Thursday 28 June 2018

फिल्म धड़क का नया गाना ‘झिंगाट’ रिलीज

ज़ी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म धड़क का नया गाना झिंगाटरिलीज कर दिया गया है।

यह फिल्म साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक फिल्म है।

सैराट में झिंगात गीत काफी लोकप्रिय हुआ था।  इसलिए, इस गीत को हिंदी रीमेक में रखा जाना स्वाभाविक था।

धड़क में, इस गाने के बोल हिंदी में रखे गए हैं, हालांकि, ट्यून वही है जो मराठी फिल्म सैराट’ के झिंगाट गीत में थी।  

धड़ाक में, सैराट के इस गाने को हू-ब-हू शूट किया गया है।

इस गाने में ईशान और जाह्नवी खुलकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को भी अजय-अतुल ने ही गाया है, जिसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 

मूल गीत के बारे में बताते हुए म्यूजिक कंपोजर अजय कहते है, "हमें पता था कि इस गाने के  रिदम और टैम्पो के कारण यह गाना महाराष्ट्र में ज़रूर हिट होगा। गाने के बोल बहुत  ही  सिंपल  थे। हमें कभी भी नहीं लगा था कि यह गाना पूरी दुनिया में इतना मशहूर हो जायेगा। न्यूयोर्क  के  क्लब्स में, सिंगापुर के क्रूज़ शिप पर भी यह गाना प्ले किया गया। इस गाने को लेकर लोगो  की  प्रतिक्रिया अविश्वसनीय  थी।" 

इस बारे में, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य का कहना था, "इस गाने के बोल लिखना मेरे लिए आसान नहीं था, क्योंकि मराठी झिंगाट आज भी लोगो के दिलो में घर बनाये हुए है। इस झिंगाट शब्द को हटाना सही नहीं होता, इसलिए मैंने सारे बोल हिंदी में लिखे। पर झिंगाट शब्द को रिप्लेस नहीं किया। मुझे उम्मीद है कि लोग इस गाने को भी उतना ही प्यार देंगे।"

इस गीत को लेकर अजय ने इस बात का खुलासा किया कि मराठी गाने की शुरुआती कोरस इंग्लिश में था। पर हिंदी गाने का यही शुरुआती कोरस राजस्थानी भाषा में है।

कम्पोज़र अतूल को पूरा भरोसा है कि अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने के साथ पूरा- पूरा न्याय किया है।  वह कहते हैं, "हमें गाने का हिंदी वर्जन बहुत ही पसंद आया है। हमने  थिएटर में लोगो को मराठी झिंगाट पर डांस करते हुए देखा था। हमे विश्वास है कि हिंदी में यह गाना भी उसी तरह लोगो पसंद आएगा।"


इस गाने को कोरिओग्राफ किया है फराह खान ने और फिल्म को डायरेक्ट किया है शशांक खेतान ने। 

क्या संजू बनाएगी रणबीर कपूर को २०० करोड़ क्लब का हीरो ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या संजू बनाएगी रणबीर कपूर को २०० करोड़ क्लब का हीरो ?

यह तो तय हो गया है कि सलमान खान की फिल्म रेस ३, २०० करोड़ क्लब तक भी नहीं पहुँच पाएगी।  हालाँकि, रेस ३ अपने निर्माताओं के लिए मोटे फायदे की रेस साबित होती है। तमाम राइट्स बेच कर इस फिल्म के निर्माताओं ने कई गुना फायदा बटोर लिया है। सलमान खान की स्टार पावर की वजह से यह फिल्म पहले तीन दिनों में ही, १०० करोड़ क्लब तक भी पहुच गई।  लेकिनइसकी कहानी अगर बढ़िया होती तो....!
रणबीर के स्टारडम की परीक्षा 
अब किन्तु-परन्तु का मौक़ा नहीं। चालू हफ्ता काफी ख़ास है।  सलमान खान के स्टारडम के बाद, रणबीर कपूर के स्टारडम का इम्तिहान होगा।  इस वीकेंड पर, २९ जून को रणबीर कपूर की संजय दत्त की भूमिका वाली फिल्म संजू रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य किरदार कर रहे हैं। फिल्म की, छोटी-बड़ी भूमिकाओं में कई दूसरे एक्टर भी हैं।  लेकिन, तमाम फोकस रणबीर कपूर के किरदार पर ही है। जहाँ तक बॉक्स ऑफिस का सवाल है, संजय दत्त की फ़िल्में अब चलती नहीं।  तो क्या उनके किरदार पर बनी फिल्म चलेगी ?

