियन टोन्या मैसेन हार्डिंग का किरदार करेंगी।  टोन्या अमेरिका की फिगर स्केटर थी।  उन्होंने दो बार यू एस फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती थी।  वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह दूसरे स्थान पर रहीं।  इस चैंपियनशिप में ट्रिपल एक्सेल जम्प पूरी करने वाली वह दूसरी महिला और पहली अमेरिकन थी।  उनका करियर  १९९४ में उस समय ख़त्म हो गया, जब यू एस फिगर स्केटिंग एसोसिएशन ने साथी स्केटर नैंसी केरिगन पर हमला कर घायल करने का आरोप सही पाए जाने पर ताउम्र बैन लगा दिया था।  मार्गोट रॉबी फिल्म आई, टोन्या में इसी किरदार को कर रही हैं।  टोन्या के पति जेफ गिलूली को  इस हमले में साझीदार होने के कारण  दो साल की सज़ा हुई थी।  गिलूली का किरदार अभिनेता सेबेस्टियन स्टेन कर रहे हैं।  आई, टोन्या का निर्देशन क्रेग गिलेस्पी करेंगे।  फिल्म की पटकथा स्टीवन रोजर्स ने लिखी है।  

हिंदुस्तानी सितारों वाला 'लायन' ऑस्कर के द्वार


निर्देशक गार्थ डेविस के लिए यह बड़ी बात है कि उनकी पहली फिल्म लायन ऑस्कर के द्वार पर खडी है।  टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल २०१६ में  पहली बार दिखाया गया।  सभी ने इसकी  सराहना की।  फिल्म फेस्टिवल के पीपल्स चॉइस अवार्ड में फर्स्ट रनर अप भी रही।  ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटश सहयोग से बनी यह फिल्म ऑस्कर की कई श्रेणियों में दावेदारी कर सकने वाली फिल्म बताई जा रही है।  सारू ब्रियरली के सच्ची घटना पर उपन्यास अ लॉन्ग वे होम पर आधारित इस फिल्म में हॉलीवुड से देव पटेल, निकोल किडमैन, सनी पवार और रूनी मारा हैं तो हिंदुस्तानी कलाकारों में प्रियंका बोस, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, तनिष्ठा चटर्जी और दीप्ति नवल ख़ास भूमिकाओं में हैं।  यह फिल्म ५ साल के लडके की ज़िन्दगी पर वास्तविक कहानी है।  एक दुर्घटना में वह लड़का कलकत्ता की गलियों में अपने घर का रास्ता भूल जाता है।  उसे अपनाता है एक ऑस्ट्रेलियाई जोड़ा।  अब वह कलकत्ता से दूर ऑस्ट्रेलिया में तस्मानिया में हैं।  लेकिन, सारू अपनी भूमि कलकत्ता को भूल नहीं सका है।  वह गूगल अर्थ के सहारे अपना घर ढूंढता है।  इस फिल्म का एक गीत नेवर गिव अप सिया ने गाया है।  अमेरिका में लिमिटेड थिएटर में रिलीज़ हो चुकी लायन हिंदुस्तान में पिक्चर वर्ल्ड द्वारा २४ फरवरी को रिलीज़ की जाएगी।  

राजकुमारी अश्मिता के किरदार में दिशा पाटनी


चीन और भारत सहयोग से बनी फिल्म कुंग फू योग एक पुरातत्व विज्ञानी प्रोफेसर जैक की है, जो मगध शासक के ख़ज़ाने की खोज में तिब्बत जाता है।  जैकी चैन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में दिशा पाटनी ने भारतीय प्रोफेसर अश्मिता/राजकुमारी अश्मिता का किरदार कर रही हैं।  स्टेनली टोंग के निर्देशन में कुंग फू योगा दिशा पाटनी की पहली हॉलीवुड फिल्म है।  इस फिल्म से पहले, दिशा पाटनी भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी की मंगेतर प्रियंका झा का किरदार कर लाइमलाइट में आई।









