Thursday 26 April 2018

परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण का टीज़र

स्मार्ट फ़ोन में हिना खान का डीग्लैम अवतार !

टेलीविज़न एक्टर हिना खान का, टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा के तौर पर जलवा हुआ करता था।

हिना ने, अक्षरा की भूमिका आठ साल से ज़्यादा समय तक की।

इस शो के लिए उन्हें दादा साहब फालके एक्सीलेंस अवार्ड में बेस्ट एंटरटेनर का अवार्ड भी मिला। 

लेकिन, एक दिन, उन्होंने यकायक शो छोड़ने का ऐलान कर दिया।

एक साल बाद, वह कलर्स पर फियर  फैक्टर खतरों के खिलाड़ी ८ और बिग बॉस ११ में भी दिखाई पड़ी।  इन दोनों की वह रनर अप रहीं।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमेशा ग्लैमरस नज़र आने वाली हिना खान अब डीग्लैम अवतार में नज़र आने वाली है।

उनका यह डीग्लैम अवतार उनके प्रशंसकों को एक लघु फिल्म स्मार्ट फ़ोन में देखने को मिलेगा।  

इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और कुणाल रॉय कपूर की सह भूमिका है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शार्ट फिल्म स्मार्ट फ़ोन का चित्र पोस्ट करते हुए हिना खान ने साफ किया कि उन्होंने अपनी स्टीरियोटाइप इमेज को आठ साल बाद तोड़ कर कुछ नया करने की कोशिश की।  लेकिन, उनका पहला प्यार एक्टिंग ही है।

वह कहती हैं, "यह तेज़ तकनीकी बदलाव का दौर है। हमारे चारों ओर तेज़ बदलाव हो रहा है। हमें अनहोनी होने की आशंका हमेशा करनी चाहिए।" 

इसका मतलब है कि स्मार्ट फ़ोन में हिना खान कुछ अनहोना पेश करने जा रही है।  

अवेंजर्स का जलवा - क्लिक करें 

अवेंजर्स का जलवा : पिट गई हमारी पल्टन, आदित्यम, इश्क़ तेरा और दास देव

हॉलीवुड की फिल्मों में, अवेंजर्स का जलवा टॉप पर है।

२७ अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही रजनीकांत की फिल्म काला के ७ जून को खिसक जाने के बादहिंदी  फिल्मों की चुनौती नहीं रह  गई थी।

दर्शकों को उम्मीद देसी देवदास के राजनीतिक संस्करण से थी।

देवदास करैक्टर पर बनी ज़्यादातर फ़िल्में हिट हुई हैं।  यहाँ तक कि कश्यप का एलएसडी में डूबा रहने वाला देव डी हिट हुआ था।

लेकिनअवेंजर्स इंफिनिटी वॉर के २२ सुपरहीरोज के तूफ़ान में दास देव पिद्दी भी साबित नहीं हो पा रहा है।

दास देव को शहरों में स्क्रीन की किल्लत हो रही है। कुछ शहरों में तो मल्टीप्लेक्स थिएटरों में भी दास देव  को इक्का दुक्का स्क्रीन भी नहीं मिल पा रहे हैं।

ऐसे में, आदित्यम, हमारी पल्टन और इश्क़ तेरा की हालत पतली है।  इन फिल्मों का कोई नाम लेवा नहीं। इन फिल्मों को, पूरे भारत में १०० स्क्रीन तक मिल जाएँ तो बहुत होगा।

अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर के टिकट्स के दामों में भारी वृद्धि कर दी गई है।  थ्री डी संस्करण के टिकट ७०० तक महंगे हो चुके हैं।  ऐसा लगता है कि जैसे सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज़ हो रही है।

खबर है कि अवेंजर्स ढाई हजार प्रिंट तक में रिलीज़ की जाएगी।

ज़्यादातर शहरों में अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर के अलावा कोई दूसरी फिल्म रिलीज़ नहीं हो  पाएगी।

"भारत के फिल्मो के कारोबार  के जानकार अनुमान लगा रहे है कि अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर पहले दिन २०+ का कारोबार कर सकेगी।  यह संख्या बॉलीवुड के किसी  बड़े स्टार की फिल्म को लेकर आंकी जाती है।  एक हफ्ते पहले तक रेवेंजर्स इंफिनिटी  वॉर के  १५ करोड़ का कारोबार करने का अनुमान लगाया जा रहा था।  लेकिन, हर दिन के साथ अवेंजर्स के सुपरहीरोज का जैसा क्रेज बन रहा हैउसे देख कर यह आंकड़ा भी पार होता नज़र आ रहा है।"