रील में रियल लाइफ 
बात, संजय दत्त की रील लाइफ की नहीं है। यों समझिये संजू एक कहानी है। एक एक्टर की, जो नशेड़ी था, जो जेल गया, जो टॉप पर भी पहुंचा। इस कहानी में कई रंग हो सकते हैं। बेशक यह सारे रंग संजय दत्त की कहानी में है। लेकिन, संजू को तो एक फिल्म की कहानी की तरह देखना होगा।संजू में, संजय दत्त की उतार चढ़ाव से भरी ज़िन्दगी है।  उनका नशे में डूबना, स्टारडम पाना और फिर तत्काल ही देशद्रोह के अपराध में जेल जाना। एक व्यक्ति  के जीवन के इतने रंग ! क्या ट्विस्ट एंड टर्न वाली हिंदी फिल्मों के लिहाज़ से यह कहानी बढ़िया नहीं ? 

रणबीर के एक्टर की परीक्षा 
संजय दत्त की इस रियल लाइफ को परदे पर कोई संजय दत्त नहीं कर रहा।  संजय दत्त का रियल में भोगा हुआ, रणबीर कपूर रील में भोगेंगे।  वह परदे पर  संजय दत्त के जीवन के उतार-चढ़ाव को जियेंगे। यह रणबीर कपूर के अभिनय की परीक्षा होगी।  इसमें कोई शक नहीं कि रणबीर कपूर आज की पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता है। वह इसे पहली फिल्म सावरिया से लेकर राजनीति, बर्फी, तमाशा, ऐ दिल है मुश्किल, जग्गा जासूस, आदि फिल्मों तक, बार बार साबित कर चुके हैं। संजू में उन्हें अपनी प्रतिभा फुख्ता करने का एक और मौक़ा है।

दिखानी होगी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ 
उनकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ भी है।  उनकी पिछली फ़िल्में इसकी गवाह है कि रणबीर की फिल्मों का पहला दिन ज़ोरदार होता है।  उनकी टॉप १० की फिल्मो में, सबसे कम कलेक्शन करने वाली तीन फ़िल्में अनजाना अनजानी (८ करोड़), जग्गा जासूस (८.५७ करोड़) और बर्फी (९.२० करोड़) भी दर्शक जुटा ले जाती हैं।  उनकी सात फिल्मों ने १० करोड़ से ज़्यादा का कारोबार किया है। उनकी फ्लॉप फिल्म बेशर्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक २१.५६ करोड़ का इनिशियल जुटाया था। ये जवानी है दीवानी ने पहले दिन १९.४५ करोड का इनिशियल मिला।  रणबीर कपूर की १० करोड़ से ज़्यादा का इनिशियल जुटाने वाली पांच फिल्मों में ऐ दिल है मुश्किल (१३.३० करोड़), रॉकस्टार (११ करोड़), तमाशा (१०.८७ करोड़), रॉय (१०.४० करोड़) और राजनीति (१०.२१ करोड़)  के नाम शामिल है।