Thursday 15 December 2016

हम्मा हम्मा के २२ साल बाद हम्मा हम्मा

निर्देशक मणि रत्नम की तमिल भाषा में बनाई गई, मगर हिंदी में डब फिल्म बॉम्बे (१९९५) तत्कालीन बॉम्बे में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद भड़के दंगे की पृष्ठभूमि पर थी।  इसी दौर में एक हिन्दू लड़का शेखर (अरविन्द स्वामी) अपने पड़ोस की मुस्लमान लड़की शाईला बानू से प्रेम विवाह कर बॉम्बे आ जाता है।  लड़की सहमी हुई है।  लड़का रोमांटिक हो रहा है।  ऐसे समय में हवेली के नीचे हो रहे जश्न में एक नर्तकी हम्मा हम्मा गीत की धुन पर नाच रही है।  इस गीत को संगीकार ए आर रहमान ने संगीतबद्ध किया था।  गायक रेमो फ़र्नान्डिस थे।  इस गीत पर सेक्सी अदाओं के साथ थिरक रही थी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे।  लेकिन, देखने लायक थी सुहागरात मनाने जा रही शाइला, जो गीत की मस्ती में मस्त होती जा रही थी।  शेखर उसकी अदाओं की उत्तेजना में बहे जा रहे थे।  देखिये इस गीत का वीडियो - 
अब २२ साल बाद हम्मा हम्मा गीत फिर दर्शकों के सामने है।  रहमान की धुन को बादशाह और तनिष्क ने रीमिक्स किया है।  एक अकेले कमरे में विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर हम्मा हम्मा की रीमिक्स पर मनीष कोइराला वाली मस्ती पेश करने की कोशिश कर रही है।  नायिका होने के बावजूद श्रद्धा १९९५ की फिल्म की आइटम गर्ल सोनाली बेंद्रे की तरह अपनी नाभि दर्शन करते हुए कामुक लगने की कोशिश कर रही हैं।  देखिये इस गीत को फिल्म ओके जानू से- 

VINAY PATHAK ANOUNCED THE SIFFCY AWARDS’ 2016 ‘CHIDIYA’ WON THE BEST FILM

The ongoing second edition of the week-long Smile International Film Festival for Children and Youth (SIFFCY) by Smile Foundation held at Sirifort Auditorium announced the winners across categories in the capital in the presence of the ace actor, Vinay Pathak. ‘Chidiya’ by Mehran Amrohi walked away with the Best Film award whereas Mr. Eduard Bordukov won the Best Director award for his movie, ‘The Pitch’.
Best Story award was won by ‘At Eye Level’ by Joachim Dollhoph and Leonie Souchaud was awarded as the Best Actor for her movie ‘Fanny’s Journey’. ‘King’s Day’ by Steven Wouterlood received the Best Short Film award. Award in the special category of films on the special message was won by the movie ‘Mr. Frog’ by Anna Van Der Heide. Movie ‘Famous in Ahmedabad’ by Hardik Mehta received a Special Mention award.
The jury included Ms. Sannette Naeye, Netherlands, Mr. Ashok Rane, India and Ms. Fusun Eriksen, Denman. A special award, Best Students Film (Next Gen) selected by the students was won by ‘Fish Hook’ by Jeswin Jose.
The festival received a footfall of over 15,000 and more than 2000 film entries this year from around 50 countries across the globe. 22 films that have been judicially selected by the jury cover categories across feature, non-feature and critically acclaimed Indian films.
On the occasion of the award ceremony, Jitendra Mishra, Festival Director, SIFFCY said, ‘We have received a huge footfall of 15,000 and with the participation of International and National juries and eminent personalities; SIFFCY has been a huge success this year.’
‘There are very few such film festivals for Children and youth. It is important that we promote good and inspiring cinema and we need more such film festivals like this in the country’, said by Vinay Pathak, well-known theatre and film actor.
Adding on, Mr. Santanu Mishra, Chairman, SIFFCY said, ‘We are really thankful to our promoters and supporters for their continuous and generous support. We have greater plans to come back with a bigger and better edition 3 of SIFFCY next year.’