इस फिल्म की बुकिंग, जिन शहरों में रविवार को शुरू हो गई थी, वहां फिल्म के सुबह ८ बजे और १० बजे के शो फुल हो चुके है।

सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के कारण हॉलीवुड की फिल्म को अतिरिक्त हॉलिडे का फायदा भी मिलेगा 

इस लिहाज़ से कहा जा सकता है कि अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर के २२ सुपरहीरो २५  करोड़ के आसपास का कारोबार कर जाएँ।  

भारत में अवेंजर्स : इंफिनिटी वॉर इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु, आदि भारतीय भाषाओं में भी रिलीज़ की जा रही है।

फिल्म को नॉर्मल २डी के अलावा ३ डी और आईमैक्स प्रभाव में भी रिलीज़ किया जा रहा है।

इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों की तकनीकी मरम्मत भी की जा रही है। 

"क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफेन मैफिली की पटकथा पर रूसो बंधुओ अन्थोनी और जोए द्वारा निर्देशित अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हैम्सवर्थ, मार्क रूफलों, क्रिस इवांस, स्कारलेट जोहांसन, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, डॉन  चीडल, टॉम हॉलैंड, चाडविक बोसमैन, पॉल बेटनी, एलिज़ाबेथ ओल्सन, अन्थोनी मैकि, सेबेस्टियन स्टेन, दानाई गुरिरा, लेटिटिआ राइटडेव बॉटिस्टा, जोए सल्डाना, जॉश ब्रोलिन और क्रिस प्राट जैसे हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर एक साथ नज़र आएंगे। "


अब यह तो २७ अप्रैल के बाद ही पता लगेगा कि अवेंजर्स की टीम गार्डियंस ऑफ़ गैलेक्सी के सुपरहीरोज़ के साथ मिल कर थानोस से ब्रह्माण्ड को कैसे बचा पाती है। 


१०२ नॉट आउट : अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर का भाई से बाप बेटे बनने का सफ़र ! - क्लिक करें 

१०२ नॉट आउट : अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर का भाई से बाप बेटे बनने का सफ़र !

फिल्मों की संख्या के लिहाज़ से, १०२- नॉट आउट तक, ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कुल ९ फ़िल्में की हैं। उमेश शुक्ल की फिल्म १०२ नॉट आउट इस जोड़ी की नवी फिल्म है।  

अमिताभ बच्चन ने, १९६९ में ख्वाजा अहमद अब्बास निर्देशित फिल्म सात हिन्दुस्तानी से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। उन्हें शोहरत मिली, प्रकाश मेहरा की फिल्म ज़ंजीर से।

ऋषि कपूर ने, १९७० में, अपने पिता राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में, राजकपूर के किशोर अवतार राजू को किया था। उन्हे, १९७३ में, राजकपूर ने अपनी फिल्म बॉबी में, डिंपल कपाडिया की नायिका बना कर पेश किया।

अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर ने पहली फिल्म कभी कभी की।

इस समय तक, अमिताभ बच्चन बतौर एंग्री यंगमैन और ऋषि कपूर चॉकलेटी हीरो मशहूर हो चुके थे।

"कभी कभी की कहानी और इन दोनों एक्टरों का फिल्म में रिलेशन दिलचस्प था। अमिताभ बच्चन कॉलेज के दिनों में राखी से प्रेम करते थे। राखी की शादी शशि कपूर से हो जाती है। अमिताभ बच्चन की शादी वहीदा रहमान से हो जाती है। अमिताभ बच्चन और राखी की बेटी नीतू सिंह थी और ऋषि कपूर, अपने रियल चाचा शशि कपूर के वहीदा रहमान से बेटे। रियल लाइफ रोमांस कर रही ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी, इस फिल्म में भी रोमांस कर रही थी। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।"

इसके बाद, दो फिल्मों अमर अकबर अन्थोनी और नसीब में यह दोनों भाई भाई बने थे।

कुली में यह दोनों चचेरे भाई बने थे।

अजूबा में यह दोनों दोस्त थे।

लेकिन, अब १७ साल बाद, अमिताभ बच्चन- ऋषि कपूर की जोड़ी, पहली बार बाप-बेटा की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

बिछुड़े भाई-भाई से दोस्त और अब बाप-बेटा !

क्या यह जोड़ी इस नए अवतार में भी हिट होगी ?  