रणबीर कपूर की दोहरी परीक्षा !
रणबीर कपूर की कड़ी परीक्षा है।  वह एक ऐसे सितारे हैं, जिसे हर फिल्म में दोहरी परीक्षा देनी होती है।  पहली परीक्षा उनके अभिनय की होती है।  कैसा अभिनय किया है ! कितना जी पाए हैं अपना किरदार ! अब यह बात दीगर है कि रणबीर कपूर इस परीक्षा में हमेशा सफल होते रहे हैं। वह जिस शिद्दत से बेशर्म का बकवास सा किरदार कर ले जाते हैं, उसी महारत से वह बर्फी के हकलाने वाले बर्फी को कर ले जाते हैं।  इतना गहरा और संवेदनशील अभिनय रणबीर के बस की ही बात है। इसके अलावा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी परीक्षा देनी पड़ती है।  बतौर नायक, अपने करियर की १७ फिल्मों में, १० करोड़ से ज़्यादा का इनिशियल देने वाली सात  फ़िल्में देने वाले रणबीर कपूर से बॉक्स ऑफिस को कुछ ज़्यादा की चाहत होती है। उन्हें एक अदद हिट फिल्म की सख्त ज़रुरत है। वह ये जवानी है दीवानी के बाद से बेशर्म, रॉय, बॉम्बे वेलवेट, तमाशा और जग्गा जासूस जैसी असफल फिल्म दे चुके हैं।  रणबीर कपूर की सबसे अधिक कारोबार करने वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी ही थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अपर १९० करोड़ का नेट किया था।  क्या संजू अपने खाते में नए आंकड़े या नया क्लब  पाएंगे ?

२०० और ३०० करोड़ क्लब के राजकुमार !
संजूरणबीर कपूर को बढ़िया इनिशियल दिला सकती है।  संजू, रणबीर कपूर के खाते में नया क्लब ऐड कर सकती है।  इस फिल्म से २०० करोड़ की उम्मीद की जा रही है। यह संभव हो सकता है।  क्योंकि, रणबीर कपूर के साथ संजू के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं।  राजकुमार हिरानी ने बॉलीवुड के २०० करोड़ और ३०० करोड़ के क्लब बनाये हैं। उनकी फिल्मों ३ इडियट्स ने २०० करोडिया और पीके ने ३०० करोड़ क्लब बनाया था। संजू को बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जा रहा है। संजू को देश में ४००० प्रिंट्स में रिलीज़ किया जा रहा है। इस साल रेस ३ के बाद, यह सबसे ज़्यादा स्क्रीन हैं।  विदेश में, ६५ देशों में फिल्म को १३०० से ज़्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ किया जाएगा। स्क्रीन्स की इतनी बड़ी संख्या रणबीर कपूर की किसी फिल्म के लिए अभूतपूर्व है ही, राजकुमार हिरानी की फिल्म के लिए भी। ऐसी दशा में भी, क्या राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू को २०० करोड़ क्लब में जगह बनाने में सफलता हासिल नहीं हो सकेगी ?  


हॉलीवुड फ़िल्में देख कर कॉमेडी करेगी कृति खरबंदा- देखने के लिए क्लिक करें 

हॉलीवुड फ़िल्में देख कर कॉमेडी करेगी कृति खरबंदा

कन्नड़ फिल्मों की मशहूर कृति खरबंदा ने राज़: रिबूट (२०१६) से हिंदी फिल्म डेब्यू किया था। राज़ फ्रैंचाइज़ी की यह चौथी फिल्म फ्लॉप हुई।

इस फिल्म के बाद से कृति खरबंदा गेस्ट इन लंदन, शादी में ज़रूर आना और वीरे की वेडिंग जैसी असफल फ़िल्में और दे चुकी हैं।

इसके बावजूद  उनके पास फ़िल्में झमाझम हैं।

उनकी दो फ़िल्में कारवां और यमला पगला दीवाना फिर से इसी साल रिलीज़ होनी हैं। वह ​अपनी ​पारिवारिक मनोरंजन ​वाली फिल्म  यमला पगला दीवाना फ़िर से​ का ​उत्सुकता से इंतजार कर ​रही  हैं। यह खालिस मसाला फिल्म है।

जबकि. आकर्ष खुराना निर्देशित कारवां तीन व्यक्तियों के जीवन की हास्य युक्त यात्रा है। कृति ने ​​हाल ही में साजिद​ नाडियाडवाला ​​की सफल फ्रेंचाइजी ​फिल्म हाउसफुल ​४​ ​ ​साइन की हैं। इस फिल्म का निर्देशन ​साजिद खान​ कर रहे है ​।