The festival was associated with Emars Events as their production partner and Book My Show as the support partner where BMS facilitated the screenings and workshops for the underprivileged children during SIFFCY.

Wednesday 14 December 2016

जटिल संबंधों की ट्वेंटिएथ सेंचुरी वीमेन

हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर माइक मिल्स को एकाधिक संबंधों में उलझे जटिल स्त्री-पुरुष चरित्रों को रूपहले परदे पर उकेरने में महारत हासिल है। अपनी पहली फीचर फिल्म में थम्बसकर में माइक ने एक अंगूठा चूसने के आदी जस्टिन कॉब, एक टीवी एक्टर के प्रति आसक्त उसकी माँ और इस बात को जानने वाले पिता और हिप्पी चरित्र के ज़रिये दिलचस्प कॉमेडी ड्रामा रचा था। इस फिल्म के बाद माइक ने ओलिवर के माध्यम से उसके विधुर मगर समलैंगिक पिता, उसके सामाजिक संबंधों और पिता की मौत के बाद ओलिवर का पिता के नक़्शे कदम पर चलने की कोशिश, लेकिन फिर के खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री के मिलने पर उसके साथ रोमांस की शुरुआत करने की कहानी बिगिनर्स को सेलुलाइड पर उतारा।  इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली। २००५ में थम्बसकर और २०१० में बिगिनर्स के बाद माइक मिल्स ट्वेंटीथ सेंचुरी की औरतों पर फिल्म ट्वेंटीथ सेंचुरी वीमेन लेकर आ रहे हैं।  सत्तर के उत्तरार्ध के दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया की तीन औरतें अपने प्रेम और स्वतंत्रता को पाने की कोशिश में हैं।  मिल्स की यह फिल्म उन स्त्रियों के बारे में हैं, जिन्होंने माइक, उनकी माँ, बहन की देखभाल की, स्कूल की उस लड़की के बारे में है जिसे माइक प्रेम करते थे। इस फिल्म में हॉलीवुड की तीन पीढ़ियों की अभिनेत्रियां एन्नेटे बेनिंग, ऐले फैनिंग और ग्रेटा गेरविग फिल्म के मुख्य किरदार कर रही हैं।

इरफ़ान खान का मज़ाक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस की खतरे में जान

कभी कभी खुद का बचाव करने के लिये किया गया मज़ाक भी भारी पड़ जाता है।  कम से कम इरफ़ान खान को लेकर कुछ ऐसा ही हुआ।  वह अपनी नई फिल्म हिंदी मीडियम का प्रमोशन करने के लिए पाकिस्तान गए हुए थे।  निर्देशक साकेत चौधरी की यह फिल्म दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में रह रहे पति-पत्नी की हास्य से भरपूर रोमांटिक फिल्म है, जो हाई सोसाइटी में घुलना-मिलना चाहता है।  इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा क़मर,  इरफ़ान खान की बीवी का किरदार कर रही हैं।  सभी जानते हैं कि उड़ी हमले के बाद पाकी एक्टर्स को लेकर भारतीयों में गुस्सा है।  इसलिए, यह सोचा जाने लगा था कि क्या सबा क़मर फिल्म में काम कर रही हैं।  इसी को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने सवाल  दागा था।  इस सवाल के जवाब में उन्हें गलत तरीके से न पेश किया जाये यह सोच कर इरफ़ान खान ने हिंदी मीडियम के करैक्टर को जरिया बनाते हुए मज़ाक किया कि सबा ने हिंदुस्तानी से शादी कर ली है, इसलिए वह अब भारतीय हैं।  मीडिया ने तो इसका सही मतलब निकाला।  लेकिन, पाकिस्तान में कुछ ग्रुप्स ने इसे गलत तरीके से लिया कि सबा क़मर ने एक हिंदुस्तानी से शादी कर ली है।  इरफ़ान के इस मज़ाक का अनर्थ यह हुआ कि सबा क़मर को जान से मार डालने की धमकी तक मिलने लगी।  ज़ाहिर है कि इरफ़ान खान अपने मज़ाक का यह हश्र देख कर खुश तो नहीं ही होंगे !