टीवी से फिल्मों तक माधुरी दीक्षित की धक् धक्  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

टीवी से फिल्मों तक माधुरी दीक्षित की धक् धक्

२०१४ में, गुलाब गैंग और डेढ़ इश्क़िया की लगातार असफलता के बाद माधुरी दीक्षित ने खुद को कैमरा के सामने से हटा लिया था ।

इस दौरान, उन्होंने सिर्फ एक रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस' को जज किया था।  माधुरी दीक्षित के लिए यह नया अनुभव था।

जहाँ तक नई फ़िल्में साइन करने का सवाल था, माधुरी दीक्षित इंतज़ार कर रही थी।  उन्हें इंतज़ार था, बड़े प्रोजेक्ट और बढ़िया स्क्रिप्ट का।

जैसे ही उन्हें, इंद्रकुमार और अभिषेक वर्मन की फिल्मों के प्रस्ताव मिले, उन्होंने इन्हे स्वीकार कर लिया। 

अभिषेक  वर्मन की फिल्म कलंक का निर्माण करण जोहर और साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।  इंद्रकुमार की धमाल फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म टोटल धमाल का निर्माण अजय देवगन फिल्म्स, मारुती इंटरनेशनल, फॉक्स स्टार स्टूडियोज, पेन इंडिया लिमिटेड और मंगल मूर्ति  फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

"कलंक की जिस भूमिका को माधुरी दीक्षित कर रही है, उसे श्रीदेवी करने वाली थी।  इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त को भी शामिल किया गया है।"

इंद्रकुमार की टोटल धमाल में माधुरी दीक्षित के अलावा अजय देवगन, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी आदि को भी लिया गया है।

"माधुरी दीक्षित, संजय दत्त के साथ २१ साल बाद और अनिल कपूर के साथ १७ साल बाद स्क्रीन शेयर कर रही है।"

माधुरी दीक्षित को टेलीविज़न पर भी देखा जाएगा।

वह एक डांस रियलिटी शो  डांस दीवाने को जज करेंगी। यह शो कलर्स से प्रसारित होगा।

डांस दीवाने टेलीविज़न पर माधुरी दीक्षित का तीसरा शो होगा, जिसे वह जज करेंगी।  इससे पहले वह, झलक दिखला जा और सो यू थिंक यू कैन डांस मे जज की भूमिका में नज़र आई थी। 


अब डॉक्टर देवदास बनेंगे शाहिद कपूर- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अब डॉक्टर देवदास बनेंगे शाहिद कपूर

तेलुगु अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा 
तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर आधुनिक डॉक्टर देवदास की भूमिका करेंगे।

पहले खबर यह थी कि अर्जुन रेड्डी के रीमेक के लिए अर्जुन कपूर को लिया गया है।

अर्जुन रेड्डी, एक काबिल सर्जन की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका के विवाह के बाद, खुद को शराब में डुबो लेता है।

लेकिन, यह आधुनिक देवदास, १०० साल पहले के शरतचंद्र के देवदास की तरह खुद को मार नहीं देता, बल्कि शराब के नशे और हादसे उबर करखुद को फिर साबित करता है।

अर्जुन रेड्डी में, डॉक्टर अर्जुन रेड्डी देशमुख की भूमिका एक्टर विजय साई देवरकोंडा, जिन्हे तेलुगु फिल्मों में अपने स्टेज के नाम विजय देवरकोंडा से पहचाना जाता है, ने की थी।

उनकी प्रेमिका की भूमिका में शालिनी पांडेय थी।

"संदीप वंगा निर्देशित अर्जुन रेड्डी के निर्माण में पांच करोड़ से कुछ ज़्यादा खर्च हुए थे। लेकिन, पिछले साथ अगस्त मे रिलीज़ अर्जुन रेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर दस गुना कारोबार किया था।"

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया जाना लाजिमी था।

अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक के अधिकार मुराद खेतानी और आश्विन वरदे ने खरीद लिए थे।

खास बात यह है कि तेलुगु फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए ओरिजिनल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा को ही लिया गया है। 


अभी इस फिल्म के दूसरे किरदारों के लिए एक्टरों को फाइनल किया जाना है। 



इसी साल, पद्मावत जैसी बड़ी हिट फिल्म में रावल रतन सिंह की भूमिका से सराहे जा चुके शाहिद कपूर, इस समय श्रद्धा कपूर और यामी गौतम के साथ श्रीनाथ सिंह की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के आखिरी शिड्यूल को पूरा करने में व्यस्त है।  उन्हें राजा कृष्णा मेनन (एयरलिफ्ट और शेफ) की फिल्म में भी लिया गया है।  


कटरीना कैफ का ताबड़तोड़ 'कल्याण कैंपेन' - क्लिक करें