सभी जानते हैं कि हाउसफुल ४ में सितारों की भरमार हैं।

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, किआरा अडवाणी, परिणीति चोपड़ा, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, चंकी पांडेय को लिए जाने की खबर है।

ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म में सितारों की भीड़ में गुम न हो जाने के लिए कृति को अपनी मौजूदगी दर्ज़ करानी होगी।

इसके लिए कृति ​अपने अभिनय​ को ​प्रभावशाली ​बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए अपनी भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने लोकप्रिय अमेरिकी कॉमेडी सीरीज और फिल्मे देखना शुरू कर दिया है। 

​सूत्रों का कहना है कि हाउसफुल ​४ ​बड़ी फ्रेंचाइजी है​, क्रेजी कैरेक्टर्स के साथ ​।​ ​यह एक रफ़्तार वाली  कॉमेडी है और ​दर्शकों को हँसाने के लिए एक्टर को कम समय ​देती है। इसलिए एक्टर की टाइमिंग सही होना बहुत जरुरी है।

इसे सही करने के लिए कृति ने अपने खाली समय में क्रेज़ी स्टुपिड लव, दिस इज़ द एंड, द बिग बैंग थ्योरी समेत ​और कई  कॉमेडी फिल्मे ​ देखना शुरू कर दिया है। 


कृति खरबंदा कहती है, "हाउसफुल ४ अपने आप में एक जॉनर है। फ़िलहाल में ऑनलाइन कॉमेडी वीडियो और कॉमेडी वेब सीरीज देख कर कॉमेडी और उसकी टाइमिंग समझ रही हूँ । में कॉमेडी बहुत लाऊड नही करना चाहती, इसलिए संतुलन को बनाए रखने की कोशिश कर रही हूँ ।"


सारा अली खान को मारे रणवीर सिंह आँख !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday 27 June 2018

सारा अली खान को मारे रणवीर सिंह आँख !

खबर है कि रणवीर सिंह, सारा अली खान को आँख मारेंगे।

लेकिन, रणवीर सिंह की यह आँखबाज़ी केवल रील लाइफ में होगी।

रियल लाइफ में वह सारा को आँख मारेंगे तो दीपिका पादुकोण उनसे निबट लेगी।

दरअसल, अमिताभ बच्चन की निर्माण संस्था एबीसीएल ने, १९९६ में एक फिल्म का निर्माण किया था। जिसका नाम तेरे मेरे सपने था।

इस फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह और अरशद वारसी की नायिका प्रिया गिल और सिमरन थी।

इस फिल्म में एक गीत लड़का आँख मारे अरशद वारसी और सिमरन पर फिल्माया गया था।

तेरे मेरे सपने तो फ्लॉप हुई थी, लेकिन लड़का आँख मारे गीत हिट हो गया था। (वीडियो ऊपर देखिये) 

यहीं कारण है कि निर्माता करण जौहर की फिल्म सिम्बा के निर्देशक रोहित शेट्टी को अपने नायक नायिका रणवीर सिंह और सारा अली खान पर यह गीत फिल्माने का ख्याल आ गया।

इस गीत को रणवीर सिंह और सारा पर अरशद और सिमरन की मस्ती भारी स्टाइल में ही फिल्माया जायेगा।

लेकिन, इस गीत का रिक्रिएशन किया जाएगा। गीत को तनिष्क बागची रीक्रिएट कर रहे हैं।

इस गीत को गाते हुए सारा और रणवीर एक दूसरे को फ़्लर्ट करते नज़र आएंगे।

ज़ाहिर है कि यह गीत पूरा मस्ती भरा होगा।

वैसे एक ख़ास बात यह भी है कि तनिष्क बागची को सिम्बा के सारे गीत कंपोज़ करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

सिम्बा २८ दिसंबर २०१८ को रिलीज़ होगी।

गिप्पी ग्रेवाल की कैमिया फिल्म में तपसी पन्नू- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