Tuesday 13 December 2016

इरफ़ान खान का मज़ाक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस की खतरे में जान

कभी कभी खुद का बचाव करने के लिये किया गया मज़ाक भी भारी पड़ जाता है।  कम से कम इरफ़ान खान को लेकर कुछ ऐसा ही हुआ।  वह अपनी नई फिल्म हिंदी मीडियम का प्रमोशन करने के लिए पाकिस्तान गए हुए थे।  निर्देशक साकेत चौधरी की यह फिल्म दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में रह रहे पति-पत्नी की हास्य से भरपूर रोमांटिक फिल्म है, जो हाई सोसाइटी में घुलना-मिलना चाहता है।  इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा क़मर,  इरफ़ान खान की बीवी का किरदार कर रही हैं।  सभी जानते हैं कि उड़ी हमले के बाद पाकी एक्टर्स को लेकर भारतीयों में गुस्सा है।  इसलिए, यह सोचा जाने लगा था कि क्या सबा क़मर फिल्म में काम कर रही हैं।  इसी को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने सवाल  दागा था।  इस सवाल के जवाब में उन्हें गलत तरीके से न पेश किया जाये यह सोच कर इरफ़ान खान ने हिंदी मीडियम के करैक्टर को जरिया बनाते हुए मज़ाक किया कि सबा ने हिंदुस्तानी से शादी कर ली है, इसलिए वह अब भारतीय हैं।  मीडिया ने तो इसका सही मतलब निकाला।  लेकिन, पाकिस्तान में कुछ ग्रुप्स ने इसे गलत तरीके से लिया कि सबा क़मर ने एक हिंदुस्तानी से शादी कर ली है।  इरफ़ान के इस मज़ाक का अनर्थ यह हुआ कि सबा क़मर को जान से मार डालने की धमकी तक मिलने लगी।  ज़ाहिर है कि इरफ़ान खान अपने मज़ाक का यह हश्र देख कर खुश तो नहीं ही होंगे !

Monday 12 December 2016

क्या शेरोन स्टोन जितनी हॉट है बारबरा पल्विन !

१९९२ में रिलीज़ हॉलीवुड फिल्म बेसिक इंस्टिंक्ट में अभिनेत्री और फिल्म की नायिका शेरोन स्टोन ने विख्यात/कुख्यात लेग क्रॉस सीन किया था. फिल्म में शेरोन के लेखिका कैथरीन त्रमेल्ल का किरदार किया था, जिस पर डिटेक्टिव निक कर्रन को शक है कि वह अपराध में लिप्त है. जब कैथरीन से पूछताछ की जाने लगती है, उस समय वह सफ़ेद शॉर्ट्स में है. शेरोन एक सिगरेट सुलगा कर अपनी कुर्सी पर अपने टाँगे क्रॉस करते हुए बैठ जाती हैं. निर्देशक पॉल वेर्होएवेन ने पूछ ताछ कर रहे अधिकारियों को पसीना पोंछते दिखाया था. लेकिन यकीन जानिये इस दृश्य को देख रहे सिनेमाहॉल के अँधेरे में बैठे दर्शक तक पसीना पोंछ रहे थे. इस फिल्म के बाद शेरोन स्टोन सेक्स बम तो बनी ही, फिल्म ४९ मिलियन के बजट की तुलना में ३५२.९ मिलियन डॉलर कमा लिए. अब कोई २५ साल बाद बेसिक इंस्टिंक्ट में शेरोन स्टोन का किया हुआ कुख्यात लेग क्रॉस सीन हंगरी की सुपर मॉडल बारबरा पाल्विन ने मैक्सिम मगज़ीन के कवर के लिए फोटो शूट करते समय किया. क्या बारबरा का यह पोज़ शेरोन जितना ही हॉट है ? एक ऐसा ही सीन बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने फिल्म इंतकाम द परफेक्ट गेम में किया था. लेकिन फिल्म बुरी तरह से पिटी थी.

संजय लीला भंसाली और अरिजीत सिंह ​​तीसरी बार आये साथ

लाल इश्क ​​(राम लीला से)​ ​​और ​आयत (बाजीराव मस्तानी से)​ के बाद फिर एक बार ​संजय लीला भंसाली पद्मावती में एक विशेष गाने के लिए अरिजीत सिंह के साथ आये है। ​अरिजीत सिंह ने पद्मावती मुख्य आकर्षण गीतों में से एक कंपोजिशन हालही में रेकॉर्ड की है। सूत्रों का कहना है अरिजीत कोलकता में दुर्गापूजा के लिए गए हुए थे , फिल्ममेकर्स से अरिजीत के अच्छे सम्बन्ध है इसके चलते फिल्म निर्माता चाहते थे की अरिजीत एक स्पेशल सॉन्ग फिल्म में हो इसलिए फिल्म के निर्माता ने अरिजीत का कोलकता से आने का इन्तेजार किया। ​यह पहली बार है की जब संजय लीला भंसाली ​एक एंटी हीरो फिल्म बना रहे है।  यह फिल्म हिंदुस्तान के सबसे बड़े ऐसे सुल्तान की कहानी है  जो की तेज और महत्वाकांक्षी तुर्क, अलाउद्दीन खिलजी की है तथा पौराणिक मेवाड़ की  रानी पद्मावती, उसकी सुंदरता, बुद्धि और साहस की कहानी है जब इनदोनो के टकराव की कहानी है। ​फिल्म पद्मावती में अभिनेता शाहीद कपूर ,राजा रतन सिंह बने जो की दीपिका यानी रानी पद्मावती के पति की भूमिका में है , यह पहली बार होगा की शाहीद कपूर एक शुर योद्धा एक राजा के रूप में नजर आएंगे।  

क्या भारत में रिलीज़ हो पायेगी 'ग्रे' से ज्यादा 'डार्कर' फिफ्टी शेड्स ?

यह ट्रेलर है हॉलीवुड इरोटिक ड्रामा फिल्म फिफ्टी शेड्स डार्कर का . इस फिल्म २०१५ के वैलेंटाइन्स डे के दिन लोस अन्जेल्स में प्रीमियर हुआ था. इस फिल्म में कामुक दृश्यों की भरमार थी. फिल्म एक फ्रीलान्स पत्रकार और एक २७ साल के अरबपति क्रिस्चियन ग्रे के कामुक प्रेम संबंधों की दास्ताँ थी. इस फिल्म में कितने कामुक दृश्य रहे होंगे कि दुनिया के कई देशों में इस फिल्म को बैन कर दिया गया. जहां रिलीज़ हुई, वहां इसके सीस पर काफी कैंची चली. यहाँ तक कि इन्टरनेट पर भी कटी हुई फिल्म ही अपलोड हुई थी. फिल्म में डकोटा जॉनसन और जमिन डोर्नन की मुख्य भूमिका थी. पूरी दुनिया में यह फिल्म जहाँ रिलीज़ हुई, इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. ४० मिलियन डॉलर के बजट से बनी फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे ने बॉक्स ऑफिस पर ५७१ मिलियन डॉलर का धमाकेदार बिज़नस किया था. स्वाभाविक रूप से फिल्म का सीक्वल बनाया जाता. फिल्म ने अब फिफ्टी शेड्स सीरीज का नाम ले लिया है. इस फिल्म के एक नहीं दो सीक्वल फिफ्टी शेड्स डार्कर और फिफ्टी शेड्स फ्री बनाए जा रहे हैं. पहली सीक्वल फिल्म १० फरवरी २०१७ को रिलीज़ होगी. इस फिल्म में मुख्य भूमिका करने वाले डकोटा जॉनसन और जमिन डोर्नन को दस गुना ज्यादा फीस देकर साइन किया गया है. यहाँ बताते चलें कि फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे के लेखक ई एल जेम्स सोचते थे कि फिल्म अधिक कामुक नहीं बन पाई है. वह फिल्म को ज्यादा कामुक बनाने के लिए निर्देशक सैम टेलर-जॉनसन पर दबाव डाल रहे थे. लेकिन सैम इसके लिए राजी नहीं हुए. इसलिए सीक्वल फिल्म से सैम को हटा दिया गया है और उनकी जगह जेम्स फोले फिल्म फिफ्टी शेड्स डार्कर का निर्देशन कर रहे हैं. जेम्स फोले ने १९८४ में रेकलेस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था. वही दूसरे सीक्वल फिफ्टी शेड्स फ्रीड का भी निर्देशन करेंगे. हालाँकि यह दोनों फ़िल्में पूरी दुनिया में १० फरवरी २०१७ और ९ फरवरी २०१८ को रिलीज़ होंगी. लेकिन इस ट्रेलर के कामुक दृश्यों को देख कर नहीं लगता कि दोनों ही फ़िल्में सेंसर के चंगुल से बच पाएंगी.