गिप्पी ग्रेवाल की कैमिया फिल्म में तपसी पन्नू

गिप्पी ग्रेवाल लखनऊ सेंट्रल में फरहान अख्तर के साथ 
पंजाब के हरफनमौला गिप्पी ग्रेवाल का बतौर निर्देशक हिंदी फिल्म डेब्यू की खबर है।

उनकी फिल्म नायिका पर केंद्रित होगी।  इस लड़की को पंजाब में अपनी जड़ों की तलाश है।

इस भूमिका को तापसी पन्नू कर रही हैं।

फिल्म में तापसी का नायक कौन होगा ? गिप्पी ग्रेवाल तो नायक बनने नहीं जा रहे।  वह केवल निर्देशन पर ध्यान देंगे।

हालाँकि, गिप्पी ग्रेवाल के खाते में बतौर एक्टर कैरी ऑन जट्टा, मंजे बिस्तरे, जट्ट जेम्स बांड, भाजी इन प्रॉब्लम, डबल द ट्रबल, आदि जैसी हिट पंजाबी फिल्मेँ दर्ज हैं। लेकिन, उनको हिंदी फिल्मों में सफलता नहीं मिली है। उनकी पहली फिल्म, गोविंदा की बेटी टीना आहूजा के साथ सेकंड हैंड हस्बैंड फ्लॉप रही थी। दूसरी फिल्म, फरहान अख्तर के साथ लखनऊ सेंट्रल भी औंधे मुंह गिरी।

शायद इसी लिए वह अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म में नायक नहीं बनना चाहते।

वैसे उनकी हालिया रिलीज़ पंजाबी युद्ध फिल्म सूबेदार जोगिन्दर सिंह को सफलता हासिल हुई है।

निर्देशक गिप्पी ग्रेवाल की पहली हिंदी फिल्म का अस्थाई नाम डेअर एंड लवली रखा गया है।

तापसी पन्नू ने अभी गिप्पी की फिल्म साइन तो नहीं की है। क्योंकि वह, गिप्पी की फिल्म की शूटिंग सुजॉय घोष की फिल्म बदला की शूटिंग करने के बाद ही शुरू कर सकेंगी।

फिलहाल तो तापसी ने अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्ज़ियाँ की शूटिंग ख़त्म की है।

दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी हिंदी फिल्म सूरमा १३ जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है।

उनके द्वारा अभिनीत अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क भी पूरी हो चुकी है।


सेक्रेड गेम्स की फिल्म अभिनेत्री एलनाज़ नौरोजी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सेक्रेड गेम्स की फिल्म अभिनेत्री एलनाज़ नौरोजी

नेटफ्लिक्स इंडिया की पहली मौलिक सीरीज सेक्रेड गेम्स में बॉलीवुड सितारों की भरमार है।

इस सीरीज से बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सैफ अली खान का डिजिटल माध्यम में डेब्यू हो रहा है। 

इस सीरीज में उनके साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, राजश्री देशपांडे, अनुप्रिया गोयनका, जतिन शर्मा, गीतांजलि थापा, आदि भी हैं।

लेकिन, ध्यान खींचती है एक फिल्म अभिनेत्री की भूमिका में ईरानी मॉडल और अभिनेत्री एलनाज़ नोरौज़ी। उनकी मौजूदगी सितारों की इस भीड़ में भी दर्ज होती है।

वैसे दर्शक, उन्हें मेड इन इंडिया के म्यूजिक विडियो की गुरु रंधावा गर्ल के तौर पर पहचानता है। 

कुछ समय पहले, गायक गुरु रंधावा के गाये गीत पर आधारित, टी सीरीज द्वारा जारी म्यूजिक विडियो में एलनाज़ गुरु की प्रेमिका के तौर पर थिरकती नज़र आती है। वह अपने ग्लैमर और सेक्स अपील के बल पर म्यूजिक विडियो के म्यूजिक पर भी छा जाती है। ( म्यूजिक वीडियो देखने के लिए क्लिक करें -


अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने की सीरीज में एलनाज़ का गर्मावातर हो रहा है।

वह अपनी भूमिका को लेकर बताती हैं, “मैं एक एक्ट्रेस जोया की भूमिका कर रही हूँ। वह मुंबई के एक ताक़तवर अपराधी सरगना गायतोंडे (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) से प्रेम करती हैं। यह बड़ी मजेदार फिल्म साबित होगी।”

ऐसा कहते समय उनके चेहरे पर भरोसेमंद मुस्कराहट फ़ैल जाती है।

एलनाज़ आँख मारते हुए कहती हैं, “मैं सिर्फ छोटे कदम उठा-धर रही हूँ, अपनी सीमाओं को भांपने के लिए।” 


संजू के सामने एस्केप प्लान २  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

संजू के सामने एस्केप प्लान २

जिस समय बॉलीवुड अपने एक एक्टर संजय दत्त की जीवन गाथा को रूपहले परदे पर रणबीर कपूर के रूप में देख रहा होगा, उसी समय हॉलीवुड अपने एक्शन हीरो सिल्वेस्टर स्टैलॉन साथ हेड्स की जेल से निकल भागने की योजना बना रहा होगा।

जी हाँ आपने ठीक अनुमान लगाया। राजकुमार हिरानी निर्देशित बॉलीवुड की फिल्म संजू के सामने हॉलीवुड की स्टीवन सी मिलर निर्देशित एक्शन फिल्म एस्केप प्लान २: हेड्स रिलीज़ हो रही है।

इस फिल्म में, रॉकी और रेम्बो अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन एक पहुंचे हुए सुरक्षा विशेषज्ञ रे ब्रेस्लिन की भूमिका कर रहे हैं।  रे और  उसकी टीम को बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था वाली जेलों से कैदियों को निकाल भगाने में कुख्याति प्राप्त है। 

रे के एक विश्वसनीय सुरक्षा कर्मचारी शु रेन का सर्वोच्च सुरक्षा वाली जेल हेड्स के अंदर ही कहीं अपहरण हो जाता है। अब रे ब्रेस्लिन के सामने अपने आदमी को इस कड़ी सुरक्षा वाली जेल से छुड़ा निकलवाना है। इसमें मदद के लिए वह एक टीम गठित कर देता है।

एस्केप प्लान २, सिल्वेस्टर स्टैलॉन और अर्नाल्ड श्वार्ज़नेगर की जोड़ी की, २०१३ में रिलीज़ फिल्म एस्केप प्लान की सीक्वल फिल्म है। 

एस्केप प्लान २ में सिल्वेस्टर स्टैलॉन के साथ कर्टिस ५० सेण्ट के अलावा डेव बॉटिस्टा, हुआंग शिआओमिंग, जैमे किंग, जैसे मेटकॉफे, टाइटस वेलीवर और वेस चैथम भी दूसरी भूमिकाओं में हैं। 

इसमें कोई शक नहीं कि संजू बॉलीवुड के सबसे विश्वसनीय एक्टर रणबीर कपूर और सबसे सफल डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म है।

लेकिन, सिल्वेस्टर स्टैलॉन की भी भारतीय दर्शकों पर बड़ी मज़बूत पकड़ है। पूरी दुनिया की तरह, भारतीय दर्शकों ने भी सिल्वेस्टर स्टैलॉन की रॉकी और रेम्बो सीरीज की फिल्मों को देखा और पसंद किया है।

उनके और अर्नाल्ड श्वार्ज़नेगर की वजह से एस्केप प्लान को २०१३ में अच्छी सफलता मिली थी। 

इसलिए, यह कहा जा सकता है कि सोलो हिंदी फिल्म होने के बावजूद संजू को हॉलीवुड फिल्म एस्केप प्लान २ : हेड्स से कड़ी टक्कर मिलने जा रही है। 

पेरिस फैशन वीक ​में कनिका कपूर! - पढ़ने के लिए क्लिक करें