शर्म करो शाहरुख़ खान....अब दम क्यों नहीं घुट रहा ....!

माय नेम इज खान की निर्माता निर्देशक करण जौहर और अभिनेता शाहरुख़ खान की जोड़ी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना की कदमबोशी में क्यों जुटी हुई है? ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ से पहले करण जौहर ठाकरेज से मिल कर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ कभी काम न करने की कसम खा चुके थे. आज शाहरुख़ खान ने भी तौबा कर ली. उन्होंने राज ठाकरे से वादा किया कि वह भविष्य में कभी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे. बताते चलें कि अगले साल २५ जनवरी को शाहरुख़ खान की पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ फिल्म रईस रिलीज़ हो रही है. इस मुलाकात के बाद यह तय हो गया है कि माहिरा खान भारत में रईस का प्रमोशन नहीं कर पायेगी.
बड़ा अजीब लगा यह सुन कर कि नरेन्द्र मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद इस खान का दम दूसरे सपत्नीक खान के साथ भारत में घुट रहा था. आज राज ठाकरे के सामने रेंगने से पहले और बाद में इस '...बट आई एम् नॉट टेररिस्ट खान का दम नहीं घुट रहा! शर्म करों खान अभिनेताओं.

शाहरूख खान ने दिया विक्रम फडणीस की फिल्म हृदयांतर के लिए मुहूर्त क्लैप

फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस अपनी पहली मराठी फिल्म हृदयांतर के निर्माण और निर्देशन के लिए तैयार हैं। विक्रम फडनीस प्रोडक्शन और यंग बेरी एन्टरटेन्मेट (प्रताप सरनाईक और उनके बेटे पुर्वेश सरनाईक) के द्वारा बनाई जा रहीं फिल्म हृदयांतर एक भावनात्मक कहानी हैं। इस फिल्म में सुबोध भावे और मुक्ता बर्वे मुख्य भुमिका में नजर आनेवाले हैं। मुंबई के ओलिव रेस्टॉरंट में आयोजित इस फिल्म के मुहूर्त समारोह में विक्रम के अच्छे दोस्त और शुभचिंतक शाहरूख खान ने क्लैप शॉट दिया। अभिनेता अर्जुन कपूर ने नारियल तोड कर फिल्म का शुभारंभ किया।हृदयान्तर की पूरी टीम को शुभकामनाएँ देने शाहरूख खान के अलावा, निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान, विपुल शाह, संजय गुप्ता, सोहेल खान, आथिया शेट्टी, संजय कपूर, रितेश सिधवानी, संजय कपूर, बाबा सिद्दिकी, कियारा अडवानी, मलाइका अरोडा और उनकी बहन अमृता अरोडा, नील नितिन मुकेश, श्वेता बच्चन नंदा, अनु दिवान जैसे कई सेलिब्रिटी मौजुद थे। सुपरस्टार शाहरूख खान ने कहा, पहली फिल्म बहुत महत्त्वपूर्ण होती हैं। वह अपने पहले बच्चे की तरह होती हैं। मैं लंबे समय से विक्रम को जानता हुँ। और मुझे पता हैं, वह अपने परियोजनाओं के निर्माण में काफी मेहनत करते हैं। मुझे आशा हैं, विक्रम हिंदी फिल्म भी बनायेंगें। हृदयांतर के पूरी टिम को मेरी शुभकामनाएँ। इन्शाअल्लाह बहुत खूबसूरत फिल्म बनाइयें।" निर्माता निर्देशक विक्रम फडनीस ने कहा, मराठी सिनेमा अब एक अच्छे दौर से गुजर रहा हैं। मुझे लगता है किअब इस वक्त हर तरह के और शैली के सिनेमा के लिए जगह बन गयीं है। मैं एक महाराष्ट्रीयन हूँ। मैं मराठी अच्छे से बोलता भी हूँ। और मैं जिस तरह की कहानी लेकर यह फिल्म बना रहा हूँ, उसके लिए सुबोध भावे और मुक्ता बर्वे जैसे बेहतरीन कलाकार मुझे मिलें हैं। जब कि, मुझे अच्छे अभिनेता मिलें हैं, मुझे लगता हैं, यह सहीं वक्त हैं, की मैं मराठी फिल्म बनाऊँ।  ऐसा नहीं हैं, की मुझे हिंदी में फिल्में नही बनानी। लेकिन जिस तरह की संवेदनशीलता की यह कहानी और पात्र हैं। मैंने सोचा कि, यह फिल्म मराठी में ही बनाना सहीं होंगा।“ निर्माता प्रताप सरनाईक ने कहा, मुझे खुशी हैं, की मैं अपनें दोस्त विक्रम के पहले फिल्म से जुड गया हूँ। यह कहानी बडे परदे पर आने की मुझे खुशी हैं। आज मराठी फिल्म इंडस्ट्री में हम १०० करोड से भी ज्यादा मराठी फिल्में कमातें हुए देख रहें हैं। ऐसे में मुझे यकिन हैं, हृदयांतर एक नया रिकार्ड बनायेंगीं।“ निर्माता पूर्वेश सरनाईक ने कहा, "हम हमेशा बेहतरीन सिनेमा बनाना चाहतें हैं। और फिल्म हृदयांतरमराठी सिनेमा को एक नये स्तर पर लेकर जायेंगी। यह कहानी परिवार और रिश्तों के बारे में हैं। और हमारे दिल के करीब हैं।" निर्देशक जोडी अब्बास-मस्तान ने कहा, हृदयांतर विक्रम की पहली फिल्म हैं। हमें यकिन हैं, विक्रम काफी सफलता हासिल करेंगें। हमारी तरफ से उन्हें बधाई। और उनके पूरे टिम को सफलता की शुभकामनाएँ।“ अर्जुन कपूर ने कहा, मैं विक्रम को काफी अरसे से जानता हूँ। उनका सपना अब सच्चाई में उतर रहा हैं। मराठी सिनेमा का अब विस्तार हो रहा हैं। मुझे पूरा यकिन हैं, विक्रम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करेंगीं।“ विक्रम फडनीस प्रोडक्शन और यंग बेरी एन्टरटेन्मेट (प्रताप सरनाईक और उनके बेटे पुर्वेश सरनाईक) के निर्माण में और विक्रम फडनीस के निर्देशन में बन रहीं,फिल्म हृदयांतर की शुटिंग ११ दिसंबर २०१६ से शुरू हो चुकी हैं।